All posts by tiwarishivpratap

श्रीराम राज्याभिषेक संपन्न

गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरि शंकरी की ओर से श्रीराम राज्याभिषेक के साथ 19दिवसीय रामलीला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम को राजतिलक किया। इसके बाद राज्याभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू ने क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पाण्डेय ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न तथा भक्त हनुमान को तिलक लगाकर माला पहनाया। इसके बाद अजय पाठक, अशोक अग्रवाल,भाजपा के कृष्ण बिहारी राय, रास बिहारी राय, डॉ0 समीर सिंह, कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ गोपाल जी पाण्डेय, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित अग्रवाल, राजेंद्र विक्रम सिंह, वरुण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी।

इसके बाद मंच पर कमेटी की ओर से कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, असित सेठ ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू एवं सदर क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त दुर्गा पूजा समिति रूई मंडी बूढ़ा महादेव को आधुनिकीकरण हेतु अध्यक्ष संदीप जायसवाल को, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति राजदेपुर देहाती टेढवा को लाइटिंग सजावट हेतु, नवयुवक पूजा समिति चीतनाथ माता रानी की मूर्ति हेतु अध्यक्ष सुधीर केसरी को तथा युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति लंका मैदान पंडाल हेतु राहुल कनौजिया एवं भोलू सेठ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही वंदे वाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल रायबरेली के मालिक राजकुमार तिवारी उर्फ राजा भैया व रावण पुतला निर्माता छोटेलाल प्रजापति और इलेक्ट्रॉनिक तीर लगाने के लिए हरिनाथ सोनकर के आलावा नगर पालिका परिषद के सफाई नायक शोषित रावत, सफाई नायक जोगिंदर रावत को प्रशस्ति पत्र दिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक जैकिशन साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं 12 वर्षो से रामलीला जे जुड़ा हूं, और जो रामलीला के कार्य मे लगा रहता है उसके जीवन मे कोई दुःख तकलीफ प्रभु के आशीर्वाद से नही आती है। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए अति रामलीला कमेटी को बधाई भी दी। इसके बाद देर रात राम राज्याभिषेक के अवसर पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण शिव, दुर्गा, श्री राम जन्म की झांकी का उपस्थित लोगों को दर्शन कराया गया, जो देर रात तक चला। इसके बाद सुबह भजन के बाद हवन पूजन हुआ। हवन पूजन के बाद रामक राज्याभिषेक कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय पाठक, अनुज अग्रवाल अशोक अग्रवाल धीरज अग्रवाल सुधीर अग्रवाल वरुण अग्रवाल राजेंद्र विक्रम सिंह प्रमोद गुप्ता, रामजी पांडे साथ ही कमेटी के पदाधिकारी के अलावा रासबिहारी संतोष जयसवाल, फखर सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने किया।

तीन मकानों पर चलेगा बुलडोजर

गाजीपुर। नगर पालिका इलाके के झंडातर मोहल्ले में अब तीन मकान पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर। जी हां पिछले 8 वर्षों से झंडातर मोहल्ले के लिए नासूर बना सुमित्रा देवी सहित तीन लोगों का अतिक्रमण लोगों को पिछले कई सालों से काफी दर्द दे रहा था। क्योंकि इन लोगों के द्वारा नाले पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिए जाने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते पूरा मोहल्ला झील में तब्दील हो जा रहा था। जिसके लिए नगर पालिका पिछले कई महीनो से पंप लगाकर पानी की निकासी कर रही है। वहीं अब एक दिन पूर्व नगर पालिका के द्वारा तीन मकान पर लाल निशान लगा दिया गया है और आगामी दो से तीन दिनों पर नगर पालिका अपना बुलडोजर चलाकर यहां के लोगों को राहत देने का कार्य करेगा। गाजीपुर के नगर पालिका इलाके के झंडातर मोहल्ला जहां पर बरसात शुरू होने के बाद से ही पूरे मोहल्ले के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई थी। जलभराव का कारण की इसी मोहल्ले के रहने वाले सुमित्रा देवी के साथ ही कई अन्य परिवार के लोगों ने इस इलाके से होकर निकलने वाले नाले पर अवैध रूप से मकान खड़ा कर लिया है। जिसके चलते नाला पूरी तरह से बंद हो चुका है और बारिश का पूरा पानी सड़कों पर और लोगों के घरों में चला जाता था। हालांकि यह समस्या पिछले आठ सालों से है लेकिन इस बार यह समस्या काफी गंभीर हो गया। जिसको देखते हुए नगर पालिका के द्वारा कई मोटर पंप लगाकर प्रतिदिन पिछले कई महीनो से पानी निकालने का काम किया जा रहा है। जिस पर नगर पालिका ने अब तक लाखों रुपए खर्च भी कर चुका है। लेकिन नगर पालिका के द्वारा इस समस्या को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं किया गया । जिसको देखते हुए इस इलाके के रहने वाले अशोक अग्रहरि और श्याम चौधरी हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है ।

और सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नगर पालिका से 2019 में दिए गए निर्देश का स्टेटस के बारे में जानकारी जब मांगा तब नगर पालिका के हाथ पांव फूलने लगे। और आनन फानन में नगर पालिका ने कब्जदारों को नोटिस देकर मकान खाली करने का अल्टीमेटम भी दिया लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।वही एक बार फिर हाई कोर्ट में तारीख पड़ने पर कोर्ट ने ताजा स्टेटस की बात किया और 6 नवंबर तक स्टेटस के संबंध में जानकारी मांगा है। जिसको लेकर अब नगर पालिका गाजीपुर के द्वारा तकनीकी समिति की टीम बनाकर सर्वे कराया और उस सर्वे के अनुसार तीन मकान के द्वारा उक्त नाले पर कब्जा किया गया है। जिसको चिन्हित करने का नगर पालिका ने काम किया है। और अब उन तीन चिन्हित मकान जिसमें मुख्य रूप से कब्जा की हुई सुमित्रा देवी के अलावा लल्लन अग्रहरि और लालजी प्रजापति के मकान को चिन्हित करते हुए उस पर लाल निशान लगा दिया है। वहीं अब स्थानीय लोगों को इस निशान के लगने के बाद उम्मीद जगी है कि आगामी कुछ दिनों में इस समस्या से निजात मिलेगी। क्योंकि इस तरह के निशान लग जाने के बाद विभाग उस मकान के तोड़ने की कार्रवाई करती है। जिसको लिए बुलडोजर नगर पालिका के द्वारा चलाये जाने की संभावना बढ़ गई हैं। बता दे नगर पालिका इलाके का झंडातर मोहल्ला के इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही साथ नगर पालिका को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा था । अभी पिछले दिनों मोहर्रम और दुर्गा पूजा का त्योहार पडने के कारण आने जाने के लिए यह मुख्य रास्ता था। और सड़कों पर प्रतिदिन पानी लग जाया करती थी लेकिन नगर पालिका ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सड़क पर पत्थर और गिट्टी गिरा कर वैकल्पिक व्यवस्था देते हुए मोहर्रम और दुर्गा पूजा का त्योहार संपन्न कराया और अब स्थाई रूप से इस समस्या का हल करने के लिए मकान को चिन्हित कर निशाना लगाने का कार्य किया है।

कैरी फॉरवर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित, 25 अक्टूबर तक जमा करें फार्म

गाजीपुर। समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सत्र 2021-22 स्नातक प्रथम सेमेस्टर अनुत्तीर्ण छात्रों का कैरी फारवर्ड परीक्षा फार्म भरे जाने की तिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा घोषित कर दिया गया है।
इस आशय की सूचना देते हुए स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि 2021-22 में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्रायें स्नातक उत्तीर्ण करने का अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्रातिशीघ्र कैरी फॉरवर्ड परीक्षा फार्म भर कर महाविद्यालय में 25 अक्टूबर तक जमा कर दें, जिससे समय से सत्यापन कर फार्म अग्रसारित किया जा सके।

मांग को लेकर 21 अक्टूबर को निकलेगा जुलूस

गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल यादव ,राज्य कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष क्रान्ति सिंह ,लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष पद्मनाभ द्विवेदी, प्रान्तीय महामंत्री जेपी पाण्डेय तथा पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ प्रान्तीय अध्यक्ष बसन्त लाल 21 अक्टूबर को बाइक जुलूस में शामिल रहेगे। दो बजे विकास भवन से बाइक जुलूस निकलेगा। जो सिंचाई चौराहा, होते हुए सरजू पार्क पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधान मंत्री व मुख्य मंत्री को ज्ञापन देगा। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व सदस्यो ने कई कार्यालयो में संपर्क कर जुलूस में शामिल करने की अपील किया है। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी जिलाध्यक्ष राकेश यादव,मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, नगीना यादव, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मनोज यादव, ईश्वर यादव, कौशल चौबे, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

