All posts by tiwarishivpratap

वंदे मातरम और जय हिंद के नारों के साथ निकला तिरंगा रैली

वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से गूंजा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बृहस्पतिवार को प्रज्ञा रेंजर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा “वृहद तिरंगा कार्यक्रम” एवं “हर घर तिरंगा रैली” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.अनीता कुमारी के संरक्षण और नेतृत्व में किया गया। प्राचार्य ने कहा कि इस अभियान से न सिर्फ हमारे देश के युवाओं में अपने तिरंगे के प्रति भावनात्मक बंधन मजबूत होगा बल्कि उनमें देशप्रेम की भावना का भी विकास होगा।

इस अनूठी पहल और रचनात्मकता के लिए रेंजर लीडर डॉ शिखा सिंह व उनकी टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा गत 22 वर्षों के इतिहास में महाविद्यालय में इस तरीके का वृहद तिरंगा नहीं लहराया गया था। साथ ही महुआबाग, मिश्र बाजार, कोतवाली होते हुए महाविद्यालय तक रैली के दौरान छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारों से लोगों के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में रोवर्स जिला आयुक्त डॉ शिव कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ, डॉ मनीष, डॉ नेहा, डॉ ओम शिवानी, हिंदी विभाग के आचार्य डॉ निरंजन, ब्यूटीशियन कोर्स कॉर्डिनेटर सुश्री आयुषी सिंह और भारी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। आयोजन में गरिमा, ऋतु, रोली, निधि, सलोनी, अंकिता, रिमझिम, रागिनी, और अन्य छात्राओं की प्रतिभागिता सराहनीय रही।

