गाजीपुर।माय भारत,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बुद्धा हॉस्टल छावनी लाइन में आयोजित दो दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने माय भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों से निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि माय भारत युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवाओं को खेल, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
जिला खेल अधिकारी अरविंद यादव ने अपना संबोधन देते हुए कहा कि ब्लॉक, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं भविष्य के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नींव होती हैं। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि गाजीपुर जनपद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
बाल कल्याण समिति गाजीपुर की अध्यक्ष सीमा पाठक ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह जीवन में संघर्ष, संयम और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
आयुष्मान भारत के डी सी रजनीश वर्मा ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी रुचि लेना चाहिए।सभी का स्वागत माय भारत के उप निदेशक कपिल देव ने किया तथा प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
समूह गेम कबड्डी में विकास खंड मोहम्मदाबाद विजेता एवं कासिमाबाद उपविजेता रहा ।वालीबाल मे मुहम्मदाबाद विजेता एवं सदर उपविजेता रहा। लंबी कूद में आशुतोष सिंह कासिमाबाद प्रथम एवं शुभम् यादव सादात ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद में शुभम यादव सादात प्रथम तथा अक्षय राव कासिमाबाद द्वितीय स्थान पर रहे।बैडमिटन में प्रिया सादात विजेता एवं श्रेया बिरनो उप विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में प्रिया यादव सादात प्रथम,श्रेया चौहान बिरनो द्वितीय तथा बराबर अंकों पर अंजलि दीप सदर एवं सीमा कुमारी सदर को तृतीय स्थान मिला।
संचालन अंगद सिंह यादव ने किया। सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन नवागत लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नवीन सिंह ने किया।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत के पूर्व एपीएस सुभाष चंद्र प्रसाद,कालीचरण चौहान,पारस यादव ,रामाधार यादव, मनोज यादव, वंशराज कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा स्वाती मौर्य,राजीव कुमार सहित आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, स्वयंसेवक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण (बाह्य) किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया गया । इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दिनेश कुमार, ए0 आर 0को-आपरेटिव विपिन कुमार उपस्थित रहे ।
(गाजीपुर)बहरियाबाद। स्थानीय बाजार स्थित पानी टंकी के पास गुरु कृपा केक शाप एवं गिफ्ट कार्नर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग जाने से दुकान के अंदर रखा हुआ लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। इसके अतिरिक्त शगुन लेडिज ब्यूटी पार्लर, गुनगुन सिलाई सेंटर, अंसारी क्लाथ स्टोर स्वदेशी मिष्ठान भंडार, नन्दलाल शू सेन्टर भी आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। एक मिष्ठान भंडार के कर्मचारी के शोर मचाने पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना थाने व फायर ब्रिगेड को दी गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध थानाध्यक्ष बृजेश कुमार तथा पीड़ित विशाल यादव ने बताया कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विशाल यादव बुधवार को लगभग आठ बजे दुकान बंद कर मिर्जापुर स्थित घर चले गये। केक आदि खराब न हो इसलिए फ्रीजर चालू छोड़ रखा था। मध्य रात्रि में संभवतः शार्ट सर्किट से आग लग गई। अलसुबह सामने स्थित सूरज मिष्ठान भंडार का कर्मचारी धीरज मौर्या पहुंचा तो दुकान से धुआं निकलता देख अन्य लोगों को बताया। इस बीच जलनिगम की टंकी चालू कराकर लोग पानी डालना प्रारंभ किए। थानाध्यक्ष व फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी प्रकार आग काबू पाया, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान के अंदर रखा गया तीन फ्रीजर, एसी काउंटर सहित दुकान में रखा सारा समान जलकर कर राख हो गया। थोड़ी देर और होता तो अगल-बगल के प्रतिष्ठान भी आग की चपेट में आ जाते। पड़ोस की दुकानों में धुआं भर गया था। कुछ कपड़े, जूते आदि उनके भी झुलस गए। पानी टंकी बहरियाबाद के आस -पास के अधिकांश दुकानदार रात में अपने दुकान में नहीं सोते हैं बल्कि घर चले जाते हैं। जिस कारण आग लगने की जानकारी देर से हो पाई।
गाजीपुर।गाजीपुर में यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है मंगलवार को नए नियमों के खिलाफ ब्राह्मण रक्षा दल व राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी द्वारा कासिमाबाद तहसील परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन व यूजिसी मुर्दाबाद का नारा लगाया गया। राष्ट्रपति के नाम उप जिला अधिकारी कासिमाबाद को ज्ञापन सौपा गया। जिसमें बड़ी संख्या में वकीलों ने भी सहभागिता किया। प्रदर्शन का अगुवाई कर रहे ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने यह आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियम भेदभावपूर्ण हैं इससे सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज होने का खतरा बढ़ जाएगा, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार यूजिसी के प्रावधान को वापस नहीं लेती है या इनमें संशोधन नहीं करती है तो यह आंदोलन दिल्ली तक जाएगा। पत्र देने वालों में राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय, मृत्युंजय मिश्रा, उमेश पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, राजेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ब्राह्मण रक्षा दल कासिमाबाद अनुज पाण्डेय, हरिप्रसाद पांडे, कौशल मिश्रा, राजू तिवारी, अन्नू पाण्डेय, श्रीराम पाण्डेय, रंजीत मिश्र, सोनू दुबे सहित आदि लोग मौजूद थे।
