All posts by tiwarishivpratap

सईदा फैज की स्मृति में आयोजित हुई वाद विवाद प्रतियोगिता

गाजीपुर। शनिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में सईदा फैज़ अंतर्जनपदीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता विद्यालय की संस्थापिका सईदा फैज़ की स्मृति में आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जज के रूप में स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मनोविज्ञान के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ बी0 डी0 मिश्रा रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय की अंग्रेजी की अध्यापिका गायत्री मौर्या भी जज के रूप में रहीं। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना से हुआ।

यह प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के लिए थी। कनिष्ठ वर्ग के लिए विषय ‘जीवन में मित्रता का प्रभाव- वरदान या अभिशाप’ तथा वरिष्ठ वर्ग के लिए विषय “क्या माता पिता को अपने बच्चे के सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुँच होनी चाहिए “? दोनों ही विषय आज के वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप है।  

इस प्रतियोगिता में जनपद के कुल 10 विद्यालयों शाहफैज पब्लिक स्कूल ,लूदर्स बालिका इंटर कॉलेज, सन शाइन पब्लिक स्कूल ,सनबीम स्कूल महाराजगंज, डालिम्स सनबीम गांधी नगर , एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल ,सेंट्रल पब्लिक स्कूल ज़मानिया एवं सनशाइन पब्लिक स्कूल ज़मानियाँ ने प्रतिभाग लिया। 

सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति सरहनीय रही। मुख्य अतिथि ने दोनो ही विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का एक उद्देश्य छात्र छात्रों के विकास के लिए होना चाहिए। 

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाह फैज़ विजेता घोषित हुआ। उपविजेता सन शाइन ज़मानियाँ रहा व तृतीय स्थान सेंट मैरी ने सुरक्षित किया।  इस कार्यक्रम में सभी छात्र एवं छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ , उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीती उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी , सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह, टाइम कीपर चंद्र भूषण राय तथा सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। स्टेज की साज सज्जा सिमरन व उमेश ने की व सञ्चालन नेहा कुरैशी ने किया। इस कार्यक्रम में संगीत प्रध्यापक गिरधर शर्मा व कक्षा 7 के छात्र शान कुशवाहा ने दिया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।       

अब सुबह टहलना है तो देना होगा टैक्स

अब लोग टहलने पर भी लगेगा टैक्स

आम जनता को टहलने का देना होगा शुल्क

उद्यान विभाग में जारी किया नया शासनादेश

इस शासनादेश के अनुसार हर टहलने वाले व्यक्ति को देना होगा शुल्क

हर व्यक्ति पर लगेगा प्रतिरोध ₹5 का शुल्क अथवा एक महीने का ₹100 का शुल्क देना होगा।

टहलना स्वास्थ्य और सेहत के लिए काफी लाभदायक बताया गया है लेकिन अब लोगों के टहलने पर भी टैक्स लगेगा।

गाजीपुर। जिले के उद्यान विभाग पार्क में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग टहलने के लिए जाते है। लेकिन अब नए शासनादेश के तहत पार्क में टहलने वालों को प्रतिदिन ₹5 या फिर महीने का ₹100 जिला उद्यान विकास समिति को देना होगा , तब वह सुबह-सुबह पार्क में टहलकर स्वस्थ रहने की अपनी प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे । उद्यान विभाग जहां पर पार्क काफी सुंदर बनाया गया है। जिसमें पिछले कई सालों से लोग मॉर्निंग वॉक करते थे इतना ही नहीं कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग भी इस पार्क में किया जा चुका है । ऐसे में जहां लोग कई तरह के बीमारियों से ग्रसित हैं और डॉक्टरों की सलाह पर वह सुबह-सुबह टहलकर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं। तो वह गाजीपुर के इस उद्यान विभाग के पार्क में पहुंचकर टहलने के साथ ही वहां पर लगे हुए ब्रांच पर कुछ देर आराम भी करते हैं । यह पार्क खास कर आसपास के बुजुर्गों के लिए काफी मुफीद है। वहीं अब उद्यान विभाग अपने इस पार्क की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही उसके देखरेख के लिए पार्क में टहलने वाल आने वाले लोगों पर प्रतिदिन ₹5 या फिर मासिक ₹100 तक का टैक्स लगाने का योजना बना रहा है। जिसको लेकर उपनिदेशक उद्यान वाराणसी की अध्यक्षता में एक बैठक मंगलवार को संपन्न हुई।

