All posts by UP Fast News

महादेवी वर्मा की कविताएँ, कहानियां और संस्मरण पूर्व की भांति आज भी प्रासंगिक:रुचि मिश्रा

महादेवी वर्मा की कविताएँ, कहानियां और संस्मरण पूर्व की भांति आज भी प्रासंगिक: रुचि मिश्रा

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में भाषा संकाय के हिंदी विषय की शोधार्थिनी रुचि मिश्रा ने अपने शोध शीर्षक “महादेवी वर्मा के गद्य साहित्य में मानवीय संवेदना का विशेष अध्ययन” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि छायावादी युग की चर्चित कवयित्री महादेवी जी ने अपनी जिस सहज, सौहार्द और एकांत आत्मीयता की अभिव्यंजना का जो अपूर्व कला-कौशल अपने गद्य रचनाओं में व्यक्त किया है, वह केवल उनकी अपनी ही कला की विशिष्टता की दृष्टि से नहीं बरन संसार- साहित्य की इस कोटि की कला के समग्र क्षेत्र में भी बेमिसाल और बेजोड़ है। उनकी कृतियाँ मानवीय भावज्ञता, संवेदना और कलात्मक प्रतिभा के अपूर्व निदर्शन की दृष्टि से शाब्दिक अर्थ में अपूर्व और अद्‌भुत कलात्मक चमत्कार के नमूने हैं। महादेवी वर्मा की कविताएँ, कहानियां और संस्मरण आज भी उतने ही प्रासंगिक है, जितना की पहले थे। दशको पुरानी उनकी कविताएँ और संस्मरण आज भी हमे उसी सादगी भरी दुनियां में ले जाते है । रुचि मिश्र ने यह भी कहा कि समाज में व्याप्त भौतिक सुख-साधनों के बीच रहकर आज का मनुष्य संवेदनाहीन बनता जा रहा है। आज के मनुष्य को किसी के दुःख से किसी की पीड़ा से कोई फर्क नहीं पड़ता, ऐसे निष्ठुर और कठोर हृदय विहीन समाज को महादेवी जी की जीवन्त रचनाओं के माध्यम से जागृत करने की आवश्य‌कता है। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थिनी ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, प्रोफे० अरुण कुमार यादव, शोध निर्देशक एवं हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ०) विनय कुमार दुबे, डॉ० संजय कुमार सुमन, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० समरेंद्र नारायण मिश्र, डॉ० रविशेखर सिंह, डॉ०राम दुलारे, डॉ० मनोज कुमार मिश्र, डॉ० अतुल कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। अंत में अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जनहित के कार्य के लिए डीएम को सौंपा गया एम्बुलेंस

जनहित के कार्य के लिए डीएम को सौंपा गया एम्बुलेंस

गाजीपुर। लार्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड नन्दगंज द्वारा शुक्रवार को जनहित में उपयोग करने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को एक एम्बुलेंस प्रदान की गयी है। इस मौके पर लार्डस डिस्टिलरी लिमिटेड, नन्दगंज के महाप्रबंधक- कारखाना मनोज कुमार पाठक व वरिष्ठ प्रबंधक एच0आर आनन्द कुमार राय उपस्थित थे। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि हमारे जनहित में अनेको समाज के हीत में रहकर समाज का कार्य किया गया है। जिसमें शिक्षा से लेकर पर्यावरण एवं आदि से जुड़े हुए किसी प्रकार का कार्य हो लगातार किये जा रहे है। एम्बुलेंस को उपलब्ध कराने का मूल उद्देश्य यह है कि इसका उपयोग जनहित के लिए किया जायेगा।

विद्युत समस्या हो तो करें इस नंबर पर शिकायत

विद्युत समस्या हो तो करें इस नंबर पर शिकायत

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी नें निर्देश दिया हैँ की विद्युत सप्लाई बाधित होने पर या विद्युत संबंधित किसी प्रकार की समस्या आने पर दिए गए कंट्रोल रूम के नंबर 9453047253 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं या स्वयं उपस्थित होकर भी लाल दरवाजा गाज़ीपुर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विद्युत शिकायतों का निस्तारण न होने की दशा में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कलेक्ट्रेट के दूरभाष नम्बर-0548-2224041 पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

