All posts by UP Fast News

छात्राओं ने लगाए नारे,किया जागरूक

छात्राओं ने लगाए नारे, किया जागरूक

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप कोर्डिनेटर अमित यादव ने मतदाता जागरूकता पर लघु नाटिका का मंचन व राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन छात्राओ की उपस्थित में सम्पन्न किया। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता रैली में जन-जन की है यही पुकार वोट डालो अबकी बार का नारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदुपर, तेतरी देवी महाविद्यालय सरायगोकुल द्वारा जागरूकता रैली में देते हुए अपने निर्धारित स्थल पर जाकर रैली समाप्त किया गया। रैली के दौरान छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गगन भेदी नारे लगाये जा रहे थे।

छात्राओ द्वारा रैली में जैसे चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान, बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, जागरूक देश की है पहचान हो शत प्रतिशत मतदान, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान के नारे लगाती रही।  रैली में महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी सहित स्वयंसेवी ,छात्राएं मौजूद रहीं ।

देश के सभी नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं:एमएलसी चंचल

देश के सभी नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं:एमएलसी चंचल

गाज़ीपुर। लोकसभा चुनाव निमित्त बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी किया। जिसके प्रतिरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे “मोदी का परिवार” नाम लिखा जा रहा हैँ। जिसको ट्विटर पर खूब ट्रेंड भी किया जा रहा हैँ। जिसके क्रम में गाज़ीपुर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर मोदी का परिवार लिखकर समर्थन दिया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ की विपक्ष व्यक्तिगत और क्षुद्र टिप्पणियों पर उतर आया है। उसकी हताशा और परेशानी को भारतीय जनता पार्टी समझ रही हैँ। विपक्ष के नेताओं को हार का डर अभी से सताने लगा है। एमएलसी ने कहा अभी तो यह शुरुआत है। मुझे लगता है आने वाले दिनों मे कई विपक्षीय नेताओं का मानसिक संतुलन भी बिगड़ने वाला है। एमएलसी ने कहा कि मैं ही नहीं बल्कि इस देश के समस्त नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को वितरित किया मनोनयन पत्र

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी महिला सभा की बैठक जिलाध्यक्ष विभा पाल की अध्यक्षता में.पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।
इस अवसर पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला सभा की नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया ।


इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने संगठन की समीक्षा करते हुए सभी से लोकसभा के चुनाव में तन- मन- धन से जुटने का आह्वान किया । उन्होंने सभी से अपने-अपने बूथ पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की आपकी सक्रियता इस सरकार को हटाने में बहुत ही कारगर साबित होगी। आप घरों-घरों में जाकर भाजपा की महिला विरोधी एवं मंहगाई के चलते पैदा हुई दुश्वारियों के बारें में महिलाओं को बताए और भाजपा सरकार के खिलाफ अलख जगाने का काम करें।उन्होंने भाजपा सरकार को महिला विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई और दुष्कर्म की घटनाओं के चलते देश प्रदेश की महिलाए खून के आंसू रो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की संकीर्ण एवं साम्प्रदायिक सोच के चलते देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की गंगा जमुनी तहजीब और सांझी विरासत की संस्कृति को नुक्सान पहुंचा है । उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समाजवाद की रक्षा तथा नफरत की सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार का खात्मा जरूरी है । उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता योगी और मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से में है । उन्होंने कहा कि इंडिया के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा घबड़ाई हुई हैं।भाजपा के खिलाफ देश और प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है । आज जरूरत है जनता के बीच जाकर उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने और उसके खिलाफ संघर्ष को तेज करने की । उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकार को बनाने ओर हटाने में महिलाओं का अहम् योगदान होता है। पार्टी को जब-जब अवसर मिला है ,महिलाओं के हित में तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए गये हैं। उन्होंने कहा कि इस देश का संविधान और लोकतंत्र ही नहीं खतरे में है बल्कि उसकी साम्प्रदायिक नीतियों के चलते इस देश की सभ्यता और संस्कृति भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार द्वारा जो देशवासियों को यह झूठा पाठ पढ़ाया जा रहा है कि 2014से पहले इस देश में कोई विकास कार्य हुआ ही नहीं था हमारे कार्यकर्ताओं को अपने तर्क से भाजपा सरकार द्वारा बनाए जा रहे उस तिलिस्म को तोड़ने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि यह झूठे और फरेबी लोग हैं झूठ गढ़ने और कुतर्क करने में इन्हें महारत हासिल है।‌इनके साजिशों और झूठे प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,डॉ सीमा यादव, कौशिल्या यादव, यशोदा पटेल, संगीता गुप्ता,कंचन रावत, अल्का अग्रवाल, दिनेश यादव, निशा कन्नौजिया,डॉ समीर सिंह, रत्नासरोज,गुलजारी देवी,अनिता सिंह,आमिर अली, अनिता यादव, बिन्दू बाला बिन्द, अर्चना कन्नौजिया,ममता यादव, रेखा कुमारी,वर्षा यादव,चंदन सोनकर, शोभा जायसवाल, फूलती देवी,कुत्ता देवी आदि उपस्थित थे।

