All posts by UP Fast News

कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाता जागरूकता वैन रवाना

कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाता जागरूकता वैन रवाना

रायफल क्लब सभागार (निर्वाचन कार्यालय) से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

गाजीपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रायफल क्लब सभागार/जिला निर्वाचन कार्यालय से बुधवार को मतदाता जागरूता वैन को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीडीओ के नेतृत्व में जिला निर्वाचन कार्यालय से महुआबाग स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज तक वैन के साथ रैली भी निकाली गई। जहां पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसडीएम प्रखर उत्तम, डीआईओएस कैस्तुभ सिंह, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अरबिंद शर्मा, सविता सिंह समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी और शिक्षक व स्कूली छात्र-छत्राएँ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि चुनाव आयोग से एक वैन मिला है। ये वैन जिले के कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाताओं जागरूकता करने के लिए आज रवाना किया गया है। जो जमानिया, मोहम्मदाबाद और जहूराबाद विधानसभा में जाएगी। इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा, हमलोगों का प्रयास है कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करे। इसबार मतदान 75 प्रतिशत के पार हो जिससे जनपद गाजीपुर का नाम रोशन हो सके।

इलेक्ट्रोल बांड को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इलेक्ट्रोल बांड को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गाजीपुर। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राबाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य ब्रांच के सामने इलेक्ट्रोल बांड पर एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से वक्त क्यों मांगा इसको लेकर युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया गया। गाजीपुर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि क्या इस लोकतंत्र में लोगों को यह जानने का अधिकार नहीं है कि कौन किस पार्टी को कितना और किस समय चंदा दे रहा है? SBI 20 से 25 दिनों के बाद जागा और उसे एहसास हुआ कि उसे अतिरिक्त समय की जरूरत है। SBI और भारत सरकार द्वारा डोनर्स के नाम छिपाने की साफ कोशिश की जा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव माधव कृष्ण ने कहा कि SBI को सिर्फ 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए 5 माह क्यों चाहिए। जानकारी देने की अंतिम तिथि से पहले SBI अचानक क्यों जागा। SBI किसको छुपा रहा है। क्या जनता को यह जानने का हक़ नहीं है कि- किसने, किसको, कितना पैसा दिया। अप्रत्याशित रूप से नहीं, बल्कि बेहद चौंकाने वाले से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और 30 जून तक का समय मांगा है। SBI न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा ऋणदाता है, बल्कि यह पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड बैंक है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जय प्रकाश यादव ने कहा कि SBI 48 करोड़ बैंक अकाउंट ऑपरेट करती है। 66,000 ATM, पूरे देश और भारत से बाहर इसकी लगभग 23,000 ब्रांच हैं। SBI को सिर्फ 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड पर डेटा देने के लिए 5 महीने की जरूरत है। एक क्लिक में डेटा निकाल सकता है। BJP इन नामों के सामने आने से इतनी डरी हुई क्यों है? इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कार्यकारी शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, अनुराग पाण्डेय, दिव्यांशु पाण्डेय, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु तिवारी, ओजस्व साहू, राहुल कुशवाहा, मंगल यादव उपस्थित रहें।

कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं:सांसद डा.संगीता बलवंत

कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं: सांसद डॉ. संगीता

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक कृषि के छात्र-छात्राओं को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के अन्तर्गत “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय कृषि” विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इसी महाविद्यालय से राजनीति की शुरुआत 1997 में किया था तथा छात्र संघ चुनाव में रिकॉर्ड मतों से उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प आप युवा छात्रों को पूरा करना है। डॉ० बलवंत ने इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित किया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर के छात्रों का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव ( RAWE) का कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र पी० जी० कॉलेज में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने किसानों के लिए सुन्दर रंगोली भी बनायीं। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाओं को चिन्हित किया। कहा कि भारत जैसे विशाल जनसँख्या वाले देश में कृषि क्षेत्र से ही रोजगार की समस्या को हल किया जा सकता है। प्रोफे० जी० सिंह कोऑर्डिनेटर ने कृषि छात्रों के लिए चलाये जा रहे रावे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, पी० जी० कॉलेज के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोफे० अरुण कुमार यादव, डॉ० के० के० पटेल, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० ओमकार सिंह, आशीष बाजपेयी, आशुतोष सिंह, डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

