गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की गोराबाजार चौकी अपने कारनामों के चलते लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।गोराबाजार चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज सचिन को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गोराबाजार चौकी इंचार्ज सचिन सिंह पर पचास हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभी कुछ दिन पहले ही सचिन सिंह को गोराबाजार चौकी इंचार्ज बनाया गया था। उनकी कार्यप्रणाली पर प्रभार लेने के बाद से ही सवालिया निशान खड़े होने शुरू हो गए थे। बताया जा रहा है करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव के रहने वाले राजू राम किसी काम से गाजीपुर शहर आ रहा था कि इसी दौरान गोराबाजार चौकी इंचार्ज सचिन सिंह ने उसे पकड़ लिया,और सदर कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया। राजू राम को छोड़ने के एवज में चौकी इंचार्ज ने 50 हजार रुपये मांगे।आरोप है कि ब्राह्मणपुरा गांव के ही रहने वाले अनिल गुप्ता ने 50 हजार रुपये रिश्वत देकर राजू राम को छुड़ाया। इस मामले का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत पीड़ित राजू राम ने विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह के कार्यालय पर पहुंच कर की। मामला एमएलसी विशाल सिंह चंचल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तत्काल मामले में कार्यवाही करने का निर्देश दिया।फिलहाल एसपी ने चौकी इंचार्ज को कार्य मे लापरवाही और दायित्व निर्वहन में असफाक होने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
All posts by tiwarishivpratap
सुपर्णखा नाक कटईया, खरदूषण वध और सीताहरण लीला मंचन


सुपर्णखा नाक कटईया, खरदूषण वध, सीताहरण
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में वन्दे वाणी विनायकौ आदर्श श्रीराम लीला मण्डली के द्वारा स्थानीय लंका के मैदान में लीला के 11वें दिनांक 20 अक्टूबर शाम 7ः00 बजेे सुपर्णखा नाक कटईया, खर दूषण वध एवं सीताहरण लीला का मंचन किया गया। लीला की शुरूआत कमेटी केे मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, उपप्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रीराम की आरती करने के बाद लीला का शुभारम्भ किया गया। लीला के दौरान प्रभु श्रीराम चन्द्र अपनी भार्या सीता व भाई लक्ष्मण के साथ चित्रकूट से चलकर पंचवटी में पहुचते है, वहां पर्णकुटी बनाकर निवास करने लगते है अचानक लंका पति रावण की बहन शूपर्णखा भ्रमण करते हुए पंचवटी पहुँचती है और दोनों भाई रामलक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती है वह श्रीराम से अपने विवाह से सम्बन्ध में बात करती हैै, श्रीराम ने कहा कि मेरा विवाह तोे हो गया है तुम चाहो तोे मेरे छोटे भाई लक्ष्मण के पास जा करके इस प्रस्ताव को रखो, शूपर्णखा श्रीराम के बात को सुन करकेे लक्ष्मण के पास जाकर विवाह से सम्बन्धित बात को प्रकट करती है, लक्ष्मण ने भी टाल मटोल करके उसको अपने पास से भगा देते है। इस पर वह क्रोधित होकर सीता जी केे ऊपर झपटी सीता जी उसके राक्षसी रूप को देखकर डर जाती है, वहीं लक्ष्मण जी श्रीराम के आज्ञा केे इशारा पाकर उसका नाम काट देते है। शूर्पणखा अपने नाक के कट जाने पर रोती बिलखती अपने भाई खरदूषण के पास जाती है। वहाँ जा करकेे सारी बातों कोे बता देती है, खरदूषण अपनी बहन की दशा को देखकर श्रीराम लक्ष्मण से युद्ध करने के लिए युद्ध भूमि पर चल देते है। श्रीराम लक्ष्मण खरदूषण को पल भर में ही मार गिराते है, खरदूषण के मारे जाने पर शूपर्णखा रोती बिलखती बड़े भाई लंका नरेश महाराज रावण के पास जाती है और वहाँ पर सारी बातोें से अवगत करा देती है, रावण ने बहन शूपर्णखा की बात सुन कर कहा कि खरदूषण के पास तुम नही गयी, अपने भाई रावण के बात को सुन करकेे शूपर्णखा कहती है मैं पहले खरदूषण के पास ही गयी थी, वे दोनों भाई युद्ध के लिए गये और युद्ध भूमि श्रीराम लक्ष्मण ने मार गिराया।