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

गाजीपुर। शनिवार को कचहरी स्थित कामरेड सरजू पांडे पार्क में वर्तमान सरकार के अन्याय के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस सरकार में किसी को न्याय मिलना असंभव है। चाहें वह छात्रहित में हो, चाहे दलितहित में हो, या किसानहित हो। यहां सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। बीएचयू में जिस तरह छात्रा के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा घिनौना कार्य हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। यह कभी भी जनता का हित नहीं चाहती है, आज महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। दो दिन पहले रामपुर जिले में दलित छात्र की पुलिस की गोली से हुई मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सीबीआई से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर दलित परिवार को 50 लाख रुपए की मदद और एक नौकरी मांग करती है। यह सरकार का दलित विरोधी मुखौटा सामने आ गया है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है, जिसमें न्याय की गुहार लगाना एक तरह से भैंस के आगे बीन बजाना है। एआईसीसी के सदस्य रविकांत राय ने कहा कि इस सरकार में छात्रों का परीक्षा पेपर लीक होता है। इस सरकार का लाइन ऑर्डर फेल हो चुका है। वर्तमान सरकार में न्याय पाना असंभव है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने धरना प्रदर्शन में कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तभी सबको न्याय मिलेगा। इस दौरान पूर्व विधायक अमिताब अनिल दुबे, डॉक्टर मारकंडे सिंह, लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, लाल मोहम्मद, विद्याधर पांडे, अवधेश, सुमन चौबे, उषा चतुर्वेदी, महबूब निशा, किरण देवी, गयासुद्दीन, जफरुल्लाह अंसारी, विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, रईस अहमद, जावेद खान, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र कुमार, राशिद भाई, शंभू कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश पांडे, कुंदन खरवार, नसीम अहमद, शशि भूषण राय, सतिराम सिंह, आफताब आलम, प्रभु नारायण पांडे, अक्षय, अरविंद, मुसाफिर बिंद, पांचू बिंद, राहुल मौर्य, सुदामा यादव, सुशील सिंह, विजय शंकर पांडे आदि उपस्थित थे।

410 में 160 का हुआ चयन

410 में से 160 का हुआ चयन

गाजीपुर। शनिवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड कासिमाबाद में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं क्वैस सर्विस प्रा0लि0, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा गाजीपुर, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु कुल 05 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में लगभग 410 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 160 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला विकास खण्ड भांवरकोल में 4 मार्च 2024, को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।

सीडीओ ने 76 प्रार्थना पत्रों में से 9 का किया निस्तारण

सीडीओ ने 76 प्रार्थना पत्रों में से 9 का किया निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस समाधान दिवस मे 76 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 9 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 338 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर सिर्फ 30 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्र और राज्य के मुखिया जनता को अपना परिवार समझकर करते हैं कार्य:सांसद डा.संगीता बलवंत

केंद्र और राज्य के मुखिया जनता को अपना परिवार समझकर करते हैं कार्य: सांसद डा. संगीता

