All posts by tiwarishivpratap

स्नातक एमएलसी चुनाव से पहले मतदाता बनाने में दावेदारों ने झोंकी ताकत


स्नातक एमएलसी चुनाव से पहले मतदाता बनाने में दावेदारों ने झोंकी ताकत
गाजीपुर। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाग्य आजमाने की तैयारी में जुटे दावेदार चुनाव से पहले अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदाता बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और अपनी ताकत झोंक दी है। चुनाव में अब करीब सात महीने ही बचे हैं, ऐसे में उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को जीतने के लिए दृढ़ संकल्पित माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय शिक्षकों और स्नातकों तक पहुंचने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में सीधे भाग ले रहे हैं। उनका कहना है कि वह गरीब और बेरोजगार युवाओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। उनकी समस्याओं को अपनी समस्या मानते हैं। दिनेश चंद्र राय शिक्षक के साथ ही साथ तीन दशक से सामाजिक क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्हें स्नातक चुनाव क्षेत्र में सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।


वहीं, शिक्षक कोटे से सपा के वर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव भी लगातार मतदाता बढ़ाने और कॉलेजों पर जनसंपर्क कर रहें हैं। शिक्षकों की समस्या को लेकर सदन में उठाने की बात कर रहें हैं।
उधर किसी भी प्रमुख दल ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन दावेदार अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
इनसेट –
दावेदार चला रहे मतदाता बनाने का कार्य
खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में हर बार नई मतदाता सूची बनाई जाती है और उसी के अनुसार चुनाव होता है। आमतौर पर स्नातक मतदाता बनने में रुचि नहीं दिखाते। दावेदार ही अपने समर्थकों के माध्यम से स्नातकों का विवरण लेते हैं और आवेदन पत्र भरकर निर्वाचन कार्यालय में जमा करते हैं। ऐसे में दावेदार ही मतदाता बनाने का क्रम चला रहे है।
इनसेट –
इंटरनेट मीडिया पर चला रहे अभियान
दावेदारों के समर्थक नौकरीपेशा लोगों एवं अन्य स्नातकों के बीच जाकर उन्हें मतदाता फार्म भरवाए जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिए लोगों तक यह सूचना भी पहुंचाई जा रही है। लोगों से उनके दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। राजनीतिक दलों ने भी अपने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदाता बनाने के काम में लगा दिया है। बूथ स्तर तक स्नातकों को चिह्नित कर उन्हें मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने का काम जोरों पर है।
इनसेट –
ये बन सकेंगे मतदाता
खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वे ही लोग मतदाता बन सकते हैं, जिन्होंने अक्टूबर 2025 तक अपना स्नातक पूरा कर लिया है। मतदाता बनने के लिए आवेदन पत्र के साथ स्नातक का अंकपत्र एवं एक पहचान पत्र की प्रति जमा करनी होगी।

शहीदों की याद में आयोजित होगा कार्यक्रम


शहीदों की याद में आयोजित होगा कार्यक्रम
शामिल होंगे एलजी से लेकर कैबिनेट मंत्री, शहीदों के परिजन होंगे सम्मानित
गाजीपुर। शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में 18 अगस्त को अगस्त क्रांति के महानायकों में प्रमुख अष्ट शहीदों की याद में शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इसके लिए शहीद स्मारक समिति की ओर से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। शहीद स्मारक समिति के उपाध्यक्ष और माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय एवं वरिष्ठ सदस्य भाजपा नेता प्रमोद राय ने बताया कि सोमवार की सुबह दस बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ में झंडारोहण झांकी का अनावरण एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होने बताया कि 18 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के करो या मरो के नारे के आह्वान पर शेरपुर के आठ बलदानी वीरों ने डा. शिवपूजन राय के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद तहसील परिसर पहुंचकर यूनियन जैक उतार कर तिरंगा लहराते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी याद में आजादी के बाद से ही प्रतिवर्ष 18 अगस्त को मुहम्मदाबाद तहसील परिसर स्थित शहीद भवन एवं शहीद पार्क में हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर अष्ट शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। झंडारोहण, श्रद्धांजलि सभा एवं विभिन्न स्कूली बच्चों एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नारद राय, अलका राय आदि नेताओं को आमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन राय, आनंद मोहन पांडेय, सूर्य प्रकाश राय, संतोष कुमार, आनंद राय आदि लगे हुए हैं।

