CAA कानून लागू होते ही नगर में डीएम-एसपी ने किया गस्त, लोगों से की बात
गाजीपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू होने, रमजान माह व आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी एसपी ओमवीर सिंह ने कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गस्त/रूट मार्च/एरिया डोमिनेशन किया। गस्त के दौरान डीएम-एसपी ने शहर के आम जनमानस से संवाद किया। लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के सकारात्मक पक्ष से अवगत कराया। इस दौरान इन्होंने किसी भी तरह के अफवाहों का प्रचार प्रसार न करने व सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की। यह रूट मार्च पुलिस चौकी विशेश्वरगंज से शुरू होकर खोवामंडी, रजदेपुर, टाउनहॉल, चीतनाथ, नखास, खुदाईपूरा, एमएएच इंटर कॉलेज के रास्ते कोतवाली पहुँचकर समाप्त हुआ। इस रुट मार्च में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, सीओ सिटी प्रभाकर पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय, पुलिस बल और केंद्रीय बल सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए फिर से कमल खिलाइए:डा.संगीता बलवंत
गाजीपुर। भारतीय रेल के 85 करोड़ रूपये से अधिक के आधुनिकीकरण विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास तथा 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद गुजरात से रवाना किया। जिसका सजीव प्रसारण गाजीपुर सिटी स्टेशन पर मगंलवार को किया गया। जिसमें “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” के तहत स्टॉल का उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित राज्यसभा सांसद डाक्टर संगीता बलवंत ने संबोधित करते कहा कि भारत का परम् सौभाग्य है की अटल बिहारी बाजपेई के बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जो विकासशील भारत को विकसित भारत बना रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 का काल खंड भारत का स्वर्णिम काल खंड है। जिसमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है। जब प्रधानमंत्री हैट्रिक लगायेंगे तो देश पांचवी से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गाजीपुर में विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए 2024 में फिर गाजीपुर लोकसभा में कमल खिलाइए और मोदी के हाथों को मजबूत करिए।
भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चाहे वह रेल, सड़क, वायु या जल मार्ग हो। सबके इंस्फ्रास्ट्रकचर में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे है। आज प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” का शुभारंभ कर हमारें श्रमिक भाईयो के लिए नए अवसर पैदा किए है। आज देश को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी समर्पित किया है। उन्होंने विशेष जोर देते कहा कि गाजीपुर से भी लखनऊ और दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो। इसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में गाजीपुर में भी कमल खिलाइए। लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने पूर्व रेल राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद रहें मनोज सिन्हा का जिक्र करते हुए कहा कि गाजीपुर में बिना किसी मांग के स्टेशनों का कायाकल्प, रेलवे के डेमू और मेमू शेड जैसे बड़े कारखाने, ट्रेनिंग सेंटर, बड़े महानगरों के लिए ट्रेनों का संचालन जैसें अनेकों विकास के कार्य हुए है। ऐसे ही विकास कार्य पुनः हो इसके लिए आप सब फिर से गाजीपुर में कमल खिलाइए। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व आज के कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और (सिनियर डीएमई एनईआर) अपूर्व स्वर्णकार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह तथा अपने स्वागत संबोधन से किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सोमारू चौहान, रासबिहारी राय, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह, निखिल राय, शशांक राय, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, शिवम त्रिपाठी, संदीप राय, गिरधारी जायसवाल, सतीश राय, विशाल चौरसिया, अतुल सिंह, हिमांशु राय सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।
गाजीपुर।जनपद मऊ के ग्राम खिरियां से बस द्वारा एक बारात महाहर धाम मन्दिर जा रही थी। मन्दिर से लगभग दो से तीन सौ मीटर की दूरी पर ही बस हाई टेंशन तार की चपेट मे आ जाने के कारण बस मे आग लग गई। बस मे बैठे 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया गया तथा 6 लोगो की हालत गम्भीर होने पर उपचार हेतु मेडिकल कालेज गोराबाजार मे भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहुचे मंत्री अनिल राजभर ने घायलो से जिला अस्पताल मे मिलकर उनका हाल जाना तत्पश्चात घटना स्थल पर पहुचकर मृतक एंव घायलो के प्रति संवेदना व्यक्त करते कहा कि मुख्यमंत्री जी को इस दुर्घटना का संज्ञान होने पर तत्काल उन्होने मृतको एवं घायलो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनो को 05-05 लाख एवं घायलो को पचास हजार की आर्थिक सहायकता के साथ निःशुल्क उपचार का निर्देश दिया। मौके पर मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल कौशल राज शर्मा, डी आई जी ओम प्रकाश सिह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पहुचकर मृतको एवं घायलो व्यक्तियों के संवेदना व्यक्त की।
