कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह निलंबित, दिनेश कुमार पाठक को शहर कोतवाली की कमान; वजह पर सस्पेंस बरकरार!

गाजीपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह सस्पेंड; दिनेश कुमार पाठक को मिली जिम्मेदारी

लगातार आपराधिक घटनाओं के बीच एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, निलंबन की वजह अभी स्पष्ट नहीं

गाजीपुर। जिले के पुलिस महकमे में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात दिनेश कुमार पाठक को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर कोतवाल के अचानक निलंबन को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, एसपी की ओर से निलंबन के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं, शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर कार्रवाई किए जाने की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर यह कदम उठाया गया हो सकता है। फिलहाल निलंबन की वास्तविक वजह आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.