15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन, डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार  ने 15 अगस्त, 2025 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया हैे। उन्होने बताया कि  15 अगस्त को  प्रातः 6.30 बजे से 7.00 बजे तक क्रासकंट्री रेस का आयोजन किया जायेगा जो नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर पी0जी0कालेज चौराहा से पुलिस लाईन मेन गेट होते हुए आदर्श बौद्व इण्टर कालेज तक जायेगी। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला क्रीड़ा अधिकारी रहेगे।  प्रातः 06ः30 से 7ः00 बजे तक कासकट्री रेस का आयोजन किया जाना। प्रातः 7ः00 बजे से 7ः45 बजे तक प्रभात फेरी राजकीय गर्ल्स इण्टर कालेज प्रारम्भ होकर अफिम फैक्ट्री होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुॅचेगी, जहां इसका समापन होगा तथा प्रभात फेरी के प्रतिभागीगण कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के समय उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करायेगे। प्रातः 08.00 बजे से ध्वजारोहण/राष्ट्रगान एवं प्रातः 08ः30 बजे से राईफल क्लब ग्राउण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीद परिवार को सम्मानित करने व गोष्ठी का आयोजन किया जाना। जिला/तहसील/ब्लॉक/नगर निकायों आदि सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय धाज में गुलाब की पंखुड़ियां बांधकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा एवं झण्डा अभिवादन के बाद राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। सम्बन्धित कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्ष एवं ग्रामों में ग्राम प्रधान ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/शहीद परिवार (परमवीर चक, अशोक चक्र एवं अन्य सर्वाेच्च सम्मान प्राप्त) का सम्मान जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। इस हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्था जिला आबकारी अधिकारी द्वारा की जायेगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीद परिवार को सम्मान पूर्वक लाये जाने तथा पहुंचाने की व्यवस्था संबंधित उपजिलाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/शहीद परिवार मुख्यालय पर नहीं आ सकते, उनका सम्मान तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। राइफल क्लब में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्टी कार्यक्रम में स्थानीय पी०जी० कालेज व स्वामी सहजानन्द पी०जी० कालेज के एक-एक वरिष्ठ इतिहास/राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर को भी प्रतिभाग कर स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालने हेतु आमंत्रित किया जायेगा। इसकी व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कालेज के प्राचार्य एवं सम्बन्धित प्रोफेसर से समन्वय स्थापित कर किया जायेगा। समन्वयक जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर करेगे। उन्होने बताया कि प्रातः 08.00 बजे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी में ध्वजारोहण/राष्ट्रगान पश्चात बच्चों को फल/मिष्ठान वितरण प्रभारी अधिक्षिका, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह/प्लेस ऑफ रोपटी द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनवाड़ी केन्द्रो पर ध्वाजारोहण/ राष्ट्रगान पश्चात मरीज/बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा। समन्वयक मुख्य चिकित्साधिकारी/जिला प्रोवेशन अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई सी. डी. एस.) रहेगे। प्रातः 08.00 बजे ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के अमृत सरोवरों पर ध्वजा रोहण एवं अन्य कार्यों का आयोजन ग्राम सचिवालयों एवं ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के अमृत सरोवरों पर ध्वजा-रोहण के साथ-साथ वृक्षारोपण, प्रकाश व्यवस्था स्वाधीनता संग्राम के महत्व पर संगोष्ठी तथा देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। (समन्वयक ग्राम्य पंचायत/पंचायती राज अधिकारी संबंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी)। शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता समारोह का आयोजन समस्त शिक्षण संस्थाओं में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमे राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन‘ का सामूहिक गायन भी सम्मलित हो। विद्यार्थियों को ऑनलाईन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जायेगा तथा देश पर शहीद हुए देश भक्तों के जीवन के प्रेरक-प्रसंग दोहराये जाये, जिससे उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत हो देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रदर्शनी, निबन्ध-लेखन से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित करायी जाय। प्रातः 09.00 बजे लंगडपुर लगडपुर छावनी लाईन, गाजीपुर स्थित वृद्धा आश्रम में आवासित सम्मानित छावनी लाईन, स्थित वृद्धा वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान का वितरण। साथ ही आश्रम पद्धति विद्यालय चकेरी आश्रम में वृद्धजनों को फल के बालक/बालिकाओं को फल एवं मिष्ठान का वितरण (समन्वयक जिला समाज कल्याण अधिकारी) द्वारा किया जायेगा। प्रातः 10.00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण के कार्यक्रम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा। इस हेतु वृक्षारोपण स्थल एवं पौध की प्रजाति का चयन अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गाजीपुर एवं प्रभागीय निर्देशक समाजिक वानिकी वन प्रभाग गाजीपुर द्वारा किया जायेगा। समन्वयक अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी वन प्रभाग गाजीपुर/प्रभारी अधिकारी नजारत/नाजिर सदर करेगे। प्रातः 10.00 बजे दलित  बाहुल्य मलिन बस्ती बंधवा में विशेष सफाई अभियान/मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। इसीप्रकार अन्य निकायों में दलित बाहुल्य मलिन बस्ती का चिन्हिकरण अधिशासी अधिकारी द्वारा करके विशेष सफाई अभियान/मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। 12ः30 बजे दोपहर जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का कार्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा किया जायेगा। दोपहर 01ः30 बजे जिला कारागार में खेल प्रतियोगिता का आयोजन एवं कैदियों को फल व मिष्ठान का वितरण का कार्य जेल अधीक्षक गाजीपुर द्वारा किया जायेगा। दोपहर 02.00 बजे राजकीय विशेष गृह एवं मूक-बधिर संस्थाओं में मिष्ठान वितरण जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा किया जायेगा। प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्र पर न्यूनतम 75 किसानों को पौधे व तिरंगा भेंट जिला कृषि अधिकारी द्वारा किया जायेगा। देश की स्वाधीनता के 78 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह स्वतंत्रता दिवस अत्यन्त ही महत्वपूर्ण हैं।

