All posts by tiwarishivpratap

खाद्य पदार्थों का लिया गया नमूना, जांच के बाद होगी कार्यवाही

गाजीपुर। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर सोमवार को आर०सी० पाण्डेय सहायक आयुक्त(खाद्य)- द्वितीय के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर 4 नमूना संग्रह किया गया, जो निम्नवत है। जिसमें गाय का दूध का नमूना बिन्दवलिया गाजीपुर घाट, पनीर का नमूना जगदीश डेयरी से नवापुरा मोड़ युसुफपुर, छेना की मिठाई का नमूना युसुफपुर मुहम्मदाबाद और बेसन का नमूना फर्म- दूधनाथ प्रमोद कुमार युसुफपुर बाजार से लिया गया। उन्होने बताया कि संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० में प्रेषित किये जा रहे है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही राम पाल सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव एवं गुलाब चन्द गुप्ता की टीम द्वारा की गयी।

एफ0एस0डब्ल्यू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा कृत कार्यवाही सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा प्रदत्त एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से जमानिया मोड़ एवं रौजा तिराहा में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 45 नमूने जांच किये गये। जमानिया मोड़ से एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से 21 नमूनें जाँच किये गये जिनमें से गुलाब जामुन के 3 एवं छेना की मिठाई के 4 नमूने बाह्य पदार्थ युक्त पाये गयें। रौजा तिराहा से एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से 24 नमूने जांच किये गये जिनमें से गुलाब जामुन के 1 एवं छेना की मिठाई के 2 तथा बर्फी के 1 नमूने बाह्य पदार्थ युक्त पाये गये। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन मो० हनीफ लैब टेक्नीशियन एवं राम पाल सिंह, मुख्य साध अधिकारी द्वारा किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों मे अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव एवं गुलाब चन्द गुप्ता की टीम द्वारा सहयोग किया गया।

जिले में दुग्ध उत्पादन को लेकर छात्र ने किया शोध, दिखी संभावनाएं

गाजीपुर में है दुग्ध उत्पादन की अपार सम्भावनायें


गाजीपुर। पी०जी० कालेज गाजीपुर में पूर्व शोध प्रबंध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी मे अर्थशास्त्र विषय के शोध छात्र विमलेश कुमार यादव ने अपने शोध प्रबंध की विषय वस्तु “उत्तर प्रदेश में दूध उत्पादन की चुनौतिया एवं संभावनाएं और गाजीपुर जिले के भावरकोल ब्लाक के विशेष संदर्भ में” नामक विषय पर शोध प्रबंध प्रस्तुत किया। शोध छात्र विमलेश कुमार यादव ने बताया कि भारत में दूध उत्पादन एवं उपभोग में विश्व में पहला स्थान है लेकिन दूध उत्पादकता में पीछे है। गाजीपुर जिले के भांवरकोल ब्लॉक में दुग्ध उत्पादन की बहुत चनौतिया है, लेकिन अपार सम्भावनाये है। यह क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़े होने एवं किसानों की जागरूकता तथा सक्रियता के कारण राजधानी लखनऊ तक आसानी से दुग्ध विपणन कार्य किया जा सकता है। यह इस बात का संकेत देता है कि यदि गाजीपुर जिले में वैज्ञानिक ढंग से दुग्ध उत्पादन की दिशा में कार्य किया जाय तो दूध उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ने की अपार संभावनाये है।

शोध छात्र ने प्राथमिक आंकड़ों के विश्लेषण द्वारा यह बताया कि डेयरी उद्योग, लोगों के कल्याण बढ़ाने तथा गरीबी को कम करने में रचनात्मक भूमिका अदा कर सकता है। शोध प्रबंध प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति व अनुसंधान एवं विकास समिति के सदस्यों , प्राध्यापको तथा शोध छात्रों द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोध छात्र विमलेश कुमार यादव ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। उसके तत्पश्चात समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी0 सिंह, मुख्य नियंता प्रोफे० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक डॉक्टर श्रीकांत पाण्डेय, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ० रविशेखर सिंह, प्रोफे०(डॉ०) अरुण कुमार यादव,प्रोफे० (डॉ०) सत्येंद्र नाथ सिंह , डॉ० रामदुलारे, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० शिवशंकर सिंह यादव, प्रोफे० (डॉ०) रविशंकर सिह, डॉ० हरेंद्र सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। अंत में अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी. सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।

