
गाजीपुर। वरिष्ठ राजनेता पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का जन्मदिन भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में केक काटकर और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि गाजीपुर के माटी के वीर सपूत द्वय कलराज मिश्र और मनोज सिन्हा ने भारतीय राजनीति में शुचिता और कर्मठता की एक मिसाल कायम की है। जब जब अवसर मिला दोनों लोगों ने अपनी कार्य पद्धति का लोहा अपने विकास कार्यों के बल पर मनवाने का काम किया है। आज देश के मुकुट मणि जम्मू कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को नेस्तानाबूद करने का काम कर के स्वयं को साबित कर दिया है। उन्होंने दोनों नेताओं के सुखद और मंगलमय जीवन की कामना किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, राजेश चौहान, सुमित तिवारी, किरण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, सुभाष चौहान, रूपक तिवारी, ऋषभ राय, पवनसुत गुप्ता, अभिनव जायसवाल सहित अनेको कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें।