गाज़ीपुर। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल में गाज़ीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को जिला स्तर अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता- 2024 के अंतर्गत चेस और कैरम खेल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एम.जे.आर.पी. के निदेशक राजेश कुशवाहा, सन-शाइन पब्लिक स्कूल के मैनेजर अमित सिंह, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के सुरेन्द्र यादव एवं दलिमंस सनबीम के हर्ष राय उपस्तिथ थे। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. नदीम अधहमी ने अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संगीत शिक्षक श्याम शर्मा के निर्देशन में छात्र- छात्रायों द्वारा स्वागत गीत से किया गया। इसके पश्चात छात्रो द्वारा तायक्वोंडो एवं खेल गीत की प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक भी उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उप-प्रधानाचार्या (एकेडमिक) नेहा कुरैशी ने किया।खेल- शिक्षक देवेन्द्र प्रजापति एवं दिनेश राय द्वारा कार्यक्रम सम्बंधित सभी आवश्यक प्रबन्ध किये गए। कार्यक्रम की साज-सज्जा एवं अन्य प्रबंध आमना ओबैद, अंकिता, उमेश और सिमरन द्वारा की गयी।
यूनाइटेड मीडिया गाजीपुर द्वारा नि:शुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम, समाजसेवियों का सहयोग
गाजीपुर। यूनाइटेड मीडिया गाजीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम बड़े ही सौहार्द पूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन हर मंगलवार को नियमित रूप से किया जाता है, जिसका उद्देश्य गाजीपुर जिले के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया कराना है। इस कार्यक्रम में जिले के अनेकों समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सहयोग से इस नेक कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:30 बजे से हुई, जब यूनाइटेड मीडिया के सदस्य और समाजसेवी एकत्रित हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक पहुंचने का था, जो अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ होते हैं। भोजन वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर के कई समाजसेवी, व्यापारी, और पत्रकार शामिल हुए, जिन्होंने इस नेक कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपनी ओर से योगदान दिया। यूनाइटेड मीडिया गाजीपुर के संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम हर मंगलवार को लगातार आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य गरीबों और असहायों को भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस नेक कार्य में विभिन्न समाजसेवी संगठन के लोग भी सक्रिय रूप से जुड़ते हैं, जिनकी मदद से यह कार्यक्रम और भी सफल हो पाता है। इस कार्यक्रम में सबसे अहम बात यह है कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क होता है, और कोई भी व्यक्ति इस भोजन का लाभ उठा सकता है, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। इस बार के भोजन वितरण कार्यक्रम में जिले के अनेकों समाजसेवी लोगो का योगदान रहा। इनमें प्रमुख रूप से सुजीत कुमार यादव जिलाध्यक्ष यादव महासभा भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी डॉ. आरएन मौर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना पैदा होती है।
समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। वहीं समाजसेवी संतोष यादव ने कहा, “हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझना चाहिए और इस तरह के आयोजनों में सहयोग करके हम समाज की सच्ची सेवा कर सकते हैं। यह कार्य किसी के लिए भी मुश्किल नहीं है, बस जरूरत है तो दिल से मदद करने की।” पत्रकार समाज के योगदान की सराहना करते हुए पत्रकार विश्वबंधु कमांडर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को फैलाने और इनके महत्व को लोगों तक पहुंचाने में मीडिया का अहम योगदान है। पत्रकार धनश्याम सिंह ने कहा कि “हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम समाज में ऐसे सकारात्मक बदलाव लाने वाले आयोजनों का प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य में शामिल हो सकें और समाज के वंचित वर्ग की मदद कर सकें।” इस आयोजन में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और असहाय व्यक्तियों को विशेष रूप से भोजन प्रदान किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और इसके माध्यम से उन्हें तत्काल राहत मिली। कार्यक्रम में भोजन के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखा गया। पूरी व्यवस्था को इस तरह से किया गया था कि भोजन वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। छात्र नेता और समाजसेवी विजय विक्रम ने कहा, “हमारे समाज में आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो दो वक्त का खाना भी ठीक से नहीं खा पाते। ऐसे में यूनाइटेड मीडिया गाजीपुर और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। इस