छात्राओं ने बनाई महाविद्यालय की दीवाल पर म्यूरल पेंटिंग

गाजीपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय अपने शिक्षार्थियों के लिए नए-नए प्रकार के, अनूठे अधिगम प्रयोग करता रहता है। इसका एक बेहतरीन नमूना है महाविद्यालय की दीवाल पर निर्मित म्यूरल पेंटिंग। म्यूरल मतलब रंगों की मदद से दीवारों पर उकेरे गए ऐसे चित्र जो बिल्कुल जीवंत लगते हैं। युवा शिक्षार्थी जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं उनके लिए महाविद्यालय की छवि को एक नए रूप में अनुभूत कराने के लिए चित्रकला विभाग के प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद ने महाविद्यालय के नाम को आकर्षक ढंग से एक भित्ति चित्र के रूप में उकेरने की योजना बनाई और इसे अपने चित्रकला विभाग की छात्राओं के साथ साकार किया। फरवरी-मार्च माह में छात्राओं ने इसे प्रो उमाशंकर प्रसाद के साथ मिलकर दीवाल पर चित्र उकेरा और जुलाई में इसका रंग रोगन कर इसे जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

सोमवार को प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद न्यू महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार को बताया कि अपने कॉलेज को बेहतर सेल्फी प्वाइंट उपलब्ध कराना तथा म्यूरल पेंटिंग कैसे बनाई जाती है इस विधा को छात्राओं को बताना और समझाना ही इस म्यूरल पेंटिंग का प्रमुख उद्देश्य रहा। यह कला भारतीयों के लिए नई नहीं है लेकिन मॉडर्न आर्ट ने इसे लोकप्रिय बनाने में खूब मदद किया है। इस भित्ति चित्र के निर्माण में महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की प्राची यादव, खुशबू गुप्ता, सोनालिका, महिमा, वंदना, गुड़िया गुप्ता, गुंजन शर्मा, अंकिता यादव ने लगातार कड़ी धूप में तपकर सहयोग किया। इस भित्ति चित्र को देखकर महाविद्यालय के प्राचार्य-प्राध्यापकों के साथ-साथ छात्राओं में भी अत्यंत हर्ष व्याप्त है। अब लोग यहां पर आकर अपनी सेल्फी या फोटोग्राफ लेकर सोशल मीडिया पर इसे प्रसारित कर, अपने महाविद्यालय से जुड़े होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने चित्रकला विभाग की इस सर्जना पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ उमा शंकर प्रसाद और उनके छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जिले में 40 लाख पौधों का होगा रोपण, डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान-2023 के अन्तर्गत आगामी 22 जुलाई, एवं 15 अगस्त 2023 को जनपद में होने वाले वृहद पौधरोपण के सम्बन्ध में रायफल क्लब सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी। जिसमें बताया गया कि वर्ष 2023-24 मे प्रदेश में 35 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित है जिसकी पूर्ती हेतु वृहद वृक्षारोपण की तिथि निर्धारित किया गया है। उक्त तिथि को जनपद में वन विभाग द्वारा 9,35000 व अन्य विभाग द्वारा 30,64,936 कुल 39,99,936 पौधो का रोपण किया जायेगा। उक्त बैठक में आगामी 22 जुलाई एंव 15 अगस्त को होने वाले पौधरोपण के सम्बन्ध में समस्त तैयारियों यथा- विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चिन्हांकन, गडढा खुदान, सम्बन्धित विभाग द्वारा नर्सरी से पौध प्राप्त करने की स्थिति, जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण के स्थलों का चिन्हांकन, वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम वन, नन्दन वन, आयुष वन, नक्षत्र वन, पंचवटी, शक्ति वन, हरिशंकरी आदि स्थलों का चिन्हांकन आदि के सम्बन्ध में बैठक किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभागीय निदेशक, सा0वा0 वन प्रभाग द्वारा समस्त विभागों को शासन से आवंटित लक्ष्य के अनुरूप नर्सरी से पौधों की उपलब्धता व विभिन्न विभागों से लक्ष्य के सापेक्ष और अधिक वृक्षारोपण किये जाने की स्थिति आदि के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की गयी है। अतः सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधों की प्राप्ति लगभग कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि कुल लक्ष्य 39,99,936 के सापेक्ष जिन विभागो द्वारा अभी तक अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष पौधो का उठान नही किया है वे अविलम्ब पौधो का उठान निर्धारित नर्सरी से कर लिया जाये।

