All posts by UP Fast News

542 शिकायत पत्र में 33 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस डा. ईरज राजा की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें 120 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 542 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 33 शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 147 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 97 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए।उन्होंने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है।इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव,उप जिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदर सेवराई, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गोद भराई और अन्नप्राशन करा कर आरंभ हुआ 7 वा राष्ट्रीय पोषण माह

गोद भराई और अन्नप्राशन करा कर आरंभ हुआ 7 वा राष्ट्रीय पोषण माह

गाजीपुर।जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष के भाँति इस वर्ष भी ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह‘‘ का अयोजन 01 से 30 सितम्बर 2024 तक किया गया है। जिसके क्रम में लखनऊ स्थित लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम का विधिवत बटन दबाकर उद्घाटन किया तो वही गाजीपुर में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक ने गर्भवती महिलाओं के गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन करा कर इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले साथ में राष्ट्रीय पोषण माह का थीम पोषण के साथ पढ़ाई भी है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2024 को लेकर शासन की तरफ से कई तरह के कार्यक्रम करने के गाइडलाइन आए हुए हैं।उसी के क्रम में बुधवार को राइफल क्लब में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ के लोक भवन में किए गए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कुपोषण को दूर करने के लिए इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन से 5 वर्ष के बच्चों के बीच स्वास्थ प्रतिस्पर्धा करने के भी बात कही। साथ ही कोरोना कल के दौरान आशा आंगनबाड़ी एएनएम के द्वारा किए गए कार्य की सराहना भी किया।

उन्होंने बताया कि आज के राष्ट्रीय पोषण माह की थीम पोषण के साथ पढ़ाई भी जिसके लिए जनपद के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिनों की ट्रेनिंग देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत एनीमिया से ग्रसित किशोरियों और कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए इस माह विभाग के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से संचालित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि प्रदीप पाठक और मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा पांच गर्भवती महिलाएं और पांच बच्चों का अन्नप्राशन करा कर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभाग के द्वारा चलने वाले विभिन्न गतिविधियों में बेहतर काम करने वाली आंगनबाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।

9 व 10 सितम्बर को चलेगा एमडीए मॉप अप राउंड, छूटे हुए लोग जरूर खा लें दवा

फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिया एक और मौका

9 व 10 सितम्बर को चलेगा एमडीए मॉप अप राउंड, छूटे हुए लोग जरूर खा लें दवा

10 दिन में 30 लाख से अधिक लोगों ने किया फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन

गाज़ीपुर। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 अगस्त से दो सितम्बर तक सर्वजन दवा सेवन यानि एमडीए अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया गया। जो परिवार व लाभार्थी किन्हीं कारणों से दवा खाने से छूट गए हैं या जिन्होंने इन्कार किया है, उनके लिए मॉप अप राउंड 09 व 10 सितम्बर को चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने कहा कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है। इसको रोकने के लिए बचाव ही एकमात्र उपाय है। इसलिए वर्ष में एक बार चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन (एमडीए) अभियान के तहत फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन जरूर करें। पाँच साल तक लगातार व साल में एक बार यह दवा खाने से फाइलेरिया संक्रमण से बचा सकता है। फाइलेरिया किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। यह न तो अमीर देखता है और न गरीब। इसलिए भ्रम न पालें और दवा का सेवन जरूर करें।

वेक्टर बॉर्न डिजीज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ जेएन सिंह ने कहा कि यह दवा एक वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को खानी है। गर्भवती, एक वर्ष से छोटे बच्चे और गंभीर रूप से बीमार लोगों को इस दवा का सेवन नहीं करना है। यह दवा फाइलेरिया से आपको सुरक्षा प्रदान करेगी।

जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि एमडीए अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष 30 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया जा चुका है। अभियान के तहत प्रचार-प्रसार पर बेहद ज़ोर दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि करीब 87 प्रतिशत आबादी को कवर किया जा चुका है। मॉप अप राउंड में इसको 90 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। जिन ब्लाकों का कवरेज 85 प्रतिशत से कम है, वहाँ अधिक ज़ोर दिया जाएगा।