इस बैठक में पी0डब्लू०डी०, नगर पालिका, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, के0वी0के0 के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० वी0के0 सिंह उपस्थित रहे। बैठक मे अध्यक्ष द्वारा साफ-सफाई सुरक्षा व सौन्दर्यकरण कराये जाने हेतु नये प्रस्ताव उपलब्ध कराने की बात कही गयी। राजस्व की चर्चा होने पर जिला उद्यान अधिकारी, सदस्य सचिव द्वारा बताया गया कि वर्तमान मे अलंकृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है, ऐसे में आसपास के लोगों का आगमन सुबह-सुबह के टाइम बहुत ज्यादा होती है। जिस पर बताया गया कि शासनादेश के बिन्दु सख्या 03 पर प्रातः काल व सायः काल के समय टहलने के लिए उद्यान में प्रवेश हेतु उपयुक्त शुल्क लगाया जाना है। और उससे प्राप्त पैसे को उद्यान के रख-रखाव हेतु उपयोग करना है । समिति द्वारा अलंकृत उद्यान एवं पार्क बड़ीबाग में निम्नलिखित सुविधाओं के विस्तार हेतु सुझाव दिये गए । सुझाव के अनुसार पार्क में प्रवेश के लिए रू0 5/- प्रतिदिन एवं रू100/- मासिक किया जाएगा। इस प्राप्त धनराशि से पार्क के अंदर शौचालय का निर्माण कराना, म्युजिकल फाउन्टेन आकर्षक और रंगीन लगाया जाए, बैठने के लिए बेन्च की व्यवस्था करना, पार्क में फूलों की व्यवस्था करना, सी०सी०टी०वी० कैमरा की व्यवस्था करना, हाई मास्क लाइट की व्यवस्था करना, चिल्ड्रेन पार्क में मेन्टीनेन्स करवाना, पाथवे के किनारे लाइट की व्यवस्था, शुद्ध पानी के लिए आर0ओ0 प्यूरीफायर की व्यवस्था करना, सेल्फी प्वाइंट बनाने आदि महत्वपूर्ण सुझाव दिए गये। वही आज सुबह-सुबह पार्क में टहलने पहुंचे लोगों से उद्यान विभाग के द्वारा लगाए गए टैक्स के इस प्रस्ताव के बारे में जानने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने इसे सही कदम बताया तो वहीं कुछ ने यह भी बताया कि यह सरकारी विभाग है और सरकार इसके मेंटेनेंस के लिए खर्च देती है तो फिर यह किस तरह का टैक्स है।

अनुशासनबद्ध परीक्षा संचालन के प्रति कॉलेज प्रशासन कृतसंकल्पित:प्रो. वीके राय

गाजीपुर। नगर स्थित स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन सत्रों में संचालित हो रही हैं । गुरुवार को प्रात:कालीन सत्र में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के भूगोल, सैन्यविज्ञान, मनोविज्ञान व राजनीतिशास्त्र विषय की परीक्षा में 65 पंजीकृत छात्रों में से 63 परीक्षार्थी सम्मिलित एवं 02 अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में बीए तृतीय सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र विषय में 34 में से 3 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तृतीय सत्र में बी.कॉम, बीए पंचम सेमेस्टर इतिहास विषय के 252 व एम.ए. तृतीय सेमेस्टर हिंदी के 20 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा के व्यवस्थित एवं सुचितापूर्ण संचालन के लिए डॉ. रामधारी राम की अध्यक्षता में एक परीक्षा समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. संतीश पाण्डेय, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. सुजीत कुमार तथा डॉ. नित्यानंद राय सम्मिलित हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रभारी के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने सभी कक्षों में सघन जांच कर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। प्राचार्य प्रो. राय ने बताया कि परीक्षार्थियों को बैग, मोबाइल, इलेक्ट्रिक घड़ी आदि लेकर परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय प्रशासन अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप नकलविहीन, अनुशासित तथा व्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए कृतसंकल्पित है ।

