All posts by UP Fast News

कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने बांटे 500 कंबल,जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने बांटे 500 कंबल,जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

गाजीपुर। बहलोलपुर गांव में कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह की पहल पर निर्बल, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 5 सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, इस कंबल वितरण से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी रही। ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की।
ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह ने बताया कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है। आगे भी गांव के निर्बल, असहाय और गरीब लोगों की हर संभव सहायता की जाती रहेगी, ताकि कोई भी परेशान न हो।
इस अवसर पर जयकरण यादव, रामअवध यादव, रामजनम राजभर, रामाधार राजभर, एसपी सिंह, अभिषेक सिंह नाहर, आनंद सिंह पिंटू, प्रांशु सिंह, विजयी यादव, अरुण पटेल, मरचू शर्मा, पवन शर्मा, प्रांशु मौर्य, धर्मेंद्र शर्मा, राजू सिंह, मिंटू सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,प्रथम पाली में 1331 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गाजीपुर। 17 जनवरी को दो पालियों में हो रही सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की परीक्षा-2025 (पुरुष/महिला) (प्रा०) को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जनपद मे बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग गाजीपुर बनाए गए परीक्षा केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापको को नकविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
जनपद में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) (प्रा०) परीक्षा परीक्षा-2025 हेतु 08 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातारण मे सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 3648 में 1331 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।द्वितीय पाली में 2651 परीक्षार्थी में 857 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 02 जोनल मजिस्ट्रेट, 08 सेक्टर/08 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाए गए थे। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को शान्पिूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराई गई।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने रोबोटिक चैम्पियन प्रिया बिंद की मुख्यमंत्री से कराई मुलाकात

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने रोबोटिक चैम्पियन प्रिया बिंद की मुख्यमंत्री से कराई मुलाकात

गाजीपुर।5 दिसंबर 2025 में यूरोप में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक चैंपियनशिप में फूलपुर, प्रयागराज स्थित बौड़ई गांव की प्रिया बिंद ने अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत हासिल की है। प्रतियोगिता जीतकर स्वदेश लौटने पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने उनका स्वागत उनके घर प्रयागराज पहुंच कर किया।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रिया की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि प्रिया की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
स्वागत के दौरान प्रिया बिन्द ने डा. संगीता बलवंत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई जिसके तहत आज डा. संगीता बलवंत के साथ प्रिया बिन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रिया बिन्द को आत्मनिर्भरता व सफलता का मंत्र दिया।
सीएम योगी ने कहा कि प्रतियोगिता अब सिर्फ शौक नहीं रह गए हैं, बल्कि यह जीवन को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण में मदद करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। मुख्यमंत्री जी ने रोबोटिक चैंपियनशिप की उसकी जीत की उपलब्धि को उसके मुख से सुनीऔर उसकी खूब सराहना की।
इस अवसर पर डा. अवधेश बिंद, प्रिया बिन्द, प्रिया बिंद के पिता लाल बहादुर बिन्द, प्रधान देवराज बिन्द एवं पूर्व प्रधान जीतलाल बिन्द उपस्थित रहे।

18 जनवरी को होने वाले फुटबाल टूर्नामेंट मैच के लिए हुआ कमेटी का गठन

गाजीपुर।शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब जीवपुर के तत्वावधान में होने वाले आगामी 18 जनवरी 2026 का फुटबाल टूर्नामेंट मैच के लिए कमेटी का गठन बबलू यादव जीवपुर के आवास पर सर्व सम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष बबलू यादव, उपाध्यक्ष विशाल यादव, सचिव जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष गोलू यादव, कप्तान विकास यादव एवं उपकप्तान बिट्टू सिंह मनोनीत किए गए।बताया गया कि होने वाले फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मैच आगामी 18 जनवरी को बारा बनाम रेवतीपुर के बीच खेला जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत जमानियां तहसील अध्यक्ष गणपति सिंह यादव (बबलू) होंगें।

56 पत्रकार सदस्यों का हुआ 10 लाख का बीमा

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्‍लब के तत्‍वावधान में शुक्रवार को पत्रकारों के लिए बीमा शिविर का आयोजन किया गया। गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्‍यक्ष शिवकुमार के नेतृत्‍व में संस्‍था के 56 पत्रकार सदस्‍यों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया गया। मुख्‍य डाकघर गाजीपुर में प्रेस क्‍लब की ओर से आयोजित शिविर में जिले के सभी क्षेत्रों के पत्रकारों ने उत्‍साह  के साथ बढ़-चढ़़ हिस्सा लिया। बीमा शिविर के पहले चरण में शुक्रवार को पत्रकारों को 10 लाख का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया गया। इस बाबात जानकारी देते हुए प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्‍था अपने सभी सदस्‍यों को हर वर्ष यह सुविधा प्रदान करती है। जिसके तहत इस वर्ष प्रथम चरण में सदस्‍यों का बीमा कराया गया है। प्रेस क्‍लब के शेष सदस्‍यों का आगामी दिनों में कैम्‍प लगाकर बीमा कराया जायेगा। उन्‍होने बताया कि प्रेस क्‍लब अपने सदस्‍यों समेत जिले के पत्रकारों के हितों के लिए लगातार कार्यरत है और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्‍मान और सुविधा के लिए प्रेस क्‍लब निरंतर संघर्ष करता रहेगा। शिविर में संस्‍था के संरक्षक मनीष मिश्रा, उपाध्‍यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्‍ण केके सचिव विनित दुबे, कार्यकारिणी सदस्‍य मुकेश उपाध्‍याय राजू, संजीव कुमार, रजत, संदीप शर्मा सोनू, अंजनी कुमार तिवारी सोनू, आदि मौजूद रहे।

