All posts by tiwarishivpratap

जिला जज ने किया एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण

गाजीपुर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपड़ अभियान के अन्तर्गत बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड के परिसर में प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी द्वारा वृक्षारोपड़ किया गया।


प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि ऐसे वृक्ष लगाये गये है जो आक्सीजन प्रदान करते है व कुछ ऐसे वृक्ष भी है जो फलदार है, कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इसी उद्देश्य से हम लोगों ने आज जो पेड़ लगाये है वो मॉ को समर्पित कर लगाये गये है।


इस अवसर पर विजय पाल, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अली रजा, विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 पी.ए. एक्ट, शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत, अभिमन्यु सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-04, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01 गाजीपुर, विजय कुमार IV अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हार्दिक सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड व अन्य न्यायिक अधिकारी एवं किशोर न्याय बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित हुए।

पीजी कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

पीजी कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बुधवार, 9 जुलाई 2025 को पी जी कॉलेज, गाजीपुर में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के खेल ग्राउंड में स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट्स और बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों फलदार और छायादार पौधे रोपे गए, जो पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को दर्शाते हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू इस अभियान में पूरे प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की देखभाल की शपथ ली। इस दौरान ‘वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ’ के नारे गूंजे, जिसने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर डॉ. रविशेखर सिंह, डॉ. पीयूष कान्त सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय कुमार श्रीवास्तव, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह अतुल सिंह, दया, धीरेन्द्र सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

केंद्र की नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, केंद्र की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 150 करोड़ का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित

गाज़ीपुर। केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों और श्रमिक-विरोधी श्रम सुधारों के खिलाफ बुधवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के बैंक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी के साथ विरोध दर्ज कराया।

कर्मचारियों ने सरकार की निजीकरण, विनिवेश और ठेका प्रथा को बढ़ावा देने वाली नीतियों को जनता और श्रमिकों के हितों के खिलाफ बताया। उनका आरोप है कि ये नीतियाँ संपत्ति को कुछ उद्योगपतियों के हाथों में सौंप रही हैं, जिससे महंगाई, बेरोजगारी और असुरक्षा बढ़ रही है। नए लेबर कोड्स को भी श्रमिक अधिकारों के लिए खतरा बताया गया।

यूपी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यूनियन के जिला संयुक्त मंत्री सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक नीतियों में बदलाव नहीं होता।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीएनबी के सत्येन्द्र गुप्ता,कमलेश सिंह, हृदय शंकर राय, शुभम, आलोक, कृष्णदेव, अंजनी, कृष्णा, तैयब, दीवान तौहीद, अशोक, बैंक ऑफ इंडिया के राम जी, शुभम जायसवाल, आशुतोष राय, संतोष रावत केनरा बैंक के सुनील कुमार इंडियन बैंक से राकेश जी, दीपक गुप्ता, बैंक ऑफ बड़ौदा के सुनील उपाध्याय व पँजाब सिंध बैंक के उमाशंकर कुमार शामिल रहे।

10 जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म, परीक्षा 11 से

अब पी.जी. कॉलेज में 10 जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म, प्रवेश परीक्षा 11 से

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरें जाने की तिथि 10 जुलाई 2025 कर दी गयी है। प्रवेश परीक्षा फॉर्म के सम्बन्ध में प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2025-26 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्राओं के लिए अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर की वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर 2025 तक भरने की समय सीमा को छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर 10 जुलाई 2025 कर दी गयी है। अब छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने के लिए 10 जुलाई 2025 तक कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन करने का विकल्प मिलेगा।
प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में एडमिशन लेने के लिए पहले समर्थ पोर्टल:
https://vbspuadm.samarth.edu.in/ पर पंजीकरण कर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई 2025 से प्रारम्भ होगी। प्रवेश से सम्बंधित सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय-समय पर महाविद्यालय की सूचना पट्ट एवं वेबसाइट पर प्रसारित की जायेंगी।

छात्राओं की प्रवेश मेरिट सूची जारी, 12 जुलाई तक होगा काउंसलिंग

गाजीपुर। ग्रीष्म अवकाश के पश्चात आज 7 जुलाई को राजकीय महिला महाविद्यालय पुनः खुल गया। महाविद्यालय की शैक्षिक सत्र 2025-26 की स्नातक बीए /बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु अब तक ऑनलाइन आवेदन करने वाली छात्राओं की प्रवेश मेरिट सूची सोमवार को जारी हो गई है। प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने बताया कि प्रवेश कार्य 9 जुलाई से दिन में 10 बजे से 3 बजे के मध्य संपन्न होगा। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए छात्राएं 9 जुलाई को मेरिट क्रमांक 1 से लेकर 90 तक तथा 10 जुलाई को मेरिट क्रमांक 91 से अंत तक की छात्राएं प्रवेश काउंसलिंग के लिए महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में उपस्थित होगीं। बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए मेरिट क्रमांक 01 से लेकर 125 तक 9 जुलाई को; मेरिट क्रमांक 126 से लेकर 250 तक 10 जुलाई को; 11 जुलाई को मेरिट क्रमांक 251 से लेकर 400 तक एवं 12 जुलाई को मेरिट क्रमांक 401 से अंत निर्धारित समय 10 से 3 बजे के मध्य महाविद्यालय के मुख्य सभागार में प्रवेश काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो।

विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार किया जाएंगा। विषय आवंटन के दौरान छात्रों को दो मुख्य विषय एवं एक माइनर विषय दो संकाय से दिए गए विकल्पों में से चुनना होगा। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार छात्राएं प्रवेश काउंसलिंग के समय अपने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र; जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र, समर्थ आवेदन पत्र समेत सभी पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ काउंसलिंग हेतु उपस्थित हो। 9 जुलाई 2025 से नव प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट पुनः खुल जाएगी। शिक्षार्थी एवं उनके अभिभावक प्रवेश संबंधी किसी भी जिज्ञासा के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट या महाविद्यालय नोटिस बोर्ड का अवलोकन कर सकते हैं।

निकला कैंडिल मार्च,दोषियों को फांसी देने की मांग

गाजीपुर। वाराणसी की एमएससी की छात्रा अलका बिंद की बीते दिनों 2 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर शनिवार को बिंद समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरजू पांडे पार्क पर पहुंच कर 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। बता दें कि वाराणसी के मिर्जा मुराद थाना अंतर्गत राजा तालाब मेहंदी गंज की रहने वाली एम.एस.सी.की छात्रा अलका बिंद की स्थानीय ढाबा में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अलका बिंद के परिवार वालों को न्याय दिलाने के लिए जिले में बिंद समाज विकास संघ के नेतृत्व में शनिवार को अंबेडकर पार्क से होते हुए सरजू पांडे पार्क तक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च का किया गया। मृतिका अलका बिंद की आत्मा को शांति के लिए एक दो मिनट का मौन रखा गया।

मृतिका छात्रा अलका बिंद के परिवार वालों को न्याय दिलाने और दोषियों को शख्स से शख्स सजा की मांग करते हुए बिंद समाज विकास संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब बिंद ने समाज के संग मिलकर हुंकार भरी। कहा कि एमएससी की छात्रा अलका बिंद को न्याय मिल सके उसको लेकर के आज हम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ से हम लोग मांग करते हैं कि जिस ढाबे पर लड़की की हत्या हुई है उस ढाबे की जांच की जाए। साथ ही जिन लोगों ने भी उस लड़की की हत्या की है या उसमें जो लोग भी सम्मिलित हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले। गुलाब बिंद ने कहा कि बिंद समाज के तरफ से हम मांग करते हैं कि मृतका के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को एक करोड रुपए सरकार के द्वारा दिया जाए।

इस मौके पर श्यामलाल बिंद, मुसाफिर बिंद, निर्गुण बिंद, गुड्डू कुमार बिंद, गौरीशंकर बिंद, बजरंगी बिंद, मंजय यादव, प्रांजल यादव, संतोष कुमार बिंद, फौजदार बिंद, पूर्व प्रधान अरविंद बिंद, सुनील बिंद,जितेन्द्र बिंद, अशोक बिंद, विभा पाल, कंचन रावत सहित सैकड़ों की संख्या में बिंद समाज के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

समाधान दिवस:डीएम-एसपी ने किया जन समस्याओं का निस्तारण, दिया निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील जमानियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 95 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 438 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  45 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।


जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया  तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज,  उपजिलाधिकारी जमानियां,  परियोजना निदेशक राजेश यादव, तहसीलदर जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

एमएलसी ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर किया शोक व्यक्त

एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर जताया शोक
सैदपुर। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता हरिनाथ सोनकर के निधन पर आज वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा उनके सैदपुर नगर स्थित निवास पर पत्नी शीला सोनकर व परिजनों से मिलकर दुःख जताया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया। उन्होंने उनकी पुण्य स्मृति का स्मरण करते हुए कहा कि हरिनाथ जी अत्यंत सरल और सहज इंसान थे,जो भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सेवक थे।उनका असमय निधन भारतीय जनता पार्टी की अपुर्णीय क्षति है।


इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,संकठा मिश्रा, विनोद सोनकर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हीरा कुशवाहा, सुधीर पाटिल, मनोज शर्मा,बासदेव मास्टर साहब, सुधीर प्रजापति सहित आदि अन्य लोगो ने भी दुःख व संवेदना जताई।

पीजी कॉलेज में 8 जुलाई से होगा ऑनलाइन प्रवेश

स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में ऑनलाइन प्रवेश आठ जुलाई से

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (यूजीसी द्वारा बी श्रेणी प्रदत्त) में बी० काम० (B.Com.) प्रथम सेमेस्टर और एम० ए० (गृहविज्ञान) प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) से सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग 07 जुलाई 2025 से महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.pgcghazipur.ac.in पर कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों और समर्थ पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रति के साथ संबंधित विभाग से संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा (PAT-2025) का आयोजन 11 और 12 जुलाई 2025 को होगा। 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को बीएससी (कृषि) की परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। बीएससी (गणित), एमएससी कृषि (अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन), एमए (समाजशास्त्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी।


12 जुलाई शनिवार को बीएससी (जीव विज्ञान) और एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की परीक्षाएं दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित होंगी। 12 जुलाई 2025 को ही एमएससी (रसायन विज्ञान), एमएससी कृषि (उद्यान), एमकॉम और एमए (भूगोल) की परीक्षाएं सायं 3:00 से 5:00 बजे तक होंगी। जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रोफे० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश पत्र 09 जुलाई 2025 को ऑनलाइन जारी होंगे। शेष पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर प्रवेशार्थी सूचना प्राप्त कर सकते है है।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया वार्ड का निरीक्षण, लगाई फटकार

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक द्वारा नगर पालिका गाजीपुर के वार्ड नं. 01 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड मे साफ-सफाई, कुड़ा उढान, नालियो की सफाई व जल निकासी की समस्या संतोषजनक न पाये जाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई तथा वार्ड मे जल्द से जल्द साफ-सफाई व जल निकासी की समस्या को दूर करते हुए वार्ड मे प्रतिदिन कुड़ा उठवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डा0 धीरेन्द्र कुमार राय एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।