महिला पीजी कॉलेज में तीन पालियों में हुई विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी रही। आज तीनों पालियों में परीक्षाएं संपन्न हुई। प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें 81 पंजीकृत शिक्षार्थियों में 79 उपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में चित्रकला विषय में 55 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 53 उपस्थित रहे। तृतीय पाली में बीए पंचम सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र, बीएससी पंचम सेमेस्टर जंतु विज्ञान एवं बी ए प्रथम सेमेस्टर संस्कृत की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें उपरोक्त विश्व में पंजीकृत सभी परीक्षार्थी क्रमशः 111, 88 एवं 34 उपस्थित रहे।

प्राचार्य डॉक्टर अनिता कुमारी के अनुसार सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय के मानक के अनुसार संपादित हो रही है। प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में परीक्षा समिति द्वारा उपरोक्त सभी कार्यों का संपादित किया जा रहा है। महिला महाविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नोडल केंद्र भी है जहां पर 28 महाविद्यालयों के प्रश्न पत्र एवं कॉपियां वितरित की जा रही हैं एवं एवं उत्तर पुस्तिकाएं संकलित की जा रही हैं। नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए महाविद्यालय में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान कक्षों में भी आंतरिक उड़ाका दल के सदस्यों डॉ सारिका सिंह, डॉ शिखा सिंह एवं डॉ संगीता मौर्य द्वारा सघन तलाशी ली जा रहीं है। पूरी परीक्षा की ऑनलाइन कैमरे की निगरानी की मैं संपन्न हो रही है तथा विश्वविद्यालय द्वारा स्कीम मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

परीक्षा अवधि के दौरान ही छात्राओं की उपस्थिति- अनुपस्थिति को उनके उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या को ऑनलाइन अंकित कर दर्ज किया जा रहा है। पूरे दिसंबर माह तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी रहेगी। महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार जिन छात्राओं ने अभी भी अपने असाइनमेंट एवं प्रैक्टिकल फाइलें अपने संबंधित प्राध्यापकों से चेक नहीं कराया है। वे तत्काल उनसे संपर्क कर आंतरिक मूल्यांकन करा लें ताकि उनके आंतरिक अंक चढ़ाया जा सके। क्योंकि पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा इन परीक्षाओं के दौरान ही प्रायोगिक परीक्षाएं भी संपन्न कराई जाएगी। अतएव छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा के लिए भी तैयार रहें। प्रायोगिक /मौखिक परीक्षा की तिथि के संबंध में सूचना संबंधित विषय के प्राध्यापकों द्वारा उनके व्हाट्सएप ग्रुप एवं विभाग के नोटिस बोर्ड पर दी जाएगी। अतः सभी संबंधित छात्राएं अपने विभाग प्रभारी के संपर्क में रहे और व्हाट्सएप ग्रुप का अवलोकन करते रहें।

भाजपा नेताओं ने मनाया बाबा साहब का 68वां महा परिनिर्वाण दिवस

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का 68वां महा परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को बूथ स्तर पर मनाया। इस अवसर पर सदर मंडल पश्चिमी अंतर्गत जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके सम्मान में नारे लगाए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर गरीबों और शोषितों के मसीहा थे जिनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुरा कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, मुरली कुशवाहा, निखिल राय, प्रदीप राजभर, अनुराग प्रजापति, हर्ष कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने लंका स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।


नगर मंडल के बूथ संख्या 213 सरस्वती विहार कॉलोनी पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व मे बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अंजनी कुमार सिंह, अभिनव सिंह, विजय सिंह ,शशांक राय, हर्ष सिंह, जितेंद्र यादव, अमित राय,अमित तिवारी, आलोक सिंह ,पप्पू यादव, छोटू प्रजापति उपस्थित रहे। करंडा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम के नेतृत्व में करंडा क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का
निर्माण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश पांडेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव,प्रधान इंद्रजीत राम, मारकंडे प्रसाद, रामायण आदि मौजूद थे।


दुल्लहपुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि परम वीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के जन्म भूमि ग्राम धामूपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाया गयाl और उपस्थित लोगों ने बीच में उनकी कृतियों के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में सुधाकर कुशवाहा, राजेश सोनकर,मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,मशहूर कॉमेडियन कलाकार चिरकुट बाबा उर्फ सरवन कनौजिया, सरवन सिंह,बहादुर राम,शिव कुमार कनौजिया,गुलाब राम,हरिंदर राम,सुदामा राम,कुलदीप प्रजापति आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