जिले के 3378 मतदेय स्थलों पर बीएलओ पढ़ेंगे निर्वाचक नामावली

जिले के 3378 मतदेय स्थलों पर बीएलओ पढ़ेंगे निर्वाचक नामावली

18 जनवरी को सूची में दर्ज मतदाताओं को होगा सत्यापन

निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त की जाएंगी दावे एवं आपत्तियां

गाजीपुर।अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता एक जनवरी 2026 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियां 18 जनवरी को जनपद के समस्त 3378 मतदेय स्थलों पर संबंधित बीएलओ द्वारा पढ़ा जाएगा। इस अवसर पर मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया जाना तथा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत प्रारुप-06 (नाम जोड़ने के लिए), प्रारूप-07 (नाम विलोपन के लिए) एवं प्रारूप-08 (प्रविष्टियों में संशोधन के लिए) पर दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी। जिसके लिए जनपद के समस्त बीएलओ को पर्याप्त मात्रा में प्रारूप छह, सात व आठ उपलब्ध करा दिया गया है। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी (दिनांक 17 जनवरी, 2026 दिन शनिवार, 18 जनवरी, 2026 दिन रविवार, 31 जनवरी, 2026 दिन शनिवार एवं 01 फरवरी, 2026 दिन रविवार) तक निर्धारित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से कहा कि है कि वे 18 जनवरी को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पढ़े जाने के समय उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन करें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रारूप छह भरवाने में सहयोग प्रदान करें, अपमार्जन हेतु फार्म-07 में तथा जिन मतदाताओं के नाम में लिपिकीय त्रुटि है, स्थान परिवर्तन करना है तो वे फार्म-08 में अपना आवेदन जमा कर सकते है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने सभी बुथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 18 जनवरी, 2026 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावली एवं अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची पढ़े जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

10 वां आर्मड फोर्सेज वेटरंस डे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के प्रांगण में 10 वां आर्मड फोर्सेज वेटरंस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कारगिल शहीद की पत्नियों 04 व वीरता पुरस्कार से जनपद के सम्मानित 05 पूर्व सैनिकों एवं जनपद के शहीद सैनिकों की पत्नियों 15 तथा पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक जनपद के पूर्व सैनिक एवं आश्रित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गाजीपुर के द्वारा किया गया। आर्मड फोर्सेज वेटरंस डे के कार्यक्रम में मुख्य रूपसे दो संस्थाओं इरिसन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड एवं भदौरा फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड ने विशेष रूप से अपना सहयोग प्रदान किया। इरिसन फार्मर कम्पनी के प्रबंधक मुरलीधर सिंह ने कार्यक्रम में सफल आयोजन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के  विनोद कुमार, बालकृष्ण सिंह यादव, विनोद त्रिपाठी, हरिहर यादव, हीरालाल एवं मुन्नी उपस्थित रहे। समारोह का समापन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) ने सभी का आभार व्यक्त कर किया।

17 जनवरी को सहायक अध्यापक की होगी परीक्षा

गाजीपुर।सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) (प्रा०) परीक्षा 2025, 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को दो सत्रों में (प्रथम सत्र पूर्वाह्न 09 बजे से 11.00 बजे तक द्वितीय सत्र अपराह्न 03.00 बजे से 05.00 बजे) सम्पन्न होगी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार बैठक आहूत कर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को सम्पादित कराने हेतु इस जनपद में 08 परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें 02 जोनल मजिस्ट्रेट, 08 सेक्टर/08 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देख रेख में परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगा। उक्त परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, सजगता, आत्मानुशासन एवं समय पालन की आवश्यकता है, जिसके दृष्टिगत परीक्षा की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गम्भीरता के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के एक दिन पूर्व तथा परीक्षा दिवस हेतु दो दिनों के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं उप प्रधानाचार्य/वरिष्ठ अध्यापक को सह केन्द्र व्यवस्थापक तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने निर्दिष्ट परीक्षा केन्द्रों पर अपने-अपने केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापक एवं सह केन्द्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा तिथि से 01 दिवस पूर्व बैठक कर परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारी की समीक्षा करेंगे। समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रों पर बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिग के आधार पर परीक्षार्थी बैठक व्यवस्था, सी०सी० टी०वी० एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा कर वस्तु स्थिति से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएगे। समीक्षोपरान्त किसी प्रकार की कमी होने पर तत्काल अधोहस्ताक्षरी सहित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गाजीपुर को अवगत कराएगे।

