All posts by UP Fast News

डीएम-एसपी ने किया जागरूक,दिलाई शपथ

डीएम-एसपी ने किया जागरूक, दिलाई शपथ

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखैरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरूवार को जखनिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर हंसराजपुर मनिहारी, कंपोजिट विद्यालय सिखड़ी क्षेत्र मनिहारी, कंपोजिट विद्यालय पदुमपुर रामसराय क्षेत्र जखनिया, प्राथमिक विद्यालय मदरा जखनिया मे मतदाता जागरूकता जन-चौपाल के माध्यम से लोगो को निर्भिक होकर वोट डालने के लिए जागरूक किया। जन- चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वोट देना जनतांत्रिक अधिकार है आप लोग निर्भिक होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना वोट डालें। उन्होने उपस्थित लोगो से कहां कि अपना मत किसी के बहकावे, डराने धमकाने या किसी भी प्रलोभन, मे आकर न दे,ं यदि कोई व्यक्ति पैसा, शाराब ,साड़ी व अन्य प्रलोभन देते समय पकड़ा जाता है तो देने एवं लेने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यदि कोई व्यक्ति जाति व धर्म के खिलाफ लोगो के मन मे भय एवं दंगे के उद्देश्य से निर्वाचन मे कोई विघ्न डालता है या पैसा, शाराब, साड़ी देता है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नं0 1950 या टेलिफोन नं0 0548 220211 पर काल करके जानकारी दे सकतेे है। उन्होने लोगो से सी-विजिल एप्प डाउनलोड करने की अपील कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बनाये गये सी-विजिल एप्प के माध्यम से चुनाव सम्बन्धी किसी प्रकार की शिकायत जैसे कोई गलत पैसा शाराब, साड़ी या जाति धर्म से लड़ाता है तो फोटो एवं विडियो के माध्यम से इस एप्प के द्वारा शिकायत कर सकते है। उन्होने कहा कि आप अपना मत, डर, भय, लालच में आकर न डालें। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति जिनके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र है, एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का वोट उनके घर पर ही वैलेट पेपर के माध्यम से डाला जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जन चौपाल के माध्यम से व्यक्तियों को जानकारी दी की कोई भी व्यक्ति का 18 वर्ष या उपर का है व उसका मतदाता सूची में नाम छूट गया है तो वो 4 मई, 2024 तक फॉर्म 6 भरकर बी0एलओ को जमा कर सकते है। दिव्यांग एवं वृद्ध जिनकी उम्र 85 से ऊपर है तथा बूथ तक जाने में अक्षम है वो फार्म 12 डी0 भरकर सम्बन्धित बी0एल0ओ को 12 मई, 2024 तक जमा कर देगे। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियो को मतदान के प्रति शपथ दिलायी गयी। इस अवसर उपजिलाधिकारी जखनिया, तहसीलदार, एसपी सिटी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अति प्राचीन रामलीला कमेटी ने मनाया राम जन्मोत्सव

अति प्राचीन राम चबूतरे पर राम नवमी के अवसर पर मनाया गया भव्य राम जन्मोत्सव

चैत्र नवरात्रि की नवमी के दिन अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा मनाया राम जन्मोत्सव

मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने बताया साढ़े चार सौ साल पुरानी है हरिशंकरी मोहल्ले की रामलीला

गाजीपुर। बुधवार को शहर व आस पास को इलाकों में धूमधाम और श्रद्धा से रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से कोतवाली अंतर्गत हरिशंकरी मोहल्ला स्थित राम चबूतरे पर अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में राम नवमी के विशेष अवसर पर अति प्राचीन राम चबूतरे पर पूजा पाठ कर राम सिंहासन पर राम जन्म के सुअवसर पर पारंपरिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर अतिप्राचीन राम लीला कमेटी “हरिशंकरी” गाजीपुर के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने बताया कि राम नवमी के ही दिन 12 बजे प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर पूजा पाठ कर प्रसाद वितरण का कार्य हुआ और पुनः 2 बजे से सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राम नवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम का दर्शन कर पुण्य का लाभ कमाया। इस अवसर पर रोहित अग्रवाल, पंडित लव तृवेदी, मन्नू तिवारी, मयंक तिवारी, अशोक तिवारी, कृष्ण बिहारी, छोटू शर्मा, गोपाल जी पांडेय के साथ कमेटी पदाधिकारी और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्थापित हुई महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा

स्थापित हुई महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा

रामभक्तों में उत्साह व खुशी की लहर, दिनभर चला भण्डारा

गाजीपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर जनपद के राम मन्दिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ रही है। इसी पावन मौके पर जनपद के सुधी समाजसेवी व प्रबुद्धजनों के सहयोग से लंका मैदान में स्थित रामजानकी मन्दिर परिसर में महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा स्थापित की गयी है। इस दौरान विभिन्न मुहल्लों से सैकड़ो महिलायें व भक्त मौजूद रहे । विधि विधान के साथ परिसर में स्थापित की गयी प्रतिमा से धर्मावलम्बियों में काफी उत्साह है। जनपद के समाजसेवी प्रबुद्ध जन व धर्मायियों ने जब समझा कि इस जिले में महर्षि विश्वामित्र की तमाम निशानिया है और रामनवमी का त्योहार भी नजदीक है। इसी दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था और संयोग से जनपद के लंका मैदान परिसर में रामजानकी का मन्दिर भी स्थित है। लोगो ने इसी बात को ध्यान रखते हुए परिसर में महर्षि विश्वामित्र की मनमोहिनी प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया जिसके मन्दिर व नींव परिसर का कार्य लगातार चल रहा था जो पूरा हो चुका है और गायत्री परिवार की तरफ से पहुंचे ब्राहमणों के दल ने प्रतिमा की पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ मन्दिर परिसर में किया है। रामनवमी के दिन राम जन्म से पहले गुरू विश्वामित्र की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों व धर्मायियों के लिये काफी खुशी का दिन रहा। मन्दिर परिसर में विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य जजमान व शहर के सभ्रान्त व्यक्ति लल्लन सिंह रहे।प्रतिमा स्थापना व निर्माण के साथ-साथ समस्त आर्थिक सहयोग शहर के प्रमुख व्यवसायी व भारत ट्रान्सपोर्ट के मालिक संजय सिंह ने किया जो अति सराहनीय है। संजय सिंह ने बताया कि जनपद वासियों की जो इच्छा थी उसे पूरा कर महर्षि विश्वामित्र को लोगो के बीच स्थापित करने से मेरा पूरा परिवार व शुभचिंतक भी गौरवान्वित है।

सपा के प्रदेश महासचिव दयाशंकर सिंह यादव भाजपा में शामिल

सपा के प्रदेश महासचिव ई दयाशंकर सिंह यादव भाजपा में शामिल

गाजीपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ बृजेश पाठक द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर सैकड़ों साथियों संग पहुंचे जमानियां विधानसभा के दिल्लाचावर गांव के मूल निवासी, समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे इं दयाशंकर सिंह यादव का जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने स्वागत अभिनन्दन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत लक्ष्य को पुरा करने में ई दयाशंकर सिंह यादव अपनी आस्था और निष्ठा व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। ई दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के लक्ष्य चार सौ पार के पुर्ण सफलता मे मेरा पूरा पूरा योगदान रहेगा। आयोजित कार्यक्रम को भाजपा नेता रासबिहारी राय, मयंक जायसवाल, दिलिप गुप्ता, अमरनाथ दूबे और गोपाल राय ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।

किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जनपद का नाम किया रोशन

किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जनपद का नाम किया रोशन

जनपद में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल ने किया प्रतिभाग

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्कूल के चार बच्चों ने स्वर्ण और 5 बच्चों ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम किया रौशन

लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक वाजिद अंसारी ने प्रतिभागी बच्चों और कोच को दी शुभकामनाएं

गाजीपुर। गाजीपुर के एसकेबीएम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2024 – 25 का आयोजन किया गया। यह आयोजन किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ गाजीपुर की ओर से किया गया था, जिसमें लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल लारपुर बहरियाबाद के प्रतिभाशाली बच्चों ने प्रतिभाग कर विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता में विभिन्न भर वर्गों में बच्चों के बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक जनाब वाजिद अंसारी ने बच्चों और उनके कोच की हौसला अफजाई की और भविष्य में और कड़ी मेहनत कर और बेहतर मुकाम पाने की बात कही। किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चार बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।जिनमें अबू हारिस जिब्रान (40 किलो), अंकित कुमार (20 किलो) शाहजेब हवारी (22 किलो), अमूल यादव (35 किलो), जबकि पांच बच्चों ने कांस्य पदक हासिल कर स्कूल के गौरव को बढ़ाया है।जो क्रमशः प्रिया कुमारी (45 किलो), अमरीश कुमार (30 किलो), पीयूष मधेशिया (30 किलो), शिवम यादव (29 किलो) और विनीत कुमार (28 किलो) भार वर्ग में मेडल जीत कर स्कूल का नाम रौशन किया है। लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, गोरखपुर, बागपत, प्रयागराज, वाराणसी सहित कुल 15 जिलों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षबने डा.विजयानन्द

वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
बने डा.विजयानन्द

विदेशों में भी गुंजा गाज़ीपुर का नाम

गाजीपुर। हिंदी के चर्चित साहित्यकार एवं जिले के मूल निवासी डॉ०विजयानन्द को वैश्विक हिंदी महासभा की अंतरराष्ट्रीय समिति का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जिले उपदेश के साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ‌।
उल्लेखनीय है कि हिंदी यूनिवर्स फाउंडेशन, नीदरलैंड के सभागार में डॉ० विश्वास दुबे की अध्यक्षता में विश्वभर के सक्रिय हिंदी सेवियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय समिति का गठन सम्पन्न हुआ।
इसके साथ ही नीदरलैंड के सुपरिचित साहित्यकार प्रो० पुष्पिता अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा डॉ०इंद्रदेव भोला इन्द्रनाथ मॉरीशस , प्रो० संजीता वर्मा, नेपाल एवं शशि महाजन, नाइजीरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया।
डॉ ०विवेकमणि त्रिपाठी, चीन को महामंत्री, प्रो०शिवकुमार सिंह, पुर्तगाल को संयुक्त मंत्री, डॉ०धर्मयश, इंडोनेशिया को संगठन मंत्री और डॉ०भुवनदत्त,फिजी, डॉ० दरीगा कोकऐवा, कजाकिस्तान, डॉ०विनोद पांडेय , जापान, विवेक उमराव,ऑस्ट्रेलिया को मंत्री, घोषित किया गया।
डॉ०कादंबरी मेहरा, ब्रिटेन को सांस्कृतिक मंत्री, अभिषेक त्रिपाठी,ब्रिटेन को संचार (मीडिया) मंत्री, रमा शर्मा, जापान को प्रचार मंत्री, डॉ०ईरीना, सोवियत रूस को कार्यक्रम समन्वय मंत्री एवं राकेश तिवारी, भारत को कोषाध्यक्ष नामित किया गया।
विवेकमणि त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय महामंत्री(चीन) के अनुसार, सर्वसम्मति से पारित इस प्रस्ताव के उपरांत सभी हिंदी सेवियों से अपेक्षा की गई कि वैश्विक स्तर पर हिंदी को स्थापित करने के लिए भारतीय तथा विदेशी भाषाओं के अनुवाद सेतु हेतु विभिन्न कार्यक्रमों, माह के अंतिम रविवार को रात 8:30 बजे नियमित आभासीय (ऑनलाइन) किए जायेंगे। कार्यक्रमों एवं भाषाई समन्वय हेतु त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन पर भी विचार किया जाएगा।

इस पार्टी ने दिया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन

इस पार्टी ने दिया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन

आम आदमी पार्टी ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जनता से की अपील

भाजपा का संकल्प पत्र एक जुमला पत्र, भाजपा बताए दो करोड़ नौकरियां, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दुगुनी वादे का क्या हुआ ?

पीएम मोदी के कार्यकाल में बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक:आप

भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर, 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे

उद्योगपतियों को लूट की छूट, आम आदमी बेहाल

गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को INDIA गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया गया हैं। जिसके चलते आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक राय ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील की। इस दौरान गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को आम आदमी पार्टी ने जुमला पत्र बताया। प्रेसवार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष विवेक राय ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है। भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था, 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी जी का वादा क्या हुआ ? भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है . 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं .उद्योगपतियों को लूट की छूट है आम आदमी बेहाल है। जिला महासचिव वाजिद खान ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है , चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया। भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है । जनता जेल का जबाब वोट से देगी। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। “पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई।”अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं। जिला कोषाध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक राय ,महासचिव वाजिद खान ,कोषाध्यक्ष इमरान खान ,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नागेन्द यादव ,मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ,जिलाउपाध्यक्ष जावेद अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