निबंध एवं विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को परिषदीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत निबंध एवं विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं का शीर्षक ‘महाविद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति – अनुपस्थिति के विविध आयाम’ था। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए मनोविज्ञान परिषद के प्रभारी डॉ शिव कुमार ने कहा कि महाविद्यालयों में छात्राओं की उपस्थिति या अनुपस्थित केवल एक शैक्षिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से गहराई से जुड़ा हुआ है। छात्राओं की उपस्थिति न केवल उनकी शैक्षिक उपलब्धियां एवं भावी जीवन को प्रभावित करती है बल्कि उनके समग्र विकास और समाज में उनकी भूमिका को भी तय करती है।


छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया तथा इस विषय पर खुले मन से अपने विचार प्रकट किए। सीखने की इच्छा, अध्ययन – ज्ञानार्जन में रुचि, उच्च प्रेरणा का होना, गहन ज्ञान की अभिलाषा, अभिभावकों का दबाव और समर्थन, अनुशासित जीवन, कक्षा शिक्षण का सर्वोत्तम होना, दोस्तों से मिलना तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शामिल होने का अवसर आदि कुछ प्रमुख कारण है जिन्हें छात्राओं द्वारा कक्षाओं एवं महाविद्यालय में उपस्थित के प्रमुख कारण के रूप में कारण के रूप में बताया गया।


इसी प्रकार शिक्षा एवं अधिगम में रुचि न होना, भविष्य का कोई लक्ष्य ना होना, माता-पिता का अविश्वास एवं समर्थन की कमी, उचित पारिवारिक वातावरण का ना होना, शारीरिक एवं स्वास्थ्य कारण, पारिवारिक आयोजन, घरेलू कामकाज की जिम्मेदारी, कक्षा न करने की प्रवृत्ति, बोरिंग कक्षाएं या नीरस अध्यापन, मोबाइल फोन का रखना, 75% उपस्थिति का अनिवार्य ना होना, दोस्तों के ना आने पर स्वयं भी क्लास में ना आना, अत्याधिक दूरी एवं किराए पर खर्च, ड्रेस का साफ-सुथरा ना होना, तथा क्लास में आने के प्रति अभिभावकों की अनिच्छा आदि को कक्षाओं में अनुपस्थिति के प्रमुख कारण के रूप में छात्राओं द्वारा बताए गए।


विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में शांति सोनी, महक, मानसी अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा सोनम कुमारी एवं मालती यादव ने प्रशंसित स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में मानसी अग्रवाल, मालती यादव एवं सुप्रिया शर्मा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा दीक्षा यादव एवं खुशबू चौहान ने प्रसंशित स्थान प्राप्त किया। डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ संगीता, डॉ निरंजन कुमार एवं नेहा कुमारी ने निर्णायक के रूप में कार्य किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने प्रतियोगिता के विषय की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुपस्थिति के विभिन्न आयामों को समझना और उनके समाधान की योजना बनाना एक सकारात्मक शैक्षिक पहल है। छात्राओं द्वारा दिए गए सुझावों का हम अपने महाविद्यालय में उपयोग करेंगे तथा हम छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से यह अपेक्षा करेंगे कि वे अनुशासित तरीके से शिक्षण कार्य में सहभाग करें। क्योंकि आपकी उपस्थिति से ही न केवल आपके लक्ष्य और सपने पूरे होंगे बल्कि एक आदर्श समाज और देश का निर्माण भी हो सकेगा।

कार्यक्रम में डॉ इकलाख, डॉ विकास सिंह, डॉ ओम शिवानी, डॉ रामनाथ, डॉ ओम शिवानी, डॉ अकबरे आजम डॉ मनीष सोनकर, डॉ पीयूष सिंह आदि शिक्षकगण एवं मनोविज्ञान परिषद से जुड़ी छात्राएं उपस्थित रही।

पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल प्रारम्भ

विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल प्रारम्भ

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से सकुशल प्रारम्भ हो गई। इसकी सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इस बार दो दो घंटे की तीन पाली में हो रही, जिनमें प्रथम सेमेस्टर सुबह आठ से दस बजे तक, तृतीय सेमेस्टर सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक एक पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं सायं दो से चार बजे तक सम्पादित हो रही है। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि इसके साथ ही संबंधित सेमेस्टर में कैरी फॉरवार्ड छात्र-छात्राओं की बैक पेपर एवं श्रेणी सुधार की परीक्षाएं साथ-साथ चलती रहेगी।