फोटोग्राफी से कर सकते हैं सुनहरे भविष्य का निर्माण:दुर्गेश उपाध्याय

गाजीपुर। शनिवार को बंधन पैलेस में एशियाई फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने वार्षिक उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुर्गेश उपाध्याय ने कहा कि डिजिटल मीडिया में बेहतरीन इस्तेमाल फोटोग्राफी का है। फोटोग्राफी एक ऐसा माध्यम है जहां आप अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र कश्यप रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकार उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद उपाध्याय विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष, ओंकार उपाध्याय, बृजेश पटेल, अनुज यादव, अभिषेक, कुणाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

जल निगम के अधिकारियों को डीएम का निर्देश

गाजीपुर। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में शुक्रवार को सम्पन्न किया गया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की गहनता से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्यो में प्रगति लायी जाय एवं जल्द से जल्द योजनाओं को पूर्ण कराया जाय। जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि  कराये जा रहे कार्यो की लगातार निरीक्षण कर सभी योजनाओं पर ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय के कार्य माह दिसम्बर-2024 तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंगें तथा समय से और गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आई०एस०ए० तथा टी०पी०आई० के इंजीनियर उपस्थित थे।

दो शिक्षक नेता निलंबित, जांच के लिए टीम गठित

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षक नेताओं को किया निलंबित

गाजीपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने करंडा ब्लाक के दो शिक्षक नेताओ मानवेन्द्र सिंह व चंद्रशेखर सिंह पर निलंबन की बड़ी कार्यवाही कर दी है। उक्त मामले की जांच हेतु त्रिस्तरीय खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम का भी गठन कर दिया गया है। मालूम हो कि 15 अक्टूबर को महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के आदेश के क्रम में पूरे प्रदेश के सभी शिक्षा संकुलों पर शिक्षकों की बैठक आयोजित कर छात्रों को निपुण बनाने संबंधी एजेंडे पर चर्चा की जानी थी। यह बैठक शिक्षकों को विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के उपरांत ही किया जाना था ताकि शिक्षण व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके । इसके लिये पूरे प्रदेश में मानीटरिंग के लिये सभी बी एस ए , बी ई ओ ,एस आर जी व ए आर पी को महानिदेशक द्वारा पूर्व में ही पत्र जारी कर आदेशित किया गया था। इसी क्रम में विकास खंड करंडा में भी सभी संकुलों में अपराह्न 2.30 बजे से 4 बजे के बीच शिक्षकों की मीटिंग विकास के विभिन्न शिक्षक संकुलों पर आयोजित होनी थी लेकिन शिक्षा संकुल मुड़वल की मीटिंग में सभी आदेशों की धज्जियां उड़ा दी गयी। मुड़वल संकुल के शिक्षक दोपहर बाद अपने विद्यालयों को समय से पहले ही बंद करके बैठक स्थल कंपोजिट विद्यालय धितुआं,करंडा पर एकत्रित हो गये। तत्पश्चात शिक्षक मीटिंग समय से पूर्व ही अपने अपने घर चले गये। उसी दौरान खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रवीन्द्र सिंह मीटिंग मे प्रतिभाग करने व पर्यवेक्षण करने हेतु धितुआं विद्यालय पर पहुंचकर अवाक रह गये। क्योंकि मुड़वल संकुल के अधिकांश शिक्षक मीटिंग के निर्धारित समय से पूर्व ही घर जा चुके थे। धितुआ विद्यालय पर वहां कार्यरत शिक्षक उपस्थित सहायक अध्यापक चंद्रशेखर सिंह से संकुल बैठक का रजिस्टर बी ई ओ करंडा द्वारा मांगा गया, जिससे विवाद शुरू हुआ।  बी ई ओ करंडा शिक्षक नेताओं के दबाव में आये बिना तुरंत घटना की जानकारी बी एस ए व पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी गयी।अब शिक्षक नेता अपने को फंसता देख बी एस ए कार्यालय की परिक्रमा शुरू कर दिये लेकिन बी एस ए ने बिना किसी दबाव के निष्पक्ष होकर दोनों शिक्षक नेताओं पर अनुशासनहीनता,शासकीय कार्यों में व्यवधान व शिक्षक कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य के आरोप में निलंबित करते हुये त्रिस्तरीय जांच टीम गठित कर खंड शिक्षा अधिकारी सदर ,जखनियां व कासिमाबाद को संयुक्त रूप से सौंप दी गयी।दोनों शिक्षक नेताओं के निलंबन होने के पश्चात करंडा ब्लाक के अन्य शिक्षकों पर भी तलवार लटक रही है जिन्होंने संकुल बैठक में ससमय प्रतिभाग नहीं किया है। क्योंकि अब त्रिस्तरीय कमेटी द्वारा मामले की जांच होगी। बी एस ए के इस सख्त कार्यवाही से सभी शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बी ई ओ करंडा ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के यहां भी तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। अभी तक पुलिस द्वारा इस मामले में आगे कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।हालांकि बी ई ओ की तहरीर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाने को भेज दी है। दूसरी तरफ शिक्षक संगठन भी इस कार्यवाही को लेकर एकजुट हो रहे हैं लेकिन मामला पुलिस प्रशासन के पास होने के कारण शिक्षक नेता भी खुलकर इस घटना में सामने आने में कतरा रहे हैं। इस संदर्भ में देर शाम सभी शिक्षक संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बी एस ए से मिलकर निलंबित शिक्षक नेताओं के बहाली की मांग करने पर अड़ा रहा। अब अगर मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी तो शिक्षक नेताओं की मुश्किलें काफी हद तक और बढ़ जायेंगी।

