उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज, सभी तैयारियां पूर्ण, परीक्षा केन्द्र पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये गाइडलाइन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई 2026 को प्रदेश भर में किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को दी गई है।
गाजीपुर जनपद नोडल समन्वयक एवं पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय बताया कि गाजीपुर में इस प्रवेश परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 15340 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत हुए हैं। इस परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर दो ऑब्जर्वर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। कल 18 केंद्र प्रतिनिधियों की भी तैनाती परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न करने के लिए की गई है।

परीक्षार्थियों को अपेक्षा की गई है कि वह एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचना चाहिए । परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, घड़ी, बैग, किताबें, नोट्स आदि ले जाना सख्ती से वर्जित है। केवल एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी साथ रखें। प्रवेश परीक्षा आयोजक विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षार्थियों के लिए कुछ सामान्य दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जैसे कि परीक्षा केंद्र पर समय से 30-45 मिनट पहले पहुंचें। एडमिट कार्ड पर छपी सभी हिदायतों को अच्छे से पढ़ लें। मास्क और सेनिटाइजर साथ रख सकते हैं (यदि जरूरी हो)। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्र से तुरंत बाहर निकलें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गयीं है कि अपने एग्जाम सेंटर का नाम, पूरा पता और पहुंचने का रास्ता पहले से अच्छे से पता कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। गाजीपुर जिले के सभी बीएड प्रवेश परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हों तो उसे प्रिंट लेकर साथ रखें।