गाजीपुर। जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टेªट सभागार मे सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता एवं विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जयकिशुन शाहू, विधायक जखनियां बेदीराम, विधायक जंगीपुर डा0 विरेन्द्र यादव, विधायक सैदपुर अंकित भारती, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख, नामित सदस्य/प्रधान की उपस्थिति मंे सम्पन्न हुआ। बैठक मे सदन की कार्यवाही प्रारम्भ करने के साथ ही पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पढकर सुनाया गया। बैठक मे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बैठक का एजेण्डा बिन्दू विस्तारपूर्वक समिति के सम्मुख पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुत किया।

बैठक मे सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत रायपुर से जाही रोड , कुसुम्ही कला से मदनहीं भटौली चोचकपुर रोड, गौसपुर हरिहरपुर सरायगोकुल रोड, एवं रेवतीपुर से तिलवा रोड का कार्य को यदि कही व्यवधान हो तो उसे सही कराते हुए कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने जनपद मे खाद की स्थिति की जानकारी ली तथा किसानो को रकबा (जोत) के अनुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चत कराने को कहा। उन्होने कहा कि अब बरसात का मौसम आने वाला है। जनपद मे 11 छोटी बड़ी नदिया प्रवाहित होती है। गंगा का जनपद मे लगभग 65 किमी का प्रवाह है। बाढ के दिनो मे जनपद के लगभग 30 गॉव प्रभावित होती है। इस लिए सभी प्रभावित गॉवो एंव गंगा के किनारे वाले गॉवो में पशुओ का टीकाकरण एवं समस्त उपचार की तैयारियां पहले ही कर लिया जाये। उन्होने कहा कि इन स्थानो पर मोबाईल वैन की तैनाती सुनिश्चित कर संचालित किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद पर ऐसे पात्र व्यक्ति जो आयुष्मान कार्ड से वंचित है उनका पात्रता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाया जाये।

बैठक मे उन्होने सरकार की मंशा के अनुरूप महिला सुरक्षा के प्रति वन स्टाप सेन्टर मे धरेलू हिंसा, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न,एंव अन्य प्रकरणो पर महिलाओ को किस प्रकार की सहायता एवं संरक्षण दिये गये है उसकी रिपोर्ट समस्त सदस्यो को उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया। बैठक मे सदन द्वारा जल जीवन मिशन (हर घर जल योजना फेज-2 एवं 05) के कार्य प्रगति पर असंतुष्टता व्यक्त की गयी। बैठक मे सांसद ने कहा कि पंेशन प्रकरण मे 30 व्यक्तियों को मृतक घोषित कर उनका पेंशन बन्द कर दिया गया है उसकी जॉच कर प्राथमिकता के तौर उनका पेंशन चालू किया जाये जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां-जहां सचिव द्वारा जीवित व्यक्तियों को मृतक घोषित कर पेंशन बन्द किया गया है उसकी विभागीय जॉच कर कार्यवाही की जाये।

बैठक मे सांसद एंव सदस्यागणों द्वारा एक स्वर मे विद्युत विभाग के कार्याे प्रति लापरवाही पर आवाज उठायी गयी तथा विभाग की कार्यशैली को बदलने का आग्रह किया गया। उनका कहना था कि विद्युत जॉच के नाम पर बिना वजह किसी भी उपभोक्ता को परेशान न किया जाये, समय पर जले हुए ट्रांस्फार्मर की मरम्मत एवं बदलने की कार्यवाही हो। सांसद द्वारा सैदपुर मे विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता के आत्महत्या वाले प्रकरण मे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा दिये गये निर्देश को एक ऐतिहासिक फैसला माना और कहा कि इस तरह का कदम स्वागत योग्य है जिस पर पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूॅज उठा।

अध्यक्षता करते सांसद अफजाल अंसारी ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचाने एवं केन्द्र/प्रदेश सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये साथ ही विकास कार्यो को समयबद्धता के साथ जनप्रतिनिधियों को कराये जाने वाले कार्याे के सम्बन्ध मे अवगत कराते हुए सम्बन्धित कार्याे को पूर्ण कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो के जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता एवं संचालन, प्रा0विद्यालयों की मरम्मत, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत पेयजल की उपलब्धता एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत आदि अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया।

सांसद द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गई समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने एवं की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद ने समस्त विभागों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची एवं उनकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जो भी छोटी बड़ी योजनाएॅ संचालित हो रही उनकी होने वाले बैठको मे जनप्रतिनिधियो को अवश्य सम्मिलित किया जाये। बैठक मे महात्मा गॉधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना (जी0राम0जी) दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री फसल बींमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेन्सी योजना, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केन्द्र योजना, किसान काल सेन्टर, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना-पीडीएमसी, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गॉवों की आबादी का सर्वेक्षण और मानचित्रण, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान,ग्राम पंचायत विकास योजना , आवास और शहरी मामलों में स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, पशुपालन और डेयरी विभाग, महिला एवं बाल विकास योजना के अतंर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, मिशन सक्षम आंगनबाडी एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु वन स्टाप सेन्टर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अन्तर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत , प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पेयजल एवं स्चच्छता, भूमि एवं संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग, सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग, क्षेत्र विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, दिब्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, संाख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, जल परिवहन विभाग, इलेक्ट्रानिंक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, दूरसंचार विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, अल्पसंख्यक कल्याण, युवा मामले और खेल मामले, कपड़ा से सम्बन्धित योजना, मत्स्य विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, संस्कृति विभाग, विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग एवं आंतरित व्यापार संवर्धन विभाग, उपभोक्ता मामले, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग आदि के सम्बन्ध में कराये गये कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान उपस्थित विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को रखा गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने उक्त समस्याओं के संबंध में संबधित विभागीय अधिकारियों को ससमय निस्तारण करने एवं जनप्रतिनिधिओं को इसकी पृथक से सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रदेश/शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्याे को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जो भी निर्देश दिये गये है उन सभी निर्देशों का पालन जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अधिकारियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक मे जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक महेन्द्र प्रताप यादव , एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।