गंगा समिति द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गाजीपुर। जिला गंगा समिति द्वारा गुरुवार को चीतनाथ घाट पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएवी इंटर कॉलेज के बच्चों ने हाथ में तिरंगा झंडा के साथ भाग लेते हुए ‘‘हर घर तिरंगा- हर घाट तिरंगा‘‘ का नारा लगाया एवं नदी संरक्षण का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिशंकर द्वारा सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा 2025 अभियान 02 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, इस अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा गंगा घाटों पर तिरंगा यात्रा, झंडा रोहण तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शंकर पांडे, रवि जी, विनोद कुमार अध्यापक आदि लोग उपस्थित रहे।

विभाजन विभीषिका के प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया अवलोकन

गाजीपुर। 14 अगस्त 1947 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरुवार को जिला सूचना कार्यायल द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन आडिटोरियम परिसर मे किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं आम नागरिको ने आडिटोरियम परिसर में पहुचकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगायी गयी  प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।


अवलोकन के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगो की याद मे तथा भारत की वर्तमान और भावी पीढियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मे घोषित करने का निर्णय लिया गया है। भारत के लाखों लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ो मे बंट जाने का दर्द आज भी लाखो परिवारो मे एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र प्रवीण मौर्या, डी0सी0 मनरेगा, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पयर्टन सूचना अधिकारी आर के मौर्या, स्कूली छात्र/छात्रायें आम जनमानस उपस्थित रहे।    

ऊर्जा मंत्री के OSD ने की जनसुनवाई, किया समस्याओं का निस्तारण

ऊर्जा मंत्री के OSD पहुंचे गाजीपुर,लगाया संभव जनसुनवाई कैंप

गाजीपुर। ऊर्जा मंत्री एवं उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार कार्पोरेशन हित में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की जनसुनवाई तहसील स्तरों के विभिन्न उपकेंद्र जैसे सैदपुर तहसील के उपकेंद्र सैदपुर पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुनवाई की गई। सदर के डिविजन कार्यालय आमघाट (प्रकाशनगर) में दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की गई। जखनिया के उपकेंद्र जखनिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ओएसडी रामशरण सिंह द्वारा की गई। नगर के आमघाट डिविजन में कुल 112 उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर आए थे जिसमें 81 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या पूछकर तत्काल निस्तारण विभागीय अधिकारियों से कराया गया।

वही कुछ उपभोक्ताओं का कहना था कि नगर के प्रकाश नगर उपकेंद्र खाल में होने के कारण आए दिन बरसात का पानी लग जाने से एक हफ्ते तक बत्ती गुल रहती है। विजिलेंस टीम द्वारा सही उपभोक्ताओं को भी परेशान किया जाता है। अवैध वसूली की जा रही है। अंडर ग्राउंड केबिल फॉल्ट होने से हफ्तों बत्ती नगर की गुल हो जाती है। तत्काल फॉल्ट बनाने के लिए लोकेटर मशीन नहीं है एवं नगर में अभी भी जर्जर तारो का जाल बिछा हुआ है। इस दौरान ओएसडी डाक्टर रामशरण सिंह ने समस्याओं को नोट करते हुवे बताया कि मैं जल्द ही नगर सहित ग्रामीण अंचलों की विद्युत समस्याओं से मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को अवगत कराउंगा ताकि तत्काल निस्तारण हो सके। 14 अगस्त को कासिमाबाद के उपकेंद्र कासिमाबाद पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संभव जनसुनवाई की जाएगी।

मोहम्दाबाद के उपकेंद्र मोहम्दाबाद पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी। जमानिया के उपकेंद्र जमानिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जनसुनाई की जाएगी।  अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ये जनसुनवाई शासन स्तर एव ऊर्जा मंत्री के निर्देशन पर किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री के OSD रामशरण सिंह एवं सहायक अभियंता अभिषेक चौहान सहित सभी केंद्रों पर जनसुनवाई में प्रतिभाग लेंगे, जिसमें जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर खराब,विद्युत चोरी में एफआईआर, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं सहित तमाम विद्युत से संबंधित समस्याओं को जनसुनवाई में लेकर पहुंचे। जहां पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी सहित विद्युत कर्मचारी मौके पर समस्या का समाधान करेंगे।

जानलेवा बनी शहर की सड़कें, कई लोग हुए घायल

गाजीपुर में जानलेवा गड्ढों का कहर: पाँच टेम्पो पलटे, बच्चे और महिला घायल; दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन..

