गाजीपुर।गुरुवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट परिसर में जनमानस को आपदाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। नुक्कड़ नाटक में सर्पदंश,आंधी, तूफान, लू प्रकोप, आकाशीय विद्युत एवं अन्य आपदाओं पर व्यावहारिक रूप से जनमानस को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि जनपद में हो रही सर्पदंश ,आकाशीय विद्युत से मौतों को कम करना है। मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिला अधिकारी वि/रा, अपर जिला अधिकारी भू -राजस्व, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारीेगण, कलेक्ट्रेट में उपस्थित समस्त अधिवक्तागण, कलेक्ट्रेट में उपस्थित आम जनमानस, अन्य विभाग के अधिकारी एवं आपदा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ द्वारा किया गया।
गाजीपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय रक्सहां भदौरा जमानियां,कन्या प्राथमिक विद्यालय उसियां भदौरा,कम्पोजिट स्कूल मिर्चा जमानियां मे मतदाता जागरूकता हेतु ग्राम चौपाल के माध्यम से लोगो को निर्भिक होकर वोट डालने के लिए जागरूक किया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं को प्रथम प्राथमिकता के तौर पर मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग निर्भिक होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना वोट डालें। उन्होने उपस्थित ग्रामवासियों से कहां कि अपना मत किसी के बहकावे,डराने धमकाने या किसी भी प्रलोभन मे आकर न दे, यदि कोई व्यक्ति पैसा,शराब ,साड़ी व अन्य प्रलोभन देते समय पकड़ा जाता है तो देने एवं लेने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
यदि कोई व्यक्ति जाति व धर्म के खिलाफ लोगो के मन मे भय एवं दंगे के उद्देश्य से निर्वाचन मे कोई विघ्न डालता है या पैसा, शराब,साड़ी देता है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नं0 1950 या टेलिफोन नं0 0548 220211 पर काल करके जानकारी दे सकतेे है। जागरूक नवयुवक व्यक्ति स्मार्ट फोन के तहत भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बनाए गए सी-विजिल एप के माध्यम से चुनाव संबंधी किसी प्रकार की शिकायत जैसे कोई गलत पैसा शराब,साड़ी या जाति धर्म से लड़ाता है तो फोटो एवं विडियो के माध्यम से इस एप्प के द्वारा शिकायत कर सकते है। उन्होने बताया कि जो व्यक्ति 18 वर्ष पूर्ण कर चूके है एवं उनका निर्वाचन कार्ड नही बना वह अपने क्षेत्र के बी एल ओ के माध्यम से फार्म 06 भरकर निर्वाचन कार्ड बनवा ले। उन्होने कहा कि आप अपना मत, डर, भय, लालच में आकर न डालें। सुझ- बुझ कर ईमानदारी से अपने मत का चुनाव करें। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का वोट उनके घर पर ही वैलेट पेपर के माध्यम से डाला जाएगा। ग्राम-चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदाता जागरूक की शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि चुनाव पारदर्शी ढ़ंग से सम्पन्न हो, जो व्यक्ति निर्वाचन में विघ्न डालेगा, वोटरो को धमकाएगा,पैसा बाटेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पारदर्शी चुनाव में कोई दखल बर्दाश्त नही होगी। उन्होने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपना वोट न बेचें, अपने मत का सही प्रयोग करें। बुथ के 200 मीटर के दायरे में कोई गलत गतिविधी नही होगी। अगर कोई व्यक्ति आचार संहिता का उलंघन कर रहा है तो आप हेल्प लाइन नं0 पर काल करके बतायें उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जन चौपाल के पूर्व जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रक्सहां भदौरा में रूट मार्च कर लोगो को निर्भिक, निडर होकर वोट डालने की अपील किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उप जिलाधिकारी सेवराई, उप जिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां, सेवराई एवं अन्य अधिकारीगण,उपस्थित थे।
गाजीपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मानीटरिंग टीम, निर्वाचन व्यय लेखा,डाक मतपत्र, सूचना प्रेषण, कन्ट्रोल रूम, परमिशन सेल के संबंध में गुरुवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे उन्होंने समस्त गठित टीमो को सक्रियता पर बल देते हुए निष्पक्षता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होनेे फ्लाइंग स्क्वायर्ड टीम के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद मे तैनात एफएसटी टीमे सक्रिय रहे,निर्वाचन आयोग के गाईड के अनुसार ही कार्य किए जाए । चेकिंग के दौरान प्रत्येक कार्याे की वीडियों अवश्य कराई जाए। उन्होने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सीविजिल एप्प के माध्यम से आने वाले शिकायतों का ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। बैठक मे उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर चन्द्र शेखर, सालिक राम, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
गाजीपुर की पेरिस ब्यूटी पार्लर ने जीता प्रदेश स्तरीय बेस्ट नेल आर्टिस्ट का खिताब…..