पहल से न केवल जरूरतमंदों को भोजन मिलता है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक सोच और भलाई की भावना भी फैलाती है।” इस आयोजन में समाजसेवियों के अलावा स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे का भी सहयोग रहा। स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था का ध्यान रखा। कार्यक्रम के दौरान यूनाइटेड मीडिया के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने उपस्थित सभी समाजसेवियों और सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम केवल एक शुरुआत है, और हम आगे भी इसे और विस्तारित करने की दिशा में काम करेंगे। हम चाहते हैं कि इस प्रकार के आयोजन पूरे जिले में हों, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा मिले।” प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामज्ञान यादव ने कहा कि यूनाइटेड मीडिया का यह प्रयास निश्चित रूप से गाजीपुर जिले में समाजसेवी कार्यों के लिए एक मिसाल बनेगा और आगे आने वाले समय में इस तरह के आयोजनों की संख्या बढ़ेगी। इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में सद्भावना बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों में परस्पर सहयोग की भावना भी उत्पन्न करते हैं। अंत में, कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी समाजसेवियों, पत्रकारों, और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और इसे सफल बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोग संतुष्ट और प्रसन्न थे, क्योंकि उन्हें यह अनुभव हुआ कि समाज में असल परिवर्तन तब आता है, जब हर व्यक्ति मिलकर एक दूसरे के सहयोग के लिए काम करता है। उक्त अवसर पर डॉ. आरबी यादव, मनोज कुमार यादव, डॉ. संजय यादव, अवशेष कुमार, सूरज यादव, निरंजन कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, बालिस्टर यादव, अजय प्रताप, रॉबिनसन भारद्वाज, रविकांत, सदानंद यादव, उपेन्द्र कुमार यादव, मनोज और बृजेश आदि लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। शादियों के सीजन में शहर की सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे तक जाम की झाम में फसा हुआ है। आए दिन सड़कों पर घंटों जाम लगा रह रहा है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। बता दें कि शादियों का माहौल चल रहा है, जिसके चलते आए दिन शहर सहित हाइवे पर कई बार जाम की स्थिति बनती है। सैकड़ों वाहन जाम में फंस जाते हैं। वहीं शादियों के सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने पर शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार की देर शाम शहर के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया। जाम कि सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी जाम छुड़ाने के लिए अपने पुलिस कर्मियों संग पहुंच गए। जहाँ जाम का प्रमुख कारण रोड के बीचोंबीच बारातियो का नाचना गाना रहा। इतना ही नहीं हाईवे के दोनों तरफ मार्गों पर भारी संख्या में वाहन जाम में फंसे नजर आए।
कुछ वाहन चालकों ने जैसे तैसे करके अपने वाहनों को यातायात प्रभारी के मदद से जाम से निकाला। इसके अलावा लंका सैनिक चौराहा मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने खुद मार्गों पर लगे जाम को जल्द खुलवाकर यातायात सुचारू करवाए जाने की बात कही। बता दें कि शादियों का सीजन है। नगर के कई बैंक्वेट हाल, मैरिज लॉन सहित होटलों में पार्किंग की व्यवस्था ज्यादातर सही नहीं है। जिसके चलते लोग सड़क के किनारे अपने वाहन बेतरतीब खड़े कर देते हैं। ऐसे में जाम के हालात बन जाते हैं। इन दिनों बैंक्वेट हाल में रोजाना शादी हो रही है। जिससे वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि बारातियों के वजह से शहर और हाईवे में लग रहे। उन्होंने कहा कि जाम को देखते हुए बैंक्विट हॉल, मैरिज हाल सहित होटलों के मालिकों को चेतावनी दी गई है कि अपनी पार्किंग सुविधा को अपने स्तर से सही करें नहीं तो आप लोगों के ऊपर कारवाई की जाएगी। जाम छुड़ाने वाले यातायात पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मौर्य सहित तमाम यातायात पुलिसकर्मी शामिल रहे।
गाजीपुर। मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा का मंगलवार को जनपदीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन महिला पी जी कालेज छात्रावास ददरी घाट, ड्रग वेयर हाउस नवीन स्टेडियम, रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर मे जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्य, तहसील सैदपुर अन्तर्गत प्रा0 विद्यालय सादी -भादी मे बनाये गये बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्याे का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन कार्यो को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एंव समयबद्ध कार्य कराने का निर्देश दिया तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम मे 18 वर्ष के या उससे उपर के किसी भी व्यक्ति जिसका मतदाता सूची मे नाम दर्ज नही है उसे फार्म-6 भरवाकर सूची मे जोड़ने का निर्देश उपस्थित बी एल ओ को दिया। इस दौरान उन्होने मुस्लिमपुर में पौधरोपण भी किया। मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अपना देश भारत संविधान से चलता है – प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय
गाजीपुर। पचहत्तर वें संविधान दिवस के अवसर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में मंगलवार को प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्रोफे० (डॉ०) जी सिंह ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि अपना भारत संविधान के अनुसार चलता है । भारत का संविधान एक लिखित संविधान है और सभी लोगों को संविधान के नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यह लोकतंत्र की सफलता का द्योतक है कि भारत अपना 75 वां संविधान दिवस आन बान शान से मना रहा है। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि हम संविधान पर चल कर ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं और हमारा संविधान भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने की गारंटी है।
आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० धर्मेन्द्र ने किया। इसके पूर्व 75 वें संविधान दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों और रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में संविधान की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं और रोवर्स रेंजर्स तथा अन्य विद्यार्थियों को संविधान दिवस के बारे में तथा उसकी महत्ता और संविधान को अंगीकृत करने के लिए और समाज के लोगों को संविधान के बारे में जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रोफे० (डॉ०) एस एन सिंह, डॉक्टर लवजी सिंह, डॉक्टर रूचि मूर्ति सिंह, डॉक्टर कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० अतुल कुमार सिंह, डॉ० त्रिनाथ मिश्रा, डॉ० अशोक कुमार, डॉक्टर उमा निवास मिश्रा के साथ महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
गाजीपुर। मंगलवार को संविधान स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी ने की। मुख्य वक्ता डॉ राजेश कुमार यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र रहे। डा राजेश ने संविधान के ऐतिहासिक विकास, संविधानवाद पर चर्चा की और जे एस मिल के ‘एक व्यक्ति की अभिव्यक्ति भी महत्वपूर्ण है’ को लोकतंत्र का आधार भूत सिद्धांत बताया।
डॉ विकास सिंह ने संवैधानिक सुधारो और उसकी प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संचालक डॉ अमित यादव ने राज्य के सकारात्मक कार्यों की अवधारणा पर चर्चा करते हुए कहा कि न्याय पूर्ण व्यवस्था के लिए स्वतंत्रता और समानता में संतुलन होना आवश्यक है। प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने कहा कि यह संविधान की ही देन है कि शिक्षा सभी के लिए उपलब्ध है और सभी को इसका लाभ उठाते हुए न केवल स्वयं के विकास बल्कि राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
डा रामनाथ केसरवानी ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डा अनिता कुमारी ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई।इस अवसर पर डॉ आनंद चौधरी, डॉ संगीता कुमारी, डॉ सारिका सिंह, डा ओम शिवानी,डा गजनफर सईद,डॉ पीयूष सिंह, डॉ शिखा सिंह, डॉ हरेंद्र कुमार, डा मनीष सोनकर,डा शशिकला एवं छात्राएं आदि उपस्थित रही।
ग़ाज़ीपुर। मंगलवार को एसपी ईरज राजा ने थाना करण्डा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण एसपी ने थाना परिसर, थाना कार्यालय, CCTNS कार्यालय, भोजनालय, बैरक, मालखाना, हवालात, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्र, अपराध रजिस्टर आदि को चेक किया एवं सम्बन्धित अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय , प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष करण्डा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
पूर्वांचल इंस्टिट्यूट ऑफ आईटी के छात्रों ने बनाया गूगल असिस्टेंट के जैसा वॉइस असिस्टेंट
गाजीपुर। पूर्वांचल इन्स्टिट्यूट ऑफ आईटी कंप्यूटर विभाग स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के छात्रों के द्वारा गूगल असिस्टेंट से मिलता जुलता एक वॉयस असिस्टेंट बनाया गया है जो किसी भी तरह के सवाल के जवाब को देने में सक्षम है। यह वॉयस असिस्टेंट कंप्यूटर विभाग के बारे में सभी जानकारियां तो देता ही है। इसके साथ ही साथ दुनिया की किसी भी सूचना को आप इसे प्राप्त कर सकते हैं या किसी भी प्रश्न का जवाब देने में सक्षम है। जिस तरह से एलेक्सा अथवा गूगल असिस्टेंट काम करते हैं। कुछ समय पूर्व ही कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को गूगल के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था और वह इस मामले में जिले के प्रथम व्यक्ति थे। इस पर कॉलेज के प्राचार्य विजय कुमार राय ने उनको सम्मानित भी किया था और आईओटी और एआई पर काम करने के लिए