All posts by UP Fast News

पी०जी० कालेज में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

गाजीपुर में सुकन्या समृद्धि योजना का कमजोर वर्ग पर सकारात्मक प्रभाव:डा.रूचि मूर्ति सिंह

पी०जी० कालेज में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

गाजीपुर। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित गाजीपुर में सुकन्या समृद्धि योजना का कमजोर वर्ग पर प्रभाव विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा किया गया है। यह कार्यशाला समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ० रूचि मूर्ति सिंह द्वारा उपरोक्त विषय पर की गई। अल्पकालिक अनुभवजन्य अनुसंधान (व्यक्तिगत) के तहत संपन्न की गई।
शोध परियोजना के अंतर्गत शोध परिणामों को लेकर जानकारी दी गई। कार्यशाला दो सत्रों में संपन्न हुई। जिसमें प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार (अपर जिलाधिकारी) के साथ चंद्रशेखर यादव (एएसडीएम सदर),संजय कुमार सोनी (जिला प्रोबेशन अधिकारी) एवं युनीसेफ से रिजवाना परवीन एवं प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रोफे० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार ( मुख्य नियंता) ने सुकन्या समृद्धि योजना पर प्रकाश डाला।


द्वितीय सत्र के दौरान प्रमुख अनुसंधान कर्ता डॉ० रूचि मूर्ति सिंह द्वारा अपने अनुसंधान के परिणामों से प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए कहा गया कि गाजीपुर जैसे पिछड़े जनपद में सुकन्या समृद्धि योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस योजना से जनपद की मुख्यतः कमजोर वर्ग की बालिकाएं एवं महिलाएं विशेष रूप से लाभान्वित व सशक्त हो रहीं हैं। उन्होंने इस योजना को इस पिछड़े हुए क्षेत्र के लिए नारी सशक्तिकरण के मार्ग में दीर्घकालिक कदम के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना की जनपद में प्रासंगिकता, प्रभावशीलता एवं कार्य क्षमता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में लगभग 120 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमें प्राध्यापक , शोधार्थी, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बैंक, पोस्ट ऑफिस के विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी आदि सम्मिलित रहे।

सहायक निदेशक बनने पर अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह आयोजित

डॉ शशिकांत पांडेय बने सहायक निदेशक उच्च शिक्षा

सहायक निदेशक बनने पर अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह आयोजित

गाजीपुर। शहीद स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० शशिकान्त सुमन पाण्डेय को उच्च शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक के रूप में पदस्थापित होने पर शुक्रवार को अष्ट शहीद इंटर कालेज में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कालेज के शिक्षकों ने प्राचार्य डॉ पांडेय को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में डॉ पांडेय ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पड़े असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा से संबंधित कार्यों को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।इसके साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शासन की नीतियों का त्वरित कार्यान्वयन को भी अपनी प्राथमिकता बताया। कहा कि उच्च शिक्षा से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा, ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों एवं अभ्यर्थियों को न्यायालय की शरण में न जाना पड़े। मालूम हो कि डॉ पांडेय शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में दो वर्ष से प्राचार्य की जिम्मेदारी सम्भाल रहे थे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी, ओमप्रकाश राय, चौधरी दिनेश चन्द्र राय, संजय कुमार राय, लक्ष्मण प्रसाद केशरी, सत्येद्र कुमार सिंह, केशव चन्द्र मधेशिया, रविन्द्र नाथ तिवारी, वन्दना यादव, आत्मानंद वर्मा, देवभुषण तिवारी, अजीत कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

एक दिवसीय डीबीटी एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

एक दिवसीय डीबीटी एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

टीबी रोगियों के उपचार व डीबीटी योजना के सुदृढ़ीकरण को स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत

सीएमओ कार्यालय में आयोजित हुई एक दिवसीय डीबीटी एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यशाला

टीबी रोगियों को डीबीटी के जरिये निक्षय पोषण योजना की राशि अब दो किस्तों में मिलेगी

डीबीटी से जुड़ी योजनाओं के बारे में लेखाकार, एसटीएस व एसटीएलएस को दी विस्तृत जानकारी

गाजीपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत टीबी रोगियों के उपचार और उसके अंतर्गत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना को सुदृढ़ीकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय डीबीटी एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सीएमओ डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में एनटीईपी के समस्त लेखाकर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइज़र (एसटीएस) एवं सीनियर टीबी लैब सुपरवाइज़र (एसटीएलएस) को डीबीटी की समस्त योजनाओं जैसे इनफारमेंट इन्सेन्टिव स्कीम, ट्रीटमेंट सपोर्टर फार टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी),सैम्पल ट्रान्सपोर्टर और रिफ्रेशर प्रशिक्षण के अंतर्गत निक्षय पोषण योजना, ट्रीटमेंट सपोर्टर, प्राइवेट नोटीफिकेशन एवं आउटकम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त प्रतिभागियों को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से डॉ वीजी विनोद के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
सीएमओ डॉ देश दीपक पाल ने कहा कि क्षय मुक्त भारत को लेकर देश के प्रधानमंत्री का विजन तभी पूरा हो सकता है जब किसी भी टीबी रोगी का नोटिफिकेशन न छूटे और उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली धनराशि समय से प्रदान की जाए। साथ ही क्षय रोगी नियमित दवा और प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार का सेवन करें। टीबी के सम्पूर्ण उपचार के लिए उसका कोर्स का पूरा होना बहुत जरूरी है। कई टीबी रोगी बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं या फिर बदल-बदल कर इलाज करते हैं जिससे उनकी स्थिति बिगड़ जाती और कई बार बीमारी बहुत गंभीर स्थिति में पहुँच जाती है। टीबी मरीजों की एचआईवी और डायबिटीज की भी नियमित जांच की जानी चाहिए। सीएमओ ने समस्त निजी चिकित्सकों से अपील की है कि क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक टीबी रोगियों को नोटिफ़ाई कर उनका तत्काल प्रभाव से उपचार पूरा करने में सहयोग करें। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार के लिए उपचार के दौरान (छह माह) हर महीने मिलने वाली राशि अब पांच की जगह दो किस्तों में मिलेगी। टीबी से पीड़ित व्यक्ति को उपचार शुरू होने पर दी जाने वाली पहली लाभ राशि को 1500 रुपये करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद दूसरा लाभ उपचार शुरू होने की तारीख से 84 दिन (उपचार के तीन महीने) पूरे होने पर (1500 रुपये) मिलेगा। यह व्यवस्था जनवरी 2024 से लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष (2023-24) में अब तक कुल 5572 टीबी मरीज चिन्हित हुए, जिसमें 4924 (88%) रोगियों का उपचार पूरा हो चुका है। वर्तमान में 2914 रोगियों का उपचार चल रहा है। साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत 6407 टीबी रोगियों का डीबीटी के जरिये भुगतान किया जा रहा है। कार्यशाला में बताया गया कि इनफार्मेंट इन्सेन्टिव स्कीम के अंतर्गत किसी के द्वारा टीबी मरीज की सूचना दिये जाने पर उस व्यक्ति को 500 रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। ट्रीटमेंट सपोर्टर के रूप में कार्य कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं को डीएसटीबी के मरीज का उपचार पूरा कराने में 1000 रुपये और डीआरटीबी मरीज का उपचार पूरा कराने में 5000 रुपये डीबीटी के जरिये भेजे जाते हैं। इसके साथ सैंपल ट्रांसपोर्टर के रूप में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से टीबी सैंपल के अनुसार भुगतान डीबीटी के जरिये किया जाता है। इसके साथ ही निजी चिकित्सकों द्वारा एक टीबी मरीज के नोटिफिकेशन पर 500 रुपये और उसका उपचार पूरा कराने पर 500 रुपये डीबीटी के जरिये भेजे जाते हैं। कार्यशाला में जिला पीपीएम समन्वयक अनुराग कुमार पाण्डेय एवं एनटीईपी के समस्त लेखाकार, एसटीएस एवं एसटीएलएस मौजूद रहे।

