All posts by tiwarishivpratap

शिक्षकों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना
विभागीय कर्मचारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के तत्वाधान में गुरुवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि अधिकारियों की नाक के नीचे विभाग में मनमाने ढंग से सुविधा शुल्क की डिमांड की जा रही है। न कोई देखने वाला है और न बोलने वाला। डीआईओएस कार्यालय व लेखा विभाग की निरंकुशता के चलते शिक्षक व कर्मचारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। यहां के लिपिकों द्वारा खुलेआम सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। इससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण न होने पर शिक्षक आंदोलन करने को विवश होंगे।उन्होंने कहा कि संगठन इन समस्याओं के निराकरण के लिए काफी समय से संघर्षरत है। अगर इनका शीघ्र निदान नहीं किया गया तो शिक्षक कार्य को प्रभावित व ठप करने को मजबूर होंगे। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग की होगी। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी अनुभाग में भ्रष्टाचार अपने चरमोत्कर्ष पर है। जिसका जीता जागता उदाहरण 148 शिक्षकों के अवशेष देयक का धन शासन के द्वारा प्राप्त होने के बावजूद सम्बन्धित शिक्षकों को आहरित नहीं किया जा रहा है। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बार-बार अनुरोध के बाद भी व्यक्तिगत रूप से वित्त एवं लेखा कार्यालय द्वारा शिक्षकों से देयक पास करने के लिए सुविधा शुल्क की डिमांड की जा रही है।जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि कुछ शिक्षक साथी प्रबन्धकों से पीड़ित है। जिसे संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही नहीं हो रही है। साथ ही एनपीएस, एरियर आदि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। मुख्य मांगों में शिक्षा निदेशक द्वारा एनपीएस के सम्बन्ध में प्राप्त निर्देश का अनुपालन नहीं हो रहा है। जिसमें नियोक्ता अंशदान 14 प्रतिशत एवं कर्मचारी अंशदान 10 प्रतिशत दोनों को कर्मचारी के वेतन के साथ प्रतिमाह प्रान खातें में अंकित करने का निर्देश है।


एनपीएस की धनराशि को उपलब्ध होने के पश्चात् भी विगत 16 माह से प्रान खातों में अंकित नहीं किया गया। महंत रामबरन दास इण्टर कालेज, भुड़कुडा के नौ अध्यापक/कर्मचारी की पत्रावली, सुभाष इण्टर कालेज फतेहउल्लाहपुर के प्रधानाचार्य व परिचारक का अवशेष देयक, हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की छह पत्रावली व इण्टर कालेज खालिसपुर की दो पत्रावली, डॉ० सैय्यद महमूद इण्टर कालेज भितरी के अवशेष देयक सहित अनेक अध्यापकों के अवशेष देयक की पत्रावली जिनका भुगतान लटकाया गया है और सेवानिवृत्त शिक्षकों का माह मार्च से अब तक जीपीएफ का भुगतान कार्यालय के लापरवाही के कारण नहीं हो पाया है। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, सौरभ पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, विवेकानंद गिरी, डॉ रियाज अहमद, अखिलानंद पांडेय, मनोज विश्वकर्मा, सूर्यप्रकाश राय, रामजी प्रसाद, विनोद मिश्र, प्रत्यूष त्रिपाठी, उमेश कुमार राय, राकेश मिश्रा, विजय मिश्रा, अखिलेश सिंह, अमित यादव, कन्हैया गुप्ता, डॉ विष्णुशंकर पांडेय, विनय तिवारी, कार्तिकेय यादव, नीरज राय, रविन्द्र राम, रवि राय, बृजेश कुमार, आशुतोष तिवारी, कृष्ण बिहारी पांडेय, ओमनारायण राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय और संचालन जिला मंत्री शैलेन्द्र यादव ने किया।

प्रो. संजय चतुर्वेदी को छात्र अधिष्ठाता किया गया नियुक्त

प्रो संजय चतुर्वेदी छात्र अधिष्ठाता नियुक्त

गाजीपुर। पी जी कॉलेज गोराबाजार में डॉ संजय चतुर्वेदी प्रोफेसर-हिंदी विभाग को छात्र/छात्राओं के कल्याण एवं समस्याओं के निराकरण हेतु छात्र अधिष्ठाता (Dean-Student welfare) नियुक्त किया गया। प्राचार्य प्रो0 राघवेंद्र कुमार पांडेय ने गुरुवार को अपने कार्यालय में उन्हें यह दायित्व प्रदान किया।