इतना बात सुनते ही रावण क्रोधित होे उठा और पुष्पक विमान से आकाश मार्ग से होते हुए मामा मारीच के पास जाते है और जा करके मामा मारीच से सोेने का हिरन बनकर युद्ध भूमि में चलने को कहतेे है, मामा मारीच रावण के भय से पुष्पक विमान पर सवार होे करके पंचवटी चल देता है, थोडी ही देर में रावण का विमान पंचवटी के पास उतरताहै और मामा मारीच विमान से उतरता है सोने का हिरन बनके जंगलो में भ्रमण करने लगता है, इतने मे सीता जी की दृष्टि सोने के हिरन पर पड़ी और श्रीराम सेे कहती हैं कि हे प्रभु सोने का हिरन जंगल में विचरण कर रहा है, कृपया इसका शिकार कर लाये। इतना सुनतेे ही श्रीराम तरकस बाण उठाये और हिरन के पीछे शिकार करने चल देते है, थोड़ी देर में श्रीराम ने अपने बाण से हिरन पर प्रहार कर दिया, हिरन हा लक्ष्मण करते हुए अपने शरीर को त्याग देता है। सीता जी लक्ष्मण की बात सुन करकेे लक्ष्मण से कहती है कि भइया लक्ष्मण आपके भाई संकट मे पड़े है, आप वहाँ जाये अपने भाई की रक्षा करें। काफी अनुनय विनय के बाद लक्ष्मण जी कूटी के चारों ओर लक्ष्मण रेखा खींच करके सीता जी से कहते है कि भाभी इस रेखा को पार मत कीजियेगा। ये कहते हुए धनुष बाण उठाये और श्रीराम केे रक्षा के लिए जंगल केे लिए चल देते है। थोड़ी देर बाद रावण सुनसान स्थान देखकर कुटिया के पास साधु का वेश बनाकर जाता है, और भीक्षा का गुहार लगाता है, सीता जी आवाज सुनकर कन्द मूल फल थाली में सजाकर ज्यो ही बाहर आती है साधु वेष धारी रावण कहता है कि हे देवी आप रेखा के बाहर आ कर भिक्षा दे तभी मैं भिक्षा लूंगा, सीता ने कहा मैं रेखा के बाहर नही आ सकती, इस पर क्रोधित होकर साधु रूपी रावण श्राप देने को कहता है। सीता जी साधु की बात को सुनकर डर जाती हैै और रेखा के बाहर ज्यो ही कदम रखती है त्यों ही रावण अपने असली रूप में आकर सीता का हरण कर ले जाता है। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, उप प्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार तिवारी, रामसिंह यादव, विशम्भर नाथ गुप्ता आदि रहे।


शाह फैज स्कूल में मना विजयादशमी का त्यौहार, हुआ रावण का दहन


गाजीपुर। ‘धर्म की विजय हो अधर्म का नाश हो’ इस विचार को सार्थक बनाते हुए शाह फैज़ विद्यालय में विजयादशमी का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12 की छात्रा शुभ्रा पांडेय द्वारा गाये गए भजन ‘राम आएंगे ‘ व देवी दुर्गा स्तुति ‘अयीगिरि नंदिनी’ से किया गया। इस दौरान कक्षा 12 के ही छात्र अश्विनी यादव ने नवरात्रि का महत्व बताया और यह भी बताया की देवी दुर्गा की आराधना क्यों की जाती है। कक्षा 1 के छात्र छात्राओं ने श्री राम परिवार की मनोरम झांकी प्रस्तुत की तथा बुराई के प्रतीक रावण को भी प्रस्तुत किया साथ ही उनके द्वारा अत्यंत मनोरम गरबा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने एक विशेष प्रार्थना की व उनके द्वारा बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन भी किया गया। इस दृश्य को देखकर बच्चों में काफी उत्साह का माहौल बना रहा। निदेशक का कहना है कि प्रत्येक मनुष्य को क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या एवं अंहकार जैसी भावनाओं का अंत कर इसके स्थान पर प्रेम, सद्भावना, त्याग एवं विनम्रता जैसे गुणों का विकास करने की ज़रूरत है एवं आपसी मतभेद को समाप्त करने की आवश्यकता है, ताकि देश और समाज का कल्याण हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उपप्रधानाचार्य प्रीति उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी, उमेश सिंह, सिमरन जायसवाल, श्याम कुमार शर्मा, मक़सूद, मुन्ना एवं विसर्जन का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, प्री प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा, अध्यापक अंकुर श्रीवास्तव, पुष्पा राय, आशुतोष पांडेय, रश्मि श्रीवास्तव एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।