गाजीपुर। आए दिन बारिश की वजह से और शिविर पाइपलाइन के कार्य के कारण शहर में लगातार सड़कों का हालत बद से बदतर होते जा रहा है, जिसके चलते सड़कों का हाल बेहाल है और सड़कों पर गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि लोग मोटरसाइकिल से हो चार पहिया से हो या पैदल हो कदम पड़ते ही तुरंत असंतुलित होकर गिर जा रहे हैं। शहर के इस बदहाल सड़क को लेकर छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने कहा कि शहर की सड़कें अब मौत का जाल बनती जा रही हैं। “गड्ढा मुक्त अभियान” के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आज, लंका-कचहरी मार्ग पर जानलेवा गड्ढों के कारण एक के बाद एक पाँच टेम्पो पलट गए, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया और एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई।


घटना के तुरंत बाद ही दीपक उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का प्राथमिक इलाज चल रहा है। इस हृदय विदारक घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। छात्र नेता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने लंका-कचहरी मार्ग सहित अन्य मार्गों की बदहाल स्थिति पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान “योगी सरकार मुर्दाबाद”, “सदर विधायक मुर्दाबाद”, “नगरपालिका अध्यक्ष मुर्दाबाद” और “जिला प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने नायब तहसीलदार को एक पत्र सौंपा, जिसमें प्रशासन की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए गए और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।


दीपक ने कहा, “यह हादसा सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। ये गड्ढे अब नागरिकों के जीवन के लिए सीधा खतरा बन गए हैं। आज एक महिला और बच्चा घायल हैं तो कल किसी की जान भी जा सकती है। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?” यदि शहर कि सभी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।


पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने भी इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन गाजीपुर जैसे प्रमुख नगर की सड़कों की हालत इतनी दयनीय है। प्रशासन को तत्काल नींद से जागना चाहिए और इस समस्या का समाधान करना चाहिए। यह नागरिकों के जीवन और सुरक्षा का सवाल है, कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं।”


सभी प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में प्रशासन से तत्काल लंका-कचहरी मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग करते हुए कहा, “यदि अगले 7 दिनों के भीतर इन गड्ढों को भरने और अन्य प्रमुख सड़कों जैसे पीजी कॉलेज से विकास भवन चौराहा, पुलिस लाइन से आरटीआई चौराहा, फुलनपुर क्रॉसिंग से रेलवे स्टेशन तक और फुल्लनपुर से चुंगी तक की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो हम नगरवासियों के साथ मिलकर निर्णायक जन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। हम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।”


इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गाजीपुर में सड़कों की मरम्मत का मुद्दा कितना गंभीर है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने के साथ ही सभी नगर कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है। प्रदर्शन व पत्रक सौंपने में मुख्य रूप से अमित राय “जस्सू राय”, रवि कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार, आसिफ, मुकेश, मनोज, राजकुमार, कमलेश, शिवम राय, रमेश, राहुल, सलमान, तूफानी, सत्येंद्र, रोहित इत्यादि मौजूद थे।