डॉ संजय चतुर्वेदी महाविद्यालय में जनसूचना अधिकारी,उत्तरप्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद का केंद्र समन्वयक, महाविद्यालय की मुख पत्रिका- पाटल का प्रधान संपादक कार्य दायित्व निर्वहन करने के बाद वर्तमान में नियंता मंडल में वरिष्ठ सदस्य आंतरिक गुणवत्ता अनुश्रवण प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सदस्य हैं।


इस अवसर पर प्रो विनय कुमार दूबे, प्रो वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो रविशंकर सिंह,प्रो सुजीत कुमार सिंह,प्रो धर्मराज सिंह, डॉ इंदीवर रत्न पाठक,डॉ अरुण कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।

गाजीपुर के लाल को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में मिला सम्मान

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित को दें प्राथमिकता : राज्यपाल रमेन डेका
गाजीपुर के लाल डॉ. राकेश पांडेय को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में मिला सम्मान

रायपुर/गाजीपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” में गाजीपुर के खालिसपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश कुमार पांडेय को उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया। दैनिक भास्कर समूह से जुड़े डॉ. पांडेय को यह सम्मान राज्यपाल रमेन डेका के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

16 जुलाई को हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों के सम्मान का नहीं, बल्कि हमारी संसदीय परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी पत्रकारों और विधायकों से आग्रह किया कि वे अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर सदैव लोकहित और जनकल्याण को प्राथमिकता दें। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में वर्ष 2024 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में भावना बोहरा और लखेश्वर बघेल को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए डॉ. राकेश पांडेय के साथ-साथ सुदर्शन न्यूज़ के राज्य ब्यूरो प्रमुख योगेश मिश्रा और कैमरामेन विश्वप्रकाश पुरेना को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने संसदीय मर्यादा और अनुशासन का उदाहरण पेश किया है। यहां जनहित के मुद्दों पर गहनता से चर्चा होती है और मीडिया की सजगता से लोकतंत्र की पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।


नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विचारों में भिन्नता हो सकती है, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में कभी मन का भेद नहीं रहा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में पक्ष-विपक्ष में समन्वय और सहयोग की भावना प्रबल हुई है। इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, सांसदगण, मंत्रीगण, विधायक एवं अन्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में छटवीं विधानसभा के विधायकों पर केंद्रित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। गाजीपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पांडेय को मिला यह सम्मान पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए उन्होंने जो पहचान बनाई है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। फिलहाल डॉ राकेश पांडेय को मिले इस सम्मान के समाचार से उनके गांव सहित जिले में लोग काफी उत्साहित हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पीजी कॉलेज में हुआ नए सत्र का शुभारंभ

पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से नए सत्र का शुभारंभ, हवन-यज्ञ व पौधारोपण संपन्न

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवीन सत्र- 2025-26 का शुभारंभ बुधवार को वैदिक विधि-विधान के साथ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर शोध ग्रंथालय में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन और आरती की गई। इसके साथ ही हवन-यज्ञ का भी आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने आहुति देकर मंगलकामना की। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध ग्रंथालय के परिसर में सिंदूर के पेड़ का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके उपरांत कॉलेज के संस्थापक सचिव एवं प्रबंधक स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की आदम कद प्रतिमा एवं चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति पर प्राचार्य प्रोफ० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा ने कि नए सत्र का यह शुभारंभ हमारी सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत को मजबूत करने का प्रतीक है। वैदिक रीति से आयोजित यह कार्यक्रम हमारी परंपराओं के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह के योगदान को हम सदा स्मरण करेंगे।

महाविद्यालय के सभी छह संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, अध्यापक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, छात्र पुस्तकालय, विभागीय पुस्तकालय, आनलाइन पुस्तकालय, कम्प्यूटरिकृत केंद्रीय शोध ग्रन्थालय, रोवर्स रेंजर्स, एन. सी.सी., एन. एस.एस. के साथ-साथ जिम्नेजियम हाल, आउटडोर तथा इंडोर स्टेडियम के माध्यम से खेलों में भी उच्च स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर वाई-फाई से सुसज्जित है।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समग्रता के साथ प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया कि विभिन्न विषयों में प्रवेश शुरू है, जिसकी तिथि और समय सहित विस्तृत विवरण महाविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकेगा। समस्त विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।


कार्यक्रम में प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि सौरभ सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर सत्येन्द्र नाथ सिंह, प्रोफेसर विनय कुमार दूबें, प्रोफेसर डीआर सिंह, प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, डॉ० इन्दीवर पाठक, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ० सुधीर सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, अरुण सिंह बघेल, विवेक सिंह’सम्मी, विजय सिंह, अमितेश सिंह, ममता मिश्रा, गौरी सिंह, सीमा सिंह सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। यह आयोजन कॉलेज के सांस्कृतिक और शैक्षणिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