खाद्य विभाग ने लिया दुकानों से खाद्य सामग्रियों के नमूने

गाजीपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) आरसी पाण्डेय के निर्देशन में नवरात्रि/दशहरा पर्व के मद्देनजर अभियान चलाकर कुल 8 नमूना लिया गया। सैदपुर स्थित शिवम टेडर्स प्रतिष्ठान से सिंघाडा का आटा का 1 नमूना एवं गाय का घी का 1 नमूना। बिहारीगंज डगरा स्थित लाखा मार्ट प्रतिष्ठान से कमल गट्टा का 1 नमूना एवं सिंघाडा का आटा का 1 नमूना। महुलिया स्थित राधे ट्रेडर्स प्रतिष्ठान से सिंघाडा का आटा का 1 नमूना एवं मखाना का लावा का 1 नमूना। सिरगिथा बाजार स्थित जन्नत अली के प्रतिष्ठान से मूॅगफली का दाना का 1 नमूना एवं किशमिश का 1 नमूना खाद्य विभाग के द्वारा लिया गाय। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उ0प्र को प्रेषित किये जा रहें है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य पदार्थों का नमूना लेने तक दुकानदारों में खलबली मची रही। नमूना संग्रह की कार्यवाही में आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे चुनाव आयोग के गाईड का उल्लंघन हो:डीएम


गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे शुक्रवार को स्वामी सहजानन्द पी0जी कालेज मे 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसम्बर 2023 तक अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाहियां सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध मे दो पालियो में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम पाली प्रशिक्षण मे विधान सभा 377-जहूराबाद, द्वितीय पाली में विधान सभा 378-मुहम्मदाबाद एवं विधान सभा 379-जमानियां के बी0एल0ओ, सुपरवाइजर, को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, पूर्व से अंकित प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन, फोटो अथवा फोटो पहचानपत्र की त्रुटियों का निराकरण, 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं डेड मतदाताओं के नाम का निरस्तीकरण, दिव्यांगजनों एवं महिला मतदाताओ के नाम सूची में सम्मिलित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोई भी कार्मिक द्वारा धर्म, जाति, सम्प्रदाय, वर्ग विशेष पर टिप्पड़ी न करते हुए कार्य करेगे। इसके अलावा किसी भी राजनैतिक पार्टी के दबाव एवं प्रलोभन मे आकर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईड का उल्लंघन न होने पाये। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अभियान की 6 विशेष तिथियां निर्धारित है। जिसमें 4 नवम्बर, 5 नवम्बर, 25 नवम्बर 26 नवम्बर , 2 दिसम्बर एवं 3 दिसम्बर 2023 नियत हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक बी0एल0ओ एवं अधिकारियों द्वारा पोलिंग स्टेशन पर उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।


उन्होने पुनरीक्षण की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा, दावे और आपत्तियां 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसम्बर 2023 तक प्राप्त किया जायेगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर 2023 एवं निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी हैं। उक्त विशेष अभियान तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क पुनरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त प्रकार के फार्म सहित पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक उपस्थित रहेगें। पुनरीक्षण अवधि मे प्राप्त दावे व आपत्तियों को ससमय निर्धारित प्रारूप 6, 7, 8 एवं 8 ए पर संबंधित बूथ के बी0एल0ओ/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलव्ध करायें, ताकि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियो के अन्तर्गत उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करायी जा सके। उन्होने कहा कि 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के नये मतदाताओं का नाम चिन्हित करके उनसे फार्म-6 अवश्य भरवा लिया जाय। यह प्रयास किया जाय कि नये मतदाताओं के नाम विधान सभा निर्वाचक नामावली मे सम्मिलित होने से छूट न जाय। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद एवं तहसीलदार जमानियां, उपस्थित थे।
जिले में संचालित योजनाओं में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाए: डीएम

गाजीपुर। गुरूवार की शाम रायफल क्लब में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप निदेशक/उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी वाराणसी मण्डल वाराणसी, रिजवाना सलाहकार यूनिसेफ एवं समिति के सदस्य/जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बच्चों के सर्वागीण विकास के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद में और संस्था संचालन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति दैनिक समाचार पत्रों में जारी करायी जाए। जनपद में संचालित बाल सेवा योजना, स्पान्सरशिप, मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन अभियान चलाकर किया जाय, तथा लाभार्थियों की संख्या बढ़ायी जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित चाइल्ड लाईन से संबंधित कार्य जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर के कार्मिक पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना सुनिश्चित करें।