उन्होंने सभी प्रकार के वृक्षारोपण जैसे- ग्राम वन, नन्दन वन, आयुष वन, नक्षत्र वन, पंचवटी, शक्ति वन, हरिशंकरी आदि की तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्रभागीय निदेशक, सा0वा0 वन प्रभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम से सम्बन्धित सभी प्रकार की तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण कर ली जाय इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने प्रभागीय निदेशक, सा0वा0 वन प्रभाग को आगमाी वृक्षारोपण कार्यक्रम को गम्भीरता से लेने तथा सभी तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण किये जाने के सख्त निर्देश दिया साथ ही सभी विभागों जैसे- कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग, लो0नि0वि0 आदि की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से एक-एक कर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन सभी स्थलों का निरीक्षण सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम व बीडीओ द्वारा कर लिया जाय। साथ ही जनपद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम कराये जाने का स्थल चयन कर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने प्रभागीय निदेशक सा0वा0 वन प्रभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागों से स्थलों का चयन व पौधरोपण की स्थिति की रिपोर्ट हमें तत्काल उपलब्ध करा दी जाय। जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करायें तथा सम्बन्धित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही साथ रोपित पौधों को जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है, उसे सभी विभाग जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

छात्राओं और शोधार्थियों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की गृह विज्ञान की प्रवक्ता डॉ शिखा सिंह के निर्देशन में गृह विज्ञान की स्नातकोत्तर की छात्राओं व पीएचडी की 3 शोधार्थियों ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र, पीजी कॉलेज में व्याख्यान व शैक्षिक भ्रमण किया। कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान की सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट डॉ रागिनी दुबे ने छात्राओं को गृह विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ दुबे ने छात्राओं के साथ विभिन्न विषयों जैसे भोजन की पोषण थाली, विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए आवश्यक पोषक तत्व व संतुलित आहार, प्राकृतिक रंग व रोजगार में उनके लाभ, महिलाओं का स्वावलंबन और गृह प्रबंधन पर विस्तार से संवाद किया।

उन्होंने बताया कि इस विषय में रोजगार की बहुत सारी संभावनाएं हैं बस लोग उतने जागरूक नहीं हैं। गृह विज्ञान की प्रवक्ता डॉ शिखा सिंह ने छात्राओं को उच्च शिक्षा में पहुंचने के लिए मार्गदर्शन दिया। संवाद के बाद संस्थान के हेड डॉक्टर वीके सिंह व डॉक्टर रागिनी दुबे ने छात्राओं को वर्मी कंपोस्ट, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, मशरूम की खेती, मधुमक्खियों का पालन का व्यवहारिक ज्ञान देते हुए भ्रमण भी कराया। इसके बाद छात्राओं ने केवीके की शिव वाटिका में विभिन्न प्रकार के पेड़ों व पौधों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी ली। डॉ दुबे ने पेड़ों की क्रॉस ब्रीडिंग के बारे में छात्राओं को विस्तार से समझाया। अंत में छात्राओं ने इस भ्रमण व जानकारी के लिए केवीके संस्थान को धन्यवाद ज्ञापित किया।

तत्काल समस्याओं का करें निस्तारण: डीएम

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ। जिसमे 107 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 7 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 477 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 34 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाय, शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर उपजिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदार सेवराई, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जागरूक महिलाओं को कानून के पास जाने की जरूरत नहीं होगी

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में महिलाओं को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सभागार जमानियां में किया गया। जिसमें स्वप्न आनंद, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविज जज (वरिष्ठ संवर्ग) द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त शिविर के सफल आयोजन किये जाने हेतु रिसोर्स पर्सन के रूप में नामित नवीन कुमार राय व खुर्शीदा बानों द्वारा शिविर में उपस्थित रहकर मौजूद छात्राओं/महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। प्रभारी सचिव स्वप्न आनंद के द्वारा उपस्थित छात्राओं/महिलाओं को निम्नलिखित पंक्तियों के माध्यम से प्रोत्साहित किया। जिसमें लिखा गया कि “अब चांद उतना नही जितना हम दिखाते है,
आसमां उतना नही जितना हम बताते है, चांद तारों को छूने की बारी अब आपकी है, क्योकि ये दुनिया आधी आपकी है”।

साथ ही साथ विधिक रूप से साक्षर करते हुए बताया कि महिलाओं के अधिकरों का हनन ना हो इसलिए आवश्यकता है कि महिलाएं पूर्ण रूप से जागरूक हो। यदि  महिलाएं पूर्ण रूप से जागरूक होगी तो उन्हे कानून के पास आने की आवश्यकता ना के बराबर पडे़गी एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर रहेंगी। शिविर में महिला डाक्टर के द्वारा सर्वाइक कैंसर के बारे में जागरूक करते हुए सावधानी एवं उपचार के बारे में बताया गया। शिविर में छात्राओं/महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्राओं/महिलाओं के द्वारा कहां गया कि ऐसे शिविरों में छात्र/पुरूषों को भी सम्मलित किया जाए जिससे कि महिलाओं के अधिकारों का हनन/दुर्व्यवहार के सम्बन्ध में उनको भी जागरूक किया जा सकें। आयोजित शिविर में डा0 हर्षिता तिवारी एसडीएम जमानियां, धीरेन्द्र यादव तहसीलदार, अवनीश कुमार मौर्य नायब तहसीलदार, डा0 मनिषा सिंह महिला डाक्टर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित महिलाओं को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के बारे में जाना गया तथा उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

