All posts by tiwarishivpratap

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर लगाया इतिहास मिटाने का आरोप

अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति व मणिकर्णिका घाट तोड़फोड़ के खिलाफ कांग्रेस का तीखा विरोध, सरकार पर इतिहास मिटाने का आरोप


गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क, कचहरी परिसर में सोमवार को माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने तथा ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात  राज्यपाल के नाम ज्ञापन द्वारा (जिलाधिकारी) तहसीलदार गाजीपुर को सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि काशी जैसी पवित्र और ऐतिहासिक नगरी में सुंदरीकरण के नाम पर माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ना और मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करना, केवल लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित रूप से इतिहास और आस्था पर किया गया हमला है। भाजपा सरकार धर्म की बात तो करती है, लेकिन उसके संरक्षण में ही धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को मिटाने का काम हो रहा है। यह सरकार के दोहरे चरित्र का जीवंत प्रमाण है।


पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि वाराणसी नगर निगम द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। घाट के मलबे में दबी पड़ी मूर्तियों को तत्काल बाहर निकालकर पुनः सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाए। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि सन 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर ने मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार कराया था, आज उसी गौरवशाली इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में हमेशा से अंतर रहा है। यह पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन सत्ता में आते ही उसी धर्म और परंपराओं पर कुठाराघात करती है। काशी जैसी पवित्र नगरी में यह कुप्रबंधन और संवेदनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार को तुरंत अपने फैसलों पर पुनर्विचार कर श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बटुक नारायण मिश्रा, चंद्रिका सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमेर कुशवाहा, महबूब निशा, राम नगीना पांडे, जे.पी. पांडे, विद्याधर पांडे, सदानंद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे, पुष्पा यादव, सबीबुल हसन, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश यादव, आलोक यादव, पारस, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, अवधेश भारती, इंद्रमल यादव, अब्दुल हसन, रईस अहमद, महेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र कुमार सिंह, अबू आसिफ, चंद्रशेखर आर्य, राजेश प्रकाश सिंह, संजय सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, गुलबास यादव, रतन तिवारी, राशिद भाई, लखन श्रीवास्तव, जमीर अहमद, अक्षय, अरविंद, देवानंद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूटी एंड वैलनेस कार्यशाला का हुआ शुभारंभ, छात्राओं ने लिया भाग

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग व क्वींस अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वैलनेस कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य व संरक्षिका प्रो. (डॉ) अनिता कुमारी  द्वारा रिबन काटकर की गई। तत्पश्चात प्राचार्य व प्राध्यापको द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यशाला की ट्रेनर व क्वींस अकादमी की डायरेक्टर आयुश्री सिंह ने कार्यशाला की रूपरेखा व पाठ्यक्रम को प्रतिभागियों के साथ साझा किया।


प्राचार्य ने स्किल डेवलपमेंट व इस कार्यशाला के रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला कोऑर्डिनेटर, डॉ शिखा सिंह, गृह विज्ञान विभाग, ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व इस कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन आयुष्री सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ शिखा सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला में कार्यशाला समिति के सभी सदस्य डॉ सारिका सिंह, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ शिल्पी राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुप्रिया, श्वेता, शीतल, प्रगति, अर्चना, किरन, अनुष्का, अंशु आदि छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

छात्र सम्मान समारोह में पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्या भारती परिवार से जुड़े पूर्वांचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व छात्रों और छात्राओं को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में निर्भय नारायण सिंह, मनीष राय, अजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शोभित जायसवाल, डीप सिंह, कृपा कृष्ण सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्र शामिल थे।

पुरातन छात्र और कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय राष्ट्रवाद का अखाड़ा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों में अटूट देश प्रेम देखने को मिलता है। उन्होंने अपने शैक्षिक काल का भी वर्णन किया। वहीं पुरातन छात्र और वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को ‘पारस’ के रूप में रेखांकित किया।
पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु मंदिर संस्कार,शिक्षा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से शिक्षा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार राय, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय, अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर आगन्तुकों को सम्मानित किया।

वक्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर के पाठ्यक्रम और बच्चों को दी जाने वाली राष्ट्रवाद की शिक्षा पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक रमेश जी एवं सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, पूर्व प्रबंधक रमाशंकर राय आदि मौजूद रहे।