विजेता टीम को चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने दिया पुरस्कार

विजेता टीम को चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने दिया पुरस्कार

गाज़ीपुर। लकड़ी के टाल नवाबगंज में दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल नेपाली ने क्रिकेट मैच के मौक़े पर कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता साथ ही साथ आपसी सद्भाव भी बढ़ता है। खेल को खेल की तरह खेलना चाहिए। खेल में हार जीत लगी रहती है, जो हारता है वो सीखता है। फ़ाइनल मैच सी सिटी वाराणसी एवं हिन्द ट्रेडिंग ग़ाज़ीपुर के बीच खेला गया, जिसमे रोमांचक मुक़ाबले में ग़ाज़ीपुर की टीम ने वाराणसी को 2 रनों से हरा कर ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हिन्द ट्रेडिंग ग़ाज़ीपुर कि टीम में निर्धारित ओवर में 50 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए काँटे के मुक़ाबले में सी सिटी वाराणसी 2 रनों पराजित हो गई।
मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट आज़ाद, मैन ऑफ़ द मैच फाइनल लालू, बेस्ट बॉलर अनस और बेस्ट बैट्समैन का खिताब आज़ाद को दिया गया। इस
टूर्नामेंट के संरक्षक ज़ुबैर अहमद सिद्दीक़ी, ज़िशान ज्या साहब, आयोजन अब्दुल्लाह सिद्दीक़ी, सैफ़ ख़ान, फ़ैसल, ओसामा, आदि रहे। टूर्नामेंट में विशेष सहयोग आशा आश्वी सामाजिक सेवा ट्रस्ट का रहा, जिसके सचिव अमित सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अहमद नवाज़, आशीष जायसवाल सदस्य भगवान शाह उक्त समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम में संरक्षक ज़ुबैर अहमद सिद्दीक़ी (रि0 इनकम टैक्स ऑफिसर) ने नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल ”नेपाली” को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। अंत में पुरस्कार वितरण के दौरान विजेता, उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को चेयरमैन ने पुरस्कार दिया। मुख्य ट्राफ़ी एवं 30 हजार नगद पुरस्कार विजेता एवं उपविजेता को 15 हज़ार नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ”नेपाली” के द्वारा दिया गया।

सपना सिंह ने किया सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास

सपना सिंह ने किया सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास

गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद के समस्त सदस्यों के साथ सम्पन्न हुआ। बैठक में 19 दिसंबर 2023 के कार्यवाही की पुष्टि सदन में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से की गयी। इस दौरान जनपद के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया तथा सदस्यों से अभद्र व्यवहार करने के कारण अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, जमानियाँ के विरूद्ध सदन द्वारा निन्दा का प्रस्ताव पारित किया गया।

जिला योजना वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जिला योजना के सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत की वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवां वित्त आयोग के टाईड व अनटाईड अनुदानों के सापेक्ष कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। विभिन्न विकासखण्डों से प्राप्त मनरेगा योजनान्तर्गत कार्ययोजनाओं का अनुमोदन जिला पंचायत सदन द्वारा किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह द्वारा कुल 61 नवीन सड़कों का लोकार्पण किया गया तथा 39 सड़कों का शिलान्यास किया गया।

इस बैठक में जंगीपुर विधायक वीरेन्द्र यादव, सदर विधायक जै किशन साहू, ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय, सदस्य फेकू यादव, रामसागर यादव, खेदन यादव, नरेन्द्र राव, नरेन्द्र यादव, आकाश यादव,  बसन्त यादव, पाचू यादव शशि प्रकाश सिंह, अजय राम, विद्या देवी सोनकर, रोखशाना, रेखा भट्ट एवं निशा यादव आदि सदस्य उपस्थित रहें। बैठक के अन्त में अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा उपस्थित विधायक एवं सदस्य का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