मॉनिटरिंग कमेटी को सूचना अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

मॉनिटरिंग कमेटी को सूचना अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्रानिक मीडिया /सोशल मीडिया में पेड न्यूज, विज्ञापन, जॉच के मॉपदण्ड मे सहयोग हेतु जिला स्तर पर गठित समिति Media Certification and Monitoring Committee (MCMC)  में निर्वाचन कार्य की महत्ता को देखते हुए कार्मिको को तैनात किया गया है। तैनात कार्मिको का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को प्रभारी अधिकारी मीडिया राकेश कुमार के अध्यक्षता में एम सी एम सी कक्ष मे सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उन्होने प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्रानिक मीडिया /सोशल मीडिया में  विज्ञापन एवं पेड न्यूज के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए कार्मिको को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में धनंजय कुमार प्रजापति कम्प्यूटर आपरेटर सूचना विभाग, आमिर अंसारी लेखाकार्य एवं संदीप सरोज अनुसेवक सूचना विभाग, राजकुमार राम तकनीकी सहायक, विकास खण्ड सदर -210, संजय कुमार वर्मा तकनीकी सहायक, विकास खण्ड सदर-210, राम बचन सिंह तकनीकी सहायक विकास खण्ड सदर-210, रामराज कुशवाहा तकनीकी सहायक विकास खण्ड करण्डा-221, संजय सिंह तकनीकी सहायक विकास खण्ड करण्डा-221, आनंद कुमार सिंह (संविदा) तकनीकी सहायक विकास खण्ड बिरनों-209, रामभवन यादव, तकनीकी सहायक विकास खण्ड बिरनों-209, पवन कुमार वर्मा, लेखा सहायक विकास खण्ड बिरनों-209, अखिलेश कुमार सिंह लेखा सहायक विकास खण्ड करण्डा-221 उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान विजय कुमार तकनीकी सहायक विकास खण्ड करण्डा द्वारा प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों के तीन नमूने

जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों के तीन नमूने

गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर डॉ0 दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी और आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देश पर जनपद में मंगलवार को चैत्र नवरात्र पर्व को देखते हुए मिलावटी एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाडे का आटा, कुट्टू का आटा व फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 3 नमूना खाद्य विभाग ने लिया। विठ्ठल चौराहा मुहम्मदाबाद स्थित शशिकान्त गुप्ता के प्रतिष्ठान से साबूदाना का 1 नमूना, युसुफपुरगंज मुहम्मदाबाद स्थित प्रतिष्ठान से गोकुल डेयरी से पनीर का 1 नमूना, शास्त्रीनगर चौराहा स्थित प्रतिष्ठान से अमूल मिल्क पार्लर से फुलक्रीम मिल्क (अमूल ब्राण्ड) का 1 नमूना लिया गया। लिए गए सभी नमूनें को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 में भेजा जा रहा है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत मिलावटखोरों पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही में आर0पी0 सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह, समला प्रसाद यादव तथा शिवकुमार पटेल बहुउद्देशीय कार्मिक की टीम शामिल रहे।

सेवा निवृत कर्मचारी एव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

सेवा निवृत कर्मचारी एव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे सीनियर सिटीजन

सदस्यता अभियान,स्टेट हेल्थ कार्ड,परिचय पत्र बनवाने पर दिया गया जोर

ख्याति लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार,कवियों ने अपनी रचनाओं से किया मंत्र मुग्ध

विभिन्न कर्मचारी अधिकारी,शिक्षक संघों के शीर्ष पदाधिकारियों ने ग्रहण की एसोसिएशन की सदस्यता

गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐशो की मासिक बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में की गयी, जिसमें पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप लोक तंत्र के पर्व पर मतदाता जागरूकता अभियान प्राथमिकता के आधार पर चलाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर ने वरिष्ठ कोषाधिकारी की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं अमानवीय व्यवहार का घोर विरोध किया। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने की अपील की। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी सेवा निवृत कर्मचारी के देयक के भुगतान में बिलंब हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि धर्मदेव यादव धर्मेश, कामेश्वर द्विवेदी, विजय कुमार मधुरेश, दिनेश शर्मा, हरी शंकर पाण्डेय, अमर नाथ तिवारी अमर, बरमेश्वर उपाध्याय, सुरेन्द्र प्रताप, बैजनाथ तिवारी, अरुण सिंह आदि ने काव्य पाठ कर मंत्र मुग्ध कर दिया। वक्ता के क्रम में ओम प्रकाश यादव, डा श्री कांत पाण्डेय, मृत्युंजय मिश्र, डा पारस नाथ सिंह, रामानुज राय, अशोक कुमार, डा सुग्रीव सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव संचालन जिला मंत्री जनार्दन सिंह एवं अम्बिका दूबे ने संयुक्त रूप से किया।