गाजीपुर ।24-26 जनवरी, तक तीन दिवसीय उप्र. प्रदेश दिवस-2026 ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार की अध्यक्षता एवं सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह ‘चंचल‘, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जखनियां विधायक बेदी राम,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल की उपिस्थति मे आडिटोरियम (विकास भवन) मे फीता काटकर एवं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी आयोजित रहेगी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य अतिथि मंचाशीन होने के उपरान्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत लुर्दस कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज की बच्चियो द्वारा स्वागतगीत, गाकर किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमे ‘‘चमकत है गाउवां हमार उत्तर प्रदेश मे‘‘ बालिका आत्म रक्षा, जो काफी सराहनीय रहा। इस अवसर पर ऑडिटोरियम सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, एंव गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किए गए संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया एवं सुना गया। इस अवसर पर डा0 सरिका सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश एवं गाजीपुर के इतिहास के संबंध मे प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत का हृदय प्रदेश है। उन्होने कहा कि यह जो उत्तर प्रदेश की धरा है वह काशी विश्वनाथ, लोकपालक श्रीकृष्ण एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की धरा है। यहां से भगवान बुद्ध का संदेश लोकमंगल के लिए प्रसारित हुआ था। यह वही धरा है जहां से भारत में स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम जय घोष हुआ था। यह वही भूमि है जहां लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और देश के विकास का केन्द्र है। यह प्रदेश दैविध्यपूर्ण प्रदेश है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश जहां सांस्कृतिक, भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक, विविधता की प्रचुरता है। हम उस प्रदेश के वासी हैं जहां गंगा, यमुना और सरयू नदियों से घिरा हुआ जीवन राज्य ,समृद्ध, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिकता से संपन्न है। उन्होने बताया कि 1950 से पूर्व यह राज्य संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था। हम लोग उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेंगे ताकि उत्तर प्रदेश आधुनिक भारत में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में स्थापित हो, जिससे उत्तर प्रदेश में एक मजबूती बुनियादी ढांचा का नेतृत्व हमारे यहां स्थापित हो। उत्तर प्रदेश दो सौ करोड़ से अधिक घरों में नल से जल देने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में जैसे चौमुखी विकास हो रहा है, रोडवेज से लेकर हाईवेज, नेशनल हाईवे से लेकर सड़कों का विकास मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश अपनी समृद्धि, विरासत, सांस्कृतिक जीवन और आधुनिकता का उपयोग करके अपने लोगों और समग्र रूप से राष्ट्र के लिए समृद्ध और संतुष्टदायक भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने वाला मार्ग बन गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 24 जनवरी 1950 वह दिन है जब यूनाइटेड प्रोविंसेस आगरा एवं अवध को बदलकर वर्तमान स्वरूप में उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन हुआ था उसी समय से इस दिन को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होने कहा कि हमारे महान राज्य की संस्कृति , उसका इतिहास एवं धरोहर के साथ-साथ इस बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की थीम ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ है। संबोधन के दौरान उन्होंने जनपद में हुए विकास कार्यों का संक्षेप में वर्णन करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा नेडा विभाग द्वारा प. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजनान्तर्गत जनपद में 278 लक्ष्य के सापेक्ष 278 सोलर लाइट का अधिष्ठापन किया गया। इसी प्रकार बाबू कल्याण सिंह योजना में ग्राम उन्नति योजना के अन्तर्गत जनपद में 600 लक्ष्य के सापेक्ष 600 सोलर लाइट की स्थापना की गयी है। पी.एम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत अब तक 2020 सोलर लाइट का अधिष्ठापन कर जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आमजन मानस लाभान्वित हो रहे हैं।. ऊर्जा विभाग द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 10988 ट्रांसफार्मरों की शिकायतों के सापेक्ष 10952 ट्रासफार्मरों का मरम्मत करके निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत बिल सुधार हेतु कुल प्राप्त 9444 आवेदनों के सापेक्ष 9031 आवेदनों का निस्तारण समय सीमा में किया गया।. कृषि एवं रक्षा रसायनों के डायरेक्ट बेनिफीट ट्रांसफर के अन्तर्गत 1161 आवेदनों के सापेक्ष सभी 1161 लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को अनुमोदित कर लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार बीज डी.