सीएम योगी ने दिया जनपद को पर्यटन विकास का सौगात

सीएम योगी ने दिया जनपद को पर्यटन विकास का सौगात

गाजीपुर। पर्यटन विकास आस्था एवं संस्कृति का सम्मान के अन्तर्गत 2800 करोड़ की 650 पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वर्चुअल  (लाईव) के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री ने आगे भी इसी तरह अधूरे परियोजनाओं को एक नये रूप देने की तैयारिया कर रहे है। इसी क्रम में रायफल क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह एवं एमएलसी विशाल सिंह चचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं जिला पर्यटन अधिकारी दिब्या तिवारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण देखा एवम सुना। योगी आदित्यनाथ के इस लोकार्पण और शिलान्यास में जनपद गाजीपुर में ग्राम सभा सिधौना पोस्ट रामपुर में गोमतीनदी स्थित महान सन्त पवहारी बाबा के हाथो स्थापित प्राचीन श्री सिद्धनाथ मन्दिर एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण, आदर्श रामलीला समिति सरतामगंज बाजार ब्लाक भदौरा में शेड का निर्माण, विधानसभा मुहम्मदाबाद में सोमेश्वर महादेव मन्दिर, बड़ा महादेवा बैजलपुर का प्रर्यटन विकास, विधानसभा जमानियॉ में राम जानकी मंदिर बरूईन का पर्यटन विकास, विधानसभा सैदपुर के अन्तर्गत औड़िहार में स्थित बराहधाम का पर्यटन विकास कार्य 5 पौराणिक एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन के द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। पर्यटन क्षेत्र के विकास से जनपद की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, धार्मिक और पौराणिक स्थलों को संरक्षित किया जाएगा।

सड़कों पर पुलिस बल के साथ गस्त करते दिखे डीएम-एसपी

सड़कों पर पुलिस बल के साथ गस्त करते दिखे डीएम-एसपी

गाजीपुर। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए एवं शान्ति व्यवस्था, बनाये रखने के लिए महाशिवरात्री एवं आगामी त्योहारों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न रास्तो से होते हुए एम0एच0 स्कूल तक पैदल गस्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजनमानस से शान्तिपूर्ण व भयमुक्त होकर मतदान करने तथा सभी त्योहारो को शान्तिपूर्वक मनाने के लिए सभी आमजन से अपील की। रूट मार्च में उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शहरी, शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मांगों को लेकर होगा सत्याग्रह आंदोलन:दुर्गेश श्रीवास्तव

6 मार्च 24 को पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा सत्याग्रह आंदोलन:दुर्गेश श्रीवास्तव

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन संपन्न हुई।जिसमें इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन( IPSEF)के राष्ट्रीय आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय कोर कमेटी द्वारा 20 :2:2024 उक्त आंदोलन सत्याग्रह का समर्थन किए जाने का निर्णय लिया गया है,व सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले करने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश से कम में जनपद मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर के प्रांगण पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर के 6 मार्च 2024 को दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक सत्याग्रह रूपी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।जिसमें जनपद से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबंध संगठनों के अध्यक्ष मंत्री वह सदस्यों से अपील किया गया है कि उक्त धारणा को सफल बनाएं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कर्मचारी शिक्षकों का पुरानी पेंशन बहुत ही जवलंत मांग है।इसे बहाल करने के लिए कर्मचारी शिक्षक विगत वर्षों से आंदोलनरत रहे हैं।उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है की कर्मचारी और शिक्षक समाज गाजीपुर से भारत सरकार सहित उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी देने का कार्य करें और पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना में हुंकार भरें।जिससे पुरानी पेंशन बहाल के लिए सरकार को विवश किया जा सके।
उक्त बैठक में आलोक राय, अरविंद कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडे, अमित कुमार, हनुमान यादव, बबुआ यादव, मनोज सिंह, बृजेश कुमार, प्रशांत कुमार, मांधाता सिंह, संजय यादव, रवि कुमार, गिरिजा कुशवाहा, देवेंद्र मौर्य,अभय सिंह, दिनेश यादव, अजीत विजेता, गोविंद, राजेश श्रीवास्तव,रामधनी, रविशंकर कुशवाहा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

