All posts by tiwarishivpratap

छात्राओं ने निकली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, लगाए नारे

गाजीपुर। सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली में सड़क सुरक्षा संबंधी नारों जैसे ना शौक ना मजबूरी हेलमेट पहनना है जरूरी, वाहन धीरे चलाएं अपना कीमती जीवन बचाएं, के द्वारा नागरिकों को जागरूक किया गया।

द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी की मुख्य वक्ता डॉ सारिका सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन वृतांत एवं आदर्शों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने भारत की आध्यात्मिक परंपरा को पूरे विश्व में पहचान दिलाई। साथ ही स्वयंसेवकों को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के क्षेत्रीय युवा अधिकारी अखिलेश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और कार्य आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष सोनकर ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है यही युवा जागरुक शिक्षित और चरित्रवान हो जाए तो कोई भी देश विश्व गुरु बन सकता है।

संगोष्ठी का संचालन डॉ रामनाथ केसरवानी के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्रा शुमाइला एवं आकांक्षा ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी द्वारा किया गया। संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, प्राध्यापक डॉ आनंद, डॉ पीयूष, डॉ एखलाक, डॉ गजनफर, युवा कल्याण विभाग के सदस्यों सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे। प्रथम एक दिवसीय शिविर के सफल संचालन में स्वयंसेवी छात्राओं आर्या, अक्षिता, शालू, रिया, अंजली आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मिलिंद परांदे ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक, रखा अपना विचार

गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद गांधीपुरी विभाग काशी प्रांत लखनऊ क्षेत्र उत्तर प्रदेश कि कार्यकर्ता बैठक मिलिंद परांदे द्वारा रामलीला मैदान स्थित मैरेज हॉल में ली गई, जिसमें विभाग के दोनों जनपदों के जिला कार्य समिति, आयामों , प्रखंडों के कार्य समिति के साथ सम्पन्न हुई जिसमें मिलिंद द्वारा आगामी कार्य विस्तार की योजना, हिन्दू मतांतरण को रोकने का प्रभावी मार्ग दर्शन दिया गया तथा सेवा प्रकल्प, हिंदू संस्कार, पंच परिवर्तन , हिंदुओं में जन्मदर तथा कम बच्चा पैदा करने पर गंभीरता चिंतन करने जैसे विविध विषय पर अपना विचार रखा।

जनपद, नगर के के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, व्यवसायी, साधु संत ऐसे अनेक प्रकार के समाज के प्रभावी महानुभावों के साथ संगोष्ठी सम्पन्न हुई हिंदू समाज के हित में कार्य करने वाले लोगो ने अपने पड़ोस के देशों में तथा अपने जिले में हिंदू समाज के वर्तमान एवं भविष्य के लिए चिंता जताई।

इस दौरान मिलिंद परांदे का प्रभु श्री रामलला स्मृति चिन्ह देकर तथा दिनेश चंद्र पांडेय अंगवस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता उत्साह के साथ भाग लिया और नगरवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रांतीय पदाधिकारी विनोद उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा , प्रांतीय सदस्यगण राजेश उपाध्याय, ओम प्रकाश वर्मा, जिला संघ चालक, जिला प्रचारक प्रभात, विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डॉ डी पी सिंह, विपिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, विनीत सिंह जिला अध्यक्ष, राकेश सिंह, संतोष यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, अध्यक्ष सैदपुर, ओम प्रकाश,

रवि राज जिला संयोजक बजरंग दल, अविनाश सिंह गौतम निवर्तमान उपाध्यक्ष शिक्षक संघ, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, आनन्द प्रकाश, राजेश सिंह नगर संयोजक, राजन सिंह, सदर संयोजक, भदौरा प्रखण्ड संयोजक अमन विनोद जी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि सैकड़ों कार्यकर्ता, साधु संत, नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। बैठक का संचालन दिनेश चंद्र पांडेय तथा राजकिशन जिला मंत्री सैदपुर द्वारा किया गया।