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं का होगा हल

ऊर्जा मंत्री के OSD तहसील स्तर के विद्युत उपकेंद्रों पर करेंगे जन सुनवाई

गाजीपुर। ऊर्जा मंत्री एवं उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार कार्पोरेशन हित में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की जनसुनवाई तहसील स्तरों के विभिन्न उपकेंद्रों पर 13 अगस्त को सैदपुर तहसील के उपकेंद्र पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे की जाएगी। सदर के उपकेंद्र प्रकाशनगर पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी। जखनिया के उपकेंद्र जखनिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। वही कल यानी 14 अगस्त को कासिमाबाद के उपकेंद्र कासिमाबाद पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। मोहम्दाबाद के उपकेंद्र मोहम्दाबाद पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी।जमानिया के उपकेंद्र जमानिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जनसुनाई की जाएगी। वही अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि ये जनसुनवाई शासन स्तर एव ऊर्जा मंत्री के निर्देशन पर किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री के OSD अभिषेक चौहान सहायक अभियंता सभी केंद्रों पर जनसुनवाई में प्रतिभाग लेंगे,जिसमें जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर खराब,विद्युत चोरी में एफआईआर, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं सहित तमाम विद्युत से संबंधित समस्याओं को जनसुनवाई में लेकर पहुंचे। जहां पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी सहित विद्युत कर्मचारी मौके पर समस्या का समाधान करेंगे।
राष्ट्रीय हित में बिजली बचाए वही विद्युत चोरी से बचे।

पाइपलाइन से पानी की बर्बादी, प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप


गाजीपुर में ‘नमामि गंगे’ की पाइपलाइन से पानी की बर्बादी, प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप


गाजीपुर। जिले में जल संरक्षण के प्रयासों को उस समय गहरा झटका लगा, जब नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सिंचाई विभाग चौराहे के पास ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत लगी पानी की पाइपलाइन में एक सप्ताह से लगातार लीकेज देखा गया। इस लीकेज के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ, पीने योग्य पानी व्यर्थ बह रहा है। इस गंभीर समस्या के बावजूद, जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद का रवैया उदासीन बना हुआ है।

एक ओर सरकार ‘जल ही जीवन है’ जैसे नारों के साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैला रही है, वहीं दूसरी ओर गाजीपुर में ‘नमामि गंगे’ जैसी महत्वपूर्ण योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से पानी की बर्बादी हो रही है। यह स्थिति जल संकट का सामना कर रहे समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। लीकेज से बहने वाला पानी सीधे तौर पर बर्बाद हो रहा है, जो कि प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करता है।


सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, तत्काल कार्रवाई की मांग
इस मुद्दे को लेकर समाज में गहरा रोष है। समाजसेवी और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष रईस अहमद, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी, सियाउल हसन, सतीश उपाध्याय, दिव्यांशु पांडे और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि प्रशासन जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है और मूकदर्शक बना हुआ है।


इन सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद से तत्काल इस लीकेज को ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे जनहित में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।


पिछले 5 घंटे से सामाजिक कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं और प्रशासन से जवाब की मांग कर रहे हैं।

जीआरपी पुलिस ने नाबालिक बच्ची को परिजनों को किया सुपुर्द

गाजीपुर। जीआरपी थाना पुलिस ने सोमवार को एक नाबालिक बच्ची को ऑपरेशन मुस्कान और चेकिंग के दौरान पाया । उसके बाद बच्ची के परिजनों को बुलाकर नियम अनुसार कार्रवाई करके जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने सुपुर्द कर दिया। बता दे की मां-बाप से बिछड़ जाने के बाद बच्ची स्टेशन के प्लेटफार्म पर रोती हुई महिला कांस्टेबल अंकित त्रिपाठी और सुमित्रा पटेल को मिली। तत्पश्चात खोजते हुए बालिका की माँ रिंकू डोम पत्नी फेकाहू निवासी रददोपुर कालोनी थाना कोतवाली आयी। जिन्हे नियमानुसार उपरोक्त बालिका को सुपुर्द किया गया। जिसकी मौके पर लोगो के द्वारा इस कार्य की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी ।  

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान हुआ मजबूत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान मजबूत हुआ है 