एसपी ने ली परेड की सलामी,किया निरीक्षण

एसपी ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण

गाजीपुर। एसपी ओमवीर ने साप्ताहिक परेड के दौरान पीआरवी 112 व थानों के वाहनों को चेक किया गया। उपकरणों के रख-रखाव के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने शुक्रवार की सुबह साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाया। परेड में शामिल जवानों में एकरुपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल भी कराया। साप्ताहिक परेड के दौरान पीआरवी 112 व थानों के वाहनों को चेक किया गया। उपकरणों के रख-रखाव के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बाल्मीकि सिंह के निधन पर स्वयंसेवको में शोक की लहर

बाल्मीकि सिंह के निधन पर स्वयंसेवको में शोक की लहर

गाजीपुर। 1955 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर संघ का प्रचार प्रसार करने वाले बाल्मीकि सिंह 95 वर्ष का अपने पैतृक आवास खड़गपुर बिठौरा बिरनो में गुरूवार को लगभग प्रातः 5 बजे हो गया। इनकी निधन की सूचना मिलने पर स्वयंसेवको में शोक की लहर दौड़ गयी। जिसपर विभाग संघचालक सच्चिदानन्द ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पहली पीढी के कार्यकर्ता रहे, जमीन से जुड़े स्वयंसेवक रहे जो किसी परिचय के मोहताज नही रहे, अपने व्यक्तित्व को कभी प्रचारित व प्रसारित नही किया, जनपद में कही भी बैठक होती तो वहा पहुंच कर बैठक में भाग लेते और पांचजन्य पत्रिका जनपद के कोने कोने तक पहुंचा दिये। इनके साथ के कुबेरनाथ आर्य, चमनलाल गर्ग व बच्चन ंिसह जैसे वरिष्ठ स्वयंसेवको के साथ सभी आन्दोलनो में सक्रियता से प्रतिभाग किये। सह विभाग प्रचारक दीपक ने बताया कि हमारे स्वयंसेवक कभी वृद्ध नही होते है राष्ट्रसेवा में अपनी उम्र खपा देने वाले बाल्मीकि जी ने समाज के लिए त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ती थे जो 95 वर्ष की उम्र में भी अपनी सक्रियता बनाये रखा और अखबारो में कुछ दिन पूर्व उनके द्वारा किये गये योगदान को पढ़ा तो इनके जमीन से जुड़े हुए स्वयंसेवक के राष्ट्र प्रेम व समाज में उनके योगदान को सुनकर प्रेरणा लेने का कार्य किया है। 1957 में भारतीय जन संघ से राजनीति मे आये 1957 मे भारतीय जनसंघ से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के साथ अन्य तमाम आंदोलनो मे नेतृत्वकर्ता की भूमिका अदा करने वाले , लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह का गाजीपुर जिला चिकित्सालय में निधन हो गया।

01 जूलाई 1929 को बिरनो थाना क्षेत्र के खड़गपुर बिठौरा मे जन्मे बाल्मीकि सिंह राजकीय सिटी इंटर कालेज मे अध्ययन के दौरान 1955 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर 1957 में भारतीय जन संघ से राजनीति मे आये, जहां आपातकाल से लगायत रामजन्म भूमि से जुड़े सभी आंदोलनो मे सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया और 1961 से 2014 तक साइकिल से पांचजन्य पत्रिका का जिले के कोने कोने तक वितरण कर राष्ट्रीयता का संदेश देने वाले नेता के निधन पर भारी शोक व्याप्त है। बाल्मीकि सिंह ने अपने पीछे पत्नी कमला देवी, पुत्र यतिन्द्र नाथ सिंह और सचिन्द्र नाथ सिंह उर्फ लल्लन सिंह ग्राम प्रधान के आलावा एक पुत्री पुष्पा सिंह है‌। कनिष्ठ पुत्र सचिन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि पिता की अंत्येष्टि कल शुक्रवार को पुर्वाहृन में गाजीपुर श्मशानघाट पर होगी। जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला कार्यवाह अमित, प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, किसान सभा से अमित सिंह, विहिप के दिनेश चन्द्र पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, नगर कार्यवाह अंजनी, नगर संचालक दीनदयाल, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, शशिकान्त शर्मा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीडीओ को सौंपा पत्रक,किया मांग

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीडीओ को सौंपा पत्रक, किया मांग