प्रदेश स्तरीय रोवर्स एवं रेंजर्स प्रतियोगिता में चैम्पियन टीम का अभिनन्दन

प्रदेश स्तरीय रोवर्स एवं रेंजर्स प्रतियोगिता में चैम्पियन टीम का अभिनन्दन

गाजीपुर। प्रादेशिक रोवर्स / रेंजर्स समागम 2024 में पी० जी० कालेज की टीम उत्तर प्रदेश चैम्पियन बनी है। प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह समागम दिगम्बर जैन कालेज, बडौत, बागपत में 11 से 13 मार्च 2024 को आयोजित हुआ था, जिसमें स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। पी० जी० कालेज की टीम समागम में शुरु से ही अपना वर्चस्व बनायें रखा। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में जैसे टेण्ट प्रतियोगिता, पुल प्रतियोगिता, फायर फाइटिंग, रोल प्ले, ध्वज शिष्टाचार झाॅकी, लोक गीत, लोक नृत्य, किम्स गेम, ध्वज शिष्टाचार इत्यादि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर (डाॅ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने टीम की इस जीत पर सभी रोवर्स / रेंजर्स को महाविद्यालय को पुनः प्रदेश चैम्पियन बनने पर सभी को बधाई दी। कहा कि महाविद्यालय परिवार के लिए यह गौरवशाली क्षण है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की यह दोनों टीमें रोवर्स एवं रेंजर्स जनपदीय तथा विश्वविद्यालय स्तर के सत्र 2024 के समागम में भी प्रथम स्थान पर रह कर विजेता रही हैं। लगातार कई वर्षों से प्रदेश चैम्पियन हो रही है। रोवर्स एवं रेंजर्स की प्रदेश चैम्पियन टीम के गाजीपुर आगमन पर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य द्वारा रोवर्स एवं रेंजर्स टीम के साथ-साथ डाॅ० मनोज कुमार मिश्र जिला प्रशिक्षण आयुक्त, वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर व प्रभारी रोवर्स एवं रेंजर्स, डाॅ० अतुल कुमार सिंह एवं अशोक कुमार सिंह को इस जीत पर गर्मजोशी के साथ बधाई देते हुए अभिनन्दन किया गया। अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाले दिनेश सिंह यादव, जिला संगठन कमिश्नर गाजीपुर कुमार प्रमोद कुमार यादव, इनामुल्लाह अंसारी को भी बधाई दिया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में प्रोफे० एस० डी० सिंह (कुलानुशासक) प्रोफे० जी०सिंह, प्रोफे० एस० एन० सिंह, प्रोफे० अरुण कुमार यादव, लव जी सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ० मनोज कुमार मिश्र, डॉ० अतुल कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

पोस्ट डाक्टरोल फेलोशिप के लिए डा.सौरभ कुमार राय हुआ चयन

पोस्ट डाक्टरोल फेलोशिप के लिए डा० सौरभ कुमार राय हुआ चयन

गाजीपुर। भांवरकोल ग्राम बीरपुर निवासी डा० सौरभ कुमार राय को Indian Council of Philosophical Research, New Delhi (आईसीपीआर) के द्वारा दार्शनिक राजा राम वाल्मिकि रामायण के विशेष सन्दर्भ में, विषय पर पोस्ट डाक्टर फेलो (पीडीएफ) प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्तर की उक्त प्रतियोगिता मे सामान्य वर्ग की कुल 8 सीटो में से इन्होने अपना स्थान बनाया। डा० सौरभ राय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रो० सतीश दूबे के निर्देशन में पीडीएफ करेगें। ग़ौरतलब हो कि डा० राय अपनी विद्यावारिधी की उपाधि वाल्मिकी रामायण पर ही प्राप्त किया है। डा० राय से बातचीत के क्रम में इन्होंने बताया कि श्री राम ही कलयुग के आदर्श नायक है इसलिए युवा पीढ़ी को इनके जीवन संदर्भों को जितना विवेचित और प्रकाशित किया जाए उतना ही भारतीय ज्ञान परंपरा में वृद्धि होगी जो की नई शिक्षा नीति का भी उद्देश्य है। डा० राय अकादमी जगत में हस्तक्षेप के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। यह जनपद से काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्वास्थ्य लाभ के लिए गए ग्रामीण एवं जनपद निवासियों का हर संभव मदद करते हैं एवं उनके समस्याओं में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। सौरभ राय ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय बाबा विश्वनाथ, माता अन्नपूर्णा अपने गुरुजनों एवं माता-पिता, मित्रों एवं शुभचिंतकों को दिया।

छात्राओं में मेडल,ट्रॉफी और प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

छात्राओं में मेडल,ट्रॉफी और प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

