हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिव्यांगजनों एवं बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिव्यांगजनों एवं बच्चों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

गाजीपुर। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत समर्पण शैक्षिक संस्थान, फतेहउल्लापुर में मंगलवार को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के साथ ही देश के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारसनाथ यादव, कनिष्ठ सहायक अनमोल यादव, समर्पण शैक्षिक संस्था की संस्थापक कुमारी सविता सिंह सहित संस्था के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों और बच्चों ने समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.