गाजीपुर। लखनऊ में गत 18 मार्च को आयोजित प्रदेश स्तरीय ब्यूटीशियन कार्यक्रम में जनपद की पेरिस ब्यूटी पार्लर झंडातर को बेस्ट नेल आर्टिस्ट का अवार्ड प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के हाथों मिला। साथ ही साथ प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रीयंका चंद्रा के हाथों भी उन्हे ताज पहना कर सम्मानित भी किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पेरिस ब्यूटी पार्लर की संचालिका रीता देवी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भारत के विभिन्न शहरों में इस तरह की आयोजन और प्रतियोगिताएं होती रहती हैं, जिसकी निर्णायक भूमिका के द्वारा उनके द्वारा चयनित योग्य कलाकारो को भिन्न-भिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जाता है, जिसमें मुझे 18 मार्च को पूरे प्रदेश में बेस्ट नेल आर्टिस्ट के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम लखनऊ के प्रसिद्ध होटल रामादा होटल में आयोजित हुई थी, जिसमें पूरे भारतवर्ष से सेलिब्रिटी आए हुए थे।उन्होंने अपने सम्मान को जनपद गाजीपुर की जीत बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। ज्ञात हो कि समस्त पूर्वांचल में कहीं भी कोई भी नेल आर्टिस्ट नहीं है। बड़े-बड़े महानगरों की तर्ज पर अपने जनपद में यह कार्य करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है यह अपने जनपद के लिए गौरव की बात है । उन्होंने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी यदि इस तरह का कार्य सीखना चाहती है तो उनके यहां ब्यूटीशियन/ नेल प्रशिक्षण की भी पूरी सुविधा उपलब्ध है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी का एक ही सपना है कि स्वरोजगार की तरफ अपने को खुद प्रेरित करे।
शाह फैज स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल
गाजीपुर। बुधवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष कक्षा 1 से 9 एवं 11 में कुल 1987 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए जिसमें से 1914 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए जो 96.32% है। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से की गयी। इसके पश्चात् विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया व उन्हें शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि जिन्हें मनोवांछित फल नहीं मिला उन्हें हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अगले वर्ष और मेहनत करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 5 से भार्गवी राय ‘बेस्ट गर्ल’ व शाश्वत श्रीवास्तव ‘बेस्ट बॉय’ व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से अज़रा रजी ‘बेस्ट गर्ल’ व कक्षा 9 से उत्कर्ष पांडेय ‘बेस्ट बॉय’ चुने गए। इसके अतिरिक्त शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों ने संगीत के अध्यापक श्याम कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रेरणादायी गीत की प्रस्तुति की। स्टेज की साज सज्जा कला आध्यापिका नुज़हत नसीम, आमना ओबैद व कला अध्यापक उमेश ने किया। कार्यक्रम का संचालन को-ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की मैनेजर अतिया अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय , प्राइमरी इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव व सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।
गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को जनपद के विभिन्न निर्मित सड़को का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सड़को की खुदाई करवाकर गुणवत्ता व फीता से नापकर सड़को की लम्बाई व चौड़ाई की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर अधीशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने जनपद तहसील सैदपुर अन्तर्गत वीरसिंह चौराहा से दक्षिण तरफ ईनामीपुर गॉव होते हुए 2 किमी तक। हंसराजपुर जयरामपुर पी डब्ल्यू डी मार्ग से खतीरपुर पिच रोड तक वाया जंगीपुर रजवाहा नहर की पटरी सम्पर्क मार्ग कुल 5 किमी। अलावलपुर बडे़सर से सागर पर यादव बस्ती होकर राम दरश यादव के डेरा तक सम्पर्क मार्ग कुल 1.10 किमी मार्ग। मौजा कटसर ग्राम बंधई विकास खण्ड बाराचावर मे मुख्य मार्ग से मंन्दिर तक सम्पर्क मार्ग कुल 1 किमी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खराब व जर्जर हुए सड़को का मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को रायफल क्लब सभागार में महिला पी0जी कालेज, एम0एच0स्कूल, स्नाकोत्तर महाविद्यलाय एवं विभिन्न विद्यालयो एवं स्काउट गाईट के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाताओं को मतदान करने