उत्तर प्रदेश दिवस पर विभिन्न विभागो द्वारा लगाई जाए प्रदर्शनी:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित समस्त संबंधित अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में 24 से 26 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस-2026 आयोजन के संबंध मे बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाए। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को आमजन तक पहुचाया जाए। उन्होने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026‘‘ का आयोजन 24-26 जनवरी, 2026 की अवधि में जनपद मे विभिन्न गतिविधियों के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होने उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के आयोजन की थीम ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ है। समस्त विभागों को इसी थीम पर प्रदर्शनियों, संगोष्ठियों, सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, रोड शो आदि का आयोजन कराने का निर्देश दिया।
उन्होने निर्देश दिया कि 23 जनवरी, 2026 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती, 24 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस-2026‘, 25 जनवरी, 2026 को ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस/मतदाता जागरूकता दिवस‘ तथा 26 जनवरी, 2026 को ‘‘गणतंत्र दिवस‘ के अवसर पर जनपद  में भव्यपूर्ण ढंग से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि  ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026‘‘ के अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद के शिल्पकारों के उत्पादों की प्रदर्शनियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इन प्रदर्शनियों के स्टॉल्स में ओ०डी०ओ०पी० के उत्पादों का विक्रय भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उन्होने निर्देश दिया कि उद्योग एवं अवस्थापना विभाग द्वारा स्टार्टअप व ईज ऑफ डूईंग बिजनेस पर आधारित प्रदर्शनी, इनवेस्ट ‘‘उत्तर प्रदेश‘‘ द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी पर आधारित प्रदर्शनी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रगतिमान उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी, गृह विभाग द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी, संसदीय कार्य विभाग द्वारा संविधान गैलरी एवं संविधान का अमृत काल, नगर विकास द्वारा कुम्भ पर आधारित प्रदर्शनी, संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी,,उच्च शिक्षा विभाग द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी , समाज कल्याण विभाग द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर आधारित प्रदर्शनी, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आधारित प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन एवं पौराणिक स्थलों की प्रदर्शनी तथा प्रदेश के पर्यटन स्थलों के वर्चुअल टूर का आयोजन किया जाए।
उन्होने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाए जो कि युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हों, , स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाए, संस्कृति एवं कला जगत से जुड़ी अन्य हस्तियों को जनपद में सम्मानित किया जाए। खेल विभाग द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों का भी वितरण किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि  नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा दिनांक 12 से 23 जनवरी, 2026 की अवधि में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में साफ-सफाई से संबंधित कार्य कराए जाए। इसके साथ ही  सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, कृषि एवं विज्ञान विभाग, चिकित्सा विभाग तथा अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हस्तशिल्पियों किसानों, उद्यमियों, चिकित्सकों आदि का चयन करते हुए ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026‘ के अवसर पर सम्मानित किया जाए।
 बैठक मे अपर जिलाधिकारी भू0रा0 आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, सहायक पर्यटन अधिकारी आर के मौर्या, एंव अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

युवा देश धर्म समाज के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने के योग्य बने:प्रभात

युवा देश धर्म समाज के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने के योग्य बने:प्रभात

गाजीपुर। जनपद के भदौरा क्षेत्र में स्थित आरल इंग्लिश स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 वर्ष से 60 वर्ष आयुवर्ग का प्रशिक्षण वर्ग चलाया गया जो 2 जनवरी से प्रारम्भ होकर 9 जनवरी तक चला। इसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रचारक प्रभात ने भारत माता व संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार व सदाशिव राव गोलवरकर गुरू जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में बताया कि भारतीय संस्कृत के वाहक युवाओ को प्रशिक्षण प्रदान कर एक सभ्य समाज को संगठित कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अहम भुमिका का निवर्हन करते है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में बाल व तरूण वर्ग के युवाओ के माध्यम से एक बड़े समाज को संगठित कर समाज में फैली कुरीतियो को समाप्त कर नये सामाजिक परिवर्तन का सूत्रपात हो रहा है। जिससे भविष्य मे एक सशक्त हिन्दू समाज सुसंठित हो सके और एक मजबूत राष्ट्र के रूप मे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके। आगे बताया कि जब जब हिन्दू समाज संगठित हुआ है तब देश उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त हुए है। अपनी संस्कृति, परंपरा पूर्वजों द्वारा किये गए कार्य को सदैव संजोकर रखना जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बने और देश धर्म समाज के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने के योग्य बने। संघ के शताब्दी वर्ष के बारे मे बताते हुए पंच प्रण कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण, नागरिक कतर्व्य जैसे विषयो पर पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिले भर से आये शिक्षार्थी, शिक्षक, वर्गाधिकारी झारखण्डे, जिला कार्यवाह अमित, वर्ग कार्यवाह विपिन, सह वर्ग कार्यवाह आकाश, सर्वव्यवस्था प्रमुख कुंदन, मनोज, लव, संदीप आदि उपस्थित रहे।