डीएम-एसपी ने किया छात्राओं और महिलाओं को जागरूक


गाजीपुर। गुरूवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी पार्क में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मिशन शक्ति के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, गांव की महिलाओं तथा विभिन्न स्कूल की छात्राओं, बालिकाओं, एएनएम, आशा कार्यकर्त्री, बीसी सखी तथा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चियों एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वहां उपस्थित महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कोतवाली क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थें।

डीएम-एसपी ने पंडालों का निरीक्षण, दिया निर्देश


गाजीपुर। नवरात्रि त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा गुरूवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया। गस्त के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा त्रिनेत्र अभियान का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया तथा दुकानदारों से अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया। नगर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों से भी बात कर पंडालों में की गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव सिंह, कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह, जंगीपुर थाना प्रभारी अमित पाण्डेय सहित सर्किल के सभी थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थें।


खाद्य पदार्थों के लिए गए दुकानों से नमूने, जांच के बाद होगी कार्यवाही

गाजीपुर। गुरूवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर आर0सी पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में नवरात्रि/दशहरा पर्व के अवसर पर अभियान चलाकर कुल 8 नमूना संग्रहित किया गया। जमानिया मोड रजागंज पुलिस चौकी स्थित हामिद सेतु पर दूधियों से दूध के 4 नमूने। कामाख्या धाम गहमर स्थित सोनू के प्रतिष्ठान से पेड़ा का 1 नमूना। कामाख्या धाम गहमर स्थित रोहिताश सिंह के प्रतिष्ठान से पनीर का 1 नमूना एवं कालू के प्रतिष्ठान से मूॅगफली का दाना का 1 नमूना। रेवतीपुर स्थित विवेक कुमार राय के प्रतिष्ठान से घी का 1 नमूना। सभी लिए गए नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्त, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

बीएलओ और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने कहा….

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे स्वामी सहजानन्द पी0जी0 कालेज मे 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसम्बर 2023 तक अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाहियां सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध मे दो पालियो में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम पाली प्रशिक्षण मे विधान सभा 375-सदर, विधान सभा 376- जंगीपुर और एवं द्वितीय पाली में विधान सभा 373-जखनियॉ (अ0जा0) एवं विधान सभा 374-सैदपुर (अ0ज0) के बी0एल0ओ, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, पूर्व से अंकित प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन, फोटो अथवा फोटो पहचानपत्र की त्रुटियों का निराकरण, 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं डेड मतदाताओं के नाम का निरस्तीकरण, दिव्यांगजनों एवं महिला मतदाताओ के नाम सूची में सम्मिलित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोई भी कार्मिक द्वारा धर्म, जाति, सम्प्रदाय, वर्ग विशेष पर टिप्पड़ी न करते हुए कार्य करेगे। इसके अलावा किसी भी राजनैतिक पार्टी के दबाव एवं प्रलोभन मे आकर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईड का उल्लंघन न होने पाये। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अभियान की 6 विशेष तिथियां निर्धारित है जिसमें 4 नवम्बर, 5 नवम्बर, 25 नवम्बर 26 नवम्बर , 2 दिसम्बर एवं 3 दिसम्बर 2023 नियत हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक बी0एल0ओ एवं अधिकारियों द्वारा पोलिंग स्टेशन पर उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

उन्होने पुनरीक्षण की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा, दावे और आपत्तियां 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसम्बर 2023 तक प्राप्त किया जायेगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर 2023 एवं निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा। उन्होने ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी हैं जिसमें 4 नवम्बर 2023 (शनिवार), 5 नवम्बर 2023 (रविवार), 25 नवम्बर, 2023 (शनिवार), 26 नवम्बर, 2023 (रविवार), 2 दिसम्बर, 2023 (शनिवार), एवं 3 दिसम्बर 2023 दिन (रविवार) है। उक्त विशेष अभियान तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क पुनरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त प्रकार के फार्म सहित पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक उपस्थित रहेगें। पुनरीक्षण अवधि मे प्राप्त दावे व आपत्तियों को ससमय निर्धारित प्रारूप 6,7,8 एवं 8 ए पर संबंधित बूथ के बी0एल0ओ0/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलव्ध करायें, ताकि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियो के अन्तर्गत उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करायी जा सके। उन्होने कहा कि 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के नये मतदाताओं का नाम चिन्हित करके उनसे फार्म-6 अवश्य भरवा लिया जाय। यह प्रयास किया जाय कि नये अर्ह मतदाताओं के नाम विधान सभा निर्वाचक नामावली मे सम्मिलित होने से छूट न जाय। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं जखनियां, तहसीलदार सदर उपस्थित थे।
