देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद

ददरीघाट पर आस्था का सैलाब: देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल भंडारे में 5000 श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद

गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन पर्व पर मंगलवार सुबह से ही गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी कड़ी में शहर के ददरीघाट स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर के बाहर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रमुख समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे के सौजन्य और पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ‘कान्हा’ के संयोजन में सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस भंडारे में करीब 5000 श्रद्धालुओं ने तहरी और बुनिया का प्रसाद ग्रहण किया।


गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए मंदिर परिसर के बाहर सुबह से ही विशेष व्यवस्था की गई थी। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद पाया।
इस मौके पर समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे ने कहा, “कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली हमारी सनातन संस्कृति का महापर्व है। गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। संकट मोचन बाबा की कृपा से यह आयोजन सफल हो रहा है। सभी जनपदवासियों को इस पावन पर्व की मंगलकामनाएं।”


वहीं, आयोजक दीपक उपाध्याय ‘कान्हा’ ने कहा, “वरिष्ठ समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे जी के सहयोग से आज सुबह 7 बजे से अनवरत भंडारा चल रहा है। स्नानार्थियों के चेहरे की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रयास यही है कि घाट पर आने वाला कोई भी श्रद्धालु बिना प्रसाद लिए न जाए।”


इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे,कन्हैया चौरसिया,अभिषेक पाण्डेय, आकाश चौधरी,पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी, प्रदीप चतुर्वेदी,शैलेश यादव, विकास यादव, निलेश बिंद, राजू पांडे, अमृतांश बिंद, गोलू राय, विशाल कुमार, आशुतोष तिवारी, अमित राय जस्सू,अवनीश प्रताप सिंह, सुधांशु रंजन पांडे, प्रगति दुबे,सौरभ तिवारी,दीपक तिवारी,किशन यादव,विभा पाल,रवि त्रिपाठी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सेवा कार्य में हाथ बंटाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.