हेतु हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली कचहरी से प्रस्थान कर नेहरू स्टेडियम जाकर समाप्त हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं एवं निर्वाचन के अधिकारियो को मतदाता की शपथ दिलाई गयी। उन्होनें कहा कि मतदाता बनना अपने आप मे एक गर्व की बात है इसलिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए 01 जून, 2024 को मतदान जरूर करे और आस पास के अपने लोगो एवं दूसरे व्यक्ति को भी प्रेरित करे, क्योकि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओ का वोट करना जरूरी है। उन्होंने सभी विद्यालयो के प्रधानाध्यापाको एवं समस्त विकास खण्डो के ग्राम पंचायतो एवं समाज सेवी संस्थाओ से अपील किया कि नाटक नुक्कड़ के माध्यम से लोगो को जागरूक करे की कोई भी व्यक्ति जिसका अधिकार को वो छूट न पाये। उन्होने लोकतंत्र के महत्व के बारे मे बताते हुए मतदान करने के लिए जागरुक करें। उन्होने बताया कि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए तमाम तरह के उपाय किये जा रहे हैं। दिव्यांगों और वृद्ध मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। दिव्यांगों तथा वृद्ध जनों के लिए वोट डालते समय व्हील चेयर का इंतजाम किया जाएगा। रैली के दौरान छात्र/छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गगन भेदी नारे लगाये जा रहे थे। छात्राओ द्वारा जैसे चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान, बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, जागरूक देश की है पहचान हो शत प्रतिशत मतदान, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान, के नारे लगाती रही।
गाजीपुर। अपराध से घृणा करें, अपराधी से नहीं की मूल भावना को साकार करने के उद्देश्य से उ. प्र. अपराध निरोधक समिति, लखनऊ सदैव से तत्पर रही है। समिति के चेयरमैन डा. उमेश शर्मा के निर्देशानुसार, प्रांतीय विशेष सचिव मयंक कुमार सिंह एवं जोन सचिव व केंद्रीय कार्यकरिणी सदस्य डॉ. ए.के. राय के मार्गदर्शन में समिति ने हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों की होली को उपहार प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। होली का त्योहार रंगों का त्योहार है, बाल मन में इस त्यौहार को लेकर बड़ा उमंग और जोश जुनून रहता है, लेकिन किसी कारणवश समाज के अंग के ये लोग, जेल में निरुद्ध हैं। समिति सदैव हर सुख दुख में प्रदेश के कारागारों में, सहयोग व सहभागिता की भावना से कार्य करती है। जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश ने उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति कैदियों के सुख–दुख में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहती है। करोना काल में भी इनका सहयोग कैदियों एवम् बंदी रक्षकों के प्रति अत्यन्त सराहनीय रहा है। कारागार में बंद महिला कैदियों और उनके बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके त्यौहार को खुशनुमा बनाने के लिए उनका आज का प्रयास सराहनीय है। होली से पूर्व इस अवसर पर उन्होंने सभी कैदियों सहित उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जेलर आर.के. वर्मा, डिप्टी जेलर रविंद्र यादव के अतिरिक्त समिति के चन्दन प्रजापति, शिवांश त्रिपाठी, मयंक यादव आदि उपस्थित रहे।
जुल्म, दमन और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष ही लोहिया जी के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि:गोपाल
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती और शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी के आरंभ में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने इन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में हुकूमत कर रही मोदी की तानाशाही हुकूमत को उखाड़ फेंकने के साथ साथ देश में समता मूलक समाज बनाने एवं आज की राजनीति में बढ़ रहे कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ने के साथ साथ लोकतंत्र और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इन महापुरुषों को श्रद्धाजंलिअर्पित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जुल्म और दमन के रास्ते पर है। लोहिया के रास्ते पर चलकर इस तानाशाही हुकूमत को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज देश के वर्तमान राजनैतिक दौर में जब जातिवाद और सम्प्रदायवाद चरम सीमा पर है , जब जातिवाद और साम्प्रदायिकता का नंगा नाच हो रहा हो ऐसे दौर में डा. लोहिया जी पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं । डॉ लोहिया ने जाति तोड़ो समाज जोड़ो का नारा दिया था लेकिन आज जाति तोड़ने के बजाय जाति जोड़ने की ही मुहिम चलाने में