All posts by tiwarishivpratap

एसडीएम से मिला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रतिनिधिमंडल

होली इवेंट के नाम पर होने वाले अभद्रता एवं अराजकता के विरोध में उपजिलाधिकारी से मिला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रतिनिधिमंडल।

गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बुधवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शहर के विभिन्न लान एवं होटलों में आयोजित होने जा रहे होली इवेंट के कार्यक्रमों में असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू त्योहारों का मजाक उड़ाया जाएगा और हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाएगा। जिसके विरोध में आज प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपजिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि ऐसे सनातन विरोधी कार्यों से अवगत कराते हुए हिंदू त्योहारों पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इवेंट के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और हिंदू त्यौहार का मजाक उड़ाया जाता है। ऐसे त्योहारों का बहाना करके गुलाबी शाम, रंग उत्सव जैसे नाम देकर के युवा पीढ़ी को एक जगह इकट्ठा करना, टिकट लगाकर डांस कार्यक्रम करते हैं। ऐसे लोगों का हिंदू आस्था से कोई मतलब नहीं है । केवल पैसा कमाने के उद्देश्य से होने वाले इस तरह के कार्यक्रमों में केवल अभद्रता होती है और हिंदू त्योहारों का एक तरह से मजाक बनाया जाता है। विहिप -बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा ऐसे कार्यक्रम करने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई एवं कहा गया कि अगर प्रशासन के द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इस कार्यक्रम को रोकने के लिए संगठन बाध्य होगा। जिस पर यदि कोई घटना घटती है तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला मंत्री विपिन श्रीवास्तव, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिन्दू, जिला सह संयोजक शिवम् चौबे, उत्तम चौधरी, नगर अध्यक्ष अनुराग, नगर उपाध्यक्ष रामशीष, राजन, विनोद, बृजेश, अजय, रामजी इत्यादि उपस्थित रहे।

भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में कृषि क्षेत्र की महती भूमिका: डॉ. संगीता बलवंत

भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में कृषि क्षेत्र की महती भूमिका : डॉ. संगीता बलवंत

गाजीपुर। गोराबाजार स्थित पी.जी. कॉलेज में बी.एससी. (कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों के पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (Rural Agricultural Work Experience – RAWE) कार्यक्रम के तहत “संरक्षण कृषि: मृदा स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार हेतु आधुनिक तकनीक” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कृषि संकाय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों, विषय-विशेषज्ञों, शोधार्थियों और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में है, जिसे बजट में भी विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब 5 लाख रुपये तक का ऋण किसानों को पात्रता पूरी करने पर उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक मजबूत वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है, जिसमें कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका है। वर्तमान सरकार कृषि शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है, जिसके तहत कई नए कृषि संस्थानों और विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि कृषि उप निदेशक डॉ. अतिंद्र सिंह ने कृषि सुधारों एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वहीं, कृषि वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मृदा क्षरण और कटाव को रोकने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए सीढ़ीदार खेतों, कवर फसलों और मृदा संशोधन जैसी तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य में सुधार कर कृषि उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कृषि व्यवसाय में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, जो सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शहरी युवाओं को भी उद्यमिता के नए अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि भारत कृषि के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है और यह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कोरोना महामारी के दौरान कृषि क्षेत्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत, जो 1965 से पहले खाद्यान्न के लिए अन्य देशों पर निर्भर था, हरित क्रांति के माध्यम से आत्मनिर्भर बना। इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रो. (डॉ.) जी. सिंह ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा कृषि स्नातक पाठ्यक्रम में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) को शामिल किया गया है। इसके तहत छात्रों को 20 सप्ताह तक प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा, जिसमें एक सप्ताह कॉलेज कैंपस में, पांच सप्ताह कृषि विज्ञान केंद्र में, तीन सप्ताह प्लांट हेल्थ क्लिनिक में, आठ सप्ताह किसानों के साथ गाँवों में व्यवहारिक प्रशिक्षण, तीन सप्ताह एग्रो-इंडस्ट्री में प्रशिक्षण और एक सप्ताह प्रोजेक्ट तैयार करने और प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण शामिल होगा। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. शिव शंकर सिंह यादव, डॉ. अशोक कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. शिव कुमार सिंह, इंजीनियर आशीष बाजपेई, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्रनाथ सिंह, डॉ. रामदुलारे, इंजीनियर मनोज कुमार मिश्र, डॉ. रागिनी अहिरवार, डॉ. गौतमी जैसवारा, डॉ. कपिल देव शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेंद्र कुमार पांडेय ने की तथा संचालन कोऑर्डिनेटर प्रो. (डॉ.) जी. सिंह ने किया। अंत में प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

