All posts by UP Fast News

संकल्प पत्र पर 15 मार्च तक लिए जाएंगे आम आदमी के विचार

संकल्प पत्र पर 15 मार्च तक लिए जाएंगे आम आदमी के विचार

सरकार के कार्यों पर आम आदमी के विचार आमंत्रित करना जनता के प्रति निष्ठा का भाव: सांसद डा. संगीता

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं पर आधारित हो, समाज के प्रत्येक वर्ग की वैचारिक सहभागिता प्राप्त हो इस निमित्त “विकसित भारत संकल्प पत्र” सुझाव संकलन के लिए शुक्रवार को जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम से अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा के प्रति जो संकल्प लेती है उसे पुर्ण करने के लिए राजनीति करती है। तथा संगठन संकल्पों के आधार पर प्राप्त जनादेश सरकार के काम का आधार तय करता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के साथ भारत माता की जय भारतीय जनता पार्टी के राजनीति का मूल सिद्धान्त है।

इस दौरान नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि शीर्ष संगठन द्वारा निर्धारित संकल्प पत्र में सरकार के कार्यो तथा योजनाओं की व्यवस्था निहित होती है जिसके लिए आम आदमी के विचार आमंत्रित करना यह संगठन की लोकप्रियता तथा जनता के प्रति निष्ठा का समर्पित भाव है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज से शुरू यह अभियान 15 मार्च तक संगठन के निचले स्तर मंडलों तक से संग्रहित किए जाएंगे तथा इसके अलावा नमो एप्प तथा 9090902024 पर मिस्ड काल कर प्राप्त आवेदन पत्र भरकर भी विचार सुझाव भेजें जा सकते हैं। कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि एकात्म मानववाद भारतीय जनता पार्टी का मूल दर्शन है। यह दर्शन मनुष्य और समाज के बीच कोई संघर्ष नहीं देखता, बल्कि मनुष्य के स्वाभाविक विकास-क्रम और उसकी चेतना के विस्तार से परिवार, गाँव, राज्य, देश और सृष्टि तक उसकी पूर्णता देखता है। और उसी पुर्णता पर आधारित कार्यों में संकल्प पत्र सुझाव अभियान जन जन तक के विचारों के लिए चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर युवा, अधिवक्ता, लेखक, महिला मजदूर सहित सभी वर्गो से संग्रहित सुझाव, सुझाव पेटिका में डाले गए। इस अवसर पर बैठक में जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भानु प्रताप सिंह, बिजेंद्र राय, मुराहू राजभर, रविप्रकाश, रामनरेश कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता,डा प्रदीप पाठक, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश राम,व्यासमुनी राय, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी,अभय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आलोक शर्मा, नीतीश दूबे, अभिनव सिंह”छोटू”, प्रदीप सिंह, अनिल यादव, रामराज बनवासी, गुलाम कादिर राइनी, साधना राय, विश्वप्रकाश अकेला, अनिल पांडेय, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, सोमारु चौहान, गर्वजीत सिंह, दीपक सिंह, शशांक राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

प्रथम आगमन पर डॉ संगीता बलवंत का होगा भव्य स्वागत

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत का प्रथम आगमन वृहस्पतिवार को गृह जनपद में हो रहा है।डा संगीता बलवंत वृहस्पतिवार को पूर्वाह्न छ: बजे लखनऊ से चलकर सड़क मार्ग से सुल्तानपुर , जौनपुर के रास्ते चंदवक होते हुए 10-00 बजे,खानपुर बेलहरी (साई की तकिया) से जनपद में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओंअ द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। तत्पश्चात 10-30 बजे, बिहारीगंज डगरा,10-45 बजे, औड़िहार सैदपुर तिराहा के रास्ते बाजार होते 11-00 बजे, सैदपुर तहसील द्वार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 11-30 बजे,बासूपुर,11-15 बजे,पियरी, 11-30 बजे,देवकली,11-45 बजे, नन्दगंज बाजार होते हुए, 12-15 बजे, कुसम्ही कला,12-25,,सहेडी,12-40,फतेहउल्लाहपुर, 1-00 बजे,महाराजगंज,1-15 बजे,लंगडपुर, 1-20 बजे,कलौता चौराहा,1-30 बजे, पुलिस लाइन के रास्ते पीजी कॉलेज चौराहा,1-40 बजे,पीरनगर, शास्त्री नगर, 1-45 बजे, कचहरी ,1-50 बजे,महुआबाग से 2-00 मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर सकलेनाबाद, लंका,वंशीबाजार, प्रकाशनगर होते हुए अपराह्न 2-30 बजे पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।
इस बात की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के माध्यम से दिया है।