गाजीपुर। गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी {कार्मिकों प्रशिक्षण} से मिलकर पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के चुनाव में दंपति कार्मिक (पति-पत्नी) में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने व चुनाव में लगे कर्मियों को मतदान स्थल तक ले जाने हेतु बस की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से संबंधित मांग किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी अधिकारी कार्मिक से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या- 1083/ सी0ई0ओ0- 1-73/1- 2016 13 अप्रैल 24 का प्रति देकर उपरोक्त आदेश का अनुपालन करने का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने मांग किया कि जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के चुनाव में लगे कर्मियों को बूथ स्तर पर ले जाने के लिए बस मुहैया कराया जाए। ईवीएम मशीन जमा करने के उपरांत चुनाव से मुक्त कर्मियों को जनपद मुख्यालय पर छोड़ने की हेतु साधन की व्यवस्था की जाए। मतदान कार्मिक को पारिश्रमिक की धनराशि ससमय उपलब्ध कराया जाए। रिजर्व कर्मियों को पारिश्रमिक धनराशि की व्यवस्था रिजर्व केंद्र स्थल पर ही उपलब्ध कराई जाए। प्रशिक्षण लेने वाले कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यवस्था को प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित सभी कर्मियों को सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा कहा गया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के चुनाव में कर्मचारियों को बूथ स्थल पर ले जाने हेतु बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पारिश्रमिक की धनराशि का भुगतान चुनाव में लगे कर्मियों के खाते में प्रशिक्षण के उपरांत भुगतान किया जाएगा और पति-पत्नी में से किसी एक को मुक्त करने के लिए निर्वाचन आयोग के आदेशों का अनुपालन नियम अनुसार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडे, आलोक कुमार राय, अभय कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

खोए हुए मोबाइल फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे

खोए हुए मोबाइल फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे

गाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस थाना और सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा 11 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल किया। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस सेल और कासिमाबाद थाना पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन बरामद किया। बता दें कि थाना पर खोए हुए मोबाइल का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसके जांच के क्रम में सीसीटीएनएस कासिमाबाद द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से 11 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन बरामद किया गया। जिसको गुरूवार को थानाध्यक्ष ने मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन प्राप्त कर नागरिकों ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

साफ-सफाई का रखें ध्यान,न होने दें जल जमाव…

मच्छरों के पनपने वाली जगहों की करें निगरानी एवं निराकरण:-सीएमओ

विश्व मलेरिया दिवस पर हुए सीएमओ कार्यालय समेत स्वास्थ्य केन्द्रों पर हुए जन जागरूकता कार्यक्रम

सही समय पर निदान उपचार होने से रोगी हो जाता है पूर्णतः स्वस्थ

साफ-सफाई का रखें ध्यान, न होने दें जल जमाव, मलेरिया से होगा बचाव

गाज़ीपुर। जनपद में वृहस्पतिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय समेत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रो पर विविध जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में सीएमओ कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ जे०एन०सिंह एवं एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सीएमओ ने कहा कि मलेरिया वाहक एनोफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर ज़्यादातर अनुपयोगी कुओं, तालाब/पोखरा, सीमेंट के टैंक, नाले, जल जमाव एवं पानी जमा होने वाले निचले क्षेत्र जगहों पर पनपता है। मच्छरों के पनपने वाली जगहों की निगरानी करें और उनका नियमित निराकरण करें। सीएमओ ने कहा कि मच्छरों का प्रकोप पहले सिर्फ बारिश के दौरान और बारिश के बाद दिखता था जबकि अब दो से तीन महीने छोड़कर पूरे साल ही दिखते हैं। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर मलेरिया रोकने के लिए अब फॉगिंग का कार्य पूरे साल चलेगा। साथ ही हमारी स्वास्थ्य टीमें सर्वाधिक मच्छर वाले इलाकों को चिन्हित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस बार विश्व मलेरिया दिवस की थीम “अधिक न्यायसंगत दुनिया के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना” है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में संचालित संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को नष्ट कराया जा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव तथा फागिंग भी कराया जा रहा है। इस कार्य में नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया की जांच व उपचार की सुविधा जिला मुख्यालय के अलावा सभी सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध है। शासन के निर्देशानुसार आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में जाकर रोगी की पहचान कर रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) किट से त्वरित जांच कर रही हैं। इसके लिए समस्त आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया गया है। जांच में मलेरिया धनात्मक पाए जाने पर जल्द से जल्द रोगी का पूर्ण उपचार किया जाएगा।