उनको प्रोत्साहन भी दिया था। कॉलेज के प्राचार्य विजय कुमार राय की टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि की वजह से ही छात्रों तथा शिक्षकों में इतना उत्साह था की उन्होंने ‘O’ लेबल के प्रोजेक्ट के रूप में इस तरह की चीज़ बनायीं जो कि आश्चर्यजनक है। इस छोटे से शहर में इस तरह का प्रोजेक्ट बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। आज कॉलेज प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया और इसमें इस सॉफ्टवेयर को बनाने वाली टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के कई प्रमुख शिक्षक, प्राचार्य तथा कंप्यूटर विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता में ‘‘गॉव की समस्या, गॉव मे समाधान‘‘ ग्राम चौपाल का आयोजन सोमवार को विकास खण्ड मरदह के कम्पोजिट विद्यालय ग्राम पंचायत हरहरी मे किया गया। ग्राम चौपाल का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कस्तूरबा गांधी मरदह की छात्राओ द्वारा स्वागतगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। ग्राम चौपाल में ज़िलाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओ यथा व्यक्तिगत शौचालय ,आवास, हैंड पम्प के संचालन, वृद्धापेंशन,दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण एवं राजस्व विभाग सम्बन्धित मामलो के सम्बंध में जानकारी ली एवम प्रत्येक पात्रों को योजना का लाभ दिये जाने तथा शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बच्चों के टिकाकारण एवम ई कवच पोर्टल पर फीडिंग एवम दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होनें कहा कि कोटेदार फ़ूड सेफ्टी से सम्बंधित सारी नियमो का पालन करते हुए साथ साफ सफाई का ध्यान रखेगे। उन्होंने बी सी सखी से गाव में किये गए कार्याे की जानकारी ली । उन्होने मुख्य मार्ग से ग्राम हरहरी को जाने वाली सड़क को तत्काल सही कराने का निर्देश ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग का दिया। इस ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने का सत्यापन किया गया। ग्राम वासियों को खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए शासन की योजना का लाभ दिलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जायें। चौपाल मे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में तथा हैंडपंप रिबोर, मनरेगा आदि कार्याे के बारे में भी ग्रामवासियों से सत्यापन किया गया। बाल विकास की समीक्षा मे दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुष्टाहार वितरण तथा कोटेदार द्वारा समय से राशन बाटने एवं विजली की उपलव्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। चौपाल के उपरान्त जिलाधिकारी ने कम्पोजित विद्यालय हरहरी मे कायाकल्प योजना के तहत कराये गये कार्याे का निरीक्षण कर आवश्कय निर्देश दिये। कार्यक्रम मे अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामों मे संचालित सभी योजनाओं के बारे मे विस्तार से लोगो को अवगत कराया तथा अन्य विभागो के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे मे लोगो को जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर ज्योति चौरसिया, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, तहसीलदार सदर,एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी ग्राम प्रधान प्रेमलता सिंह एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
गाज़ीपुर। सोमवार को लूदर्स कॉनवेन्ट बालिका इण्टर कालेज ने अपना 75वीं वार्षिकोत्सव डायमण्ड जुबली के रुप में मनाया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, वाराणसी धर्मप्रान्त के प्रमुख विशप युजिन जोसेफ, सि० श्रुति एवं अन्य लोगों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का सम्मान एवं स्वागत प्रधानाचार्या द्वारा अंगवस्त्रम एवं पौधा प्रदान कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागतगीत एवं एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रामो की प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने एक शुरुवात, प्रार्थना एवं स्वागत नृत्य, माँ का नमन, अभ्युदय थिम सॉन्ग, योग ध्यान, प्रकृति स्यन्दन, भोजपुरी नृत्य, कथक कवाली, एन०सी०सी०, गाइड एवं ताइकान्डो का प्रदर्शन, सोशल मीडिआ के प्रति जागरुकता, अनेकता में एकता, बॉलीवुड डांस एवं उत्सव डांस का भव्य प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने संदेश में छात्राओं के प्रदर्शन का भूरि-भूरि प्रशंसा किया तथा विद्यालय परिवार को बधाई दिया। विशप स्वामी ने अपने संदेश में विद्यालय के प्रति अपना प्यार दर्शाते हुए यहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के सुन्दर प्रयास की सराहना किया तथा सुन्दर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान किया। अन्त में प्रधानाचार्या सि० अल्फोंसा द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञयापित किया। इस अवसर पर अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।