ईवीएम गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की।


प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए तथा निर्धारित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गोदाम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा प्रवेश-निकास रजिस्टर की भी जांच की और सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वेद सिंह चौहान एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी  देवी प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने गोदाम की वर्तमान स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.