गाजीपुर बस हादसे में मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त कार्रवाई
तीन निलंबित एक की सेवा समाप्त
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा पर मंत्री ए.के. शर्मा दुखी
ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को संबल दें
मंत्री श्री शर्मा ने मण्डलायुक्त, डीएम, एमडी समेत अन्य अधिकारीयों से बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा
मृतक के परिजनों से मिलने व घायलों का हॉल जानने गाजीपुर और मऊ पहुंचे
लखनऊ। गाजीपुर जिले में एक बस के हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से दुःखद हादसा हुआ है। बस में लगी आग से पांच लोगों की मृत्यु हो गयी वहीं कई लोग झुलस गए हैं। ऊर्जा एवं नहर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने घटना की जानकारी होते ही तीन अधिकारियों को निलंबित और एक की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मंत्री श्री शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता मनीष, एस डी ओ संतोष चौधरी और जेई प्रदीप कुमार राय को निलंबित और लाइनमैन नरेंद्र (संविदा कर्मी) की सेवा समाप्ति के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, मंडलायुक्त, ज़िलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है। साथ ही मंत्री श्री शर्मा पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर और मऊ भी पहुंचे।
बता दें कि गाजीपुर के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी हैं, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी जिसमें कुल 38 बराती बस में सवार थे।
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में सोमवार को आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। सामूहिक विवाह योजना में कुल 171 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहित विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौधा उनके हाथे में दिया गया।
सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के महत्वकाक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 के बेटियोे को उन्होने अपनी बेटी मानकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में चलाया है, जिसका हम सभी सम्मान करते है। उन्होने कहा कि दानो में सर्वश्रेष्ठ दान कन्यादान है। आप जीवन में आगे बढ़े। जिस तरह यहा आज उत्सव हो रहा है वैसे ही आप का जीवन का हर दिन उत्सव भरा हो। उन्होने शादी समारोह में आए हुए वर एवं वधु के परिजनो के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। राज्यसभा सासंद ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएॅ दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सूत्र मे बध जाए और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके।बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है। आभार जिला समाज कल्याण अधिकारी व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सिंहासन, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
लोक सभा चुनाव को लेकर डीएम ने की अधिकारियों संग बैठक, दिए निर्देश
गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एवं निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारियों एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थित मेे समीक्षा बैठक संम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों तथा उनके कार्यो एंव दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें प्रेक्षक व्यवस्था, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर व्यवस्था, शांति व्यवस्था/आचार संहिता अनुपालन /क्रिटीकल/वर्नेबुल बूथों की संख्या, कार्मिकों की नियुक्ति, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व्यवस्था (मतदान/मतगणना कार्मिक), माइक्रोआब्जर्वर व्यवस्था, AMF सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा, निर्वाचन प्रबन्ध/टेन्ट व्यवस्था (नामांकन, पूर्वाभ्यास, पार्टी डिस्पैच एवं रिसप्शन तथा मतगणना व्यवस्था), वाहन व्यवस्था, फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की तैयारी, VST(Video surveillance team) VVT (Video viewingteam) LMT (Liquor Monitoring Team) उड़नदस्ता (Flying Squad) SST (Static surveillance team) AT (Accounts team) आदि मानिटरिंग टीम के गठन एवं उनके कार्यों का पर्यवेक्षण, काल सेन्टर ,कन्ट्रोल, डाक मतपत्र/ई०डी०सी०, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व्यवस्था एवं प्रशिक्षण, ई०वी०एम० मतपत्र व्यवस्था, वीडियो/डिजिटल/वेबकास्टिंग/Still कैमरा/सी.