गाजीपुर। भाजपा के नेतृत्व में शहीदों तथा महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने, सैनिकों के शौर्य, स्वाभिमान के सम्मान में राष्ट्र भक्ति भावना से प्रेरित तिरंगा यात्रा के आज दूसरे दिन सोमवार को भाजपा द्वारा छ मंडलों मे कुल 57 की मी की तिरंगा यात्रा निकाली गई । भदौरा मंडल की तिरंगा यात्रा नन्दिनी मैरिज हाल भदौरा से निकल कर बाजार भ्रमण करते हुए देवकली,करहिया के रास्ते रामचबुतरा, गहमर पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया और कहा कि आजादी के 70-75 वर्षो बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान मजबूत हुआ है ।अब भारत सिर्फ अपना बचाव नहीं करता बल्कि अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान मे घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को धवस्त करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शहिदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित देश पर मर मिटने वाले सभी महापुरुषों के सम्मान के लिए कृत संकल्पित है।इस अवसर पर तिरंगा यात्रा मे देशभक्ती नारो के साथ भारत माता की जय के उदघोष होता रहा।
तिरंगा यात्रा मे पूर्व विधायक सुनीता सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, अमित सिंह, अमित पांडेय, जितेन्द्र उपाध्याय, राजीव चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।


सैदपुर पश्चिमी की तिरंगा यात्रा नायकडीह कीनाराम बाबा के मठ से निकल कर मौधा,पतरही,बेलहरी, खानपुर, बिहारीगंज डगरा होते हुए करमपुर, ददरा,अमेदा के रास्ते अनौनी बाजार मे बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आजादी की लडाई मे अंग्रेज़ो से लोहा लेकर देश को स्वतंत्र कराने के लिए हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर बलिदानियों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगे।भारत वीरों की धरती है जहां मातृभूमि की रक्षा और सम्मान स्वाभिमान के लिए मर मिटना हमारे खुन मे है।
इस बीच खानपुर मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा मे तिरंगा यात्रा के साथ बाइक पर सवार लोग देश भक्ति नारे लगाते रहे। तिरंगा यात्रा मे जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, संतोष चौहान,अचल सिंह,श्यामकुवर मौर्य, संतोष भारद्वाज सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद देहात मंडल की तिरंगा यात्रा कुंडेसर चट्टी से प्रारम्भ होकर सुरतापुर, बालापुर, सलेमपुर होते अष्ट शहीद पार्क मोहम्मदाबाद पहुंच कर शहिदों का माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय , वंदेमातरम् के गगनभेदी नारे लगते रहे।


तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि युवा नेता पीयूष कुमार राय ,मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, प्यारे मोहन सिंह यादव, सतीश राय, शशांक शेखर राय, ऋषभ राय, चन्द्र विजय राजभर, योगेश कुशवाहा, आयुष पाण्डेय, विशाल राय, विनय राय, पूर्णेंदु राय, जगदीश शर्मा, अजीत राय, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिलदार नगर – दिलदार नगर मंडल की तिरंगा यात्रा दिलदारनगर गांव से निकलकर रकसहा, महना, उसिया, धनाड़ी, खेजुरी ,अरगी होते हुए दिलदारनगर बाजार में तथागत मैरिज हाल पर समाप्त हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता परिक्षित सिंह ने तिरंगा यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, बृजनंदन सिंह, जयप्रकाश सिंह कुशवाहा, रामप्रवेश मौर्य ,उमेश पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव सहित आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाराचवर प्रथम की तिरंगा यात्रा आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर से लखनौली होते लाला की बारी पर जाकर समाप्त हुई।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ,मनोज भारद्वाज,विजय नरायन शर्मा आदि मौजूद थे।


जखनियां द्वितीय की मंडल तिरंगा यात्रा नायकडीह से जलालाबाद होते दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर स्वामी सहजानंद सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पारस नाथ राय,सरोज मिश्रा, अशोक चौहान, राजेश सोनकर, राजेश शर्मा, गोलू मौर्य ,मनोज यादव ,अनिल पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह ,सुधाकर कुशवाहा ,देवेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।