हफ्ते भर में अंडा बन जाता है मच्छर

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया का प्रसार मादा एनोफिलीस मच्छर के काटने से होता है। एक अंडे से मच्छर बनने की प्रक्रिया में पूरा एक सप्ताह का समय लगता है। इस कारण सप्ताह में एक बार एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाता है। यदि किसी जलपात्र में पानी है तो उसे सप्ताह में एक बार जरूर खाली कर दें। जैसे कूलर, गमला, टीन का डिब्बा, नारियल का खोल, डिब्बा, फ़्रिज के पीछे का डीफ्रास्ट ट्रे की सफाई हमेशा करते रहना आवश्यक है। मलेरिया से संक्रमित व्यक्ति का समय से इलाज शुरू होने पर जान जाने का खतरा कम हो जाता है।
लक्षण – बुखार, कपकपी, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर दर्द, मिचली और उल्टी।

क्या करें – मलेरिया से बचाव के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। आसपास दूषित पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। साफ-सफाई रखनी चाहिए। बुखार होने पर तत्काल आशा से संपर्क करें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लें। सही समय पर निदान उपचार होने से रोगी पूर्णतः स्वस्थ हो जाता है।

समय से पहले मतगणना स्थल के रुके हुए कार्यों को कराएं अधिकारी:डीएम

समय से पहले मतगणना स्थल के रुके हुए कार्यों को कराएं अधिकारी:डीएम

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन का सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को सयुक्त रूप से कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराये जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय। कमरो में रंगाई व पोताई एवं छत की मरम्मत होने के पश्चात मशीनो के रख रखाव व सटरो का ताला पूर्ण रूप से बन्द हो जाये इसकी जॉच अवश्य कर ली जाय। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक के रास्तो एवं नाली को ठीक किया जाय, इसमें किसी प्रकार का अवरोधक उत्पन्न न हो तथा स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जाने हेतु बैरीकैटिंग का कार्य भी समयान्तराल पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि मण्डी में लगाये गये सी0सी0टी0वी कैमरे, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं पूरे मण्डी की निगरीन हेतु 24 घण्टे लगातार चालू की दशा में रहे। यह सुनिश्चित किया जाय कि विद्युत वाधित होने पर किसी भी दशा में लगाये गये कैमरे बन्द न हो इसकी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मण्डी में किसी तरह से विद्युत बाधित न हो इसकी तैयारी पहले से करा ले। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। जनरेजटर की व्यवस्था अवश्य रखे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, एस0पी0सी0टी, उपजिलाधिकारी सदर, डिप्टी कलेक्ट्रर, तहसीलदार सदर, नगर पंचायत जंगीपुर ई0ओ, मण्डी सचिव एवं निर्वाचन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान समारोह का उप राज्यपाल ने किया शुभारंभ

संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान का उप राज्यपाल ने किया शुभारंभ, कहा…..

गाजीपुर। डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल गांधीनगर में आयोजित संगोष्‍ठी एवं क्षेत्रीय प्रतिभा सम्‍मान समारोह का शुभारंभ जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने बुधवार को मां सरस्‍वती, राम दरबार व हनुमान जी के चित्र पर पुष्‍पांर्चन एवं दीप प्रज्‍जव‍लित करके किया। इसके बाद महान साहित्‍यकार डा. रामबदन राम, कवि संजीव त्‍यागी, व प्रगतिशील किसान पंकज राय, पूर्व प्रधानाध्‍यापक डा. व्‍यासमुनि राय सहित मशहूर हस्‍तियों को अंग वस्‍त्रम एवं स्‍मृति चिह्न देकर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने कहा कि नई शिक्षा नीति का भारत को विकसित बनाने में अहम योगदान होगा।

नई शिक्षा नीति में अब सेलेबस महत्‍वपूर्ण नही होगा। नई शिक्षा नीति से देश में औद्योगिक क्रांति को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस देश की शिक्षा का लोहा सिकंदर भी मानता था। लखनऊ विश्‍वविद्यालय के उप कुलपति डा. आलोक राय ने कहा कि विकसित भारत वह है जिसमे मुद्रास्‍फीति से अधिक लोगी की प्रति व्‍यक्ति आय बढ़े। जिसका लाभ निम्‍न वर्गो के लोगों को ही मिले। नई शिक्षा नीति में बच्‍चों को अपनी भाषा में शिक्षा मिले जिससे वह अपने व्‍यक्तित्‍व को निखार सके। कार्यक्रम में कृष्‍णबिहारी राय, राजेश राय, राकेश राय, संतोष राय, डा. दिनेश राय, अभिनव सिन्‍हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्‍यासमुनि राय ने किया। आभार कालेज के संस्‍थापक ई. अरविंद राय ने किया। स्‍वागत निदेशक हर्ष राय व हिमांशु राय ने किया।