वेलफेयर क्लब का प्रतियोगिता परिणाम घोषित


गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गत दिसंबर माह में आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अन्तर्गत स्व0 शेषनाथ पाण्डेय स्मृति गणित एवम तार्किक प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को क्लब प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ अ वर्ग में अफीफा खातून शाह फैज पब्लिक स्कूल, प्रथम वर्षा खातून मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, रितेश पाल बुद्धा हॉस्टल गाजीपुर, सुबोध चौहान आर एस अकैडमी गाज़ीपुर संयुक्त रूप से द्वितीय, अंशुमान राय रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, प्रतीक कुमार दृष्टि अकैडमी, आदर्श कुशवाहा एडुरेन ग्लोबल स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय जबकि अभय निषाद मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, मोहम्मद ताहा शाह फैज पब्लिक स्कूल, उत्कर्ष खरवार दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानदीप मोर्य व अनिकेत कुशवाहा बुद्धा हॉस्टल, अमन कुमार दृष्टि अकैडमी, आशुतोष राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद, हर्ष सिंह एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, अक्षत चौरसिया रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, सुमित कुशवाहा उमाशंकर पब्लिक स्कूल, अनुष्का यादव मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर, वैष्णवी यादव सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद, अखिलेश यादव चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार कनिष्ठ ब वर्ग में शुभम यादव राहुल सांकृत्यायन उत्तर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, अनुष्का यादव चंदनी पब्लिक स्कूल सुरता, नैतिक यादव एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर को संयुक्त रूप से प्रथम, अनुज यादव सेंट जॉन्स स्कूल, कृष्णा राय एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, अरिहंत मौर्य संत कबीर पब्लिक स्कूल, वैभव गुप्ता ओम साईं पब्लिक स्कूल, हर्षित सिंह चौहान एसएस पब्लिक स्कूल लावा, उत्कर्ष राय दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल का संयुक्त रूप से द्वितीय, अर्जुन विश्वकर्मा आर एस अकैडमी, आयुष्मान सिंह रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज, सत्यम कुमार सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज संयुक्त रूप से तृतीय तथा राशीद अहमद सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी पखनपुरा, दिव्यांश यादव श्री राम स्कूल सिकंदरपुर, सुनीता कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, शिवम कुमार श्री राम स्कूल सिकंदरपुर, हर्षित सिंह कुशवाहा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, विकास कुमार बिंद डिवाइन हार्ट पब्लिक स्कूल, शिव शंकर सिंह मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, उत्कर्ष कुशवाहा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल गाजीपुर, फहद हाफिज रिवर डेल ग्लोबल स्कूल जयनगर, इस्माइल खान एसएस पब्लिक स्कूल लावा, सूर्यांश यादव सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल, प्रिंस कुमार केजीएन पब्लिक स्कूल, रश्मि जायसवाल मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया।
ज्येष्ठ वर्ग में कुमारी नीरज ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद तथा खुशी यादव एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर संयुक्त रूप से प्रथम, नित्या प्रजापति कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, मुस्कान यादव राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, स्वयं कुशवाहा सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज, अनुष्का राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद संयुक्त रूप से द्वितीय, आदित्य यादव चंदनी पब्लिक स्कूल सुरता, रूपांजलि सिंह सार्क पब्लिक स्कूल मुबारकपुर, एंजेल यादव रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज, आराध्या तिवारी सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल गाज़ीपुर संयुक्त रूप से तृतीय, मोहम्मद फ़ैशल अहमद टॉप कोचिंग क्लासेस पखनपुरा, शिवांश जायसवाल एमजीआरपी पब्लिक स्कूल, आंचल प्रजापति लूडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, यूसरा गाज़ी सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी पखनपुरा, विनायक सिंह कुशवाहा सेंट जॉन्स स्कूल, रचना सिंह गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल जनकपुर जमानिया को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चयन किया गया।
इस अवसर पर क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्य देव दूबे, अजय यादव, पवन पाण्डेय, संजय यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, नौशाद अहमद, आदि उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने किया शिकायतों का निस्तारण, दिए निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 126 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 18 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 342 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  32 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।


जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूटी एंड वैलनेस विषय पर 15 दिवसीय कार्यशाला आयोजित

राजकीय महिला महाविद्यालय में ब्यूटी एंड वैलनेस विषय पर कार्यशाला का आयोजन 16 जनवरी से।