परिवहन मंत्री को सौंपा मांगों का पत्रक, कहा…..

बक्सर बिहार से कानपुर वाया मुहम्मदाबाद,कासीमाबाद, मरदह,मऊ डिपो,आजमगढ़,कानपुर बस पुन:चलाने की मांग

गाजीपुर। (मरदह) दो दशक पहले बक्सर(बिहार) उजियार,भरौली मुहम्मदाबाद, कासीमाबाद,मरदह वाया मऊ डिपो आजमगढ़,कानपुर के लिए रोडवेज की बस प्रतिदिन चलती थी।जिसका समय मरदह बाजार होते हुए सुबह 9 से 10 बजे के बीच कासीमाबाद,मुहम्मदाबाद,उजियार, भरौली,बक्सर (बिहार) को जाती थी।और उसी दिन सायं 3 से 4 बजे के बीच वापस कानपुर के लिए आती थी।जिसमें बक्सर (बिहार) से कानपुर के लिए हजारों यात्रियों, व्यापारियों और सर्विस करने वाले लोगों को बहुत ही अच्छी व्यवस्था थी।और दूसरी बस गाजीपुर डिपो की उजियार,भरौली मुहम्मदाबाद,गाजीपुर डिपो,आजमगढ़ होते हुए कानपुर के लिए चलती थी।जो आज दो दशकों से बन्द कर दी गयी है। इसके सम्बन्ध में विभाग से कई बार मांग की गई लेकिन अब तक कोई व्यवस्था व सुनवाई नहीं हुई जो की दोनों रूट पर बस चलाई जाने की अति आवश्यकता है।शुक्रवार को परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह से राजधानी लखनऊ में मुलाकात कर मरदह गांव निवासी जनपद के उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार/अधिवक्ता उधम सिंह ने मांग पत्र सौंपते हुए जनहित में दो दशकों से बन्द रोडवेज बस के परिचालन को पुनःतुरन्त चालू करते हुए बक्सर (बिहार) उजियार,भरौली,मुहम्मदाबाद,कासिमाबाद मरदह,मऊ डिपो,आजमगढ़ होते हुए कानपुर के लिए बस चलाई जाए और दूसरी बस बक्सर (बिहार),उजियार,भरौली मुहम्मदाबाद,गाजीपुर डिपो होते हुए कानपुर के लिए बस चलाने की पुरजोर मांग किया।जिससे आम लोगों को यात्रा में भारी सुविधा मिलेगी और विभाग का आय (इंकम)भी बढ़ेगा।इस दौरान परिवहन मंत्री ने पूरी तरह से आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द ही इस आवश्यकता की पूर्ति की जाएगी।

मुख्य मांगें
(1) गाजीपुर डिपो की बस उजियार,भरौली, मुहम्मदाबाद,गाजीपुर डिपो,आजमगढ़,कानपुर के लिए।

( 2) आजमगढ़ या कानपुर डिपो की बस बक्सर(बिहार), उजियार भरौली मुहम्मदाबाद कासिमाबाद मरदह बाजार,मऊ डिपो,आजमगढ़,कानपुर के लिए।

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ा दी गई है। मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर जय प्रकाश यादव द्वारा बताया गया है कि प्राचार्य एवं शिक्षार्थियों की विशेष मांग पर यह तिथि कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम द्वारा बढ़ाई गई है और शैक्षिक सत्र जनवरी 25 में सभी कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों में प्रवेश का यह अंतिम अवसर हैं। इस तिथि के पश्चात किसी भी सत्र का कोई भी प्रवेश अनुमन्य नहीं होगा। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 15 से अधिक विषयों में एम ए , राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, समाज कार्य, उर्दू , संस्कृत विषयों तथा एकल विषय संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी आदि सामाजिक विज्ञान तथा विभिन्न प्रकार के रोजगार परक डिप्लोमा-प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश जारी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्र नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययन करते हुए मुक्त विश्वविद्यालय से डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम एक साथ कर सकते हैं। अर्थात भी किसी नियमित कोर्स को पढ़ते हुए मुक्त विश्वविद्यालय से कोई दूसरा डिग्री या डिप्लोमा कोर्स एक साथ कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम कामकाजी, सरकारी सेवारत एवं शिक्षा से वंचित लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इच्छुक शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र (088) राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यालय में अपराहन 1:00 से 4:00 के मध्य जमा कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ शिव कुमार से संपर्क कर सकते हैं।

कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक: फूलों से सजा मंदिर, भक्तों ने किया पूजा-पाठ

कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक: फूलों से सजा मंदिर, भक्तों ने किया पूजा-पाठ

गाजीपुर। नगर के स्टेशन रोड स्थित सहकारी गोदाम के प्रांगण में कार्तिकेश्वर महादेव मन्दिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को शहद, दूध, घी, दही, गंगाजल, गन्ने का रस, दूर्वा मिश्रित कर विधि विधान से कार्तिकेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चन के साथ आरती किया। शास्त्रों में कहा गया है “रुतम्-दुःखम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्रः” यानि भगवान शिव सभी दुखों को हरकर उनका नाश कर देते हैं। इसलिए हिंदू धर्म में शिव जी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रूद्र यानी शिव जी का अभिषेक करना और शिव का रूप शिवलिंग में देखा जाता है। इसलिए रुद्राभिषेक पूजा में शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। इस पावन अवसर पर पूरे मन्दिर प्रांगण को फूल-माला से सजाया गया था, वही कार्तिकेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार भी किया गया था जो अपने आप में देखते ही बन रहा था। कार्तिकेश्वर महादेव का मन्दिर प्राचीन मन्दिरों में आता है ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और हृदय से अपनी मनोकामनां लेकर भोलेनाथ के आगे शीस झुकाता है तो उसकी मनोकामनां पूर्ण हो जाती है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर भोर से ही भक्तों का भीड़ शुरु हो गया जो देर रात्रि तक चलता रहा, इस दौरान पूरा मन्दिर प्रांगण ‘हर-हर महादेव’, ‘जय शिव शंकर’, भोलेनाथ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयकारे से गूंजता रहा।

इनामियां बदमाश गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा इनामिया वांछित गैंगेस्टर को देशी तमंचा, जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। सोमवार को मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग किया जा रहा था कि इसी दौरान पड़ैनिया गांव के पास पुलिस की गाड़ी देखकर भागने का प्रयास कर रहे इनामिया अपराधी को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम मनहर शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी ग्राम-वासुपुर थाना सैदपुर उम्र करीब 28 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति से कड़ाई से पूछा गया तो मनहर शर्मा ने बताया कि साहब मैं अन्य अपराधों मे कई बार पहले भी जेल जा चुका हूँ तथा थाना मुहम्मदाबाद के गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित हूं और अपनी जान माल की सुरक्षा के लिये मैं असलहा अपने पास रखता हूँ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र अपने पुलिस कर्मियों संग शामिल थे।

परीक्षा के अंतिम दिन भी पकड़े गए दो नकलची

बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न, अंतिम दिन भी पकड़े गए दो नकलची

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 फरवरी से गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुई थी जो सोमवार को सकुशल सम्पन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को बी० एड० प्रथम सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया।

गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी० एड० महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित हो रही थी। पी० जी० कालेज परीक्षा केंद्र पर सोमवार को कुल पंजीकृत 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया था। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय पुलिस बल और पीएससी के साथ प्रोक्टोरियल की टीम ने सघन तलाशी ली। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन का उपयोग करने की मनाही थी। नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान सोमवार को दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये।

जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रोफ० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, प्रोफ० रविशंकर सिंह, प्रोफे० (डॉ०) एस० एन० सिंह, प्रो० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० बद्रीनाथ सिंह, डॉ० राम दुलारे, डॉ० योगेश, डॉ० गोपाल यादव, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० शिप्रा श्रीवास्तव आदि सदस्य शामिल थे।

शाह फैज स्कूल में मनाया गया कृमि मुक्ति सप्ताह, खिलाई गई बच्चों को गोली

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज़ विद्यालय में कृमि मुक्ति सप्ताह मनाया गया। लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह सप्ताह मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, विश्व की लगभग 24 प्रतिशत जनसंख्या मृदा-संचारित कृमि (कृमि) से संक्रमित है।  नतीजतन, भारत में 1 से 14 वर्ष की आयु के लगभग 241 मिलियन बच्चों को परजीवी आंतों के कीड़े होने का खतरा है, जिन्हें मृदा-संचारित हेलमिन्थ्स के रूप में जाना जाता है। परजीवी कीड़े लोगों और जानवरों दोनों के लिए एक खतरा हैं। बच्चों के बाहर खेलते समय मिट्टी के संपर्क में आने से कृमि के संक्रमण को रोकना असंभव है।

कृमि संक्रमण बच्चों के जीवन की गुणवत्ता को कम कर सकता है, उनके शारीरिक विकास और मानसिक विकास को अवरुद्ध कर सकता है। विद्यालय में कक्षा 2 से कक्षा 9 व  11 के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कृमि मुक्ति हेतु अल्बेंडाजोल की गोलियां बांटी गयीं।  

इस जागरूकता कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं , निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशक डॉ मीना अधमी , प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ , उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय , मुख्य  अध्यापिका चांदना श्रीवास्तव एवं सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में दो नकलचियों को किया गया रिस्टीकेट

बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में दो नकलचियों को किया गया रिस्टीकेट

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही है। शनिवार को बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट किया गया। गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी.एड. कॉलेजों के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित हुई। शनिवार को बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 1157 परीक्षार्थियों में से 1143 उपस्थित रहे, जबकि 14 अनुपस्थित थे।


स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश से पहले पुलिस बल और पीएससी के साथ सघन तलाशी ली गई। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन का उपयोग करने की सख्त मनाही की गई थी। शनिवार को नकल करते हुए पकड़े गए दोनों परीक्षार्थीयों के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के तहत कार्रवाई की गई।

प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी जानकारी दी कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान जो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जा रहे हैं उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है। आन्तरिक उड़ाका दल एवं जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रोफेसर (डॉ.) रविशंकर सिंह, प्रोफेसर (डॉ.) एस. एन. सिंह, प्रोफेसर (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. बद्रीनाथ सिंह, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. प्रतिमा सिंह और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य शामिल थे। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का उपयोग न करें।

परीक्षा में 18 को किया गया रिस्टीकेट

परीक्षा में शुक्रवार को 18 नकलचियों किया गया रिस्टीकेट

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी०एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही है। शुक्रवार को बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 18 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया। गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। पी० जी० कालेज केंद्र पर शुक्रवार को हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जा रहा है। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय पुलिस बल और पीएससी के साथ प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम ने सघन तलाशी ली। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन का उपयोग करने की मनाही की गई है।

नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान 18 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये। जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रो. (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रो. (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सिंह जैसे सदस्य शामिल थे। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वह परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग न करें।