फाइलेरिया के लक्षण – फाइलेरिया वाहक क्यूलेक्स मच्छर के काटने के बाद व्यक्ति को बहुत सामान्य लक्षण दिखते हैं। अचानक बुखार आना (आमतौर पर बुखार दो से तीन दिन में ठीक हो जाता है), हाथ-पैरों में खुजली होना, एलर्जी और त्वचा की समस्या, स्नोफीलिया, हाथों में सूजन, पैरों में सूजन के कारण पैर का बहुत मोटा हो जाना, पुरुषों के जननांग और उसके आस-पास दर्द व सूजन होना, पुरुषों के अंडकोष व महिलाओं के स्तन में सूजन आना फाइलेरिया के लक्षण हैं।

प्रतिकूल प्रभाव से न घबराएँ – एमडीए अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने ही फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराते हैं। दवा खाली पेट नहीं खानी है। दवा खाने के बाद किसी-किसी को जी मिचलाना, चक्कर या उल्टी आना, सिर दर्द, खुजली की शिकायत हो सकती है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसा शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होने से हो सकता है, जो दवा खाने के बाद मरते हैं। ऐसी प्रतिक्रिया कुछ देर में स्वतः ठीक हो जाती है। यदि यह समस्या बनी रहती है तो रैपिड रिस्पांस टीम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

बचाव –घर के आस-पास पानी, कूड़ा और गंदगी जमा न होने दें। घर में भी कूलर, गमलों अथवा अन्य चीजों में पानी न जमा होने दें। सोते समय पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। यदि किसी को फाइलेरिया के लक्षण नजर आते हैं तो वह घबराएं नहीं। विभागीय स्तर पर मरीज का पूरा उपचार होता है। इसलिए लक्षण नजर आते ही सीधे सरकारी अस्पताल जाएं।

विद्युत संविदा लाइनमैनों को बांटा सुरक्षा उपकरण

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया डिवीजन के सब स्टेशन जमानिया टाउन एवं सब स्टेशन देवढी के संविदा लाइनमैनों को शेफ्टी किट मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम के प्रबंधक निदेशक गजेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा वितरण किया गया। वही संविदा लाइनमैनों को हिदायत दी गई की बिना हेलमेट, ग्लैपस और सेफ्टी बेल्ट एवम जैकेट के बिना कोई भी पोल पर चढ़कर संविदा कर्मी कार्य करते हुए पकड़ा गया तो सीधे ऐसे लापरवाह लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि इन सब औजारों को कार्य करते समय उपयोग करना अति आवश्यक है,ताकि किसी भी संविदा कर्मी के साथ कोई अनहोनी न हो।


वही कंपनी के निदेशक गजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी संविदा लाइनमैनों से सावधानी पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। वही ड्यूटी के दौरान शराब ना पीने की सलाह देते हुए अंतिम चेतावनी दिया गया की अगर जिसकी भी शिकायत शराब पीकर ड्यूटी करने की मिली तो सीधे ऐसे कर्मियों को कार्य से मुक्त किया जाएगा। सभी निगम हित में अच्छे से कार्य करे विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को तत्काल अपनी ड्यूटी के दौरान सही करे एवम आपस में एकता बनाकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के आदेशों का पालन करे, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से आम जन मानस को दिया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जमानिया डिवीजन के साथ ही साथ डिविजन सेकेंड के चारों उपकेंद्र लोटन इमली, प्रकाशनगर, रौजा,पीरनगर के समस्त संविदा कर्मियों को सेफ्टी किट दिया गया है। वही और बाकी जगहों पर भी जल्द से जल्द सभी संविदा कर्मियों को भी सेफ्टी किट ( सुरक्षा उपकरण ) दिया जाएगा।