पूर्व मंत्री विजय मिश्र पहुंचे बाबा बर्फानी के दरबार


अमरनाथ गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए, पुजारियों ने करवाई पूजा


पूजा के बाद पुजारियों ने दिया आशीर्वाद

गाजीपुर। लगातार कई वर्षों से पूर्व मंत्री विजय मिश्रा अनवरत पवित्र शिवलिंग अमरनाथ बाबा का दर्शन कर रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने बाबा बर्फानी का दर्शन करके देश-प्रदेश और जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। बता दें कि सोमवार को पूर्व मंत्री विजय मिश्रा अमरनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यहां गुफा में मौजूद पुजारियों ने पूर्व मंत्री के हाथों भगवान भोलेनाथ का पूजन करवाया। इस दौरान अमरनाथ गुफा मंत्रों से गूंज उठी। विधि विधान से पूजन करवाने के बाद पुजारियों ने उन्हें प्रसाद और आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने दर्शनार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट कर सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही भारतीय सेना, बीएसफ, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया।

नव मनोनीत जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर नवमनोनीत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनी कान्त यादव, राष्ट्रीय सचिव रवि लाल यादव, प्रदेश सचिव शिवकुमार यादव और ज्योति सरगम का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित पार्टी के सभी नेताओ, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इन सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि रजनीकांत, बीरविलाल, शिवकुमार यादव और ज्योति सरगम के मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि रजनीकांत और सभी नवमनोनीत पदाधिकारी पार्टी के मजबूत, कर्मठ एक समर्पित सिपाही है। वह पार्टी के कार्यक्रमों में अपने लोकगीत के माध्यम से पार्टी की रीतियों-नीतियों, अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नेता के संदेश को जनता के सामने बखूबी रखते हुए पार्टी के आंदोलनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हमें उम्मीद है कि रजनीकांत और उनकी पलटन पार्टी के भरोसे और विश्वास को कायम रखते हुए और मजबूती से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, उसके झूठ, फरेब और जनता से की गयी वादा खिलाफी को जनता के सामने रखने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है साहित्यकारों, लोकगीत कलाकारों का सम्मान हुआ है। उन्हें यश भारती जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ केवल लोकगीत कलाकारों का मंच नहीं है बल्कि इस प्रकोष्ठ का दायरा बढ़ाते हुए इस प्रकोष्ठ में सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े सभी लोगों को जोड़ने की जरूरत है चाहे वह गायक हों,चाहे, नाटककार हों,चाहे कवि और शायर हो, चाहे लेखक,और साहित्यकार हो,चाहे नृत्य की दुनिया से जुड़े लोग हो सभी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जोड़ने की जरूरत है। रजनीकांत ने कहा कि दल ने जो भरोसा और विश्वास हम पर व्यक्त किया है हम पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी के भरोसे और विश्वास पर शत् प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने लोकगीत के माध्यम से पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखने के साथ साथ भाजपा सरकार की नाकामियों, उनके झूठ , फरेब , बेरोजगारों, किसानों , व्यापारियों और छात्रों के साथ की गयी वादा खिलाफी तथा लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी कारनामों की‌ पोल खोलने का काम करेंगे। इस अवसर पर जनपद के लोकगीत कलाकारों का जमावड़ा भी लगा जिन्होंने अपने स्वागत गीत के माध्यम से नवमनोनीत पदाधिकारियों का भावपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत गीत गाने प्रस्तुत करने वाले लोकगीत कलाकार भगवान यादव, दया शंकर यादव, नेहा सोनाली, बलिया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, शिवमुनि यादव, रामअवतार शर्मा ,रमेश यादव‌ करंट आदि थे। इस दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।इस समारोह का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

अभिनव सिन्हा ने शिक्षकों से किया नौ वर्ष के कार्यों पर चर्चा

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार नौ वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों के समर्थन के लिए जनसंपर्क महा अभियान में शुक्रवार को सम्पर्क से समर्थन मे अभिनव सिन्हा ने पत्रकारों के अलावा स्वामी सहजानंद सरस्वती डीग्री कालेज मे विद्यालय परिवार से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री के कार्यों पर चर्चा कर उनसे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की यह पहली सरकार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। वहीं देश के विकास में समर्पित होकर कार्य करते हुए विश्व शिखर पर स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, अभिनव सिंह छोटू, राजकुमार चौबे आदि उपस्थित रहे।