सड़क सुरक्षा माह को लेकर डीएम ने की बैठक, दिए कड़े निर्देश

गाजीपुर। जिला सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट  सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्देश दिये गये कि हिट एण्ड रन केस के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु पुलिस विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित करायी जाय एवं प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन हेतु जानकारी दी जाये। हिट एण्ड रन के लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराया जाये। कक्षा 12 तक के स्कूलों में वर्तमान में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित ज्ञानवर्धक वीडियों उपलब्ध करा के सभी स्कूल में अनिवार्य रूप से चलवाने का निर्देश दिये गये। वित्तविहीन एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी उक्त दिशा निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चत कराया जाये। इस सम्बन्ध में निर्देश दिए गए कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात व सहायक सम्भागीय अधिकारी, (प्रवर्तन एवं प्रशासन) संयुक्त रूप से विद्यालय आने वाले वाहनों की जांच करेगे एवं दो पहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाये जाने एवं दो से अधिक सवारी होने  पर उनके फोटो ग्राफ्स सम्बन्धित विद्यालयों को भेजें एवं विद्यालय प्रबन्धन इस प्रकार के उल्लंघन पर संबंधित विद्यार्थी के अभिभावक को नोटिस भेजकर कार्यवाही करें एवं प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाये। ई-रिक्शा वह अन्य छोटे वाहनों से आने वाले विद्यार्थी उस वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक न लाये जाये एवं उल्लंघन की दशा में अभिभावकों को सूचित किया जाए एवं विद्यार्थी के सुरक्षित विद्यालय तक आवागमन हेतु प्रेरित किया जाये। विद्यार्थियों को आवागमन हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही किए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुचाने हेतु आम लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देेश दिये गये। इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि राहवीर योजना के तहत घायल व्यक्ति अस्पताल पहुचाने वाले व्यक्ति को रू. 25000 का पुरस्कार भी दिया जायेगा। प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों टोल प्लाजाओं ब्लैक स्पॉट वाले स्थल, थाना व अस्पताल पर होडिग्सं लगाये जाने एवं सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को जनपद में चल रहे सभी स्लीपर श्रेणी के बसों को अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण में जिन स्लीपर बसों में प्रवेश एवं निकासी दोनों द्वार न होने पर स्लीपर बसों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सीज करने के निर्देश दिये गये। एन.एच.ए.आई वाराणसी एवं एन.एच. पी.डब्लू.डी. को सैदपुर क्षेत्र में सैदपुर-सादात मार्ग पर लग रहे जाम की समस्या से तत्काल आम जनमानस को निजात दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रत्येक थाने से एन.एच.ए.आई के पेट्रोलिंग पार्टी के साथ आरक्षीयो की रोस्टर के तहत डयूटी लगाने के निर्देश दिये गये। जनपद के लोक निर्माण विभाग के समस्त अधिशासी अभियान्ताओं को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले मार्गो पर रम्बल स्ट्रीप/गति अवरोधक पर थर्मोप्लास्टिक पेन्ट करने के निर्देश दिये गये। साथ ही मार्गो को मेटनेस के अवधि मे सम्बन्धित ठेकेदार के माध्यम से रोड सेफटी का कार्य तत्काल कराये जाने एवं यदि मार्ग मेटनेन्स की अवधि समाप्त हो गयी हो तो मार्ग मेटनेन्स मद में शासन से धनराशि की मांग करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिये गये। परिवहन/लोक निर्माण विभाग एवं एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों को जनपद मंे हाई रिस्क कारिडोर चिन्हित कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही एन.एच.ए.आई. कों उनकी पेट्रोलिंग वाहनों में आग बुझाने से सम्बन्धित यत्रों को रखने के निर्देश दिये गये। जनपद में मार्ग निर्माण से सम्बन्धित सभी इकाइयों को हाइवे पर उनके क्षेत्रों में समकोण पर जोड़ने वाले मार्गो पर क्रासिंग से पूर्व रम्बल स्ट्रिप/गति अवरोधक बनाये जाने के निर्देश दिये गये।
हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जायें अन्यत्र स्थलों पर पार्किंग किये जाने पर कार्यवाही की जाये। हाईवेे पर रांग साईड चलने वाले, दो पहिया वाहनो पर बिना हेलमेट चलने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकांे पर कडी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध मंे यह भी निर्देश दिये गये कि हाइवे पर पड़ने वाले सभी थानाध्यक्ष शाम के समय पेट्रोलिंग करेगें एवं आवश्यक होने पर एन.एच.ए.आई. के अधिकारियो के साथ संयुक्त रूप से दंण्डात्मक कार्यवाही करेगें। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-31 पर मार्ग पर स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार मीडियन को तोडकर अवैध कट बना दिया है ऐसे अवैध कटो पर तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज करायी जाय। एन.एच.ए.आई. द्वारा अभी तक एक भी एफ.आई.आर. न कराये जाने पर रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिया गया कि तत्काल एफ.आई.आर. कराई जाय। बैठक का संचालन लो0नि0वि0 के सहायक अभियन्ता, अनुराग यादव द्वारा किया गया। बैठक में लो0नि0वि0 के अधिशासी अभियन्ता, बी.एल. गौतम, जे.पी. यादव, संतोष कुमार, किरन पाल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निरीक्षक सहित परिवहन, एन.एच.ए.आई., स्वास्थ विभाग के अधिकारियो व बस/ट्रक यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित रहें।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न


गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 11 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिन  के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।


बैठक में प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पाण्डे, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विनीत सिंह, जिला सह मंत्री ओमप्रकाश पांडे, जिला कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी, जिला संयोजक बजरंग दल रविराज, जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अभिनाश, नगर संयोजक राजन, सदर संयोजक विनोद नगर अध्यक्ष अनुराग नगर उपाध्यक्ष रामाशीष चौहान, जिला सेवा प्रमुख अनिलस्वामी, सहित नगर व प्रखण्डों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर नगर, वार्ड एवं प्रखण्ड स्तर पर विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई तथा सभी नवीन दायित्वधारियों को हार्दिक बधाई दी गई।

पैसा वापस मिलते ही पीड़ित के चेहरे पर आई मुस्कान, साइबर सेल का किया आभार व्यक्त


साइबर सेल के प्रयास से शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी 98,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

गाजीपुर। एसपी डॉ इरज राजा के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एक पीड़ित व्यक्ति से फ्राड किया गया पैसा वापस दिलाया गया। बता दें कि दीपक पाण्डेय निवासी ग्राम व पोस्ट गौराखास थाना भुड़कुड़ा के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया जिसके बाद पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा और उनकी टीम के द्वारा बुधवार को आवेदक जितेन्द्र कुमार के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 98,000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। खोई हुई धनराशि प्राप्त करते ही पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान छा गई।

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सीएमओ ने किया समीक्षा बैठक

आगामी राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया समीक्षा बैठक

ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जो 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित सभी एनएमए,एनएमएस वह सभी चिकित्सा अधीक्षक शामिल हुए।

एसीएमओ और जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद गाजीपुर में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर बैठक किया गया है इस बैठक में भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश को लेकर समीक्षा किया गया। इस समीक्षा बैठक में पूर्व में किए गए कार्य और आगामी किए जाने वाले कार्यों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने गहनता से समीक्षा किया और सभी लोगों को इस अभियान में पूरे मनोयोग से जुड़ने के निर्देश दिए।

बता दे कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है जो माइक्रोबैक्टेरियम लेपरा नामक जीवाणु से होता है। जो हाथों, पैरों की तंत्रिका त्वचा और ऊपरी श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग का समय से उपचार न किया जाए तो शारीरिक विकलांगता भी हो सकती है।

बता दे कि कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक एवं भेदभाव की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी 2017 को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस की पूर्व संध्या पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान अभियान जो राष्ट्रव्यापी अभियान है शुरू किया गया था। और तब से लेकर अब तक इस अभियान के रूप में आयोजित किया जाता है साल 2026 के लिए निर्धारित थीम भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें ।

बता दे की राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम साल 1983- 84 में हुआ था। तब से विभिन्न उपलब्धियों के माध्यम से इस कार्यक्रम ने विभिन्न उपलब्धियां भी प्राप्त की है ।जैसे 2005 में राष्ट्रीय स्तर पर कुष्ठ रोग के लिए उन्मूलन का स्तर प्राप्त किया गया ।और 2016-17 में शुरू की गई रणनीति जिसमें कुष्ठ रोगी खोजी अभियान दुर्गम क्षेत्र के लिए विशेष खोजी अभियान एवं आशा द्वारा संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की निगरानी योजना शामिल है।

आज के बैठक में डॉ जे एन सिंह, एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह, एसीएमओ एवं सभी एसीएमओ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी , चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही कुष्ठ रोग विभाग के श्याम बिहारी, अभय कुमार ,अखिलेश कुमार, रविन्द्र कुमार मिश्रा, गिरीश चंद्र एवं समस्त एनएमए एनएमएस शामिल रहे।

आशुतोष का हुआ ऑल इंडिया रेसलिंग चैम्पियनशिप में चयन

बहरियाबाद। रामकरन इण्टर कालेज ईशोपुर रामपुर के खेल अध्यापक/कुश्ती कोच राम आशीष यादव ने बताया कि रामकरन इण्टर कालेज के मिट्टी के अखाड़े में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले आशुतोष यादव का चयन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हो रही आल इंडिया यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप 2025-26 के लिए हुआ है। आशुतोष का चयन महात्मा गॉंधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी की टीम से 130kg भार वर्ग ग्रिको रोमन स्टाइल में हुआ है। यह प्रतियोगिता दिनाँक 05.01.2026 से 09.01.2026 तक पंजाब के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हो रही है।

