All posts by tiwarishivpratap

गीतकार गोपाल दास नीरज की मनाई गई जयंती, किया गया याद

गाजीपुर। रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर महान गीतकार गोपाल दास नीरज की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि नीरज हिन्दी के साहित्यकार, कवि, शिक्षक के साथ ही महान गीतकार भी थे। वो पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें सरकार ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में दो-दो बार पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया। फिल्मी गीत लेखन के लिए उन्हें तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें पिछले सपा सरकार में भाषा संस्थान का अध्यक्ष नामित कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया और यश भारती भी दिया गया था। उन्होंने कहा था कि उनकी रचनाओं के संसार का इतना बड़ा फलक है कि उनके चाहने वाले लोग आजीवन उन्हें अपने दिलों में जिंदा रखेंगे। इस मौके पर मोहनलाल, अनूप श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, सुधांशु, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, हिमांशु, प्रियांशु, हर्ष, आर्यन, मेघा आदि रहे। संचालन अरूण सहाय ने किया।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का महासम्मेलन संपन्न, हुए सम्मानित


गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (GCDA) का “सभा महासम्मेलन 2026” संपन्न


गाजीपुर। रविवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (GCDA) द्वारा जनपद स्तरीय “सभा महासम्मेलन 2026” का भव्य आयोजन कान्हा हवेली, महुआबाग में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) आनंद मिश्रा रहे। जिसमें मुख्य अतिथि का मालयार्पण , स्मीर्तिचिन्ह और अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के संगठन मंत्री राकेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।


सभा के दौरान मंच पर एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारी आसीन रहे, जिनमें अध्यक्ष नागमणि मिश्रा, महामंत्री बृजेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ यादव, संयुक्त मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बृज किशोर, चेयरमैन कृष्ण मुरारी केडिया और संरक्षक राजेश राय प्रमुख थे। मुख्य अतिथि के साथ इन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर महासम्मेलन का शुभारंभ किया।


महासम्मेलन के दौरान सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। सभा में जिले के कार्यकारणी सदस्य अतुल अग्रवाल, रवि केडिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव भारती, जगदीश कुशवाहा , गोपाल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव,विपिन मिश्रा, मनोज कुशवाहा, बाबू लाल गुप्ता, राशिद खान, कमालुद्दीन राणा, आदि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

साथ ही, पिछले वर्ष एसोसिएशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मानवता की सेवा में रक्तदाताओं का यह योगदान दवा व्यापारियों की सेवाभावी छवि को और मजबूत करता है।

महासम्मेलन के दौरान संस्था की वित्तीय सुचिता पर विशेष जोर दिया गया। महामंत्री बृजेश पाण्डेय ने पिछले वर्षों के आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया। सदन को अवगत कराया गया कि संस्था के पूरे खातों का ऑडिटर ज्योति भूषण द्वारा विधिवत ऑडिट किया गया है। ज्योति भूषण द्वारा प्रस्तुत ऑडिट रिपोर्ट ने संस्था की वित्तीय पारदर्शिता की पुष्टि की, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

महासम्मेलन के दौरान आयोजित विशेष सत्र में संस्था अध्यक्ष नागमणी मिश्र ने दवा व्यापारियों की दिक्कतों और विधिक अनुपालन पर विस्तार से निम्नलिखित बिंदुओ पर चर्चा की जिसमे :
शेड्यूल H1 रजिस्टर की उपलब्धता: सभा में व्यापारियों को कानूनी दस्तावेजों के रख-रखाव में होने वाली असुविधा को देखते हुए संस्था (GCDA) द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए ‘शेड्यूल H1 रजिस्टर’ उपलब्ध कराए गए।

एसोसिएशन ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि सभी व्यापारी सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार दवाओं का सटीक रिकॉर्ड आसानी से रख सकें और निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े।


Schedule H, H1 और नारकोटिक दवाएं: सभा में दवाओं की बिक्री के लिए कड़े नियमों के पालन पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने निर्देशित किया कि इन दवाओं को बिना वैध पर्चे के न बेचें और नारकोटिक दवाओं के स्टॉक को लेकर अत्यंत सावधानी बरतें ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।


फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य: यह स्पष्ट किया गया कि कोई भी फुटकर दवा व्यापारी बिना फार्मासिस्ट की उपस्थिति के दवाओं की बिक्री न करे। जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इसे निवार्य बताया गया।
दुकान एवं दवा का रख-रखाव: दवाओं की गुणवत्ता हेतु दुकानों में कोल्ड चेन (Cold Chain) और उचित भंडारण (Storage) व्यवस्था पर जोर दिया गया।

सभा महासम्मेलन 2026 के प्रमुख संकल्प
विधिक सुगमता: संस्था द्वारा भविष्य में भी आवश्यक रजिस्टर और प्रपत्र (Forms) उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि व्यापारियों का कार्यभार कम हो सके।
सहायता डेस्क: व्यापारियों की तकनीकी और लाइसेंस संबंधी समस्याओं के लिए एक समर्पित ‘हेल्पलाइन डेस्क- 7398869993’क्रियाशील रहेगी।


समाज के प्रति जिम्मेदारी: नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया गया।
“यह सभा महासम्मेलन 2026 हमारे व्यापार की नैतिकता और व्यापारियों की सुविधा के प्रति हमारी कटिबद्धता का प्रमाण है। शेड्यूल H1 रजिस्टर का वितरण इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।

ब्राह्मण सहभोज का हुआ आयोजन, कई मुद्दों पर चर्चा

गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच के सौजन्य से रविवार के दिन रौजा स्थित लहुरी काशी मैरेज हाल में ब्राह्मण सहभोज का आयोजन किया गया। ब्राह्मण सहभोज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी सामंजस्य, अधिकार, गुण-दोष सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा रही। इस सहभोज कार्यक्रम में नेता, समाजसेवी, कारोबारी, व्यापारी, अधिवक्ता सहित अन्य व्यवसाय से सम्बंधित ब्राह्मण मौजूद रहे।

भट्ठा संघ के अध्यक्ष अक्षय दुबे ने पूर्वजों से मिले गुण रूपी उत्तराधिकार को वर्तमान समय में सजोने की बात कही, ताकि हम अपनी अगली पीढ़ी को कुछ अच्छा दे सकें। पूर्व विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने आगामी पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थित दर्ज कराने के लिए एकजुट होने का आह्वाहन किया। निमेष पांडेय ने कहा कि आपसी द्वेष को बंद करना होगा।

जनसेवा मंच के अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने कहा कि सहभोज रखने के पीछे ब्राह्मण हित, अखंडता, सामाजिक स्थित व लगातार मिल रही चुनौतियों से कैसे निपटना है शामिल रहा। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, राम अनुज त्रिपाठी, निमेष पांडेय, मुकेश उर्फ राजू उपाध्याय सोनू तिवारी, गणेश तिवारी, शीर्षदीप शर्मा,

आनंद तिवारी, विनीत दुबे, शिव प्रताप तिवारी, सुधांशु तिवारी, पप्पू तिवारी, प्रवीण तिवारी, दीपक उपाध्याय, शनि पाण्डे, वीरेंद्र कुमार चौबे, चमचम चौबे, शिवम प्रकाश त्रिपाठी, अंचल तिवारी, भगवती तिवारी, विनोद मिश्रा, विकाश दुबे, अभिषेक तिवारी, राहुल मिश्रा, पीयूष पांडेय, संतोष ओझा, नीतीश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

सपा के बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में मतदाता सूची में नये नाम बढ़ाने , संगठन को और मजबूत तथा धारदार बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा जलायी गयी शिक्षा की ज्योति को निरन्तर प्रज्जवलित करते रहने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से भीषण सर्दी को देखते हुए हर प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों में तन-मन-धन से जुटने की अपील किया और कहा सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। जनसमस्याओं से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है। जनसमस्याओं को हल न कर यह सरकार इंसानी जज्बातों से खेल रही है।जनता के हक अधिकार की चिंता न कर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने में लिप्त है यह सरकार।इस सरकार के पास जनता की भलाई और उसकी खुशी के लिए कोई योजना नहीं है वह केवल साम्प्रदायिक कार्ड खेलकर ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहना चाहती है। जनता इनके खेल को समझ चुकी है, इनके द्वारा किए जा रहे चुनावी कदाचार की भी पोल पट्टी जनता जान चुकी है। यह सरकार लोकतंत्र के साथ घिनौना खेल खेल रही है। आने वाले लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव में इनकी बिदाई तय है।


