गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का माह जून का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया तथा आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर विपिन कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजीपुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।