सी. कैमरा की व्यवस्था,निर्वाचन व्यय लेखा निर्वाचन लेखन सामग्री/प्रपत्र व्यवस्था, प्रेस व मीडिया से सम्बन्धित व्यवस्था खानपान व्यवस्था, सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता(स्वीप)/मतदाता साक्षरता क्लब (ई०एल०सी०) दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित व्यवस्था, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (डीईएमपी) ऑफलाइन/ऑनलाइन, रूटचार्ट/सेक्टर जोन सम्बन्धी कार्य, कम्युनिकेशन प्लान सम्बन्धी कार्य, निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त स्थानीय डाक वितरण व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था/सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश, दूरभाष, आई0टी0टी0 सूचना प्राप्ति एवं प्रेषण, एम0सी0एम0सी0 कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेल एवं चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य चुनाव से सम्बन्धित कार्यो की क्रमवार समीक्षा की गयी। जिसमें बताया गया कि आदर्श आचार संहिता लगने के उपरान्त कार्य की गुणवत्ता एवं निष्पक्षता पूरी अपेक्षित होगी, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छोटे गाड़ियों एवं बसो के साथ भारी वाहनों की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित कर लिया जाय। जितने भी बूथ बनाये गये है उसके आने जाने वाले रास्ते एवं कमरो की रंगाई पोताई के साथ दरवाजे की मरम्मत अवश्य करा ली जाय। उन्होने बताया कि लगभग 2936 बूथ निर्धारित किये गये है एवं 1622 पोलिग सेन्टर बनाये गये है इन स्थानो पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि दिब्यागंजन हेतु 1630 व्हील चेयर की व्यवस्था एवं दवाओं की किट की व्यवस्था प्रचुर मात्रा में कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी एवं उप जिला निवार्चन अधिकारी को निर्देशित किया की चुनाव प्रारम्भ होने से पहले समस्त आय व्यय एवं सामाग्री की टेन्डिरिग कर लिया जाय। छोटे बड़े कार्यो की सूची बनाकर यह सुनिश्चित कर लिया जाय की इसमें प्रतिदिन की कोई भी कार्य छूटा तो नही है की चार्ट बना लिया जाय। भारत निवार्चन आयोग की गाईड लाईन एवं उनके प्रोफार्मो की गहन समीक्षा पहले से कर ली जाय। उन्होने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को टेडर कार्य एवं अधूरे कार्य को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया। माडल बूथ एवं सेल्फी बूथ चिन्हित कर पूर्ण रूप से तैयारिया कर ली जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनको चुनाव सम्बन्धित कार्य दिये गये है उनको समय से पूर्ण कर ले, आदर्श आचार संहिता लगने के उपरान्त टीम गठित कर पूरी सामाग्री की व्यवस्था कर ली जाय। समस्त पेट्रोल पम्प एवं चौहारो पर लगे बैनर व पोस्टर हटाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी ,प्रोबेशन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी के साथ निर्वाचन कार्यालय से समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने शनिवार को तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसमें से दो बाल अपचारी है। इनके पास से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने अपने पुलिस टीम के साथ सन्त रविदास गेट सनेहुआ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन सवार व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी ली गयी तो इन सभी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला अभिनव गुप्ता उर्फ साहिल गुप्ता नि0ग्राम चक आजम थाना नोनहरा उम्र 19 वर्ष, दूसरा बाल अपचारी निवासी ग्राम चावनपुर गनी थाना कासिमाबाद और तीसरा बाल अपचारी निवासी ग्राम कटया परजीपाह थाना कासिमाबाद शामिल हैं। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उक्त स्पेलेण्डर UP54N4526 फिरदौस पुत्र फक्करे आलम निवासी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद की है, जिसे हम लोगों ने गांधी मेमोरियल मैदान के सामने से चोरी की थी। फिरदौस पुत्र फक्करे आलम के द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल के सम्बन्ध मे 7 मार्च 2024 को मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार किए गए अभिनव गुप्ता उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा शेष 2 बाल अपचारी को निगरानी मे लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल राजेश कुमार, का. सुजीत प्रसाद, का. सनोज यादव और का. विमलेश कुमार शामिल रहे।
गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर एसपी ओमवीर सिंह द्वारा थाना खानपुर पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया गया। इसके बाद एसपी ने आगामी लोकसभा चुनावों में ड्यूटी के लिए आने वाले केंद्रीय बालों के रुकने के लिए खानपुर थाना क्षेत्र स्थित रामजीत संस्थान महाविद्यालय तड़वा और श्री शिव यादव इंटर कॉलेज फरिदहा खानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं को चेक किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, दिया सरकार को चेतावनी