उन्होंने कफ सिरफ के मामले में योगी सरकार को घेरते हुए कहा इस मामले में वांछित अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। लगातार निर्दोष, गरीबों पर बुलडोजर चलाने वाली योगी सरकार माफियाओं को बचाने में जुटी है। इस मामले में योगी जी के बुलडोजर का तेल खत्म हो गया है। इस सरकार का चरित्र दोहरा है गरीबों के साथ नाइंसाफी और पूंजीपतियों और माफियाओं के लिए धर्म दिल है यह सरकार।
इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू सिंह यादव, रमाशंकर राजभर,रविन्द्र प्रताप यादव,खेदन यादव,डॉ सीमा यादव,शौर्या सिंह, रामवचन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव,विभा पाल, मुन्नीलाल राजभर, तहसीन अहमद, परशुराम बिंद,डॉ समीर सिंह,राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव राजू,बिन्दु बाला बिंद,बृजदेव खरवार,पूजा गौतम, बलिराम यादव,राजेश यादव ,शिवशंकर यादव,पप्पू कुशवाहा, कन्हैया यादव, रमेश यादव,आजाद राय, यशपाल यादव,सुवच्चन यादव,प्रभु नाथ राम, गोविंद यादव,लल्लन राय,उज्जवल, महेन्द्र बिंद आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

महिला पीजी कॉलेज ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्राप्त किया तृतीय स्थान

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग ने अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय  की एथलेटिक्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की सभी प्रतिभागी छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम गर्व से ऊँचा किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं द्वारा प्राप्त पदक निम्नानुसार हैं—

  • यशवंती – 20 किमी वॉक: स्वर्ण पदक
  • स्नेहा यादव– 20 किमी वॉक: रजत पदक
  • राधा – हाफ मैराथन: रजत पदक, 10,000 मीटर: कांस्य पदक
  • रागिनी – 400 मीटर हर्डल: कांस्य पदक
  • रिमझिम, सुजाता, रागिनी एवं राधा – 4×400 मीटर रिले: कांस्य पदक एवं 4×100 मीटर रिले टीम – रजत पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के इस उपलब्धिपूर्ण प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. शंभु शरण प्रसाद द्वारा टीम को प्रशिक्षित एवं नेतृत्व प्रदान किया गया।
    राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अनीता कुमारी ने प्रतिभागी छात्राओं, विभाग एवं सहयोगी सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर मनाया गया साबिर अली का जन्मोत्सव

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में लोकरक्षक सेनानी हाजी साबिर अली का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया।
क़ुरआन पढ़कर किया गया इसाले सवाब।
जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर दी गई मानवता की मिसाल।

(गाजीपुर)। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में लोक रक्षक सेनानी हाजी साबिर अली एडवोकेट का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क़ुरआन पढ़कर किया गया,फिर उसके बाद ज़रूरतमंदो में कम्बल बांटा गया।इस कड़कड़ाती ठण्ड में कम्बल पाकर ज़रूरतमंदो ने डायरेक्टर आमिर अली के प्रति दिल से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षा, राजनीति एवं समाजसेवा से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी हाजी साबिर अली एडवोकेट के पुत्र आरिफ अली उर्फ दानिश रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर आमिर अली ने हाजी साबिर अली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। डालिम्स सनबीम स्कूल के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा के उनके पिता जी हाजी साबिर अली एडवोकेट ने जखनिया में शिक्षा की जो अलख जगाई है उनको वो बहुत आगे ले जायेंगे। उन्होंने कहा के आज डॉ भीम राव अम्बेडकर इंटर कॉलेज, साबिर अली गर्ल्स डिग्री कॉलेज, साबिर अली प्राइवेट आई टी आई, मदरसा मुहम्मद अली दिनी व असरी, मिनी आई टी आई और इस में एक नया अध्याय जोड़ते हुवे डालिम्स सनबीम स्कूल की भी शुरुआत पिछले सत्र से हो गई है।


आज 150 स्टॉफ और हज़ारों बच्चों के साथ एक पुरा परिवार है हम।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डालिम्स सनबीम स्कूल के कोऑर्डिनेटर कृतिक पाण्डेय ने किया। आये हुवे मेहमानों को शाल और मोमेंटो दिया गया।