प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में सभी 86 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोपहर की पाली में 468 परीक्षार्थी उपस्थित व 15 अनुपस्थित रहे जबकि सांयकाल तृतीय पाली में कुल 400 उपस्थित तथा 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पी० जी० कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भी तीनों पालियों में परीक्षा सुचिता पूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान आंतरिक उड़ाका दल के साथ प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने परीक्षा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षण कर परीक्षा के बाबत क्लासरूम में किए गए इंतजाम का निरीक्षण किया। प्राचार्य पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षा मानक अनुसार कराई जाएगी। आंतरिक उड़ाका दल गेट पर ही छात्र-छात्राओं के दाखिल होने के साथ ही उनकी जांच करेगा।किसी भी तरीके के अनफेयर मिंस (अनुचित साधन) के प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले छात्र छात्राओं के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राचार्य के निरीक्षण के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ० बद्रीनाथ सिंह, प्रोफेसर रविशंकर सिंह, डॉक्टर योगेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।

अत्याचार के खिलाफ निकला जन आक्रोश रैली, किया मांग

ग़ाज़ीपुर। बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार, महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार और हिन्दुओं की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाये जाने एवं चिन्मय कृष्ण दास की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में आज जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। जन आक्रोश मार्च के जरिये हिन्दू रक्षा समिति द्वारा बांग्लादेश सहित पूरे विश्व में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश की सरकार से हर सम्भव कदग उठाने की मांग की गई।

समिति ने कहा कि वर्तमान में बंग्लादेश राजनैतिक षडयन्त्र व अराजकता की दौर से गुजर रहा है। जिसमें वहाँ रहने वाले निर्दोष अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर धर्मान्धता के कारण अमानवीय अत्याचार किये जा रहे है। हिन्दुओं की सम्पत्तियों को लूटा जा रहा है। हिन्दू, महिलाओं पर घिनौने अत्याचार किये जा रहे है, उनकी आबरू लूट कर हत्या की जा रही है तथा जबरन धर्म परिर्वतन के लिए मजबूर किया जा रहा है। हिन्दुओ के घरो, मंदिरो व दुकानों को आग के हवाले किया जा रहा है। बांग्लादेश सरकार ने हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर रैली निकालने और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में 25 नवम्बर को इस्कान के चिन्मय कृष्णदास प्रभु को ढाका के हजरत शाहजलाल अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अवैधानिक रूप से गिरफतार किया है।

कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वहा शान्ती एवं सौहार्द कायम रखने हेतु भारत सरकार से व अन्य सरकारों से अपेक्षा है।आज गाजीपुर के सभी हिन्दू संगठन जिसमें व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं के प्रति अत्याचार के विरुद्ध जनाक्रोश मार्च किया गया तथा सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। समिति द्वारा भारत सरकार को ज्ञापन भेजते हुए उचित कार्यवाही और इस्कान के प्रमुख चिन्मय कृष्णदास प्रभु एवं उनके दो सहयोगियों को बांग्लादेश सरकार अविलम्ब मुक्त करने की मांग की गई। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक राय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, दीपक, विपिन, सूरज, अनुज, रवि राज, विनोद अग्रवाल, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

सात सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

मनरेगा मजदूर संघ की सात सूत्री मांग को लेकर के किए जा रहे समूह कर्ज माफी आन्दोलन में दूसरे दिन के धरना

