All posts by UP Fast News

एकल अभियान से जुड़ी महिलाओं को राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया सम्मानित

गाजीपुर।बुधवार को रौज़ा स्थित एक इण्टर कॉलेज में आयोजित एकल अभियान आचार्य सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत उपस्थित हुई।
राज्यसभा सांसद ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माँ व माँ सरस्वती की चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। एकल अभियान से जुड़ी बहनों को साड़ी देकर सम्मानित किया ।


डा.संगीता बलवंत ने बताया कि देश में शिक्षा के लिए अनेक प्रकार से प्रयास किया जा रहा है, एकल अभियान सामाजिक शिक्षा संगठन है भारत लोक शिक्षा परिषद (पंजीकृत) द्वारा चलाया जाने वाला एक अभियान है। इस अभियान के तहत, देश के पिछड़े, ग्रामीण,दुर्गम इलाकों में शिक्षा का प्रसार किया जाता है।एकल अभियान के ज़रिए दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिया जाता है। मुख्य रूप से एकल विद्यालय वनवासी और पिछड़े क्षेत्र की संपूर्ण विकास की योजना है।


समाज के आदिवासी और अन्य वंचित वर्गों को संवैधानिक अधिकारों के ज्ञान के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और सशक्तिकरण के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बुनियादी ज्ञान प्रदान करने के लिए एकल आंदोलन की शुरुआत की गई थी। एकल विद्यालय (संस्थान) स्वास्थ्य,आर्थिक विकास और सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएँ प्रदान करके तथा संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार अधिकारों के बारे में जागरूकता प्रदान करके गाँवों के एकीकृत विकास में योगदान दे रहा है।

शहर कोतवाली में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने मनाई जन्माष्टमी

शहर कोतवाली में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने मनाई जन्माष्टमी

गाज़ीपुर।जन्माष्टमी के अवसर पर सदर कोतवाली में भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव सोमवार को पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने भी सदर कोतवाली में उपस्थित हो कर जन्माष्टमी का पावन पर्व परंपरागत भक्तिभाव व पूजा अर्चना कर के मनाया।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और समर्पण की शक्ति प्राप्त करने का अवसर देती है,जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो भक्ति और अध्यात्म की शक्ति से पूरा न हो सके। व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अथक काम करने वाले एवं राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों सहित देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।

राधा-कृष्ण साज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आज हरिशंकरी स्थित एसआरएम पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण साज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश तिवारी, नितिन आनंद, विशाल चौरसिया, सतीश उपाध्याय और मयंक तिवारी अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।सभी प्रतिभागियों ने राधा व कृष्ण का रूप धारण किया था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया । सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण आज राधा-कृष्णमय बन गया था।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेयश वर्मा, कश्वीवी वर्मा,आयेज़ा सिद्दीकी,शानवी कुमारी और अनन्या प्रजापति ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया ।इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, सतीश उपाध्याय, नितिन अग्रहरि और विद्यालय की प्रबंधक विवेक जी शिक्षक- शिक्षिकाएं व बच्चे भी उपस्थित रहे।

वृहद ऋण मेला में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया ऋण वितरण

गाजीपुर। यूनियन  बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बैंकों से संबंधित योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन रायफल क्लब में किया गया।
कैंप मे मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे । मेगा क्रेडिट कैंप मे 163.94 करोड़ विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। अग्रणी जिला प्रबंधक पियूष सिंह परमार ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को ऋण वितरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एस.एच.जी समूह अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देकर, बैंक में पैसा जमा कराने व समूहों को ऋण वितरण करती है। मेगा क्रेडिट कैम्प में आवास ऋण, कार ऋण, पर्सनल ऋण, पेंशन ऋण ,केसीसी ऋण स्वीकृत किए गए। श्री सिंह ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के द्वारा महिलाओं को नए भारत के निर्माण करने एवं आत्मनिर्भर बनने पे उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो को साकार करने पे महिलाओं को धन्यवाद दी।राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा यूनियन आरसेटी एवम विभिन्न बैंक के कैंप का अवलोकन किया गया।

अन्त में क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा द्वारा मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, क्रेडिट गारंटी, पीएमईजीपी, आत्म निर्भर योजना व केसीसी अबकी नारी की बारी सहित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । कार्यक्रम का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

राज्यसभा सांसद व नपा अध्यक्ष ने गुनगुनाया महिलाओं के साथ कजरी गीत

राज्यसभा सांसद व नपा अध्यक्ष ने गुनगुनाया महिलाओं के साथ कजरी गीत

गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा जिले में पहली बार सावन महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को शहनाई पैलेस किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के साथ महिला शिक्षक संघ ने कजरी गा कर सावन महोत्सव मनाया गया।

साथ ही राज्यसभा सांसद ने प्रतिभागी प्राथमिक विद्यालय की छात्राओ को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में शिक्षक संघ की ज़िला अध्यक्ष प्रीती सिंह,महामंत्री सुप्रिया जायसवाल ,गायत्री राय,गीता वर्मा ,प्रतिमा सिंह ब्लाक अध्यक्ष जमानिया, रिम्पू सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सदर उपस्थित रहें।