इस अवसर पर डालिम्स स्कूल की दार्जिलिंग टीचर्स द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में ज्वाइंट डायरेक्टर रुबीना खान, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू, अर्श पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनिल यादव, एडवोकेट रंगीला यादव, हैदर अली, इरफान अजीज खान, नेहाल अहमद, राममूरत लेखपाल, रामचंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष वजीर भारती, देवनारायण सिंह, जमुना यादव एवं दिनेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


वक्ताओं ने लोकरक्षक सेनानी हाजी साबिर अली एडवोकेट के देश की आज़ादी में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया तथा नई पीढ़ी को देशभक्ति, ईमानदारी और समाजसेवा की प्रेरणा लेने की सीख दी।

अटल जी कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी स्वीकारिता थी:मंत्री अनिल राजभर

अटल जी कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी स्वीकारिता थी -अनिल राजभर
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष मे  बुधवार को भाजपा जखनियां द्वारा अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय कि अध्यक्षता में शबरी महिला महाविद्यालय, सिखड़ी के सभागार मे सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अटल जी जैसे महामानव जिन्होंने इस देश की इस माटी के लिए काम किया उनको देश भूले नही इसके लिए भाजपा ने देश भर की सभी विधानसभाओं में अटल स्मृति का अभियान का कार्यक्रम चला रही है, जिसमें देश के प्रति अटल जी द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोग उनके कार्य व्यवहार से अवगत हो सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की चर्चा हमे समाज में,अपने परिवार मे व बच्चों के साथ करने की भी जरूरत है हमारी आने वाली पिढीया अपने महापुरुषों को जाने तब जाकर यह कार्यक्रम सार्थक होगा।

उन्होंने कहा कि यह औपचारिक कार्यक्रम नहीं है यह महापुरुषों की स्मृतियों को देश भूले नहीं और आने वाली पीढ़ी उस पर गर्व करें उनके बारे में जाने इसके लिए पार्टी ने कार्यक्रम दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी महापुरुषों के द्वारा देखे गए सपनों के भारत का निर्माण कर रहे हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है ।समाज की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता हमारी सरकार कर रही है । प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा विश्व की चिंता किए बगैर परमाणु परीक्षण आत्मरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद रखी थी।और आज उसकी इमारत मोदी जी खड़ा कर रहे हैं उर्जा वह परिवहन के क्षेत्र में काम करके देश को आगे बढ़ा सकते हैं यह सोच पं अटल बिहारी वाजपेई की थी आज स्वर्णिम चतुर्भुज योजना तेज गति से आगे बढ़ रही है ।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी देश मे डॉक्टर इंजीनियर से ज्यादा श्रमिक पैदा हो रहे हैं आखिर क्यों यह सोचने की बात है लेकिन धन्य प्रधानमंत्री जी जिन्होंने देश को विकसित भारत बनाने का सपना लिया है अटल जी विचारों पर देश की सरकारे पहले चली होती तो आज सरकार कोको घर, शौचालय, नहीं बनवाना पड़ता। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर चल रहे अटल आवासीय विद्यालय को हर जिले में बनवाने का निर्णय सरकार ने लिया है जहां सिर्फ श्रमिकों के बच्चे उचित सुविधाओ के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की ज्यादा स्वीकारिता थी अटल जी जो अंतर्राष्ट्रीय अडचनों को सुलझाने का काम करते थे। उन्होंने कहा देश को गौरवशाली इतिहास कभी भूलना नहीं चाहिए महापुरुषों को जानने का अधिकार हमारी आने वाली पीढियां को है जिसके लिए समृद्ध इतिहास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है।


जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के कार्यो का मूल्यांकन करना बहुत मुश्किल है। दुनिया के सदन में हिंदी का उद्बोधन अटल जी की देन है जिसके कारण आज हिन्दी और हिन्दूत्व का परचम विश्व में लहरा रहा है। सरकार की आज जितनी भी योजनाओं से देश का सम्मान व जन जन का कल्याण संभव हो रहा है वह अटल जी के मार्गदर्शन का परिणाम है।
आभार धन्यवाद व कार्यक्रम का समापन पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डा मुराहू राजभर ने किया। विषय प्रस्तावना पारस नाथ राय व संचालन राजेश सोनकर ने किया।