गाजीपुर। मनरेगा मजदूर संघ अपने 7 सूत्रीय मांग को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में समूह कर्ज माफी आंदोलन जारी रहा। इस दौरान मनरेगा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद श्रमिक ने बताया कि हमारे मुख्य सात सूत्रीय मांग है जिसको संगठन वर्षों से मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में मनरेगा मजदूर संघ ने ब्लॉक स्तर पर काम मांगो अभियान के तहत एक दिवसीय धरना देकर के मांग को रखा। लेकिन समास्याओं का समाधान नहीं किया गया । उसके बाद फिर मनरेगा मजदूर संघ ने 2023 में अधिकार सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से पूरे प्रदेश के हर जनपदों पर एकदिवसीय धरना देकर के जिलाधिकारी से अपनी मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। लेकिन हमारी मांगे नहीं पूरी की गई। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर पूरे प्रदेश से 30000 पत्र पत्र आंदोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेज करके अनुरोध किया गया, उसके बाद भी हमारी मांगे नहीं पूरी की गई, तब संगठन ने संगठन के पांचवें स्थापना दिवस 2 फरवरी 2024 को लखनऊ इको गार्डन में प्रदेश भर के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ में अपनी मांगों को लेकर के आंदोलन किया। सरकार ने अनसुना किया इसलिए मनरेगा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद श्रमिक ने समूह कर्ज माफी सहित अपने साथ सूत्रीय मांग को लेकर के फिर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की। जिसकी शुरुआत सरजू पांडे पार्क से 2 दिसम्बर से हो गई है, जिसमें पहले दिन धरने में हजारों से ऊपर मनरेगा श्रमिक समूह के सदस्य एवं किसान धरने में शामिल रहे। मांग इस प्रकार है।
1-प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूह को स्वरोजगार के लिए दिए गए लोन को माफ किया जाए
2-ग्रामीण समूह को माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा दिए गए ऋण का उचित निपटान करा कर फिर उनके द्वारा ऋण देने और वसूली करने की ऐसी स्पष्ट नियमावली बनाई जाए जिससे समूह का शोषण ना हो सके तथा अब तक माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा प्रताड़ित किए जाने से आत्महत्या कर चुके सदस्यों के बच्चों के भरण पोषण के लिए उचित मुआवजा दिया जाए ।
3-मनरेगा के भ्रष्टाचार को रोकने हेतु मनरेगा मजदूर संघ को निगरानी एवं निरीक्षण का प्रभावी अधिकार दिया जाए ।
4-सोशल ऑडिट का अधिकार मनरेगा मजदूर संघ को दिया जाए तथा मनरेगा मजदूर संघ के कम से कम 8 प्रतिनिधियों को गैर सरकारी सदस्य के रूप में राज्य गारंटी परिषद में सम्मिलित किया जाए ।
5-नदियों नहरों तथा बड़े नालों की खुदाई एवं उसके दोनों तरफ वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए मनरेगा मजदूर संघ को क्रियान्वयन निकाय बनाया जाए ।
6-स्वयं सहायता समूह को समुचित रूप से स्वरोजगार करने हेतु सरल बाजार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा मजदूर कल्याण ट्रस्ट को चलो गांव की ओर अभियान के तहत ग्रामीण वाटिका स्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए ।
7-किसानों को सरलता से श्रमिक उपलब्ध हो सके इस हेतु मनरेगा को कृषि से जोड़ा जाए तथा श्रमिकों का पलायन रोकने हेतु मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी₹400 एवं वर्ष भर में 200 दिन रोजगार दिया जाए। इन उपरोक्त मांगों को पूरा करने को लेकर के मनरेगा मजदूर संघ ने निर्णय लिया है कि 2 दिसंबर से मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा जिसमें जिला अध्यक्ष हरेंद्र यदुवंशी ने बताया कि अगर हम लोगों की मांगे सरकार नहीं मानती है तो यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। जिला महासचिव प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि अगर सरकार आनाकानी करती है तो इस आंदोलन को और बड़ा आंदोलन बनाया जाएगा।

सौंपा ज्ञापन, कहा- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो संभल घटना की जांच

गाजीपुर। आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी द्वारा जुलूस निकालकर संभल की घटना की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग की गई। भीम आर्मी के नेता और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और संभल की घटना पर आक्रोश जाहिर किया। संभल की घटना को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति से संभल की घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के संभल में जमा मस्जिद के सर्वे के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्थानीय प्रशासन के गलत मैनेजमेंट के कारण यहां पर घोर अराजकता और दंगा हुआ। इस दंगे में चार नवयुवकों की जान चली गई एवं कई आम नागरिक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीम आर्मी के जिला संयोजक डॉ मनोज कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। संभल की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हम लोगों ने पत्रक भेजा है। आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति से मांग किया कि इस घटना के निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट निगरानी में कराई जाए तथा अज्ञात के नाम पर निर्दोष लोगों को न फसाया जाए।