बी.टी के अन्तर्गत 1576 आवेदनों के सापेक्ष 1576 आवेदनों को निस्तारित करते हुए किसानों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 465110 कृषकों को 21 किस्तों में 1797.14 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में बैंक क्रेडिट लिंकेज में 1361 लक्ष्य के सापेक्ष 1416 समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत स्वीकृत आवास 80522 लक्ष्य के सापेक्ष 80284 आवासों को पूर्ण कर लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत 14972 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 12943 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है।. मनरेगा योजना के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 60.56 लाख मानव दिवस सृजित कर 194267 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जनपद में संचालित 102 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से कुल 42 एम्बुलेंस द्वारा वर्तमान में कुल 261132 मरीजों को लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार 108 एम्बुलेंस के अन्तर्गत 37 एम्बुलेंसों के माध्यम से 80148 मरीजों को लाभान्वित किया गया है। जनपद में संचालित 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा कुल 5667 मरीजो का ओ.पी.डी. के माध्यम से उपचार किया गया एवं 1400 लैब टेस्ट तथा 6997 मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया है।. सी.टी. स्कैन सेवा के अन्तर्गत दिसम्बर माह में कुल 34044 लाभार्थियों का सी.टी. स्कैन कराया गया। . दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत 19339 दिव्यांगों को पेंशन की पात्रता की जाँच कर पेंशन प्रदान की गयी। राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के अन्तर्गत 167054 लाभार्थियों को पेंशन से लाभान्वित किया जा रहा है।. निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत 71116 महिलाओं को पेंशन से लाभान्वित किया जा रहा है। हर घर जल योजना अन्तर्गत 465050 गृह नल संयोजन से लाभान्वित किया गया। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।. व्यक्तिगत शौचालय फेज-2 के अन्तर्गत 120977 शौचालय के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराते हुए 119703 शौचालय का निर्माण कराया गया है।. जनपद में वन विभाग द्वारा 4014100 वृक्षारोपण का कार्य कराया गया है। आपरेशन कायाकल्प योजना के अन्तर्गत 2266 विद्यालयों के सापेक्ष 16 से 19 पैरामीटर में 2265 विद्यालयों का कायाकल्प कराया गया है। पशुधन विभाग के अन्तर्गत निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना से जनपद में निर्धारित लक्ष्य 8000 के सापेक्ष 12234 गोवंश का संरक्षण किया गया। इसी प्रकार पशु टीकाकरण के अन्तर्गत 1751500 पशुओं का टीकाकरण कराते हुए शत् प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गयी है। निराश्रित गोवंश सुपुर्दगी के अन्तर्गत्त जनपद के लक्ष्य 1031 के सापेक्ष कुल 1457 पशुओं को सुपुर्दकर शत प्रतिशत की पूर्ति की गयी है। जनपद के 04 तहसीलों एवं 05 विकास खण्डों में मोबाइल वेटनरी यूनिट (एम्बुलेंस) सुविधा उपलब्ध कराया गया है, जिसके टोल फ्री नम्बर 1962 पर कॉल कर गौ पालकों द्वारा सुविधा प्राप्त की जा सकती है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत शादी अनुदान के कुल आवेदन 2648 के सापेक्ष 1904 आवेदनों की शादी अनुदान प्राप्ति हेतु अनुमोदित किया गया है।. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद में प्राप्त 55656 कुल आवेदनों के सापेक्ष 33288 को स्वीकृति प्रदान की गयी हैं। श्रम विभाग द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजनान्तर्गत कुल 168 मजदूरों की बेटियों की शादी हेतु सहायता प्रदान की गयी। राज्य योजनान्तर्गत पर्यटन विकास हेतु जनपद में रू. 1540.93 लाख की लागत से कुल 11 परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसके सापेक्ष 10 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. तथा परियोजना का कार्य प्रगति पर है।. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत रू. 250.82 लाख की धनराशि लाभार्थियों को प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनान्तर्गत 1203 लाभार्थियों को बैंकों द्वारा धनराशि अग्रसारित की गयी।. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 688 जोड़ों का शादी कराया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 595 लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु अनुमोदित किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में विकास की विभिन्न परियोजनाएं गतिमान है। विधायक जखनियां बेदीराम , जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उपस्थित आगन्तुओ को बधाई दी । उन्होन कहा कि विगत कई सालों से इस जनपद के अर्थव्यवस्था एवं विकास मे नित नये आयाम हासिल हो रहे हैं । पहले यह जिला प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिना जाता था लेकिन प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन मे आज यहां के हर एक क्षेत्र में विकास हो रहा है । चाहे वह इस इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो कृषि , उद्योग अन्य कोई क्षेत्र हो वहां निरंतर प्रयास उसे आगे बढ़ाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि हमारा जनपद ऋषि मुनियों ,शहीदो एवं, सैनिकों से अलंकृत होती रही है। यहां शहीद वीर अब्दुल हमीद, राम उग्र पांडे एवं भारत छोड़ो आंदोलन के अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहीद स्व0 शिव पूजन राय की धरती है। यहां की वीरता हर घर के युवाओं के खून में दौड़ती है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थी एंव ओ0डी0ओ0पी0से जुड़े उद्यमी को प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरण, उत्कृष्ट खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो, विभिन्न विभागो के उत्कृष्ट करने वाले कृषको, शिक्षक, स्वयं सहायता समूह की महिलाए, मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला पुलिस कर्मी, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथियो द्वारा जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म अदायगी की गयी। उसके उपरान्त राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान का हस्ताक्षर कर शुभारम्भ किया गया। प्रदर्शनी में जिला सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास एंव उत्तर प्रदेश स्थापना पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के साथ जनपद के विभिन्न विभागो यथा- प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम , खादी ग्राम उद्योग, कृषि विपणन, जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, पर्यटन विभाग, आजीविका मिशन, ग्रामोद्योग विभाग,खाद्य रसद विभाग द्वारा गेहू खरीद हेतु पंजीकृत/नवीनिकरण, एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाए गए थे। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को बताया गया।
कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो, आगन्तुको एंव उपस्थित आमजन को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, एंव समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने किया ।
श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की बैठक सम्पन्न, होली मिलन समारोह की तैयारी पर चर्चा
नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर।श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट की कार्यकारिणी एवं आम सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर के परिसर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव ने किया। जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में आगामी मार्च माह में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि होली पर्व के पश्चात आने वाले शनिवार(7 मार्च) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव को अधिकृत किया गया। इस अवसर पर बैठक में समाज के गौरव नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही यह आशा व्यक्त की गई कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए उन्हें बिना किसी दबाव के कार्य करने का अवसर प्रदान करेंगे, जिससे उनकी योग्यता एवं क्षमता का लाभ देश को मिल सके। होली मिलन समारोह को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन पर भी सहमति बनी। समारोह में मुख्य अतिथि आमंत्रण, कार्यक्रम संचालन एवं अन्य सभी औपचारिकताओं की जिम्मेदारी भी संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और समाज के हित में मिल-जुलकर कार्य करने के संकल्प के साथ समाप्त हुई। बैठक में प्रमुख रूप से नीरज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, शिवशंकर सिन्हा, विभोर टिल्लू, प्रमोद सिन्हा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, रवि श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, मुनीद्र श्रीवास्तव, भूपेंद्र भोला, अभिषेक श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव, सुनील दत्त श्रीवास्तव, अम्बरीष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे ।
गाजीपुर।“उत्तर प्रदेश दिवस-2026” के शुभ अवसर पर बालिकाओ की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रागण में किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि सुभाष चन्द सरोज जिला विकास अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया, एवं समापन व पुरस्कार वितरण चन्दशेखर प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया। अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथियो को बुके देकर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका फाइनल मैच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर बनाम महेशपुर के मध्य खेला गया, जिसमें महेशपुर 15-10 से विजयी रही। प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में अंजनी वर्मा कबड्डी प्रशिक्षिका, आकाश सिंह, हीरा लाल, राजेश यादव, अजय गुप्ता, सवरु यादव, छोटेलाल, विनय पाल, सावित्री देवी, रिशु यादव रहें । इस अवसर पर प्रेमचन्द यादव, विनोद कुमार जायसवाल, राधेश्याम सिंह यादव, विजय, बृजेश कुमार, योगेन्द्र सिंह एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।
गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारत रत्न,जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्पूरी ठाकुर को देश का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। उनका संघर्ष, उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि यदि आदमी के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र को बचाना जरूरी है क्योंकि लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई का महान योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि वह सरलता और सादगी के पर्याय थे। उनका नाम उन समाजवादी नेताओं की कतार में आता है, जिन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन में आचरण के ऊंचे मानदंड स्थापित किए। उन्होंने आजीवन समाज में व्याप्त आर्थिक एवं सामाजिक विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। कर्पूरी ठाकुर का जीवन ताउम्र संघर्षों से भरा था। वह लालू यादव के राजनीतिक गुरु थे और लोकराज की स्थापना के हिमायती थे। पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में व्याप्त असमानता, गैरबराबरी को कर्पूरी ठाकुर जी के रास्ते पर ही चलकर समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक देश में गैरबराबरी रहेगी तब तक समाजवाद प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजवाद के रास्ते ही देश में खुशहाली लायी जा सकती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि सरकार देश का सारा धन चंद पूंजीपतियों के तिजोरी में बंद करने का कुचक्र रच रही है।इस सरकार की गलत नीतियों से देश में अमीर और गरीब के बीच की खानी चौड़ी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि फांसीवाद की जड़ें लगातार गहरी होती जा रही है, हमें कर्पूरी जी के रास्ते पर चलकर उनकी जड़ों को कमजोर करना होगा। इस मौके पर डॉ नन्हकू यादव,रामधीरज शास्त्री,सुनील यादव,विजय शंकर चौरसिया,रविंद्र प्रताप यादव प्रधान, रामजन्म चौहान,निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, शिवशंकर राम, बिन्दु बाला बिंद,विभा पाल, जयराम भारती, त्रिभुवन यादव, राजेन्द्र बनवासी, पप्पू यादव, संतोष यादव,तिलक प्रधान रामाशीष यादव,मंझले अंसारी,आदि मौजूद रहे। इस विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
गाजीपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति तथा मेरा युवा भारत गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम वक्ताओं ने नेताजी के जीवन और संघर्षों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी भारत मां के सच्चे सपूत थे तथा भारत की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे । सुभाष चंद्र बोस ने जय हिंद के नारे के अलावा युवाओं से आवाहन किया था कि आप मुझे खूनन दो मैं तुझे आजादी दूँगा। यह नारा आज भी अमिट है। कार्यक्रम में उपस्थित राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के माध्यम से नेताजी सभागार के जीणोद्धार के लिए पांच लाख का अनुदान देने की घोषणा करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान क्रांतिकारी के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत थे । नेताजी के बारे में जितना भी कहा जाए वह कम है ।उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर के उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है । समिति के सदस्य डॉ एम सी लाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के संधर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है ।उनके संघर्षों से सीख लेते हुए युवाओं को देशभक्ति से ओत प्रोत होने की आवश्यकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि देकर उनके प्रति निष्ठा का परिचय देते हुए संबंधों को समरस्ता प्रदान किया था । आए हुए लोगो का आभार व्यक्त करते हुए मेरा युवा भारत के पूर्व ए पी एस सुभाष चंद्र प्रजापति ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी के जन्मदिन पर आए हुए सभी लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पारसनाथ सिंह, ओम नारायण प्रधान, हनुमान जी, रमाकांत, डॉ ब्यास मुनी राय, विजय कुमार राय, बाबूलाल मानव, पारस नाथ यादव, यमुना बैरागी, कवि विमल, अखिलेश सिंह यादव, डॉ अवधेश सहित तमाम बुद्धिजीवी लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युधिष्ठिर तिवारी एवं संचालन दिनेश चंद शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर युवा मंडल के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। मेरा युवा भारत कार्यालय गाजीपुर के कार्यालय पर भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर महाराज पर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गाजीपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रायगंज में शुक्रवार को सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, प्रबंधक विजय कुमार राय, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय और प्रबंध समिति के सभी गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। सरस्वती पूजन के बाद नवीन छात्रों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। इस दौरान सभी नए विद्यार्थियों की जिह्वा पर शहद से ‘ॐ’ लिखकर उनका पूजन किया गया, जिसके साथ उनके विद्यारंभ की शुरुआत हुई। हवन, पूजन और आरती के साथ सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का समापन हुआ। अंत में सभी छात्रों को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अभिभावक, छात्र-छात्राएं, आचार्य बंधु, आचार्या बहनें और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।