गरीब की सेवा करना भी गुनाह हो गया है:अफजाल अंसारी

गरीब की सेवा ही मेरी खता:अफजाल अंसारी

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के सैदपुर विधान सभा के तत्वावधान में बाजार स्थित निर्मल उपवन में सैदपुर विधान सभा के अध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह एवं बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक अंकित भारती और विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया।
अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि इस देश प्रदेश का किसान और नौजवान दुखी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान नौजवान आत्महत्या कर रहा है। लेकिन यह सरकार उनके दुख दर्द मे शरीक न होकर सत्ता पर पुन: काबिज होने के लिए षड्यंत्र और साजिशें रचने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है।यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा।यह चुनाव तय करेगा कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहेगा कि नहीं। यदि आप चाहते हो कि इस देश में लोकतंत्र,देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय, देश का सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहें तो इस देश से भाजपा सरकार को हर कीमत पर बेदखल करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर नाहक जुल्म करने का आरोप लगाते हुए कहा इस सरकार में गरीब की सेवा करना भी गुनाह हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही नीतियों के चलते उनके नेता भी परेशान है। उनके नेता टिकट वापस कर रहे हैं ,जिन्हें टिकट नहीं मिला वह सन्यास ले रहे हैं इसके बावजूद भाजपा सत्ता के मद में मदहोश होकर ” इस बार चार सौ पार ” का अंहकारपूर्ण नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी हकीकत से पूरी तरह से नावाकिफ है।उन्हें बेरोजगार नौजवानों और किसानों ,व्यापारियों, महिलाओं के गुस्से के अंदेशे से पूरी तरह बेख्याल है।
किसान और नौजवान चुनाव का इंतजार कर रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।
इस अवसर पर स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर जी के संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का नैतिक पतन होने के कारण देश में आज लोकतंत्र मृत्युशैय्या पर है। भाजपा सरकार ने लगातार नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार के पेपर लीक कारोबार के चलते नौजवानों का भविष्य अंधेरे में हैं। भाजपा नौजवानों को नौकरी देना नही चाहती इसलिए पेपर लीक की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि दंभपूर्ण बोल,आचरण और वादाखिलाफी के चलते जनता भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। आज की तारीख में पीडीए तबके के साथ साथ परी जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।
विधायक अंकित भारती ने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान,छात्र ,व्यापारी सभी आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रियाँ फूंक रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,ओपी भारती,हरिनाथ यादव, खेदन यादव, देवनाथ कुशवाहा,रामजी सोनकर, श्री राम गौतम,हीरा सिंह यादव, रजई यादव ,गोविंद यादव, राजू पांडे,रामविजय चौहान, रविन्द्र प्रताप यादव,हुकूम यादव, आदि उपस्थित थे।
इस बैठक का संचालन पूर्व विधान सभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने किया।

डीएम ने किया विद्यार्थियों का आधार और प्रवेश पत्र से मिलान,पकड़े गए

डीएम ने किया विद्यार्थियों का आधार और प्रवेश पत्र से मिलान, पकड़े गए

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे लुटावन इण्टर कालेज सकरा जैतपुरा परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा परीक्षा केन्द्रों पर डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया एवं एक एक कक्ष में उपस्थित छात्र/छात्राओं का आधार से प्रवेश पत्र का मिलान भी किया।

उन्होने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए, वही अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर  शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। हाईस्कूल की प्रथम पाली अंगेजी पेपर के दौरान उपस्थित 69700 छात्र/छात्राओ में 8906 छात्र अनुपस्थित पाये गये एवं इण्टरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 295 छात्र/छात्राओं में से 10 अनुपस्थित पाये गये। इसीक्रम में इण्टरमीडिएट की द्वितीय फिजिक्स परीक्षा में 8791 छात्र/छात्राओं में 6895 छात्र अनुपस्थित पाये गये। इसी क्रम में किसान इण्टर कालेज जवाहर नगर विद्यालय में केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा परीक्षा केे दौरान आधार कार्ड से मिलान करने पर 2 छात्र द्वारा आधार कार्ड से प्रवेश पत्र से अलग पाया गया। छात्र दुसरे के स्थान पर हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में पड़कें गये। जिस क्रम में छात्र को तत्काल बड़ेसर थाना में तहरीर देकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।