21 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, करें आवेदन

ग़ाज़ीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सदर ब्लाक के राजकीय आई0टी0आई0 परिसर तुलसीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 21 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करंेगे। प्रतिभागी कम्पनियांे में मुख्य रूप से क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, वालकारू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 एवं विजन इण्डिया प्रा0लि0 के द्वारा हिंडाल्को, रेनुकुट आदि द्वारा हेल्पर, ट्रेनी, जूनियर आपरेटर इत्यादि पदों पर चयन किया जायेगा।  नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले मंे प्रातः-10 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें,  इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

बीएसए हेमंत राव ने किया विद्यालय के कक्षा और कक्ष का लोकार्पण

ग़ाज़ीपुर। प्राथमिक विद्यालय अगस्ता सदर ब्लाक का अतिरिक्त कक्षा-कक्ष एवं चाहरदीवारी का लोकार्पण शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया गया। तत्पश्चात विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरान्त कायाकल्प तथा क्रिटिकल गैप से निर्मित दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवम चहारदीवारी का लोकार्पण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विद्यालय की आधारभूत संरचना का होना अतिआवश्यक है।

उसी के क्रम में आज इस विद्यालय का कायाकल्प किया गया जिसमे स्थानीय ग्राम प्रधान का सहयोग अतुलनीय है। उन्होंने ग्राम प्रधान से सहयोग के क्रम में बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया साथ ही विद्यालय के साथ साथ जनपद को निपुण जनपद बनाने का आहवान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के प्रांगण में हरिशंकरी का पौधा भी लगाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुजीत सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार, पूर्व प्रधान प्रमोद कुशवाहा, न्याय पंचायत के शिक्षक, सुशील गुप्ता, अशोक शर्मा ,जयप्रकाश कुशवाहा, घनश्याम, ऋतू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ए०आर०पी० नीरज सिंह द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत को मिला 6 वाँ स्थान

गाजीपुर। देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चला रही है, यूपी में बीजेपी को तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2 सितंबर से बीजेपी सदस्यता अभियान का अभियान शुरू की है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा । जिसके तहत राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार भ्रमण करके उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले की राज्यसभा सांसद की लिस्ट में 6वाँ स्थान पर है।


राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम लोग बहुत भाग्यशाली है की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। आम जन भाजपा से जुड़ना चाहते हैं लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुँच पाते है। ऐसे में हम ख़ुद उनके पास पहुँच कर भाजपा से जोड़ रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रतिदिन हम लोग कर रहे है। साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाये जा रहे है। आने वाले दिनों में 6 वाँ स्थान से प्रथम स्थान पर आने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हूँ।