ज्यादा लोग मशगूल हैं। सामाजिक न्याय की वकालत करते हुए लोहिया जी ने” संसोपा ने बांधी गांठ -सौ में पिछड़े पांवें साठ” का नारा दिया था । इस देश के समाजवादी आंदोलन का मुख्य सार ही सामाजिक न्याय रहा है । समाजवादी आंदोलन के सभी नेताओं ने चाहे वह बड़ी जाति के रहे हो या पिछड़ी जाति के सभी ने इस देश के सभी गरीबों और पिछड़ों को विशेष सुविधा प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने की वकालत की थी । लोहिया जी का सपना था कि देश से जाति प्रथा समाप्त कर ऐसा समाज बनाया जाय जिसमें सभी को सामाजिक और आर्थिक समानता प्राप्त हो। डॉ लोहिया देश में अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन के प्रणेता थे, वह इस मुद्दे पर बेबाक राय रखते थे, स्वभाषा (हिंदी) उनके लिए कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं था, वह इसके सहारे देश के लाखों करोड़ों लोगों को हीन ग्रंथि से उबारकर उनके अन्दर स्वाभिमान भरने का सपना था। पुर्व विधायक त्रिवेणी राम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हम उनके दिखाये गये रास्ते और और उनके द्वारा दिये गये नारों को अमल में लाने पर देश की तमाम समस्याओं का समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस देश में अघोषित आपातकाल है। अभिव्यक्ति की आजादी छिनी जा रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को जेलों मे डाला जा रहा है। मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों से देश भयभीत हैं। लोकतंत्र खतरे में है। इस तानाशाही सरकार से मुक्ति के लिए डॉ लोहिया के रास्ते पर चल कर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया न केवल गंभीर चिंतक थे बल्कि वह सच्चे कर्मवीर थे । डॉ लोहिया ही थे जो राजनीति में शुचिता और शुद्ध आचरण की बात करते थे। आज राजनीति में जाति,धर्म, पूंजी,बाहुबल,के बढ़ते दखल से भी राजनीति का रास्ता काफी टेढ़ा मेढ़ा हो गया है । आज हम सभी को डॉ लोहिया जी को याद करते हुए राजनीति में शुचिता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है । यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, शशिकांत भारती, उपेन्द्र यादव,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, अनिल यादव, कमलेश यादव,राजेश यादव, अक्षय यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव,प्रमोद यादव, सदानंद यादव, पंकज यादव, रामाशीष यादव,विजय शंकर यादव, कमला यादव, जगत मोहन बिंद, अरविंद यादव,अम्बरीष यादव, कृष्णानन्द सिंह,सैय्यद आमीर उर्फ गोलू आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
गाज़ीपुर।सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन स्नातकोत्तर महाविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक विनोद कुमार सिंह एवं प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया । सभी अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन करते हुए प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने कहा कि प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं है,ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़ -पौधों,जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ आदि सबके महत्व को समझें । प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पेड़ आवश्य गोद लेना चाहिए एवं उसके संरक्षण का कार्य करना चाहिए। आज के इस आधुनिक युग में पर्यावरण को क्षति पहुंचने से रोकना होगा एवं प्रकृति को संरक्षित करने का कार्य करना होगा ।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही है शहरों में प्रदूषित हवा के कारण लोग बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं हमें यह समझना चाहिए की संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है ,इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है । पृथ्वी ग्रह पर ही मानव जीवन संभव है इसलिए इसे जीने लायक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर डी.के. सिंह एवं डॉक्टर जी. सिंह सहायक प्रोफेसर पी.जी कॉलेज ने भी बढ़ती जनसंख्या को पर्यावरण प्रदूषण का कारण मानते हुए अपना-अपना विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से युवाओं को वन्य जीवों से परिचित कराया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम में मां आदि शक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुजीत सिंह को तथा समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया । इस अवसर पर डॉ ओंकार सिंह, डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर एस के सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे ।