गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार से बी एड सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हुई। महाविद्यालय में कुल आठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयो को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। आज द्वितीय पाली में बी एड प्रथम सेमेस्टर का प्रथम प्रश्न पत्र बाल्यावस्था एवं विकास संपन्न हुआ। इस परीक्षा में कुल 607 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से फुल 593 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 14 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पशुपतिनाथ स्मारक महाविद्यालय, शेरपुर की दो छात्राओं को आंतरिक सचल दल द्वारा कक्ष निरीक्षकों की तत्परता से पकड़ा गया तथा उनके विरुद्ध अनुचित साधन प्रयोग करने की कार्रवाई तत्काल की गई। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने सभी कक्ष निरीक्षकों एवं आंतरिक सचल दल को सचेत रहने की हिदायत दी तथा नकल करते हुए पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय पर नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई करने की बात कही।
All posts by tiwarishivpratap
शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्यवाही:डीएम



गाजीपुर। शासन के निर्देश पर द्वितीय शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना भुडकुड़ा में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी। शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर भुड़कुड़ मे 08 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। थाना दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी भुडकुडा, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य अधिकारी एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



होली मिलन समारोह में फूलों से खेली होली

फूलों की होली खेल, पेश की मिसाल…
गाज़ीपुर। यूं तो जनपद में होली की धूम चारों तरफ रही होली के दूसरे दिन जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया जिस का सिलसिला अभी भी जारी है लेकिन इस बीच समाज को जागरूक करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई जी हां गाजीपुर शहर के समीप रौजा स्थित आवास विकास कॉलोनी में फूलों की होली खेली गई।

आवास विकास रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से कॉलोनी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली और समाज को संदेश दिया की होली के दिन खुशियां जरूर बनाएं लेकिन केमिकल वाले रंगों और अश्लील गानों से दूरी बनाएं जिससे हमारा समाज स्वच्छ मानसिकता की ओर अग्रसर हो सके।

इसी कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य महेश यादव, रजदेपुर के ग्राम प्रधान जोगी यादव, मशहूर गायक मदन राय और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह का संगठन के कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सलाहकार कैलाश नाथ तिवारी और राणा प्रताप सिंह ने ऑर्गेनिक अबीर लगाकर और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी को ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर समाज के विकास के लिए एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के अध्यक्ष अभिनेंद्र श्रीवास्तव और सचिव बबलू सिंह ने किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी कॉलोनी वासियों को पूरे देश को एक संदेश देना चाहिए हमें ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर अपने कानूनी में साफ सफाई की व्यवस्था रखनी चाहिए साथ ही यह कॉलोनी आवास विकास परिषद की तरफ से बनाई गई है पर यहां पर व्यवस्थित पार्क भी है तो पार्क का सुंदरीकरण कर यहां बच्चों के खेलने कूदने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज का माहौल ही एक मनुष्य के व्यक्तित्व को बनाता है तो हमें अपने आसपास का माहौल ऐसा बनाना है कि हमारे बच्चे एक स्वस्थ और शिक्षित समाज को लेकर आगे बढ़े। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के उपाध्यक्ष आशीष कुमार पांडे, व्यवस्थापक आलोक सिंह व समस्त कॉलोनी वासियों का सहयोग रहा।
युवा उत्सव पर विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी, डीएम ने कहा…….


गाजीपुर। नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला युवा उत्सव का भव्य आयोजन लूदर्श कान्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश आजादी के अमृत काल के दौर में है। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर हमारा देश शहीदों के सपनों के अनुरूप कैसे बने, जिन्होंने अपना सर्वेच्च बलिदान प्राणों की आहूति से देश को स्वतंत्र कराया था। अब यह हमारा दायित्व है कि देश को विश्व गुरू कैसे बनायें। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर लाल किला के प्राचीर से पंच प्रण पर दिये गये भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में प्रत्येक दशा में अपने पुरूषार्थ से लाना ही होगा। दूसरा गुलामी की हर सोच से विचारों को मुक्ति दिलानी होगी। तीसरा हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। चौथा एकता एवं एक जुटता किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। हमारा देश विविधताओं का देश है। पॉचवा नागरिक कर्तव्य है। हम अधिकार की बात तो करते है किन्तु जब कर्तव्य की बात आती है तो पीछे हट जाते है, ये पंच प्रण देश को सर्व शक्तिमान बनायेगे तथा 2047 में हमारा देश विश्व गुरू बनेगा। उन्होने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। जिलाधिकारी द्वारा जल संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता के लिए कैच द रेन पोस्टर का शुभारम्भ किया गया। उन्होने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा उत्सव के भव्य आयोजन की सराहना की। सभी का स्वागत नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने किया। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि हर भारतीय को पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। आजादी कैसे हमारे पूर्वजों ने हासिंल की इसे भूलना नही चाहिए। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करना होगा। युवाओं तक पहुचने का नेहरू युवा केन्द्र एक सफल मंच है।


अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने युवाओं से अपील किया कि शिक्षा को प्रगति का द्वार बनाये। लदूर्स कान्वेंट की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा ने कहा कि सबसे बड़ी भक्ति राष्ट्र भक्ति है। उन्होने प्रतियोगिताओं में युवाओं की बढ चढ़ कर की गयी भागीदारी के लिए उत्साह वर्धन किया। श्रीराम राय द्वारा इस अवसर पर विचार व्यक्त किया गया। स्वागत गीत सुबोध कन्नौजिया की टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजित युवा काब्य लेखन प्रतियोगिता में पुष्पाजलि ने प्रथम, वन्दना यादव ने द्वितीय तथा अर्पणा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा चित्रकला प्रतियोगिता में आकाक्षा शर्मा प्रथम, हेबा जहिन द्वितीय, कैकशा परवीन तृतीय स्थान पर रही। मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्वेता शर्मा, इंश शीर द्वितीय एवं स्वर्निका तिवारी तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में इंशा सिंह प्रथम, इल्मा रियाज द्वितीय एवं सलोनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संास्कृतिक प्रतियोगिता सल्टू राम की धोबऊ टीम प्रथम, अनिल कुमार की टीम द्वितीय तथा खुश्बू वर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा उत्वस में महिला बाल विकास, पयर्टन, शक्ति फर्टीलाइजर, धानूका एग्री टेक लि0, मलेरिया विभाग, श्रम विभाग, परिवार नियोजक, महाजन कृषि केन्द्र आलम पट्टी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला क्षय रोग विभाग, जिला ग्रामोद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग, कौशल विकास मिशन, ओ0डी0ओ0पी0, समाजिक वानिकी विभाग एवं अन्य विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ईश्वर भाई, प्रभुनाथ पाण्डेय, फरीद आलम, अंगध, पारस नाथ, राजीव कुमार सहित सभी एनवाईभी एवं युवा मण्डलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद एवं सभी के प्रति आभार डी0पी0ओ बृजेश श्रीवास्तव ने किया।


कटियामरो के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
एसडीओ के नेतृत्व में कटियामरो के खिलाफ चला चेकिंग अभियान


गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जमानिया के अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह के निर्देशन पर उपखंड दिलदारनगर के सहायक अभियंता कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में दिलदारनगर टाउन के मोहल्ला वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को जबरजस्त विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 46 परिसरों को चेक किया गया। वही 13 लोगो का लोड बढ़ाया गया तथा 7 लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी में विजिलेंस थाने में एफआईआर किया गया। 10 लोगो का बकाया बिल पर पोल से केबल खोला गया तथा 1 लाख 32 हजार रुपए कैश काउंटर पर जमा कराया गया। वही सहायक अभियंता कमलेश प्रजापति ने बताया की जिनकी भी बकाए पर केबल खोली गई है अगर बिना अपने बिल का भुगतान किए पोल से लाइट जोड़ा तो सीधे विद्युत चोरी में धारा 138 B के तहत एफआईआर दर्ज किया जाएगा। आगे उन्होंने यह बताया की मार्च माह जितने बकायेदार उपभोक्ता है वे लोग तत्काल अपने बिलों का भुगतान नजदीकी सहज जनसेवा केंद्र पर या उपखंड कार्यालय दिलदारनगर पर जाकर अवश्य कर दे नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर एफआईआर के साथ ही साथ विभागीय कार्यवाही करने को बाध्य होगें। मीटर बाईपास करके कोई बिजली उपभोग ना करे क्योंकि ये चोरी के श्रेणी में आता है। जिसका अभी तक कनेक्शन नही है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर आवेदन करके अपना कनेक्शन ले ले। मीटर रीडरो को सख्त हिदायत देते हुवे बताया की जितने भी विद्युत उपभोक्ताओं है सभी के दरवाजे पर पहुंच कर मीटर चेक करके बिल अवश्य निर्गत करे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से सुपरवाइजर विनय तिवारी, ऑपरेटर रामबिलास यादव, जीएमटी कपिल गुप्ता, रीडर राकेश चौबे, सुनील यादव, लाइनमैन सुखेंद्र, अशोक, मोनू, जितेंद्र सहित समस्त विभागीय टीम मौजूद रही।
स्वयं सेवकों को किया सम्बोधित, कहा….


गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों का शुक्रवार को प्राचार्य प्रो० राघवेंद्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश, सचिव/प्रबंधक पी जी कॉलेज के द्वारा कुशलपाल श्रोत्रशाला में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफ डा॰ एस डी सिंह परिहार ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैसे विभिन्न योजनाओं एवं जागरूकता अभियान द्वारा समाज को जागरुक किया जा सकता है। मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है जिससे वह अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का दृढ़ होकर मुकाबला कर सकता है।

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के लोगो के अर्थ को विस्तार से बताया। लोगो का लाल एवं नीला रंग स्वयं सेवकों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक गतिविधियों के लिए सक्रिय और ऊर्जावान होने के लिए प्रेरित करता है। लोगो का पहिया निर्माण, संरक्षण के चक्र का प्रतिनिधित्व करता है। प्राचार्य ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों को समाज से जोड़ता है। उन्होंने स्वयं सेवकों को अनुशासित एवं संयमित रहने की प्रेरणा भी प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी डा॰ रुचि मूर्ति सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस शिविर अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा॰ शिव शंकर यादव, कार्यक्रम अधिकारी डा॰ रुचि मूर्ति सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा॰ त्रिनाथ मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र एवं सहायक कर्मचारी नीरज कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई-1, 2,3 एवं 4 के सभी स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाये उपस्थित रहे।

डीएम-पूर्व नपा अध्यक्ष ने वितरित किया लैपटॉप, सिलाई मशीन और प्रशस्ति पत्र



गाजीपुर। शुक्रवार को रायफल क्लब में जिलाधिकारी आर्याका अखौरी के अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अथिति पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सीमा पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के 35 लाभार्थियों को लैपटाप एवं आजीविका मिशन समूह की 25 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया गया। इस दौरान 22 महिला ग्राम प्रधान, 20 आगनवाड़ी कार्यकत्री एवं 2 स्टाफ नर्स, 2 ए एन एम एवं 3 आशा बहु को साल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांजन अधिकारी एवं जनपद के अन्य अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा धन्यवाद के साथ किया गया।


इनामिया बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
खानपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
15000-15000 के इनामिया चढ़े खानपुर पुलिस के हत्थे


गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाना खानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान साई की तकिया बेलहरी मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त अमरुद्दीन नट पुत्र जगदम्बा नट व नसीम नट पुत्र वसीर नट निवासी तराव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर मेरे द्वारा 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्तों के ऊपर खानपुर थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र थाना, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, का0 विनय कुमार, का0 प्रदुम्मन सिंह और का0 राहुल कुमार शामिल रहे।
वांछित अपराधी गिरफ्तार
एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

गाजीपुर। शुक्रवार को थाना सादात की पुलिस टीम ने मौधिया रेलवे क्रासिग के पास बहद कस्बा से वांछित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र रणजीत यादव नि0 ग्राम सरैया थाना सादात को घर से भागते समय गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक नाजायज तमन्चा, 1 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सादात थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र, उ0नि0 डॉ0 सत्येन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल शिवम यादव शामिल रहे।
अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही: एसपी


गाजीपुर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक आवास पर नवनिर्मित मीडिया सेल कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपस्थित समस्त मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कार्यालय के कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग किसी भी तथ्य को सत्यता की प्रमाणिकता किए बिना अनावश्यक ट्वीट ना करें और अफवाहों से बचें। कहा कि जो भी आपत्तिजनक, अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक तथा समस्त पुलिसकर्मी व मीडिया बंधु उपस्थित थे।







