डीएम ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों को अपने हाथों से बांटी मिठाई

डीएम ने किया पवहारी मूकबधिर एवं अंध विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों को अपने हाथों से बांटी मिठाई

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित पवहारी मूकबधिर एवं अंध विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से परिचय प्राप्त किया और उनसे रहने, खाने-पीने एवं शिक्षा की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय में उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को पढ़ाकर उनकी शैक्षणिक क्षमता एवं समझ का आकलन किया। बच्चों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करने तथा उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाई वितरित की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.