गाजीपुर। मनरेगा योजना अन्तर्गत पूरे प्रदेश में 1,100 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण एवं 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को लखनऊ लोक भवन से किया गया। इसी क्रम में जनपद में बने लगभग 12  ‘‘अन्नपूर्णा भवनों‘‘ में से ग्राम पंचायत गोला विकासखंड देवकली के अन्नपूर्णा भवन पर इस कार्यक्रम का सूचना विभाग द्वारा सजीव प्रसारण सांसद राज्यसभा डा. संगीता बलवन्त, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी,  अपर जिला अधिकारी (वि0 रा0) एवं आम जनमानस की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा डा. संगीता बलवन्त ने गॉव गोला में बनाये गये अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर दुकानों) का फीता काटकर उद्घाटन किया।

त्तपश्चात उन्होने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा  समाज के अन्तिम पायदान पर स्थित व्यक्ति तक पहुचने तथा उनको हर योजना का लाभ दिलाने हेतु गम्भीरता पूर्वक सोच रही है। उन्होने कहा कि हर घर आवास योजना, शौचालय, राशन, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा एवं अन्य प्रकार की लाभपरक  योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आज गोला गॉव में मॉडल उचित दर दुकान का लोकापर्ण गॉव एवं आस पास के लोगो के लिए सुनहरा अवसर है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने लोक भवन लखनऊ से किया। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य के मुखिया पूरी जनता को अपना परिवार समझकर कार्य करते हुए विकास को गति दे रहे है।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, खण्ड विकास अधिकरी देवकली, जिला आपूर्ति कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी, एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

गरीबों के सम्मान के बदले हर कुर्बानी देने को तैयार हूं:अफजाल अंसारी

मरना कुबूल है ,झुकना नहीं:अफजाल अंसारी

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधान सभा के तत्वावधान जंगीपुर विधान सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जंगीपुर मंडी परिसर में पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,डॉ वीरेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया।स्वागत समारोह के पूर्व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और महामंत्री भगवान यादव ने समाजवादी गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया।
अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है।यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा।यह चुनाव तय करेगा कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहेगा कि नहीं।

यदि आप चाहते हो कि इस देश में लोकतंत्र,देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप,गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय, देश का सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहें, तो इस देश से भाजपा सरकार को हर कीमत पर बेदखल करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा अपने ऊपर किए गए जुल्मों सितम की चर्चा करते हुए कहा कि मेरी कोई खता नही है गरीबों के सम्मान की रक्षा करना ही मेरा कसूर रहा है । इसी बात की सजा दे रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना जुल्म कर लें गरीबों के सम्मान के बदले हर कुर्बानी देने को तैयार हूं । उन्होंने कहा कि मरना कुबूल है झुकना नहीं। उन्होंने भाजपा के चार सौ पार के नारे को मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी हकीकत से पूरी तरह से नावाकिफ है । उन्हें इस चुनाव में बेरोजगार नौजवानों और किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।किसान और नौजवान चुनाव का इंतजार कर रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।

इस अवसर पर स्वागत करते हुए विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर जी के संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का नैतिक पतन होने के कारण देश में आज लोकतंत्र मृत्युशैय्या पर है। भाजपा सरकार ने लगातार नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार के पेपर लीक कारोबार के चलते नौजवानों का भविष्य अंधेरे में हैं। भाजपा नौजवानों को नौकरी देना नही चाहती इसलिए पेपर लीक की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि दंभपूर्ण बोल,आचरण और वादाखिलाफी के चलते जनता भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। आज की तारीख में पीडीए तबके के साथ साथ पूरी जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान,छात्र ,व्यापारी सभी आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रियाँ फूंक पा रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना।इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से विधायक मन्नू अंसारी,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,बजरंगी राम,सुभाष यादव, रीता विश्वकर्मा,रामाशीष यादव, सुग्गू यादव, राजेन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, चन्द्रेश्वर यादव, दारा यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दहेज लोभी पति को दस साल की सजा