गाजीपुर। महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनाने के लिए राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं । इसके तहत महाविद्यालय में क्वींस अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में ब्यूटी एंड वैलनेस विषय पर 15 दिवसीय एक कार्यशाला आयोजित आगामी 16 जनवरी 2026 से किया जा रहा है। इस हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण प्रारंभ है। इस कार्यशाला के अंतर्गत त्वचा व बालों की देखरेख, क्लीनअप, हेयर स्पा, ऑर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जानकारी, बेसिक से एडवांस्ड फेशियल, विभिन्न प्रकार के हेयर ट्रीटमेंट जैसे स्मूथनिंग, केराटिन, बोटोक्स आदि व हेयर कलरिंग (हाइलाइट्स, ग्लोबल)और बालों और त्वचा के पोषण आदि की न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी, बल्कि इसका व्यावहारिक ज्ञान और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
इस कोर्स को करने के उपरांत छात्राओं को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिससे वे इस क्षेत्र में अपना कैरियर भी बना सकती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी के अनुसार महाविद्यालय की सभी छात्राएं विशेष कर वे जिन्होंने बी ए तृतीय सेमेस्टर में बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स पूर्ण किया है और आगे चलकर इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती हैं, इस कार्यशाला का लाभ उठा सकती हैं। कार्यशाला में रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राएं कार्यशाला की ट्रेनर श्रीमती आयुष्री सिंह डायरेक्टर, क्वींस अकादमी या कार्यशाला कॉर्डिनेटर डॉ शिखा सिंह, गृह विज्ञान विभाग से संपर्क कर सकती हैं।

पिता की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

पूर्व छात्र संघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने पिता की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी, छात्र राजनीति के चर्चित चेहरे, पूर्व छात्र संघ महामंत्री एवं युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुधांशु तिवारी ने अपने पूज्य पिता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपनी माता जी एवं बड़े भाई हिमांशु तिवारी के साथ सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। कड़ाके की ठंड को देखते हुए तिवारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया। हर साल की तरह इस साल भी इस पुनीत कार्य को करते हुए सुधांशु तिवारी ने कहा, “पिता जी के दिखाए गए सेवा मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। नर सेवा ही नारायण सेवा है, और भीषण शीतलहर में किसी जरूरतमंद को राहत पहुंचाना हमारे संस्कारों का हिस्सा है।”


रेलवे स्टेशन के समीप , साईं बाबा मंदिर के पास और खुले आसमान के नीचे सो रहे जरूरतमंदों के बीच। भीषण ठंड से राहत पहुंचाना और पिता जी की स्मृति में सेवा कार्य करना। कंबल पाकर बुजुर्गों और जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहां उपस्थित लोगों ने सुधांशु तिवारी के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तिवारी ने आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

गाजीपुर प्रेस क्लब के सदस्यों का बीमा कैंप 16 जनवरी को


गाजीपुर प्रेस क्लब के सदस्यों का बीमा कैंप 16 जनवरी को

ग़ाज़ीपुर। ‘गाजीपुर प्रेस क्लब’ के तत्वाधान में आगामी 16 जनवरी को मुख्य डाकघर गाजीपुर में शिविर लगाकर पत्रकारों का बीमा कराया जायेगा।ज्ञात हो कि गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से हर वर्ष अपने सदस्यों को 10 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी प्रदान की जाती है।इस बीमा पॉलिसी के तहत धारकों को 10 लाख रुपये की कवरेज मिलती है।साथ ही इसके तहत धारकों को दुर्घटना के दौरान मेडिकल क्लेम भी मिलता है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजीपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों को ये सुविधा प्रदान कर रही है।जिसके लिए आगामी 16 जनवरी को मुख्य डाकघर गाजीपुर में कैम्प आयोजित कर सदस्यों का बीमा कराया जायेगा।ये जानकारी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य इस संदर्भ में संस्था के महासचिव कृपा कृष्ण से व्यक्तिगत या मोबाइल नम्बर-9170945945 पर तत्काल सम्पर्क कर लाभ उठा सकते हैं।

रविकान्त मिश्रा ने पी.एम. सूर्य घर योजना के लाभार्थियों से ली जानकारी

गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहाकार समूह के सदस्य एवं एनर्जी एक्सपर्ट रविकान्त मिश्रा ने मंगलवार को विकास भवन में जनपद के सोलर पम्प के लाभार्थियों, सोलर पम्प प्रदाता, वेंडर्स, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, यू०पी० नेडा, बैंक और उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ पी.एम. कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प, पी.एम. सूर्य घर योजना एवं ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों एवं सम्भावनाओं के सम्बन्ध में संवाद किया। श्री मिश्रा ने पी.एम. कुसुम योजनान्तर्गत कृषकों के यहाँ स्थापित सोलर पम्प से हो रहे लाभ के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक वार्ता की। पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत स्थापित सोलर रूफ टॉप के लाभार्थियों से भी फीडबैंक लिया।