दुर्गेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक

गाज़ीपुर।बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 13:9:2024 को होने वाले चुनाव/ अधिवेशन को लेकर विकास भवन गाजीपुर में बैठक दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जो जिला पंचायत सभागार में संपन्न होगा।बैठक को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संबद्ध संगठन के पदाधिकारी का आवाहन किया कि 13 सितंबर को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लें,चुनाव में भाग ले क्योंकि आज के समय में नौजवानों की संगठन को आवश्यकता है,क्योंकि जिस तरह से सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है, कर्मचारियों की मूलभूत सुविधा को खत्म कर रही है,उसके लिए आने वाला समय संघर्ष का समय होगा जिसे निर्णायक स्तर पर नौजवान हीं धार दे सकता है।क्योंकि देश के नौजवान ही दिशा और दशा तय करेंगे साथ ही संगठनों के पदाधिकारियों से अपील किया की परिषद के संबद्ध संगठनों के बकाया शुल्क हर हाल में 10 सितंबर तक जमा कर रसीद प्राप्त कर लें, चुनाव लड़ने हेतु वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा ले,जिससे निष्पक्ष चुनाव अधिवेशन कराया जा सके,चुनाव/ अधिवेशन में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा व द्वय मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य उपस्थित होंगे।


बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,आलोक राय,रोशन लाल,देवेंद्र मौर्य, अजीत विजेता,अखिलेश सिंह, गिरिजा शंकर कुशवाहा,राम अवतार, बबुआ यादव,राकेश कुमार पांडेय, अभय सिंह,मनोज यादव,विनोद कुमार, संजीव कुमार, विवेक गुप्ता,राजेश शर्मा,अमित कुमार,उमेश दुबे,अखिलेश सिंह, उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन ओंकारनाथ पांडेय ने किया ।

गाज़ीपुर में युवा उद्यमिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रबंध संकाय टेरी पीजी कॉलेज गाज़ीपुर में युवा उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर।टेरी सभागार में अविष्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग अध्यक्ष डा. नीतू सिंह द्वारा किया गया। डा. आरिफ सुल्तान ने उद्यमिता विकास पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम का संछिप्त विवरण दिया। राहुल आनंद सिंह ने उद्यमिता पर अपने विचार व्यक्त किए।आविष्कार फाउंडेशन के सिद्धांत सिंह ने उद्यमिता विकास में युवाओं के योगदान की महत्ता के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवा उद्यमिता प्रतियोगिता का विस्तृत विवरण दिया । धन्यवाद ज्ञापन राहुल आनंद सिंह द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में डॉ फाती शफात, नीतू सिंह, एवं एमबीए एवं बीबीए के छात्र/ छात्राएं उपस्थित थे।

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आज पीजी कालेज गोराबाजार,आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग,राजकीय महिला स्नात्कोत्तर महाविद्यालय,लुर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज , डीएवी इंटर कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम, चेकिंग, फेस्टिंग, बायोमेट्रिक व्यवस्था को देखा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे परीक्षा दो पालियों में सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गयी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया।

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जिला कारागार काशुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण  किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई,इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बंदी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

सपना सिंह के हाथों टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे

गाजीपुर। जिले के मुहम्मदाबाद तहसील में स्थित शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया ।
इस समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह थी। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को ध्यान में रखकर चलाई गई है। वर्तमान सरकार द्वारा संचालित डिजिटल योजना के माध्यम से अपने युवाओं को वैश्विक स्तर पर चुनौतियों से निपटने के लिए सशक्त बनाने का उद्देश्य है ।