नवीन मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 1 जनवरी 2026 को अहर्ता प्राप्त कर रहे नवीन मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदान जागरूकता संबंधी जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला पीजी कॉलेज महुआबाग में मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  दिनेश कुमार उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी गाज़ीपुर एवं प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का फीता काट कर मतदाता पंजीयन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मतदाता पंजीयन कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं निर्वाचन विभाग के कर्मचारी एवं छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ शिव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन करते हुए राजनीति विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार यादव ने छात्राओं को भारतीय लोकतंत्र में मतदान एवं मतदाताओं की महत्ता से परिचय कराते हुए मतदाता सूची में मतदाताओं का पंजीकरण को अनिवार्य एवं अपरिहार्य बताया। इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी वि/रा  दिनेश कुमार ने महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से मतदाता पंजीकरण स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा छात्रों को अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनने के लिए अपील किया।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा देश एक लोक तंन्त्रात्मक देश है यहा प्रत्येक 05 वर्ष में चुनाव होते है। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। मतदान से ही एक विकसित एंव मतबूत  राष्ट्र का निर्माण होता है। हम सब का दायित्व है कि अपने-अपने मतो का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाये तथा अपने परिवार, पास -पडोस, गॉव, मुहल्ला में भी लोगो को मतदान हेतु प्रेरित  करे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने जनपद के 18 वर्ष या उससे उपर के नये मतदाताओ से अपिल किया कि जिनके नाम मतदाता सूची मे छूटे हो एव नये मतदाता हेतु फार्म 6 नही भरा हो वे अपने नजदीकी बूथ पर या अपने बीएलओ से सम्पर्क कर विशेष अभियान तिथियों मे उपस्थित होकर अपना नाम जोड़वा सकते है एवं पोर्टल के द्वारा वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से घर बैठे नये मतदाता के रूप मे शामिल हो सकते है।


उन्होने कहा कि जनपद में 06 जनवरी,2026 से 06 फरवरी, 2026 तक यह अभियान चलेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  कार्यक्रम में  मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से जोडे व हटाये जायेगे । उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6 क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8 क भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, कार्यालय से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं । उन्होने बताया कि  1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 06 जनवरी, 2026 से 06 फरवरी, 2026 तक कराया जाएगा।


    उप जिलाधिकारी सदर रवीश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया के विभिन्न प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। कोई भी मतदाता जो भारत का नागरिक है और 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है वह प्रारूप 6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु अनुरोध कर सकता है। इसी प्रकार से प्रारूप 7 के माध्यम से वह अपने नाम को हटाए जाने हेतु सूचित कर सकता है। प्रारूप 8 के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल कोई भी मतदाता अपनी किसी भी प्रविष्टि में संशोधन हेतु आवेदन कर सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाया तथा उनसे अपने सभी निर्वाचनों में मताधिकार की अपील किया। आपने बताया कि आज ही 6 जनवरी को निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण के तहत निर्वाचन नामावलियों का प्रकाशन किया जा रहा है तथा आज से लेकर आगामी 6 फरवरी तक लोगों की निर्वाचित नामावली संबंधी दावे एवं आपत्तियां को प्राप्त किया जाएगा।

लोग अपनी इन प्रकाशित निर्वाचन नामावलियों का अवलोकन कर अपने दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं इस संबंध में सुनवाई आगामी 27 फरवरी तक पूर्ण करा ले। अंतिम रूप से 6 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके लिए सभी युवा मतदाताओं से अपील है कि वह अपने आसपास सभी छूटे एवं वंचित  लोगों को निर्वाचन नामावलियों में जोड़े जाने हेतु किए जा रहे प्रयासों में शामिल होकर जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने युवा मतदाताओं में जोश भरा तथा आधी आबादी को भारतीय लोकतंत्र को पुख्ता करने एवं निर्वाचन प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय की लगभग 200 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही । कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार एवं संचालन डॉ निरंजन कुमार ने किया कार्यक्रम में मुख्य शास्ता डॉ सारिका सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा कुमारी, डॉ मनीष केसरवानी डॉ गजनफर सईद, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीदेवी प्रसाद सिंह, अतुल सिंह तथा राजस्व एवं निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसआईआर में लाखों मतदाताओं के हटाए गए नाम

गाजीपुर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन के अवसर पर समस्त मान्यता प्राप्त दलो के साथ बैठक आहूत की गयी। जिसमे विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया जिसमे सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, रविकान्त राय  काग्रेस, राजन प्रजापति भाजपा, सुभाष राम सिपाही बसपा, राजेश यादव सपा, जावेद अहमद आप पार्टी माजूद रहे। इस दौरान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर मतदाता सूची उपस्थित राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों को हस्तगत कराया गया।


जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एस आई आर प्रकिया उत्तर प्रदेश मे संचालित थी। जनपद गाजीपुर मे प्रथम चरण के एस आई आर प्रकिया के बाद की स्थिति से अवगत कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि एस आई आर से पूर्व  दिनांक 27.10.2025 मे प्रकाशित आलेख मे मतदाताओ की कुल संख्या 29 लाख 51 हजार 478 दर्ज थी। परन्तु एस आई आर के पश्चात दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख मे मतदाओ की कुल संख्या 25 लाख 42 हजार 789 दर्ज हुइ। प्रगाढ पुनरीक्षण के दौरान कुल 04 लाख 08 हजार 689 मतदाताओ के नाम विभिन्न कारणो से ए एस डी के रूप मे अपमार्जित (हटाये गये) किये गये तथा इस दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओ की संख्या 01 लाख 40 हजार 539 दर्ज है।  


उन्होने बताया कि निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06.01.2026 को जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों, निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में कर दिया गया है। जहाँ पर आलेख्य मतदाता सूची जन सामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। उन्होने बताया कि  दावे/आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि जो 06 जनवरी, 2026 से 06 फरवरी, 2026 तक है। जो मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनके फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं एवं विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के नाम जोड़े जाने हेतु फार्म-8 (घोषणा पत्र के साथ) आवेदन आफलाइन/आनलाइनhttps://voters.eci.gov.in ;k ECINET mobile app   के माध्यम किया जा सकता है। प्रकल्पित है कि 24 वर्ष से अधिक आयु के अर्ह व्यक्तियों का नाम देश अथवा प्रदेश की किसी न किसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में होने की प्रबल सम्भावना है।

बताया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को ई०आर०ओ०/ए०ई०आर०ओ० द्वारा नोटिस जारी कर दिनांक 06.01.2026 से 27.02.2026 के मध्य सुनवाई की कार्यवाही की जायेगी। इस कार्य हेतु कुल 108 ए०ई०आर०ओ० की तैनाती भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत की गयी है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील है कि यदि उपरोक्त अर्ह तारीख के संदर्भ में नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किये जाने के लिए, कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किये जाने पर कोई आक्षेप/आपत्ति किया जाता है या किसी प्रविष्टि के संशोधन के बावत कोई आवेदन हो तो वह दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक या उससे पूर्व प्रारूप क्रमशः 6, 6क, 7 एवं 8 में जो समुचित हो उस प्रारूप में (घोषणा पत्र के साथ) दाखिलं कर सकते है। हर ऐसा दावा या आक्षेप या तो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में या सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत कर सकता है। इसके  अतिरिक्त यदि कोई मतदाता आनलाइन आवेदन करना चाहता है तो वहhttps://voters.eci.gov.in ;k ECINET mobile app के माध्यम से कर सकता है।

आरक्षण की अनदेखी पर भड़के छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती में EWS आरक्षण की अनदेखी पर भड़के पूर्व छात्र संघ महामंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुधांशु तिवारी

अपर उपजिलाधिकारी विनोद जोशी को सौंपा पत्रक..

गाजीपुर:-जनपद के सुप्रसिद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ महामंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस, सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार को संबोधित एक ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा। इस पत्रक के माध्यम से आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ न दिए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। आरक्षण नियमों की अनदेखी पर सुधांशु तिवारी ने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के नियमानुसार सरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थानों में EWS वर्ग के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान अनिवार्य है।


भर्ती प्रक्रिया में विसंगति पर शशांक उपाध्याय जी ने पत्र में आरोप लगाया गया है कि पूर्व की भर्तियों में EWS श्रेणी को स्थान दिया गया था, किंतु वर्तमान में चल रही आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। विज्ञापन या चयन प्रक्रिया में EWS श्रेणी का स्पष्ट उल्लेख न होने से सामान्य वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों में भारी असंतोष है। छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने अपर उपजिलाधिकारी से इस मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह सामान्य वर्ग के युवाओं के अधिकारों का हनन है। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि नियमानुसार EWS वर्ग के उम्मीदवारों को उनका उचित हक प्राप्त हो। यदि इस प्रक्रिया में कोई तकनीकी बाधा है, तो उसे दूर कर पारदर्शिता अपनाई जाए।” अन्यथा हम सभी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।


इस अवसर पर दीपक उपाध्याय (पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष, पीजी कॉलेज), पूर्व छात्र नेता शशांक उपाध्याय, शिवम पांडेय, सुजीत राजभर, चमचम चौबे और ताम्रध्वज सहित कई अन्य युवा उपस्थित रहे। पत्र की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य (महिला कल्याण एवं बाल विकास) को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।