किसानों के बीच सोलर पम्पों की घटती मांग के सम्बन्ध में श्री मिश्रा द्वारा जानकारी चाही गयी, जिस पर उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली आपूर्ति, विद्युत चालित पम्पों की अपेक्षा सोलर पम्प से पानी का कम डिस्चार्ज होना आदि प्रमुख कारण हैं। बैठक में उपस्थित लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से स्थापित सोलर से उनके बिजली के बिल में काफी कमी आई है साथ ही स्थापित सोलर में किसी भी प्रकार का मेंटेनेंस नही है। सूर्य की रोशनी से बिजली उत्पादित कर बिजली के बिल की बचत कर रहे हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य गाजीपुर, उप कृषि निदेशक गाजीपुर, जिला कृषि अधिकारी, परियोजना प्रभारी यू०पी० नेडा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, पीएम कुसुम योजना एवं पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर, जिला अग्रणी प्रबन्धक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, गाजीपुर आदि उपस्थित रहे। संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होने कहा कि 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश तभी सम्भव हैं जब ऊर्जा के स्रोत में नवीनीकृत ऊर्जा सौर ऊर्जा को घर-घर व्यापक बनाया जा सके क्योकि ऊर्जा के कई प्राकृतिक स्रोत कुछ दशकों में समाप्त हो जायेगें और ऊर्जा की खपत दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं।

बैठक के उपरान्त श्री मिश्रा ने ग्राम पंचायत छावनी लाईन में स्थापित कराये गये सोलर पम्पों एवं पी.एम. सूर्य घर योजना के लाभार्थियों के यहाँ जाकर लाभार्थी कृषकों से योजना को और प्रभावी कैसे बनाया जाय इस सम्बन्ध में तमाम जानकारी प्राप्त की। इच्छुक लाभार्थियों को लाभ प्राप्त करने में किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं और शासन स्तर से इस पर क्या नीति होनी चाहिए इन बिन्दुओं पर किसानों ने खुल कर अपने विचार रखे। किसानों ने आवारा जानवरो से बचाव के लिए सोलर फेन्सिग योजना को और अधिक लचीला बनाने और लक्ष्य बढ़ाते हुये कलस्टर के बजाय किसान केन्द्रित प्रावधानों की आवश्यकता पर बल दिया गया। क्षेत्र भ्रमण के पश्चात रविकान्त मिश्रा  ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मुलाकात कर व्यापक विचार विमर्श किया। जनपद को ऊर्जा आवश्यकताओं, निवेश प्रस्तावों और भविष्य के ऊर्जा परिदृश्य पर गहन विचार विमर्श किया।

प्रज्ञा रेंजर्स ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रज्ञा रेंजर्स ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस।

गाजीपुर। सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग की प्रज्ञा रेंजर टीम ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिता कुमारी द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद द्वारा भारतीय संस्कृति और धर्म के लिए किए गए कार्यों को छात्राओं के साथ साझा किया।

प्राचार्य ने कहा स्वामी जी का पूरा जीवन युवाओं को देशभक्त और आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देता है। इतिहास विभाग प्रभारी डॉ सारिका सिंह ने सभी छात्राओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने और उसमें सफल होने के लिए कड़ी और लगातार मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला आयुक्त रोवर्स, डॉ शिव कुमार ने रेंजर्स टीम को स्वामी जी के जीवन के उद्देश्यों को आत्मसात करने के लिए कहा और स्वामी जी को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।


प्रज्ञा रेंजर टीम प्रभारी डॉ शिखा सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने विदेश (शिकागो) में अपने देश का परचम लहराया था, युवा छात्राओं को भी साथ मिलकर भाईचारे और प्रेम के साथ अपने राष्ट्र के लिए काम करना होगा। धन्यवाद ज्ञापन टीम प्रभारी ने दिया व कार्यक्रम में रेंजर्स निधि, रूपाली, नेहा, अर्चना, कंचन, सलोनी, सुहानी, आंचल आदि का विशेष योगदान रहा।