साथ ही मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लड़कियों को स्वयं रक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा प्राप्त कर आर्थिक रूप से संबल होने के लिए प्रेरित किया।
सर्वप्रथम इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरुण कुमार द्वारा मुख्य अतिथि सपना सिंह को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। महविद्यालय की मनोविज्ञान की प्राध्यापिका डा. आस्था साक्षी द्वारा अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि सपना सिंह का हार्दिक स्वागत किया गया।महाविद्यालय के प्राध्यापक राशिद रब्बानी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिनिधि वेंकटेश का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि के हाथों टैबलेट पाकर समस्त छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे । करीब 200 टैबलेट का वितरण किया गया।टैबलेट पाने वाले कुछ बच्चों के नाम इस प्रकार हैं-आरती पासवान, पूजा यादव, नेहा खातून, सीबा खातून,सत्यभामा राय, रूपेश कुमार पांडे, अजमेरी खातून, अर्पिता राय, इत्यादि रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण डा. मनोज कुमार, डा. उदय भान यादव,डा. सोनू यादव ,डा. अखिलेश कुमार ,डा. अवनीश कुमार सिंह ,डा. सत्य नारायण तिवारी, डा. राशिद रब्बानी, मृत्युंजय कुमार, डा. नीलेश कुमार राय,डा. आदित्य कुमार की गरिमामई उपस्थिति रही।साथ ही महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव, कर्मचारी गण प्रशांत ,बाबूलाल ,जमशेद, धानेश्वर मौजूद रहे।
इस पूरे समारोह का कुशल एवं सफल संचालन डा. माधवम सिंह द्वारा किया गया।

जिला पंचायत हाल में अवधेश सिंह का हुआ विदाई समारोह

जिला पंचायत हाल में अवधेश सिंह का हुआ विदाई समारोह

गाजीपुर: कई महीनो तक लोक निर्माण विभाग के तीन विभागों का एक साथ सफल संचालन करने वाले तेज तर्रार अधिशासी अभियन्ता अवधेश सिंह का स्थानान्तरण जनपद से झांसी हो गया है। इसके चलते विभाग की ओर से जिला पंचायत हाल में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय लोगों के साथ समस्त विभागों के सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के तमाम छोटे बड़े ठेकेदार भी मौजूद रहे। सबने श्री सिंह की भरपूर सराहना की और भाव भीनी विदाई दी गयी।

बताया जाता है कि अवधेश कुमार सिंह समस्तीपुर जिले के रहने वाले है और कुछ महीने पहले लोक निर्माण विभाग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनो खण्डों का चार्ज संभालते हुये विकास का नया पैमाना गढ़ने का काम किया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियो के साथ-साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्माण खण्ड तृतीय के अधिशासी अभियन्ता भी शामिल रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जमानियॉ की पूर्व विधायक सुनीता सिंह के पति परीक्षित सिंह, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक राजेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला अल्पसंख्या अधिकारी चन्द्रशेखर यादव समेत दो दर्जन अधिकारियों ने श्री सिंह का माल्यार्पण किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भी दिया।

इस कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ लल्लन सिंह, आलोक सिंह, पंकज यादव, नीरज राय, सुधाकर पाण्डेय, सच्चिदानन्द सिंह, सोनू राय, मनीष पाण्डेय, नवनीत सिंह, उज्जवल दादा, राजेश सिंह, पतिराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह, मोहन कुशवाहा, राममूरत, युधिष्ठिर राय आदि लोगो ने भी श्री सिंह को भाव भीनी विदाई दी। अपने उद्बोधन में श्री अवधेश सिंह ने कहा कि जनपद में मेरा कार्यकाल काफी सकारात्मक रहा है। यहॅा के लोगो ने हमे काफी सम्मान देने के साथ-साथ तमाम ऐसी जानकारियॉ दी जिससे विभाग के बिगड़े कार्यो को ठीक करने में काफी सुविधा होगी। श्री सिंह ने जनपद के सभ्य जनों, अफसरो व ठेकेदारों को भी बधाई देते हुए अपने मातहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन व इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन की ओर से राकेश व प्रदीप ने भी श्री सिंह को भगवान राम का प्रतीक चिन्ह अर्पित किया। कार्यक्रम जिला पंचायत हाल में आयोजित था।