गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन संबंधी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सयुक्त रूप से कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल में ई0बी0एम0 मशीन का विधानवार कैमरो की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना हाल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने संबंधित को आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराए जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाए। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जाने हेतु एवं पार्टी के सदस्य को बैठने हेतु बैरीकैटिंग लगाने हेतु दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन, अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी, मण्डी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने किया याद
शहर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई 33 वीं पुण्यतिथि
गाजीपुर। आधुनिक भारत के निर्माता और देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री रहे स्व. राजीव गांधी की 33 वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस पार्टी कार्यालय, सकलेनाबाद लंका पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी के माध्यम से जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में उनको श्रद्धांजलि देते हुए आधुनिक भारत में उनके योगदान पर चर्चा करते हुए उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दिया था। वर्ष 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की क्रूर हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन व्यक्तिगत रूप से इतने दु:खी होने के बावजूद उन्होंने संतुलन, मर्यादा एवं संयम के साथ राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया।
गाजीपुर लोकसभा प्रभारी प्रज्ञानंद दुर्गेडकर ने कहा राजीव गांधी की मौत तमिलनाडु में प्रचार के दौरान 1991 में एक बम विस्फोट में हुई थी। 32 साल पहले पहले 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में उनकी हत्या की गई थी। आतंकी संगठन लिट्टे की एक महिला ने राजीव गांधी की हत्या की थी। राजीव गांधी की जब हत्या हुई, तब उनकी उम्र 46 साल थी। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक और भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्व. प्रधान मंत्री को बार बार नमन है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के सपने को पूरा करने का समय आ गया है, राष्ट्र विरोधी सांप्रदायिक ताकतों को इस बार लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हराकर इंडिया ब्लॉक की सरकार का गठन करते हुए देश को स्वर्गीय प्रधानमंत्री की सोच वाला विकसित भारत बनाना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉ मारर्कंडेय सिंह., सदस्य जनक कुशवाहा ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे एवं राजेश गुप्ता आलोक यादव, दिव्यांशु पांडे, सुधांशु तिवारी, शशांक उपाध्याय, सदानंद गुप्ता, शबीहूलहसन, ओम प्रकाश पांडे, अखिलेश कुमार यादव, अमित कुमार वर्मा, हामीद सिद्दीकी, प्रवीण कुमार दुबे, सुल्तान अली, मिंटू खान, राकेश पांडे, आदिल अख्तर, फैजान कमर आदि लोग उपस्थित रहे ।
गाजीपुर।दुनिया के सबसे सशक्त और मजबूत नेता जिसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। जिसके व्यक्तित्व का वर्णन जन जन मे हो रहा है, ऐसे अद्वितीय प्रतिभा के धनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर जिले की जनता उत्साहित और गर्वान्वित है।स्वाभाविक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेता पर पूरे देश को नाज है। यह बात आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला कार्यालय छावनी लाइन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होने कहा कि गाजीपुर की जनता उस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आगमन हो रहा है।उन्होंने बताया आगमन की तैयारी को लेकर कल स्वयं कल भूमि पूजन के साथ सारी तैयारी तेज गति से चल रही है। उन्होंने गाजीपुर की जनता से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन जिले के आरटीआई मैदान में 25 मई को अपराह्न 1-30 बजे होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री तथा गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष बसंत त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी एक एक कार्यकर्ता इसको ऐतिहासिक बनाने में पुरी तन्मयता से लग गए है। उन्होंने कहा कि हर सभा स्थल की तरह प्रधानमंत्री का लगभग एक घंटे का पूरा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता के मन मे आगाध श्रद्धा व प्रेम का भाव है, जो उनको अभिभूत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते है और कहते हैं उनके जीवन का छण छण इस देश को आगे बढ़ने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि ऐसे सशक्त नेता लगातार तिसरी बार प्रधानमंत्री बने इसके लिए देश की जनता ने यह संकल्प लिया है। इस अवसर पर सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, रैली संयोजक भानु प्रताप सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित थे।
गाजीपुर।चार सौ पार के लक्ष्य को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर सीट को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के माध्यम से बताया कि भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को जिले मे एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 25 मई को अपराह्न 1 बजे जिले के लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनपद में यह पांचवीं बार आगमन होगा। इससे पहले वह लोकसभा आम चुनाव 2014 मे रौजा स्थित गौशाला मे विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास को लेकर 2016 व 2019 आम लोकसभा चुनाव तथा विधान सभा चुनाव के दौरान 2022 मे प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र (आरटीआई) मैदान में जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि सभा स्थल का चयन किया जा रहा है।
19 मई को आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
गाजीपुर। 75 लोकसभा गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में मतदाताओं को साधने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कल रविवार,11 बजे जिले में आ रहा है। मुख्यमंत्री अंधऊ हवाई अड्डे से सीधे कार्यक्रम स्थल मगई नदी के पार राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ग्राम पंचायत शेखपुर बगीचे में पहुंचेंगे और क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करेंगे। इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने दिया। आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। और क्षेत्रीय जनता से भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर उनके उदबोधन को सुनने का आह्वान किया। इस अवसर पर शशिकांत शर्मा, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र शर्मा,नीखील राय आदि उपस्थित थे।
प्रेक्षक और डीएम ने किया प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक
गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक अनन्त लाल ज्ञानी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में शनिवार को समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रत्याशियो एवं पदधिकारियों की उपस्थित में ई0वी0एम का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इसके उपरान्त सभी प्रत्याशियो एवं राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी तथा पार्टी के पदाधिकारी में सत्यदेव यादव निर्दल, भानु प्रताप सिंह भाजपा, सतीश कुमार सिंह बहुजन समाज पार्टी, अजय वि0क0रा0मा0स0पा0, कृष्णा नन्द तिवारी भारतीय लोक वाणी पार्टी, गोपाल यादव समाजवादी पार्टी, नुसरत अंसारी निर्दल, आदित्य श्रीवास्तव युग तुलसी पार्टी, रमेश कुमार शर्मा मौली अधिकार पार्टी, ज्ञान चन्द बिन्द निर्दल, के साथ निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
जेडी से वार्ता में समस्या समाधान पर बनी सैद्धान्तिक सहमति
विभागीय जांच व एनपीएस प्रकरणों के निस्तारण होंगे समयबद्ध
अधिकारियों संघ वार्ता से माध्यमिक शिक्षक संघ संतुष्ट
गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत का संज्ञान लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक,वाराणसी व डीआईओएस ने शनिवार को शिक्षक पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने की सहमति दी। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों को विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से सक्रिय है। हाल में शिक्षकों के ट्रांसफर, पदोन्नति, वेतन विसंगति, विद्यालय आर्थिक अनुदान, रिक्त पदों पर भर्ती, तदर्थ शिक्षकों की नियमितीकरण सहित कई मांगों को लेकर बीते पांच मई को बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति बनाने का निर्णय लिया था। शिक्षा विभाग के अधिकारी मीटिंग बुलाकर आंदोलन शुरू होने से पहले ही शिक्षक नेताओं से बातचीत कर चर्चा के माध्यम से मांगों को लेकर समाधान निकालने के पक्ष में है। जानकारी के मुताबिक पांच मई को माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में हुई थी। बैठक में शिक्षक पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाया था। बिना सुविधा शुल्क के कार्य नहीं होने और अन्य समस्याओं का संज्ञान लेकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद लखनऊ ने वाराणसी कमिश्नर के माध्यम से तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया। तब शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को बुलाकर लंबित शिकायतों की जानकारी ली और सम्बंधित लिपिकों को समय सीमा के अंदर निस्तारण करने का आदेश दिया। शिकायत में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति, एनपीएस में गड़बड़ी और पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वार्ता में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चन्द्र राय, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, नारायण उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, अमित कुमार राय, सूर्यप्रकाश राय, शैलेन्द्र यादव और पवन कुमार राय ने सहभागिता की।
मरदह। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने आज मरदह क्षेत्र के मलेठी, चौबेपुर तरछा, बोगना और पिपनार गांव में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जनसमपर्क किया। उनके लिए जनता से समर्थन मांगा।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के विगत दस वर्षों के कार्यकाल के कार्यो को जनता को बताया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, युवा व्यापारी नेता किशन शर्मा, स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा और धर्मेन्द्र शर्मा प्रधान भी साथ साथ रहे।
यह चुनाव देश की दशा और दिशा को करेगा तय: पारसनाथ राय
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने शुक्रवार को सदर विधानसभा के करंडा मण्डल में गोसन्देपुर, जमुआंव, बड़सरा, दीनापुर, पुरैना, कटारिया आदि गांव में चौपाल व नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल सांसद और मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है यह चुनाव देश की दशा और दिशा को तय करेगा। यह चुनाव राम के साथ सरकार चलाने वालों को सत्ता में पुन: स्थापित करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव गुंडे और माफियाओं को जमींदोज करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मै भारतीय जनता पार्टी व देश का सच्चा सिपाही हूं और इस मिट्टी के लिए तथा यहां की जनता के लिए जो कुछ संभव होगा उसको रात दिन मेहनत करके पुरा करूंगा। जन चौपाल का संचालन नीतीश कुमार दुबे ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक राजकुमार सिंह गौतम, हरेन्द्र यादव,मयंक जायसवाल,मंडल अध्यक्ष उमेश दुबे, राणा सिंह, शशिकांत गिरी, विनोद राय, अमरेश गुप्ता, अवधेश दुबे, पंचदेव सिंह,हर्ष सिंह अंकेश कुमार सिंह , तुलसी बिंद सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। शुक्रवार को मनोविज्ञान विभाग द्वारा स्नातक के अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी की अध्यक्षता एवं मनोविज्ञान परिषद के संयोजक डॉ शिव कुमार द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा सोनम कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोहा। स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा जागृति अग्रवाल, गुलिस्ता परवीन और फातिमा बानो ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा की महाविद्यालय में बिताए गए क्षण अमूल्य हैं जो हमेशा याद रहेंगे। उन्हें महाविद्यालय के प्रांगण में, मनोविज्ञान विभाग में कक्षा में और कक्षा के बाहर क्षेत्र अध्ययन के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के गेम्स हुए एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। अंतिम वर्ष की छात्राओ ने PPT के माध्यम से महाविद्यालय में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को साझा किया। मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डॉ शिव कुमार ने छात्राओं को भविष्य में मनोविज्ञान में कैरियर बनाने और जीवन में आगे बढ़ने का आशर्वाद दिया । प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी ने अपना अध्ययन काल पूर्ण कर चुकी छात्राओं को शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उन्हें महाविद्यालय से सदैव जुड़े रहने की आकांक्षा व्यक्त की। विदाई समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर बी. ए. अंतिम वर्ष की छात्रा जागृति को मिस फेयरवेल चुना गया तथा रानी यादव को मिस इंटेलीजेंट , प्रियंका यादव को मिस चार्मिंग, फौज़िया को मिस ब्यूटीफुल और नेहा यादव को मिस एलिगेंट चुना गया । समारोह का आयोजन स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा किया गया । मंच संचालन रितु एवं मालती ने किया। अंजलि, सुप्रिया, मानसी, महेक, खुशी, पूर्णिमा, बुशरा आदि छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद, डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. विकास सिंह डॉ. शंभू शरण प्रसाद, नेहा कुमारी आदि प्राध्यापक सहित मनोविज्ञान विभाग की छात्राएं उपस्थित रहीं।