112 महिलाओं का हुआ निशुल्क जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 112 महिलाओं का हुआ निशुल्क जांच

गाजीपुर। गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्य विभाग और शासन के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भी है जिसके अंतर्गत गर्भवती को कई तरह की जांच एवं प्रसव से पूर्व कई तरह की उन्हें जानकारियां दी जाती है। इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन बुद्धवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर आयोजित किया गया। जहां पर अप्रैल से अब तक कुल 1475 महिलाओं का निशुल्क जांचों के साथ पीपीपी मोड पर निशुल्क 944 अल्ट्रासाउंड कराया गया। वही बुधवार को 118 महिलाओं की चिकित्सीय जांच किया गया जिसमें 79 का निशुल्क अल्ट्रासाउंड भी कराया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार राय ने बताया कि इस अभियान के तहत उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांव की महिलाओं का प्रसव से पूर्व कई तरह की जानकारियां और जांच कराया जाता है । और इसी को लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महिला डॉ नीरज मौर्य की निगरानी में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच के साथ ही निशुल्क अल्ट्रासाउंड इत्यादि करने का काम किया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1475 महिलाओं का निःशुल्क प्रसव पूर्व जांचों के साथ साथ पीपीपी मोड़ पर निःशुल्क अल्ट्रासाउंड हेतु 944 गर्भवती का क्यु आर कोड से माह अप्रैल 2025 से अब तक किया जा चुका है। उन्होंने बताया की केंद्र पर आई हुई महिलाओं का प्रसव पूर्व सभी जांचें डा निरज मौर्या स्त्री एवं प्रसुती रोग विशेषज्ञ द्वारा अपनी निगरानी में स्वयं किया जाता है। जिसमें वजन, लम्बाई, पेट की जांच, बी पी, ब्लड जांच, पेशाब जांच के साथ प्रसव पूर्व इतिहास पर चर्चा के साथ उनकी काउंसलिंग कि जाती है। एवं अंतिम त्रौमास में आई सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव स्थान (सरकारी) हेतु प्रोत्साहित करते हुऐ उनके फैसले में मदद कि जाती है। जिससे उनका प्रसव स्वास्थ्य ईकाई में प्रशिक्षत चिकित्साधिकारी की देख रेखा में हो।इस अवसर पर HRP चिन्हित सभी गर्भवती महिलाओं को विशेष निगरानी रखी जाती है। जिससे उनका एवं आने वाले बच्चों दोनों स्वस्थ्य रहे एवं आवश्यकता अनुसार ऐसी महिलाओं की जांच प्रत्येक माह विशेष निगरानी के साथ किया जाता है। तथा घर से आने एवं जाने के लिए निशुल्क 102 ऐम्बुलेंस हेतु सेवाएं उपलब्ध रहती है।

ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक माह के 1,9,16 एवं 24 को मनाया जाता है एवं अवकाश कि दशा में अगले दिन।
आज कुल 118 में 79 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड हेतु क्यु आर कोड जनरेट किया गया।

11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद शाखा द्वारा प्रांतीय आवाहन पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को सरजू पांडे पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ, जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी सदस्यों से आवाहन किया गया की सभी कर्मचारी संगठन को मजबूती प्रदान करें, जिसमें माध्यमिक शिक्षणेत्तेर कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ 8 अप्रैल 2025 को शासन के अधिकारियों से वार्ता के फल स्वरुप उसका क्रियान्वयन नहीं होने से प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है, उपरोक्त वार्ता का क्रियान्वयन नहीं होता है तो संगठन द्वारा कभी भी बड़ा आंदोलन की घोषणा किया जा सकता है, जिसके लिए संगठन का हर सदस्य आंदोलन के लिए तैयार रहे। जनपद स्तर पर जिन विभागों में विभाग अध्यक्ष द्वारा सदस्यों का लंबित मांग है परिषद से संबंध संगठन के पदाधिकारी उसे संचित कर परिषद को मांग पत्र उपलब्ध करायें जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से बैठक कर निस्तारित कराया जा सके।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तेर कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने अपने उदबोधन मे कहा कि राजकीय कर्मचारियों के समान और शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के क्षेत्र कर्मचारियों को 300 दिन के उपार्जित अवकाश नगदी कारण सेवानिवृत्ति पर दिए जाने हेतु प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शासन को प्राप्त हो चुका है उसका शासनादेश जारी हो। प्रदेश के राजकीय कर्मचारियों के समान अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाए, प्रदेश के राजकीय कर्मचारियों के समान माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध समिति में विद्यालय के शिक्षकों की भांति शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व दिए जाए और शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के भांति प्रोत्साहन हेतु क्षेत्र कर्मचारियों के लिए भी राष्ट्रपति राज्य पुरस्कार हेतु प्रावधान बनाया जाए। प्रदेश के और शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लिपिक पद पर पदोन्नति हेतु डायक समिति का ccc डिप्लोमा अनिवार्य को समाप्त किया जाए।