गाजीपुर। गुरूवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर टीम का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इसके पूर्व क्रू काउंसिल की बैठक द्वारा रेंजर छात्राओं ने जनपद एवं विश्वविद्यालय समागम में अपने क्रियाकलापों एवं आयोजन के परिणामों की गहन समीक्षा की तथा उसके कारणों एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्काउटिंग से जुड़ने के पश्चात रेंजर गतिविधियों से संबंधित अपने अनुभव एवं संस्मरणों भी साझा किया। रोली कुशवाहा, रिंकू यादव ने समागम के मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल उठाया तो रागिनी, अंकिता पांडेय एवं अर्चिता यादव ने रेंजरिंग के कारण जीवन एवं व्यक्तित्व में आए बदलावो को रेखांकित किया। इस अवसर पर डॉ विकास सिंह ने छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित किया तथा डॉ शंभू शरण प्रसाद ने छात्राओं को अपनी कमियों पर ध्यान देने तथा उन पर काम करने पर विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार ने रेंजर लीडर समीना एवं उप लीडर रितु यादव के साथ प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी को जनपद समागम एवं विश्वविद्यालय समागम की ट्रॉफी सौंपा। विद्युत हॉकी रेंजर टीम ने जनपद एवं विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने रेंजर्स को आगे बढ़ने अपने अधिकारों और विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने तथा एक दूसरे का सहयोग करते हुए सदैव सीखने की अपील की। आपके अनुसार कैंप के अनुभव पूरे जीवन भर काम आएंगे। इसके पूर्व रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार ने रेंजर्स की वर्ष भर की गतिविधियों एवं उपलब्धियां को प्रस्तुत किया तथा टीम को आत्म मंथन करते हुए आगे बढ़ने का आवाहन किया । इसके पश्चात सभी छात्राओं को विभिन्न समागमो में प्राप्त मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र तथा प्रशिक्षण कैंप के प्रवेश प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सविता रावत, कंचन, नेहा यादव, शिल्पी प्रजापति, आकांक्षा, जेबा, ज्योति प्रजापति को विशिष्ट रेंजर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन टीम लीडर समीना एवं आभार ज्ञापन उप लीडर रितु यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ शिखा सिंह, डॉ शिल्पी राय, डॉ अभिषेक सिंह, आज शिक्षक गण एवं रेंजर्स छात्राएं उपस्थित रही ।

5- 2 से नेहरू स्टेडियम ने मारी बाजी

5- 2 से नेहरू स्टेडियम ने मारी बाजी

गाजीपुर। गुरूवार को जिला खेल कार्यालय के ततवावधान में सीनियर वर्ग खो-खो बालिका वर्ग एवं वॉलीबाल बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि संजय सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा किया गया। अरविन्द यादव क्रीड़ा अधिकारी ने बैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत् किया। खो-खो प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका फाईनल मैच बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम नेहरू स्टेडियम के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम 05-02 से विजयी रही। इसी क्रम में वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 12 टीमो ने प्रतिभाग किया। जिसका फाईनल मैच जय हिन्द क्लब पसरदा बनाम तेतारपुर के मध्य खेला गया, जिसमें तेतारपुर 25-18 से विजयी रही। अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव, ग्यासुद्वीन अहमद, नफीस अहमद, अवधेष सिंह,  पारसनाथ सिंह, राधेश्याम सिंह यादव, लालबहादुर यादव, विजय, लालू सिंह यादव, शिवाजीत सिंह, विनोद शर्मा, शंकर राम, रामप्रताप सिंह, विमलेष सिंह, गोबिन्द यादव, अजित यादव, जुगनू, अंकिता राय, सावित्री देवी, शिवानी राय एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव, क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओं एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने चार जातियों का जिक्र किया:अनिल राजभर

