All posts by tiwarishivpratap

महिला पीजी कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने तिरंगा ध्वज फहराया तथा संगीत के छात्राओं ने सुमधुर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स एवं प्रज्ञा रेंजर्स ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर डॉक्टर निरंजन कुमार यादव ने निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन किया तथा डॉक्टर संगीता मौर्य ने आजादी की 76 साल पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने उन्हें गणतंत्र की रक्षा करने एवं भारतीय गणतंत्र को मजबूत करने के लिए सार्वजनिक सरोकारों से जुड़ने और सशक्त बनने का आवाहन किया। इसके पश्चात कीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद के संयोजन में स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई तथा विज्ञान संकाय किस सदस्यों डॉ सर्वेश सिंह, डॉ आनंद चौधरी, डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ मनीष सोनकर की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद, डॉ अकबरे आजम, जिला आयुक्त (रोवर) डॉ शिव कुमार एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ शशिकला जायसवाल, रेंजर लीडर डॉ शिखा सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ सारिका सिंह, डॉ अमित यादव, डॉ इकलाख खान, डॉ पीयूष सिंह, डॉ सारिका सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार यादव समेत पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन समारोह डॉ विकास सिंह ने किया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए 290 जोड़े

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई मैदान प्रकाशनगर  में सोमवार को सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामूहिक विवाह योजना में  कुल 290 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहिक विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु आम वृक्ष का पौधा उनके हाथो में दिया गया। विवाह कार्यक्रम मे मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया।


    मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष  सरिता ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किये जा चुके है। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियो का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बेटियो के हाथ पीले करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है।

दहेज लेना और दहेज देना एक दण्डनीय अपराध है। उन्होने कहा कि आज जो भी बेटियां अपने ससुराल विदा हो रही है तो उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हे बहु न बल्कि बेटी बनाकर घर ले जाये। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है। बेटिया अपने समाज  मे स्वावलंबी बने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सब उत्तम हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने बेटियो के लिए कई योजनाए संचालित की है। आप सभी योजनाओ से जुड़कर अपनी बेटियों को सशक्त बनाये। उन्होने सभी नव दाम्पय से निवेदन किया कि शादी के बाद गर्भ का  भ्रूण परिक्षण न कराये जो भी बच्चा हो उसे सम्मान के साथ परिवार मे लाये।  


मुख्य विकास अधिकारी  संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य मंत्री सामुहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि  आज जनपद के समस्त ब्लाको से चयनित 290 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। जनपद मे कुल 1575 जोड़ो का लक्ष्य के सापेक्ष अबतक लगभग 550 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हो चुका है। शेष लक्ष्य सम्पन्न कराया जायेगा ताकि पात्र परिवारो की बेटियो को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। कहा कि  इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है।

गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज  ने सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सिंहासन राम,  जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

पीजी कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

गाजीपुर। पी० जी० कालेज गाजीपुर में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वंक मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही एनसीसी, एनएसएस के छात्र छात्राओं के हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए देखा गया। संस्था के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं की ओर से गणतंत्र दिवस भव्य एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया। इसी क्रम में प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं की ओर से देश भक्ति गीत, भाषण और नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।महाविद्यालय के कुशलपाल श्रोतशाला सभागार के समक्ष गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बीच उच्च शिक्षा निदेशक का भेजा हुआ संदेश पढ़ा गया।

प्राचार्य राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने एनसीसी थल सेवा और जल सेना इकाई का निरीक्षण कर सलामी ली। एनसीसी, रोवर्स-रेंजर्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि देश की आजादी को लेकर लंबी लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लड़ी है। भारत एक युवा देश है और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में युवाओं की बड़ी भूमिका है। अनुशासन और श्रम से युवक और युवतियां देश की प्रगति में अपना सहयोग दे सकते है। किसी भी समाज की दशा और दिशा तय करने में युवा वर्ग की महती भूमिका रहती है। इस पावन अवसर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस पर शाह फैज स्कूल में सिद्धार्थ राय को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। रविवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय की मैनेजर अतिया अधमी ने ध्वज फहराया व उसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलायी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने झंडा गीत गाया व भारत माता की जय के नारे लगाए।

मार्च पास्ट के द्वारा झंडे को सलामी दी गयी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राय थे, जिन्हें हाल ही में राज्य सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें देश भक्ति गीत,नृत्य व नाटक प्रस्तुत किया गया।

परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी जिसमें मिस्टर फेयरवेल अब्दुस समद मिस फेयरवेल ओजल सृष्टि व स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर विशाल यादव रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, मदर मरियम ग्लोबल स्कूल की निदेशक डॉ मीना अधमी व विद्यालय की मैनेजर अतिआ अधमी ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामना दी। 

मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राय ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी व लोगों से अपील किया कि हम सब को मिलकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने एक महिला पार्वती देवी का परिचय करवाया जो कि हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पार्वती के दोनों पैर एक दुर्घटना में कट गए थे लेकिन वे अपनी मेहनत के बल पर अपनी पुत्री को पढ़ाती हैं व अपनी जीविका चलाती हैं। इस दौरान विद्यालय की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया।  सिद्धार्थ ने भी विद्यालय को फोटो फ्रेम समर्पित किया।   

  कक्षा 12 के पुष्कर जी उपाध्याय ने गीत गाकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की साज सज्जा आमना ओबैद, उमेश, अंकिता व सिमरन ने की तथा संगीत श्याम कुमार शर्मा , गिरधर शर्मा एवं शान कुशवाहा ने दिया। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य नेहा कुरैशी ने सबको धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी, निदेशक डॉ नदीम अधमी, मदर मरियम ग्लोबल स्कूल की निदेशक डॉ मीना अधमी, विद्यालय की मैनेजर अतिआ अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय, परीक्षा नियंत्रक हनीफ़ अहमद, वरिष्ठ अध्यापक देवेंद्र, दिनेश राय एवं सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा  उपस्थित रहे।

       

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया

गाजीपुर। ब्रिटिश जंजीरों की जकड़ से भारत को मुक्त कराने में स्वयं को न्यौछावर करने वाले वीरों की याद दिलाता हुआ यह पर्व गणतंत्र दिवस हमें आज भी उमंग जोश एवं एकता की भावना से भर देता है। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में गणतंत्र भारत की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई ।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झंडारोहण करके किया। तत् पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौर में विद्यालय के कक्षा तीसरी की छात्रा आश्वी श्रीवास्तव, ग्यारहवीं की छात्रा दिव्यांका एवं शिक्षिका आय़ुषी गुप्ता व अंजली सिंह ने अपने वक्तव्य के माध्यम से शहीदों के चन्द कथनों, स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए उनके प्रयासो एवं गणतंत्र दिवस से जुडे. मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।

सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों उनके कर्तव्यों एवं गणतंत्र दिवस की महत्ता के प्रति अपने सुविचार उपस्थित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ देते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की। तत्-पश्चात छात्रों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा नौवीं की छात्रा कौशिकी के द्वारा किया गया।

महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

गाजीपुर। शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय से राइफल क्लब तक एक जागरूकता रैली निकाली गई । रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका प्रो.अनिता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

रैली के दौरान छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे – वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है । वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम – आदि लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया । तत्पश्चात स्वयंसेवी छात्राओं ने पीजी कॉलेज गाजीपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली को जिलाधिकारी  द्वारा सराहा गया । तत्पश्चात महाविद्यालय वापस पहुंचकर स्वयंसेवी छात्राओं ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया ।

साथ ही प्राचार्य के अध्यक्षता में “लोकतंत्र में जागरूक मतदाता की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेश यादव रहे । उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि एक जागरूक मतदाता ही सही व्यक्ति का चुनाव कर कर सकता है जो देश को सही दिशा में आगे ले जा सके । वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामनाथ केसरवानी ने किया संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

तदुपरांत प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी द्वारा सभी को मतदान संबंधी शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अमित यादव डा. गजनफर, डॉ शिव कुमार डॉ पीयूष डॉक्टर निरंजन सहित स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एकदिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओमशिवानी, डा. नेहा एवं डॉ. मनीष सोनकर के सक्षम नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ।

उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के जिला इकाई का हुआ गठन

गाजीपुर। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति उत्तर प्रदेश की गाजीपुर इकाई का गठन किया गया है। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के प्रदेश सचिव एवं सी०सी०आई के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष भूपसिंह पाल ने ग़ाज़ीपुर की टीम घोषित किया है। जिसके अनुसार यशवंत नारायण राय अध्यक्ष, कृपा कृष्ण महामंत्री, अजय कुमार राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. अमित कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, रजनीश सिंह उपाध्यक्ष, पवन श्रीवास्तव संगठन मंत्री, रुद्र नारायण शर्मा कार्यालय सचिव मनोनीत किये गए है।

प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई नव पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सरकार के उपभोक्ता संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम को उपभोक्ताओं तक पहुंचने में भरपूर प्रयास के निर्देश दिए। प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव ने व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं में सामंजस्य स्थापित करने के लिए जिले में सर्वे कराकर व्यापारियो को होने वाली समस्या जैसे( रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस)को दूर करने हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारी को अवगत कराया जायेगा

जिससे शासन को राजस्व की प्राप्ति हो सके,साथ ही व्यापारियों को आगाह किया उपभोक्ताओं का किसी भी प्रकार का शोषण न करें , जिससे उन्हें जुर्माना के साथ साथ सजा का भी प्रावधान है की बात भी कही वही जो मनोनीत जिला अध्यक्ष यशवंत नारायण राय ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए हमारी पूरी टीम सदैव तत्पर रहेगी। समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हुए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई दी गई।

प्रज्ञा रेंजर टीम ने मनाई भारत रत्न सुभाष चंद्र बोस की जयंती

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को प्रज्ञा रेंजर टीम की ओर से भारत रत्न सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी डॉ अकबरे आजम, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त(रोवर) डॉ शिवकुमार, रेंजर लीडर डॉ शिखा सिंह एवं उपस्थित रेंजर्स छात्रों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए इन्हें याद किया। इस अवसर पर डॉ अकबरे आज़म ने संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी ने आजादी के आंदोलन के लिए आजाद हिंद फौज के गठन की चर्चा करते हुए सुभाष चंद्र बोस की आजादी में भूमिका को रेखांकित किया।

प्राचार्य के अनुसार सुभाष सच्चे राष्ट्र नायक थे जो देश और देश के बाहर भी भारतीयों को अंग्रेजों के विरुद्ध संगठित करते रहे। जिला आयुक्त (रोवर) डॉ शिव कुमार ने सुभाष चंद्र बोस की व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्काउट गाइड की सेवा, सहायता एवं तैयार रहो से जुड़ते हुए आजाद हिंद फौज में महिला सेनानियों की भूमिका को याद किया तथा उपस्थित रेंजर्स को उनके जैसा बनने का आह्वान किया। डॉ शिखा सिंह ने रेंजर्स को शारीरिक, मानसिक, भौतिक एवं सामाजिक विकास के लिए महापुरुषों की जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके विचारों को रेंजर्स द्वारा जीवन में आत्मसात करने की आशा व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव कुमार, संयोजन सविता रावत एवं समीना तथा आभार ज्ञापन सीनियर रेंजर मेट रितु यादव ने किया। इस अवसर पर रोली, रागनी, अंकिता, रिंकू, रिमझिम, आकांक्षा, प्रियंका, मुस्कान, जुली, पायल आदि उपस्थित रहे।

समाजवादी छात्र सभा सभा ने फूंका संत राजू दास का पुतला

गाजीपुर। समाजवादी छात्र सभा ने मुलायम सिंह यादव के ऊपर संत राजू दास द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विरोध प्रदर्शन कर संत राजू दास का पुतला फूंका। उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया गया की राजू दास की तत्काल गिरफ्तारी हो। महाकुंभ स्थित  मुलायम सिंह यादव स्मृति संस्थान में पहुँच कर नेता मुलायम सिंह यादव के विचारों को जीवंत रूप से मानने वाले PDA समाज के लोगो के नेता के प्रति बढ़ती आस्था एवँ सेवा भाव से घबराए महंत राजू दास ने सोशल मीडिया एक्स पर हम नौजवानों के नेता अखिलेश यादव के ट्वीट को रीट्वीट कर बेहद शर्मनाक मानसिकता का परिचय देते हुए कहा कि कुंभ मेले में लगे नेता मुलायम सिंह की प्रतिमा पर लघुसंका कर के जाए।

इसी बयान के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पुतला फूक कर विरोध किया गया। इस दौरान कमलेश यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा, विक्की यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा, समाजवादी छात्र सभा के महासचिव मनीश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, विधानसभा अध्यक्ष जमानिया अनिल यादव, विधानसभा अध्यक्ष जखनिया पंकज यादव, जिला उपाध्यक्ष मनीष यादव, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सुब्बू यादव जिला सचिव युवजन सभा, अनुराग यादव, धीरज यादव, जिला कार्यकारी सदस्य मिथिलेश यादव, हर्ष यादव, संदीप यादव, महिला सभा की महासचिव रीना यादव, ममता यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि


गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गौरव नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती टैक्सी स्टैंड विशेश्वरगंज, स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके सम्मान में नारे लगकर पराक्रम दिवस के रुप मे मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के संग्राम मे नेता जी की देश प्रेम की अगाध भावना उनका शौर्य ,साहस और सामर्थ्य से भरे पराक्रम की दृढ़ निश्चयी सैन्य शक्ति ने भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जन जन के हृदय मे आज भी श्रद्धा सम्मान से स्थापित है ।


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नेता जी के पूज्य स्मृति को याद करते हुए कहा कि महान देश भक्त, स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन संघर्षों की कहानी है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के संकल्प को अंतिम दम तक पूर्ण किया।उनका जीवन प्रेरणा स्त्रोत है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, अनिल वर्मा, सुधीर केशरी,नीरज कुमार मानु, हेमंत त्रिपाठी, रुपेश सिंह, सुजीत राय, सुनील चौहान, सूर्य प्रकाश यादव, विरेन्द्र चौहान, केशव श्रीवास्तव आदि ने श्रद्धांजलि दी।