गाजीपुर। बुधवार को इंडियन पब्लिक सर्विस एंप्लॉयीज फेडरेशन इप्पसेफ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर के एक दिवसीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रांगण में किया गया। यह प्रर्दशन 12 से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान प्रधानमंत्री भारत सरकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के सदर तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुख्य सलाहकार व कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष एस0पी गिरी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के विस्तृत प्रकाश डाला और कर्मचारियों को एकजूट होकर के आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी – अपनी आगामी आंदोलन में सहभागिता करने का अपील किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि निजीकरण आउटसोर्सिंग एवं ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णता समाप्त किया जाए, और नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, संविदा आउटसोर्सिंग व अन्य माध्यमों से कार्यरत कर्मियों को सम्मान कार्य समान वेतन निर्धारण किया जाए, प्रदेश में सीधी भर्ती का अधिकतम आयु 40 वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए एसीपी में 8-16-24 वर्ष की सेवा पर तीन पदोन्नति वेतनमान अनुमान किया जाए। लैब टेक्नीशियन के जनपद अध्यक्ष आलोक राय द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी की 50 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मियों की स्क्रीनिंग के माध्यम से जबरन सेवा निवृत्ति को बंद किया जाए, उपार्जित अवकाश के संचय 300 दिन की सीलिंग समाप्त करते हुए तथा सेवानिवृत्ति पर 300 दिन के अवकाश नगदी कारण को बढा करके 600 दिन किया जाए, इसके अतिरिक्त पूर्व में लागू नगदी कारण व्यवस्था को बहाल किया जाए। रोडवेज परिषद के जिला मंत्री जयप्रकाश सिंह द्वारा परिवहन निगम को लंबित समस्याओं के बारे में बृहद प्रकाश डाला और प्रमुख सचिव परिवहन व प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ 8 अप्रैल 2018 को संपन्न समझौता के अनुसार परिवहन निगम कर्मचारियों की वेतन भी संगतियों का निवारण 31 दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का नियमित कारण व सेवानिवृत्ति उपरांत चिकित्सा सुविधा प्रदान करना एवं बकाया महंगाई भत्ते की किस्तों की देय दिनांक से भुगतान सहित अन्य निर्णय का अनुपालन किया जाए सहित सरकार को चेतावनी दिया कि अगर सरकार बात नहीं मानती है तो अगले आंदोलन में रोडवेज का एक चक्का नहीं हिलने दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशन लाल द्वारा सरकार को चेतावनी दिया गया कि जो ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारियों के साथ पदोन्नति के खिलाफ सरकार का सौतेला पन व्यवहार हुआ है, इसका घोर निंदा करते हैं और इसका जवाब सरकार को आगामी चुनाव में दिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सत्याग्रह में आए सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया व कर्मचारियों से अपील किया कि आप सभी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार रहें। कहा कि जल निगम कर्मियों का विगत चार महीना से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। अगर जल निगम द्वारा कोई भी आंदोलन किया जाता है तो उसका परिषद पूर्ण समर्थन करेगा। सत्याग्रह आंदोलन में विपिन सिंह, धर्मराज सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, देवेन्द्र कुशवाहा, कामेश्वर, अभय कुमार सिंह, धर्मराज सिंह, अजीत विजेता, अमित कुमार, जयप्रकाश यादव, विवेक कुमार, सुधीर जायसवाल, त्रिभुवन चौरसिया, संदीप, बुद्धि लाल, इम्तियाज अहमद मौजूद रहे। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन आलोक कुमार राय ने किया।
ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने की सीएम घोषणा के बाद अब तक मदद न मिलने पर धरना
गाज़ीपुर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को उत्तर प्रदेश के ओला वृष्टि पीड़ित किसानों के पक्ष में जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल यूपी को संबोधित एक पत्रक मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस द्वारा ये मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने की घोषणा के बावजूद अभी तक कोई सरकारी मदद पीड़ित किसानों को नहीं मिली है, जिसके लिए आज कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय पर किसानों के हित में धरना प्रदर्शन कर रही है। हमारी मांग है कि अविलंब पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा की जाने वाली घोषणाएं महज जुमला बन कर रह जा रही हैं, जल्द ही पीड़ित किसानों को मुआवजा मिले अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने बताया कि ओलावृष्टि से पीड़ित किसान सीएम योगी की घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक मदद मिल नहीं सकी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेत्री कुसुम तिवारी, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा, सुमन चौबे, राम नगीना पांडे, हामिद अली, राजेश गुप्ता, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र, मोहम्मद राशिद, मिलिंद सिंह, माधव कृष्ण, रईस अहमद, अखिलेश यादव ,राहुल कुशवाहा ,विनोद सिंह, जमुना शर्मा, आशुतोष सिन्हा, देवेंद्र कुमार सिंह, विजय, लखन श्रीवास्तव, शमीम, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शंभू सिंह कुशवाहा, सुधांशु तिवारी, अनुराग पांडे, जितेंद्र कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।