153 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

गाजीपुर।दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आई0टी0 एजुकेशन, बरहपुर, देवकली, गाजीपुर परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं होली हर्ब्स प्रा0लि0, क्वैस सर्विस प्रा0लि0, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 05 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 376 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 153 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला-शिव पुजन सिंह इण्टर कॉलेज, केलही, बिरनो, गाजीपुर में दिनांक-29.02.2024, को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।

देश की संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

गाज़ीपुर।बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में देश की प्रथम राष्ट्रपति ,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डा. राजेंद्र बाबू की पुण्यतिथि पर पीर नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और देश की संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया ।
महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ राजेंद्र बाबू इस देश के महान नेता थे । वह शुचिता और विद्वता तथा सरलता और सादगी के प्रतीक थे । वह अत्यंत मेधावी थे । वह महान कानूनविद होने के साथ-साथ सरलता और सादगी के प्रतीक थे । वह महात्मा गांधी के अत्यंत प्रिय थे । उन्हें बिहार का गांधी भी कहा गया । वह इतने नैतिक और ईमानदार थे की उनके राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनके पास रहने के लिए अपना कोई निजी आवास नहीं था।उन्होंने बिहार कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सदाकत आश्रम को अपनी रहने का ठिकाना बनाया । वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं ,उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है ‌।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सभासद परवेज अहमद,अशोक कुमार श्रीवास्तव ,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, ,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, राजेश श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।इस संगोष्ठी की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महासभा के महामंत्री अरुण सहाय ने किया ।

डा.संगीता बलवंत को राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गाजीपुर।जिले की सदर विधानसभा की पूर्व विधायक, पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा सदस्य चुने जाने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर पटाखे फोड़े और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया ।डा. संगीता बलवंत की साहित्य में अभिरुचि के साथ साथ छात्र जीवन से ही राजनैतिक लगाव रहा है।डा. संगीता बलवंत की दर्जनों साहित्यिक रचनाएं प्रकाशित है। वहीं वह पूर्व में गाजीपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्र संघ उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायक तथा अब राज्य सभा के लिए चुनी गई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डा. संगीता बलवंत की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति है। भारतीय जनता पार्टी ने सर्व समाज को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। विशेष रूप से डा. संगीता बलवंत सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई शुभकामना। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर लोकसभा सीट भी जितेगी।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के सम्मान और समृद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव से प्रयासरत रही है।आज डा. संगीता बलवंत को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने यह साबित कर दिया है।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जहां जाति और धर्म , अमीर गरीब से परे समाज के हर वर्ग को यहां तक की कमजोर से कमजोर को भी नेतृत्व प्राप्त है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लास से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत कि बधाई देते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। पटाखे की आवाज बहुत देर तक आसमान में रंग बिखेरती रही।
इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश बिन्द, लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश, संतोष जायसवाल, रासबिहारी राय, सुनिल गुप्ता, अविनाश सिंह, गिरधारी जायसवाल, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, अभिनव सिंह छोटू, काशी नाथ तिवारी,हर्षजीत सिंह,शशांक राय,शिवम त्रिपाठी, निखिल राय, मुरली कुशवाहा, सूर्य प्रकाश यादव, परवेज खान, योगेश शुक्ल, हिमांशु यादव, रामनिवास मौर्य, सुनील चौहान सहित आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक दिवसीय रोजगार मिला का हुआ आयोजन

गाजीपुर।दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन,गाजीपुर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में गाजीपुर पब्लिक स्कूल, अवती, नगसर,परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं होली हर्ब्स प्रा0लि0, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 04 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 267 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 125 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला-राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आई0टी0 एजुकेषन, सावित्री बालिका इण्टर कालेेज के पास, बरहपुर, नन्दगंज, देवकली, गाजीपुर में दिनांक-28.02.2024, को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।

डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने हो रहे माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे सर्वप्रथम मॉ0 शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इण्टर कॉलेज जलालाबाद, मॉ विणावादनी स्कूल हरदासपुर खुर्द, जय सत् गुरू देव जनता इण्टर कालेज दुल्लहपुर गाजीपुर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मॉ विणावादनी विद्यालय में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के तौर पर नियुक्त अनिल कुमार कम्प्यूटर आपरेटर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होने परीक्षा केन्द्रो के विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि किसी दशा में परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर आपरेटर पद का कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रो कक्ष निरीक्षक के रूप में नही रखे जाएंगे अन्यथा की स्थिति मे पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण करते हुए छात्र/छात्राओं का प्रवेश पत्र से मिलान भी किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिया,समस्त सेक्टर मजिस्टेªटो को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। हाईस्कूल की प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान उपस्थित 59049 छात्र/छात्राओ में 9876 छात्र अनुपस्थित पाये गये एवं इण्टरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 416 छात्र/छात्राओं में से 19 अनुपस्थित पाए गए। इसी क्रम में इण्टरमीडिएट की द्वितीय परीक्षा में 6090 छात्र/छात्राओं में 439 छात्र अनुपस्थित पाए गए।
 जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो संबंधित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा, उन्होंने  संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी सभी को सख्त निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायी जाए।

युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

एक बडी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी

गाजीपुर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम “युवा चौपाल” की कार्यशाला शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन के कांफ्रेंस हॉल में जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा की युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य निर्माण, आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने योजनाओं के माध्यम से समर्पित प्रयास किया। यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव 2024 के प्रति एक बहुत बडी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि भाजपा जैसे कार्यकर्ता किसी भी राजनैतिक दल में नहीं मिलेंगे, जो सदैव समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से संगठन और समाज की सेवा करते हैं। और इसी सेवा भाव के साथ आप सभी को युवा चौपाल कार्यक्रम शीर्ष नेतृत्व ने दिया है ।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए पार्टी शिर्ष नेतृत्व द्वारा दिये गए इस जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करेंगे।
कार्यशाला का संचालन भाजयुमो महामंत्री विवेकानंद राय ने किया एवं समापन महामंत्री अविनाश सिंह सोनू ने किया।
कार्यशाला में भाजयुमो उपाध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, हर्षित सिंह,, जिला मंत्री प्रीति गुप्ता,जितेंद्र उपाध्याय,कोषाध्यक्ष आशुतोष राय,सदस्य शिवम राय ,गौरव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,सौरभ उपाध्यक्ष,दुष्यंत अग्रहरि,मुकेश मौर्या,रिपयुञ्जय गुप्ता, सुनील चौधरी,योगेश शुक्ला,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा छापा

डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा छापा

गाजीपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर और आर०सी० पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)- के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर०पी० सिंह नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को छापा मारकर खाद्य पदार्थों पनीर/दूध के 3 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये। जिसमें काशी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नवली स्थित प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध के 2 नमूने, यादव पनीर भण्डार सुहवल स्थित प्रतिष्ठान से पनीर का 1 नमूना लिया। लिए गए नमूनें को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० भेजा। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व आर०पी० सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। जांच टीम में अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, गुलाबचन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह, एवं विरेन्द्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीग शामिल रहे।

महिला पीजी कॉलेज के शिक्षक ने बनाया डिजाइन, सरकार ने दिया प्रमाण पत्र

महिला पीजी कॉलेज के शिक्षक ने बनाया डिजाइन, सरकार ने दिया प्रमाण पत्र

गाजीपुर। भूजल में उपस्थित अर्सेनिक को हटाने के लिए एक पोर्टेबल फ़िल्ट्रेशन उपकरण का नवीन डिज़ाइन डॉ. अकबरे आज़म, राजकीय महिला पी॰ जी॰ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर एवं साथी पर्यावरण वैज्ञानिको द्वारा किया गया है। यह फ़िल्ट्रेशन उपकरण भूजल से अर्सेनिक को हटाने के साथ-साथ पीने के पानी को सुरक्षित और शुद्ध बनाने का काम करता है। डॉ अकबरे आजम के इस डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पेटेंट के रूप में प्रमाणपत्र दिया गया है। डॉ. अकबरे आज़म ने मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार को बताया, “भूजल में अर्सेनिक की मात्रा बढ़ रही है और यह जनस्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रहा है। इस उपकरण का डिज़ाइन इस समस्या का हल प्रदान करने का प्रयास है।” उन्होंने इस डिजाइन को प्रभावी, सस्ता, और पोर्टेबल बनाने का प्रयास किया है ताकि लोग इसे घरेलू उपयोग के लिए आसानी से ले सकें। भविष्य में यह फ़िल्ट्रेशन उपकरण एक सरल और प्रभावी प्रक्रिया के माध्यम से भूजल से अर्सेनिक को हटाने में उपयोगी साबित होगा। इसके अलावा, यह उपकरण पानी को पीने योग्य बनाने के लिए अन्य जहरीले पदार्थों को भी निकाल सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने इस उपकरण के डिज़ाइन को बड़ी उपलब्धि मानते हुए कहा, “यह डिज़ाइन न केवल जनस्वास्थ्य के प्रति ध्यान देता है, बल्कि हमारे सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी संवेदनशीलता प्रदर्शित करता है।” इस उपकरण के सफल डिज़ाइन के लिए डॉ. अकबरे आज़म को महाविद्यालय परिवार ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।