सपा नेता ने ओवर ब्रिज पर जाली लगाने को लेकर सौंपा पत्रक, कहा……

अधिकारियों की उदासीनता के कारण नहीं लग पा रहा रौजा ओवर ब्रिज पर जीवन रक्षक जाली

गाजीपुर।  सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी को एक पत्रक उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया। जिसमें अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रीज पर आवागमन से कुछ ऐसी घटनाए हो चुकी है जिसके कारण दोनो साइड में कुछ उचाई लिये हुए साइडर जाली की अति आवश्यकता है। उन्होंने ने बताया कि इससे पहले भी हम इस संबंध में पत्रक सौंप चुके है। परन्तु पूरी तरह से उदासीनता दिखाई गई है। बीते दिनों ओवरब्रिज पर कई व्यक्तियों का गिरने के कारण मृत्यु हो चुकी है। ऐसी घटनाए पुनः होने की सम्भावना की स्थिति में बनी रहती है। ऐसी स्थिति में जनहित में दोनो साइडर की सुरक्षा आवश्यक है। अभिनव सिंह ने जिलाअधिकारी से आग्रह किया कि यह कार्य जनहित को ध्यान मे रखते हुए रौजा ओवरब्रीज के दोनो साइडरों पर सुरक्षा कवच बनाने हेतु जालीदार साइड लगवाने की संबंधित अधिकारी को निर्देशित करे जिससे लोगों की लोगों के जान माल की सुरक्षा हो सके। कहा कि इस समस्या के निदान तक हम संघर्ष करते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर कंचन रावत, रीना यादव, राजदीप रावत,वेद प्रकाश,रामबिलास यादव,मोहन रावत,लड्डन खा,अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।

शाह फैज स्कूल के स्थापना दिवस पर सपना सिंह ने किया टॉपर बच्चों को सम्मानित

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में 40वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की  मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रहीं। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी द्वारा पुष्प-गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन व प्रार्थना से हुयी, तत्पश्चात निदेशक ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का अभिनन्दन किया करते हुए विद्यालय की संस्थापिका मैडम सईदा फैज़ के संघर्ष के दिनों को बताया । उन्होंने अपने भाषण में मुख्य अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने पर आभार व्यक्त किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई परीक्षा 2024-25 में विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यालय टॉपर क्रमशः आस्था गुप्ता, प्रियांशु तिवारी (विज्ञान संकाय) व कला संकाय के टॉपर अब्दुस समद तथा अजरा राजी को नगद राशि , स्वर्ण पदक, एक कलाई घड़ी, प्रशस्ति पत्र व पौधा तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मनीषा यादव व  सानिया जेहरा (विज्ञान संकाय) को नगद राशि राशि ,रजत पदक, कलाई घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र व पौधा प्रदान किया गया तथा इसके साथ ही इन छात्रों के लिए शुल्क माफ़ी की भी घोषणा की गयी । रसायन विज्ञान में 100% अंक प्राप्त करने वाली मानसी पटेल तथा विज्ञान में 100% अंक प्राप्त करने पर शिवा सिंह तथा 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी नगद राशि, प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। सम्बंधित विषय अध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

विद्यालय के वरिष्ठ कंप्यूटर अध्यापक विजय बहादुर सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों का वृत्त चित्र प्रस्तुत किया।  विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा सौम्या सिंह ने अपने विद्यालय-संबंधित सुखद अनुभवों को बताया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि ‘बच्चों को सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनाना चाहिए, उसके बाद वे जीवन में अपनी भूमिका स्वयं निश्चित कर लेंगे।‘ उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको मिलकर मैडम फैज़ के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए । तत्पश्चात मुख्य अतिथि, निदेशक, निदेशिका, प्रबंधिका व प्राचार्य द्वारा स्कूल-पत्रिका “Fragrance” का पुस्तक विमोचन किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित सभी व्यक्तियों ने वृक्षारोपड़ भी किया। कार्यक्रम का सञ्चालन विद्यालय की अध्यापिका गरिमा सिंह एवं अध्यापक मनोज बरनवाल ने किया।  कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत के अध्यापक श्याम कुमार शर्मा, दीपिका वर्मा एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा विद्यालय गीत भी प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने किया।

  इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, प्रबंधिका अतिया अदहमी, निदेशिका डॉ मीना अदहमी,मदर मरियम ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक समीर अदहमी, मैनेजमेन्ट कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन, विद्यालय के प्राचार्य इकरामुल हक, उप-प्राचार्य हनीफ़ अहमद सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र ज्ञान से किया गया। 

पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, काउंसलिंग 23 से 25 जुलाई तक

पी जी कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, काउंसलिंग 23 से 25 जुलाई तक

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग 23, 24 और 25 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के मध्य महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। प्राचार्य ने यह भी जोड़ा कि काउंसलिंग प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी अभ्यर्थियों से समयबद्धता और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थिति की अपेक्षा की जाती है।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

बैंक राष्ट्रीयकरण की 56वीं वर्षगांठ पर यूपीबीयूई जिला इकाई ने लिया संकल्प



“बैंक केवल व्यवसाय नहीं, विश्वास हैं”, बैंक राष्ट्रीयकरण की 56वीं वर्षगांठ पर यूपीबीयूई गाजीपुर इकाई का संकल्प

गाजीपुर। बैंक राष्ट्रीयकरण की 56वीं वर्षगांठ पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (UPBEU) की जिला इकाई द्वारा शनिवार को लालदरवाजा स्थित शाखा परिसर में एक विचारगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के जिला मंत्री  सत्येन्द्र गुप्ता, इकाई अध्यक्ष श्री राम जी, उपाध्यक्ष कमलेश सिंह सहित बैंककर्मियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत बैंक राष्ट्रीयकरण के ऐतिहासिक संदर्भों को साझा करते हुए की गई। वक्ताओं ने 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय को गरीबों, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्वतंत्रता की नींव बताया। जिला मंत्री श्री सत्येन्द्र गुप्ता ने  कहा कि “बैंक राष्ट्रीयकरण ने बैंकों को अमीरों की चौखट से निकालकर गरीबों की चौपाल तक पहुंचाया। आज यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि करोड़ों आम लोगों के आर्थिक सपनों की सुरक्षा है। यदि यह नींव हिली, तो सामाजिक न्याय की पूरी इमारत डगमगा जाएगी। हमें निजीकरण के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करनी होगी।”

अध्यक्ष श्री राम जी ने कहा कि सार्वजनिक बैंकों ने दशकों तक देश की अर्थव्यवस्था को हर संकट में संभाला है। चाहे वह कृषि संकट हो, महामारी या नोटबंदी। उन्होंने कहा, “हम सभी बैंककर्मी सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने वाले सैनिक हैं।” उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि बैंकों को मुनाफे की अंधी दौड़ में धकेला गया, तो समाज का अंतिम व्यक्ति आर्थिक व्यवस्था से बाहर हो जाएगा। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे निजीकरण के प्रयासों को जनविरोधी करार दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बैंककर्मियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की रक्षा, सामाजिक उद्देश्य की पूर्ति, और आम जनता की सेवा के लिए संगठित, जागरूक और सक्रिय रहेंगे।