सम्मेलन में भाजपा नेता देवव्रत चौबे, पारसनाथ सिंह आदि के निधन पर दो मिनट मौन रखकर मृतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर सरोज मिश्रा, अनिल पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, प्रमोद वर्मा, सुशील सिंह, इन्द्रदेव कुशवाहा,विरेन्द्र चौहान, दुर्गेश सिंह, संदीप सिंह सोनू, मृदुला पांडेय, मनोज यादव, गोदावरी राजभर, दयाशंकर सिंह, श्रवण सिंह अमृत चौहान सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बूत परस्ती के नाम पर सर गंगा राम के मूर्ती को तोड़ा गया: स्वामी जितेन्द्र आनन्द

बूत परस्ती के  नाम पर सर गंगा राम के मूर्ती को तोड़ा गया- स्वामी जितेन्द्र आनन्द
गाजीपुर। हिन्दू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम सहयोग व स्वाभिमान का हिन्दू सम्मेलन माधव बस्ती के अन्तर्गत रायल पैलेस बंशीबाजार में सोमवार की देर रात्रि आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी जितेन्द्र आनन्द सरस्वती, विशिष्ट अतिथि निर्मला दीदी, कार्यक्रम के अध्यक्ष डाक्टर आर पी शर्मा ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन पर जोर दिया। जिसमें कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के साथ साथ नागरिक कतर्व्य पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में काशी विश्वनाथ मंदिर की स्थापना के पीछे हिन्दू दर्शन के लिए महामना मदन मोहन मालवी ने बीएचयू मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए गंगाघाट पर स्नान कर बाबा विश्वनाथ मंदिर मे दर्शन कर अपने अपने कक्षाओ मे अध्ययन के लिए जायेगे जिससे हमारी हिन्दू परम्परा का निवर्हन विद्यार्थियों में निरंन्तर विद्यमान रहे।

पाकिस्तान में महिलाओ के इलाज के लिए सबसे पहले गंगा राम ने हास्पिटल खुलवाया और उस हास्पिटल मे उनकी मुर्ती लगायी गयी। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान भारत से अलग हुआ सबसे पहले 15 अगस्त को सर गंगा राम के मूर्ती को बूत परस्ती के नाम पर तोड दी गयी। अफगानिस्तान मे तालिबान शासन आते ही पर्वतो पर बनी विशाल भगवान बुद्ध की मूतियों को बूत परस्ती के नाम विध्वंस कर दी गयी। अपने शताब्दी वर्ष की यात्रा मेें पीढी दर पीढ़ी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिन्दू राष्ट्र को कायम रखा और 18 अगस्त 1893 में स्वामी विवेकानन्द ने हिन्दू धर्म पर 15 से 20 भाषण देना पड़ा। हम हिन्दू राष्ट्र के अंग है इनकी संघ की प्रार्थना मे ’ध्वजा हिन्दू राष्ट्रांग भूता’ बहुत पहले से गाया जाता है कि हम हिन्दू राष्ट्र के अंग है, डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने बताया कि ये  हिन्दू राष्ट्र है इसे हिन्दू राष्ट्र बनाना नही है हम पहले से हिन्दू राष्ट्र के अंग है।

मूल संविधान के कापी पर रामराज्य का चित्र बना हुआ है। प्रयागराज के कुंभ मे बिना किसी जाति विभेद के भेदभाव रहित करोड़ो हिन्दूओ ने त्रिवेणी में एक साथ स्नान किया। गंगा घाट पर किसकी चिता जल रही है ये कोई नही पुछता, महिला सम्मान की बात करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प महिला को हरा कर ही राष्ट्रपति बने है आज तक कोई महिला अमेरिका की राष्ट्रपति नही बन सकती और वो लोग महिला सम्मान की बात करते है जो वेश्वावृत्ति को अपने यहा मान्यता देते है। हमारे यहा माता सीता के रक्षा के लिए पंक्षी जटायू ने अपने प्राण तक न्योछावरकर दिये। नौ दुर्गा व शक्तिपीठ की पूजा हमारी नारी सम्मान का प्रतीक है। हमारे यहा मंदिरो का सोना पुरा देश चलाने के लिए काफी है। इसी क्रम में डाक्टर आर पी शर्मा व प्रजापिता ब्रम्हकुमारी निर्मला दीदी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अन्त में भारत माता के चित्र पर सामुहिक आरती किया गया। कार्यक्रम के अन्त में महिलाओ को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, विभाग सम्पर्क प्रमुख अशोक, बस्ती प्रमुख राजकुमार, संयोजक दीपेन्द्र, हर्ष, मनोज व सुधीर व संचालन अधिवक्ता नीरज ने किया। 

राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे:गोपाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर लोकबंधु स्व. राजनारायन की पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे। वह आजीवन अन्याय,जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे। राजनारायन जी ने आम आदमी की खातिर एक दो नहीं बल्कि 17 साल जेल में गुजार दिएऔर पूरे जीवन में अस्सी बार जेल गये। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा आम जन से जुड़ा जिस पर राजनारायन ने आवाज न बुलंद की हो। वह सत्ता नहीं सत्याग्रह कै पूजारी थे। आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला दिया। उन्होंने कहा कि राज नारायण जी का निधन 69 साल की उम्र में हुआ। लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। उन्होंने कुल 17 साल जेल में बिताए। इसमें 3 साल आजादी के पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े रहे। लोकतंत्र के सच्चे सिपाही के तौर पर वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों और कमजोर तबकों के लिए खड़े रहेऔर लड़ते रहे। जहां कहीं अन्याय और जुल्म देखा वहीं उसके खिलाफ तन कर खड़े हो गए। उन्होंने कहा आज देश में हुकूमत कर रही अलोकतांत्रिक, तानाशाह एवं जालिम सरकार को बेदखल करने के लिए राजनारायन जी के संघर्ष के रास्ते पर चलने की जरूरत है। पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि राज नारायण ने एक ओर जहां राजनीतिक संघर्ष को धारदार बनाया, वहीं विचार व आचरण से कार्यकर्ताओं की फौज भी खड़ी की। उन्होंने कहा कि आम आदमी के सवालों पर सड़क से संसद तक जूझने वाले अप्रतिम योद्धा राज नारायण ने एक ओर जहां कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को कोर्ट और चुनाव दोनों में हराया। वहीं 1977 में जनता पार्टी के शासनकाल में दोहरी सदस्यता के खिलाफ सवाल खड़ा कर आरएसएस के विरोध में मोर्चा खोला। ये वही सख्श रहे जिन्होंने दलितोद्धार के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश उन्होंने ही कराया। इसी बेनियाबाग मैदान में राज नारायण ने सत्याग्रह कर महारानी विक्टोरिया की मूर्ति तोड़ी थी।
जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज भाजपा के द्वारा किये जा रहे चुनावी कदाचार के चलते पूरा मुल्क राजनारायन जी को बहुत ही शिद्दत के साथ याद कर रहा है। भाजपा के राजनीतिक कदाचार को समाप्त करने के लिए हमें राजनारायन जी के संघर्ष के रास्ते पर चलना होगा।इस गोष्ठी में मुख्य रूप से रामधारी यादव, बीना यादव,अशोक कुमार बिन्द,,सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर, रामयश यादव,जुमाउद्दीन अहमद, आत्मा यादव,आजाद राय, मदन यादव, राजेश यादव, परशुराम बिंद,शेर अली राईन,विजय शंकर यादव,जगत मोहन बिंद ,वंश बहादुर कुशवाहा,आनंद यादव,रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, अनिल यादव, संतोष कुमार यादव, धर्मचंद यादव, तिलक प्रधान,रमेश यादव,द्वारिका यादव,आदि उपस्थित थे।
गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

रिश्वत लेते जेई और लाइनमैन गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) और एक सहायक लाइनमैन को 8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में अफरा तफरी मची हुई है। एंटी करप्शन टीम वाराणसी के निरीक्षक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह कार्रवाई नारी पचदेवरा निवासी धर्मेंद्र यादव की शिकायत पर की गई। टीम ने मंगलवार को नंदगंज विद्युत पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता और सहायक लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लिया। यह गिरफ्तारी क्षेत्र के कुसुम्ही कला से की गई। एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किए गए अवर अभियंता और सहायक लाइनमैन को नंदगंज थाना पुलिस को सौंप दिया है। टीम ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखित पत्र भी दिया गया है। फिलहाल, एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद से पूरे विद्युत विभाग में अफरातफरी मची हुई है।