माध्यमिक विद्यालयों के हाई स्कूल /इंटरमीडिएट विद्यालय के लिपिकों के वेतन विसंगतिया समाप्त किया जाए। प्रदेश सरकार द्वारा रोके गए नगर प्रतिकर भत्ता शैक्षिक परिवार कल्याण भट्ट कोरोना कल अवधि का महंगाई भत्ता बहाल किया जाए और तो 11 सूत्री मांगों पर विस्तृत प्रकाश डाला । ज्ञापन अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ का जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर श्रीप्रकाश सिंह के माध्यम से भेजा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा संगठन के पदाधिकारी को स्वस्थ किया गया कि 11 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन उचित माध्यम से शासन को प्रेषित किया जाएगा,और जनपद स्तर पर लंबित मांग को निस्तारित किया जाएगा । कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडे, आलोक राय, अभय सिंह, अरुण कुमार, अमित कुमार, यशवंत सिंह, कृपा शंकर उपाध्याय, जयम कुमार, कैलाश नाथ सिंह, हंसराज सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार श्रीवास्तव व संचालन राकेश कुमार पांडे ने किया।

दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र को लेकर डीएम ने की बैठक, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में अध्य्यनरत दिव्यांग बच्चों के यू0डी0आई0डी0/दिव्यांगता प्रमाण पत्र जनपद के समस्त ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर बनाये जाने हेतु बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि यू0डी0आई0डी0/दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु डाक्टर्स के बोर्ड का गठन करते हुए प्रस्तावित तिथियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायी जाय। बोर्ड में आर्थोपेडिक सर्जन, ई0एन0टी0 सर्जन नेत्र सर्जन, साइकोलाजिस्ट/साइकिट्रिशियन का होना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर आयोजित होने वाले मेडिकल कैम्प की सारी तैयारी इसी सप्ताह पूर्ण कर ली जाये। जिसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापकों एवं विशेष शिक्षकों की बैठक करते हुए कैम्प में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का चिन्हांकन तत्काल कराते हुए उनका आनलाईन रजिस्टेªशन करा लिया जाये तथा कैम्प आयोजन से सम्बन्धित समस्त तैयारी 03 दिवस के अन्दर पूर्ण कर ली जाये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी उपस्थित थे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। गंगा नदी में बढते हुए जलस्तर एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक ने सोमवार को तहसील सदर अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गॉव के आने जाने वाले रास्तो, ग्रामीणो एवं पशुओ की सुरक्षा पुख्ता इंतेजाम, चारा, पानी, दवाईयो, आदि की जानकारी ली तथा सम्बन्धित मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी ने आज संभावित बाढ से प्रभावित होने वाले ग्राम महाबलपुर, लखनचनपुर, गोसंदेपुर, दीनापुर, तुलसीपुर, सीखनी, बड़हरिया, आदि ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार सदर , कानूनगो, लेखपाल ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

गाजीपुर। सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज गोराबाजार में बी०ए०, बी०काम० एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राए महाविद्यालय की वेबसाइट pgcghazipur.ac.in पर जाकर प्रवेश फार्म भरें तथा प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन एवं आनलाइन फीस जमा करें। समस्त छात्र/छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है। शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने से पहले समर्थ पोर्टल पर सभी छात्र एवं छात्राओं को पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है। जो छात्र एवं छात्राएं समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) नहीं करायेंगे उनका प्रवेश किसी भी दशा में नहीं लिया जाएगा। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) निःशुल्क है।

Samarth Portal Link:- https://vbspuadm.samarth.edu.in/

डीएम-एसपी ने किया मंदिरों और घाटों का निरीक्षण, दिया अफसरों को निर्देश

गाजीपुर। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारम्भ हो चुका है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने जनपद गाजीपुर के विभिन्न घाटो एव महाहर धाम का सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। घाटों का निरीक्षण के दौरान  उन्होने ई0ओ0 नगर पालिका द्वारा किये गये व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होने महाहर धाम मन्दिर परिसर में किये गये व्यावस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, एस0पी0 सिटी ज्ञानेन्द्र प्रताप, एस0पी0 ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।