दहेज लोभी पति को दस साल की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम अलख कुमार की अदालत ने शुक्रवार को दहेज हत्या के मामले में पत्नी हन्ता पति को सुनाई 10 साल की कड़ी कैद। साथ ही अन्य धाराओ में लगाया 22 हजार रुपये का अर्थदंड। अभियोजन के अनुसार जनपद जौनपुर थाना केराकत गांव बॉस बारी निवासी मंगल राजभर ने अपनी बहन अमृता राजभर की शादी 19 मई 2014 को थाना खानपुर गांव सिंगारपुर विनोद राजभर के साथ किया था और शादी के 3 साल बाद 2017 को उसकी बहन का गौना हुआ। अपने सामर्थ अनुसार दान दहेज दिया था। गौना के बाद से ही दहेज कम मिलने का ताना उसके ससुराल के लोग सास तीजा देवी, ससुर हरिराम राजभर व पति विनोद दहेज में मोटसाइकिल व सोने की सिकड़ी की माँग करते थे। 22 सितंबर 2020 को उसके ससुरालीजन ने उसकी बहन की गला दबा कर हत्या कर दी। इसकी सूचना उसी गांव के लोगो से मिली थी। सूचना पर वादी अपनी बहन के ससुराल गया तो वहाँ पर उसके ससुरालीजन उसकी बहन का शव छोड़ कर भाग गए। वादी की सूचना पर थाना खानपुर में दहेज लोभियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने दौरान विवेचना सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दी और विवेचना उपरान्त सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।
दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कुल 8 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया।
शुक्रवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने सास तीजा देवी व ससुर हरिराम राजभर को संदेह का लाभ देते हए दोषमुक्त कर दिया। वही पति विनोद राजभर को दोषी पाते हुए दहेज हत्या में 10 साल की सजा सुनाते हुए अन्य धाराओ में 22 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित करते हुए अभियुक्त विनोद राजभर को जेल भेज दिया।

आगामी ग्रीष्म ऋतु में समुदाय को जागरूक करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

आगामी ग्रीष्म ऋतु में समुदाय को जागरूक करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

सीएमओ कार्यालय में चिकित्सक, पैरामेडिकल कर्मी व स्वास्थ्यकर्मी हुए प्रशिक्षित

हीट वेव, हीट स्ट्रोक व वायु प्रदूषण से बढ़ता है मानव स्वास्थ्य का खतरा:- सीएमओ

गाज़ीपुर। आगामी ग्रीष्म ऋतु में जन समुदाय को जागरूक करने और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से ही तैयारियाँ शुरू कर दी है। इस क्रम में जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शुक्रवार को किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम, भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के कारण हीट वेव (लू), हीट स्ट्रोक (तापघात), कोल्ड वेव, अतिवृष्टि और सुखा जैसी परिस्थितियों और वायु प्रदूषण के कारण मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से व्यापक बचाव का कार्यक्रम संचालित किया जाना है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ ने बताया कि पहले दिन ग्रीष्म ऋतु के दौरान भीषण गर्मी, सम्भावित हीट वेव (लू), हीट स्ट्रोक (तापघात) तथा वायु प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों के लक्षणों, निदान, उपचार तथा बचाव को लेकर चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया। दूसरे दिन यानि शुक्रवार को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह तथा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ जेएन सिंह ने बदलते मौसम में फैलने वाली बीमारियों की समय पर सूचना प्राप्त करने एवं बचाव संबंधी गतिविधियां आयोजित करने की बात कही। प्रशिक्षक डॉ अभिनव सिंह एवं डॉ शाहबाज़ खान ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी दौरा पड़ना, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आना, सांस व दिल की धड़कन तेज होना, मिचली और उल्टी आना, नींद पूरी न होना आदि परेशानी हो सकती है। इससे बचाव के लिए प्राथमिक उपचार बेहद जरूरी है। इसके साथ ही लोगों को घर से निकलने से पहले पानी पीकर निकलना चाहिए और थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती। शुद्ध व ताजा भोजन का प्रयोग करने के अलावा भोजन बनने के तीन घंटे बाद बचे हुये भोजन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कार्यशाला का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।