पीएम मोदी ने चार जातियों का जिक्र किया:मंत्री अनिल राजभर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवाऐंजन मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को जिला सहकारी बैंक में भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प अभियान सुझाव पत्र पेटिका में समाज के अधिवक्ताओं, अध्यापकों, सहकारी समिति सदस्यों, आदि लोगों के विचार संकलित किया। पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अंदर चार जातियों का जिक्र किया है। जिसमें किसान, नौजवान, गरीब और महिला है। और इन चारों जातियों को आधार बनाकर देश का विकास कर रहे है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश के विकास की वृहद परिकल्पना 2014 में रखी थी जो आज अपनी योजनाओं के माध्यम से सारी परिकल्पना चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के नाम पर मोदी सरकार और देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां-जहां है वहां लगातार सर्वांगीण विकास के साथ काम कर रही है। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की ओर लोग आकर्षित हैं। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट किया तब 37.5 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को मिला और यह गर्व की बात है कि कूल प्रस्ताव का 26% प्रस्ताव कृषि पर आधारित है। यह निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए गेम चेंजर की तरह का फैसला हमारे निवेशको ने किया है ,आज हम 37.5 लाख करोड़ को धरातल पर उतरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10:30 लाख करोड़ को हम जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहे हैं तो हम 30 लाख लोगों के बेरोजगारी की समस्या का समाधान भी करने जा रहे हैं। पिछले 6 वर्षों में 8 लाख से ज्यादा हमारी सरकार ने सरकारी नौकरी दिया, हमने 14 लाख से ज्यादा युवाओं को समायोजित करके युवाओं को बड़ा अवसर दिया है। आज हमारा युवा उत्तर प्रदेश से पलायन नहीं कर रहा है बल्कि बाहर जाने वालों का प्लान रुका है। युवा उत्साहित है, एक जिला एक उत्पाद योजना से मध्यम और लघु उद्योग प्रोत्साहित हो रहा है विकास अपने लक्ष्य की ओर सरकार के प्रयास से तेज गति से आगे बढ़ रही है ‌।आज निवेशकों की दृष्टि में उत्तर प्रदेश देश में 12 वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है ।तो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने में सहायता मिली है ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश के साथ-साथ उद्यम प्रदेश बन रहा है।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, पारस नाथ राय,ओमप्रकाश राय, योगेंद्र सिंह , जिला मीडिया शशिकांत शर्मा , अविनाश सिंह रिशु, राजेश चौहान, रामलाल सिंह, पप्पू चौबे, आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन अशोक पांडेय ने किया।

विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उत्तर प्रदेश विकसित होगा:डा.संगीता बलवंत

विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उत्तर प्रदेश विकसित होगा: राज्य सभा सांसद डॉ संगीता

गाजीपुर। नगर विकास विभाग की परियोेजनाओ का लोकापर्ण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण मंगलवार को सासंद राज्यसभा डा संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। मुख्य अतिथि सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री 2047 तक देश को विकशील देश की कतार से हटाकर विकसित देश बनाना चाहते है। विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उ0प्र0 विकसित होगा। इसके लिए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री लगे हुए है, तो हमारे भी कतर्व्य है कि अपना योगदान दे अपने समाज अपने प्रदेश के लिए। उन्होने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पारित किया गया जो कि सरकार महिलाओ के लिए कार्य कर रही है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि योजनाओं का निर्माण कार्य जो नगर विकास में हुए है उसका लोकापर्ण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जिसमें जनपद के 03 कार्य शामिल है। मलीन बस्ती का विकास एवं नगर विकास द्वारा कई योजनाए संचालित कि जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिसमे जनपद में बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, समस्त सभासद, लाभार्थी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्तार के रिश्तेदारों का 17 लाख कुर्क कर किया जब्त

मुख्तार के रिश्तेदारों का पैसा कुर्क कर किया जब्त

गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा IS-191 आपराधिक गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य व उसके सगे साले अनवर शहजाद व सरजील उर्फ आतिफ रजा द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धनराशि 17 लाख 65 हजार 120 रुपये को अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त अनवर शहजाद तथा सरजील उर्फ आतिफ रजा पुत्र जमशेद रजा निवासी सैय्यदबाड़ा थाना कोतवाली के विरुद्ध जंगीपुर थानाध्यक्ष द्वारा प्रेषित आख्या के आधार पर मंगलवार को जारी जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के आदेश के अनुपालन मे अभियुक्त द्वारा संचालित कम्पनी मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के बैंक खातों से ट्रांसफर करके अपने रिश्तेदारों (IS-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास व उमर अंसारी व चचेरे भाई मंसूर अंसारी) के विभिन्न बैंक खातों में संरक्षित 17 लाख 65 हजार 120 रुपये को अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिनके खातों से संपत्ति कुर्क की गई उनके ऊपर जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।