एमडी ने किया मेगा विद्युत शिविर कैंप का निरीक्षण

एमडी पूर्वांचल का दौरा मेगा विद्युत शिविर कैंप का किया निरीक्षण

गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का अंतिम दिनों का निरीक्षण एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार ने किया जिसमें विद्युत वितरण खण्ड प्रथम जंगीपुर व लाल दरवाजा में कैंप में आए विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या सुनी एवं विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस मेगा कैंप में शत प्रतिशत आए उपभोक्ताओं का स समय समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। वही कैंप के निरीक्षण के बाद वर्कशॉप रौजा पर भी जले ट्रांसफार्मरो की समीक्षा किया जिसमें रिपेयर हो रहे ट्रांसफार्मरों की विस्तार पूर्वक जानकारियां ली तथा वर्कशॉप के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुवे बताया कि जिस भी क्षेत्र से जले ट्रांसफार्मरो की शिकायत आ रही है उसको प्राथमिकता के आधार पर टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से त्वरित निस्तारण करते हुवे क्षेत्र में समय रहते ट्रांसफार्मर लगाये जाएं क्योंकि यह सीजन किसानों के लिए अहम है जो अपने खेतों में धान की सिंचाई के लिए बिजली पर भी निर्भर हैं जिसे हमारे किसान भाइयों को विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा उत्पन ना हो। वही हमारे गाजीपुर जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति जारी रखने के लिए अपने मातहतों को निर्देश दिया।

अब 22 जुलाई तक होगा विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान

मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर की अंतिम तिथि है 22 जुलाई,तीसरे दिन आए 2533 उपभोक्ता,1646 लोगो का मौके पर हुआ तत्काल निस्तारण

जिले में कुल 17124 डिफॉल्टर विद्युत उपभोक्ताओं की है संख्या जो एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराकर एक भी किश्त नहीं किए है जमा

गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अधीन चारों वितरण खंडों में शनिवार को कुल 2532 आवेदन प्राप्त हुवे जिसमें मौके पर मेगा कैंप में 1646 विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करके कुल सवा तीन करोड़ की वसूली की गई। वही आज मेगा कैंप का निरीक्षण एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार ने लाल दरवाजा प्रथम खंड में किए जिसमें मौके पर उपभोक्ताओं से समस्या के बारे में जानकारी लिए एवं कैंप में अपने मातहतों को आवश्यक निस्तारण करने का निर्देश भी दिया।अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जमानिया खंड में कुल 284 आवेदन आए जिसमें मौके पर 193 लोगो का तत्काल निस्तारण किया गया। वही खंड नगर आमघाट में 812 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें मौके पर 601लोगो का निस्तारण किया गया तथा खण्ड प्रथम जंगीपुर में कुल 877 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 625 उपभोक्ताओं का निस्तारण किया गया। वही खंड सैदपुर में कुल 580 आवेदन प्राप्त हुए जो मौके पर 420 लोगो का तत्काल निस्तारण किया गया।

आगे बताया कि यह मेगा कैंप 22 जुलाई तक सभी खंडों में लगेगा जिसमें सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि इस सुनहरा अवसर का लाभ लोग शत प्रतिशत लेते हुए अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर फॉल्ट, विधा परिवर्तन,स्मार्ट मीटर जैसे समस्याओं सहित विद्युत चोरी में लगे राजस्व निर्धारण की समस्याओं का निस्तारण तत्काल इस मेगा कैंप में करा लें, वही इस मेगा कैंप में सभी उपखंड कार्यालय के उपखंड अधिकारी सहित बड़े बाबुओं की भी तैनाती की गई है जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ता अपने नजदीकी खंड कार्यालयों पर जाकर इसका समुचित लाभ ले सकते है एवं अपने विद्युत बिल सहित तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। वही शासन स्तर से नोडल के रूप में कैंपों का मॉनिटरिंग करने के लिए डिविजन प्रथम में इंजीनियर ओपी गुप्ता,नगर द्वितीय में एके सिंह एवं राम स्नेही यादव,तृतीय में एके जायसवाल, चतुर्थ जमानिया में डीके वर्मा की देखरेख में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उपभोक्ताओं के हित में 22 जुलाई तक लगेगा।

दुर्व्यवस्थाओ को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नगर की दुर्व्यवस्थाओ को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  • एक हफ्ते का दिया मौका, निस्तारण न होने पर नगर पंचायत कार्यालय का सभासद करेंगे घेराव
  • गाजीपुर। जंगीपुर नगर पंचायत कार्यालय के वार्ड में व्याप्त साफ सफाई सहित गंदगी की दुर्व्यवस्था को लेकर शुक्रवार के दिन वार्ड नंबर 6 सरस्वती नगर सभासद प्रतिनिधि राहुल गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड वासियों का एक समूह नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर वार्ड में व्याप्त दुर्व्यवस्था साफ सफाई सहित जलनिकास को लेकर अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपकर रोष जताया। सभासद प्रतिनिधि राहुल गुप्ता ने बताया कि वार्ड नंबर 6 सहित पूरे नगर पंचायत में साफ सफाई नाला निर्माण सहित जलनिकास के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी को पत्रक दिया गया है! उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बना राम जानकी पोखरा नगर की धरोहर है जहाँ बरसात आते ही जल जमाव इकट्ठा होने से वार्डवासियों के घरों में नाले का गंदा पानी चला जाता है जिससे कि लोगों को घरों से निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है! इस सम्बन्ध में नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अब्बास राईनी व अधिशासी अधिकारी को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराने की बात की गई थी लेकिन अभी तक उस समस्या के सम्बन्ध में कोई करवाई नहीं हुई! अगर एक हफ्ते के अंदर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो हम सभासदगण सहित वार्डवासी नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करने का काम करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित अधिशासी अधिकारी की होगी! इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सभासदों सहित वार्डवासीयो का प्रतिनिधिमंडल द्वारा पत्रक सौंपा गया है जल्द ही समस्या का समाधान करने का काम किया जाएगा! पत्रक देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमरजीत यादव, सभासद मुकेश गुप्ता,विकेश गुप्ता विक्की पूर्व सभासद अजय गुप्ता बेचू, राजू राजभर, राजकुमार वर्मा, हर्ष वर्मा, रत्नलाल चौरसिया सहित आदी लोग मौजूद रहे!

19 जुलाई तक होगा उपभोक्ताओं के विद्युत समस्याओं का समाधान

मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर में दूसरे दिन आए 1253 उपभोक्ता 759 लोगो का हुआ तत्काल निस्तारण

जिले में कुल 17124 डिफॉल्टर विद्युत उपभोक्ताओं की है संख्या जो एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराकर एक भी किश्त नहीं किए है जमा

गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अधीन चारों वितरण खंडों में शुक्रवार को कुल 1253 आवेदन प्राप्त हुवे, जिसमें मौके पर मेगा कैंप में 759 विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। वही अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जमानिया खंड में कुल 185 आवेदन आए जिसमें मौके पर 112 लोगो का तत्काल निस्तारण किया गया। वही खंड नगर आमघाट में 289 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें मौके पर 191 लोगो का निस्तारण किया गया तथा खण्ड प्रथम जंगीपुर में कुल 344 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 201 उपभोक्ताओं का निस्तारण किया गया। वही खंड सैदपुर में कुल 435 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 255 लोगो का तत्काल निस्तारण किया गया।

वही उन्होंने आगे बताया कि यह मेगा कैंप 19 जुलाई तक सभी खंडों में लगेगा जिसमें सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि इस सुनहरा अवसर का लाभ लोग शत प्रतिशत लेते हुए अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर फॉल्ट, विधा परिवर्तन,स्मार्ट मीटर जैसे समस्याओं सहित विद्युत चोरी में लगे राजस्व निर्धारण की समस्याओं का निस्तारण तत्काल इस मेगा कैंप में करा लें, वही इस मेगा कैंप में सभी उपखंड कार्यालय के उपखंड अधिकारी सहित बड़े बाबुओं की भी तैनाती की गई है जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ता अपने नजदीकी खंड कार्यालयों पर जाकर इसका समुचित लाभ ले सकते है एवं अपने विद्युत बिल सहित तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

वही शासन स्तर से नोडल के रूप में कैंपों का मॉनिटरिंग करने के लिए डिविजन प्रथम में इंजीनियर ओपी गुप्ता,नगर द्वितीय में एके सिंह एवं राम स्नेही यादव,तृतीय में एके जायसवाल,चतुर्थ जमानिया में डीके वर्मा की देखरेख में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उपभोक्ताओं के हित में 19 जुलाई तक लगेगा।