संविदा कर्मचारी संगठन ने सौंपा पत्रक, दिया अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश सरकार कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर काफी गंभीर है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चलने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर काफी पहले से निर्देश दिए गए हैं । वहां पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ऑनलाइन उपस्थिति भी देते हैं । इस उपस्थिति के आधार पर उन सभी लोगों का वेतन भी जारी होता है। ऑनलाइन उपस्थिति की निरंतरता को बनाए रखने हेतु वर्तमान समय में कुछ नए बदलाव को लागू किया जा रहा है। जिसको लेकर संविदा कर्मचारी संगठन के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश को पत्रक शुक्रवार को सौपा गया।

संविदा कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि जनपद के ग्रामीण इलाकों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जो विभिन्न तकनीकी तथा भौतिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस कारण ड्यूटी पर उपस्थित होते हुए भी कई को साथियों को अपना वेतन प्राप्त नहीं होता रहा है । साथ ही कई घटना यह दिखाती है कि इन लोगो से धन उगाही का प्रयास किया जा रहा है।

CHO संघ की जिला अध्यक्ष रितु सिंह ने बताया कि आरोग्य मंदिरों पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा की ई संजीवनी ,गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य सेवाओं का ऑनलाइन किया जाना ,आभा आईडी लोगों को घर के समीप बुनियादी स्वास्थ्य सेवा देना आदि शामिल है जिसके लिए वह पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है। बावजूद इसके इन लोगों का शोषण किया जा रहा है।

संगठन की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग के जो भी नियमावली है वह सभी कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू किया जाए, प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की रिजवी कमेटी द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार सामान्य कार्य सामान्य वेतन दिया जाए । साथ ही 4800 ग्रेड पे अनुरूप वेतन का निर्धारण हो, महंगाई भत्ता भी दिया जाए ,वेतन निर्धारण में एनएचएम में अन्य राज्यों में किया जा चुका उसके अनुसार लागू किया जाए।

इस दौरान इन लोगों ने अल्टीमेटम दिया है कि संगठन की बातों पर यदि विचार नहीं किया गया तो 21 अगस्त के बाद प्रदेश के सभी को समस्त ऑनलाइन ऑफलाइन कार्य बंद करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।

डीएम-एसपी ने सीएम कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण,खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

                                                               
गाजीपुर ।पेरिस ओलंपिक 2024 मे कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के दो खिलाड़ी ललीत कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल के सम्मान समारोह कार्यक्रम मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर सैदपुर में दिनांक 17 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आगमन, कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया।संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ललीत कुमार से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

                                                           
गाजीपुर। ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए मंगलवार को तिरंगा बाईक रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार पाल ने खुद बाईक चलाकर की एवं जनपदवासियों को संदेश दिया की हर घर तिरंगा फहराकर जनपद को प्रथम स्थान लाना है। रैली विकास भवन से प्रारम्भ होकर सैनिक चौराहा (भूतहियाटाड), लंका, विशेश्वरगंज, महुआबाग, कलेक्ट्रेट, सिचाई विभाग चौराहा होते हुए विकास भवन आकर समाप्त हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की रैलियां सभी तहसीलों, ब्लाकों पर भी निकाली गयी है,और निरंतर 14 व 15 अगस्त तक निकाली जाएगी। रैली हर गॉव में बच्चे और गॉव के लोग तिरंगा लेकर निकालेंगे। उन्होने कहा कि इस रैली से लोगो संदेश देना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पर नाज करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा डाट काम पर अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें। रैली में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी भू/रा0, डिप्टी कलेक्ट्रर चन्द्रशेखर यादव, पुष्पेन्द्र पटेल, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी ने बाईक चलाकर प्रतिभाग किया।

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

गाजीपुर।हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सदर विधानसभा  द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने किया।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि उन वीर शहीदों को हमने याद किया। जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं , हर घर तिरंगा का उद्देश्य आज जब हम देश में अमृत काल में जीवन यापन कर रहे हैं तो आज का यह स्वतंत्र माहौल हमे यूही नहीं मिला है, बहुत से शहीदों और माँ भारतीय के वीर सपूतों ने अपना सिर कटाया हैं ,फाँसी के फंदे पर झूले हैं तब जा कर आज हमे यह आजादी मिली हैं। उन्हीं वीर सपूतों की स्मृति में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहरा कर उन्हें नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छावनी लाइन से शुरू हो कर सैनिक चौराहा होते हुए मिश्रबाजार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके गांधी पार्क आमघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए यात्रा का समापन हुआ।

युवाओं को शपथ दिलाते हुए नशा न करने की अपील

                                                             
गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया है कि समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत समस्त स्कूल एवं कॉलेजों तथा विभागीय कार्यालयों में मादक पदार्थो के दुरूपयोग को रोकने एवं व्यापक स्तर पर नशे के विरूद्ध जागरूकता फैलाने व नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को शपथ दिलाया गया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत पी0जी0 कॉलेज गोराबाजार गाजीपुर में परियोजना निदेशक गाजीपुर, जिला विकास अधिकारी, एवं पी0जी0 कॉलेज के प्राचार्य तथा अन्य शिक्षको व छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में युवाओं को शपथ दिलाते हुए नशा न करने की अपील की गई।