All posts by UP Fast News

शिक्षक धर्मेंद्र सिंह को गूगल ने किया एडुकेटर सर्टिफिकेट से सम्मानित

शिक्षक धर्मेंद्र सिंह को गूगल ने किया एडुकेटर सर्टिफिकेट से सम्मानित

कंप्यूटर विभाग, स्वामी सहजानन्द को मिला गूगल प्रमाणपत्र

गाज़ीपुर। पूर्वांचल इंस्टिट्यूट ऑफ आईटी, कंप्यूटर विभाग के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में विभागाध्यक्ष के रूप में काम करने शिक्षक धमेंद्र कुमार सिंह को गूगल के द्वारा एडुकेटर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। गाज़ीपुर जैसे छोटे जिले मे इस तरह का सम्मान पाने वाले प्रथम शिक्षक है जिससे उनकी कार्य क्षमता एवं तकनीकी योग्यता का पता चलता है। गूगल जो विश्व की सबसे बड़ी आईटी कम्पनी है। जो अपनी परीक्षाएं पूरे दुनिया मे आयोजित करता है।जिसको पास करने के लिए न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक का होना अनिवार्य है। इस परीक्षा को पास करके श्री सिंह ने इस जिले का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। कंप्यूटर विभाग द्वारा सम्मान समारोह मे प्राचार्य स्वामी सहजानंद विजय राय ने उक्त शिक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा की यह हमारे कॉलेज के लिए गौरव का विषय है की श्री सिंह जैसे लोग कंप्यूटर की शिक्षा हमारे कॉलेज मे दे रहें है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डॉ अजय राय, डॉ संजय राय, डॉ विलोक सिंह, सत्येंद्र राय, समीर राय एवं अन्य लोग उपस्थित रहें l

राहुल गांधी की सामाजिक न्याय यात्रा का होगा ऐतिहासिक स्वागत

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की सामाजिक न्याय यात्रा का होगा ऐतिहासिक स्वागत

गाजीपुर। देश में भ्रष्टाचार और भेदभाव मिटाने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से निकाली जा रही सामाजिक न्याय यात्रा बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से प्रवेश करने जा रही है, जो 20 जिलों से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय रजदेपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी के सम्बंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मो. फसाहत हुसैन बाबू एवम लोकसभा कोऑर्डिनेटर एच.सी. दुर्वेदकर ने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के साथ ब्लॉक और सभी फ्रंटल कमेटी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में भाग लिया। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं से यात्रा में उपस्थित होने की बात कही। फसाहत हुसैन ने बताया कि यात्रा जिधर से निकल रही है उसे आपार जनसमर्थन मिल रहा है। लोग राहुल गांधी और कांग्रेस के विचारों से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कार्यकर्ता और जनता स्वागत के लिए बेताब हैं। यात्रा चंदौली, वाराणसी और लखनऊ होते हुए आगे बढ़ेगी। वहीं एचसी दुर्वेरकर ने बताया कि बिहार से यूपी में यात्रा का प्रवेश लोकप्रिय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में होगा, जिसमें सभी कांग्रेस जनों की उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ये यात्रा देश में चल रही नफरत की राजनीति को रोकने के लिए और सामाजिक न्याय के लिए जनहित में निकाली जा रही है जिसे जनता का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। जिसमें गाजीपुर की सहभागिता उल्लेखनीय होनी चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी मीटिंग में संयुक्त रूप से नेताओं को आश्वस्त करते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि भारत जोड़ो सामाजिक न्याय यात्रा को यूपी में पहुंचते ही भव्य स्वागत और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य डॉक्टर मारकंडेय सिंह, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुमन चौबे ,आशुतोष गुप्ता एवं चंद्रिका सिंह, जफरुल्लाह अंसारी, हामिद अली, राजीव सिंह, उमाशंकर सिंह, मंसूर मिसाल जैदी ,दिव्यांशु पांडे ,हर्ष पांडे, विद्या शंकर पांडे, वीरेंद्र कुमार राय, मोहन राम, अजय दुबे,ईनर्मल यादव, साजिद खान, गयासुद्दीन अंसारी, हरिओम यादव, डॉक्टर गुड्डू, नसीम अख्तर, गुड्डूशशि भूषण राय, उमाशंकर सिंह, बृजेश गौतम, विनोद सिंह, गुलबास यादव, सदानंद गुप्ता, रईस अहमद, मिलिंद सिंह, सतीश सिंह, मोहम्मद कादिर, अनिल पाठक, विपुल विनायक मिश्रा, ओम प्रकाश पांडे, सेराज, उदित नारायण, मक्खन वर्मा, विजय शंकर पांडे ,सुशील सिंह ,प्रकाश नारायण पांडे ,राहुल मौर्य ,राजेश यादव, तारीख अजीज, राम अवतार भारती गर्जन यादव आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने किया डा.संगीता बलवंत का स्वागत

भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर किया डॉ संगीता बलवंत का स्वागत

गाजीपुर। लाभार्थी सम्पर्क कार्यशाला का आयोजन सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय की परिकल्पना है कि जब तक हम देश के अत्यंत गरीब और कमजोर व्यक्ति तक को मजबूत नहीं कर पाएंगे तब तक देश को विकसित नहीं बना सकते। इसी सोच और परिकल्पना को साकार करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजनाओं के माध्यम से देश के कमजोर और गरीब तक को समृद्ध और समर्थता प्रदान करते हुए विकसित भारत की नींव मजबूत किया है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यशाला विषय प्रस्तुत करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका सम्मान के साथ सरकार ने योजनाओं के माध्यम से देश का सर्वांगीण विकास और बुनियाद को मजबूत किया है। उन योजनाओं से हर व्यक्ति जागरूक हो यह भाजपा कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज किसी भी अन्य राजनैतिक दल में यह साहस नहीं है जो सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो को नकार सके।

क्योंकि निष्ठा और नैतिकता से किया गया यह कार्य विकसित भारत के निर्माण में देश को मजबूत करने में सक्षम हो रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए जिले की पूर्व विधायक डा संगीता बलवंत को उम्मीदवार बनाए जाने पर उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। तथा पार्टी नेता किसान नेता वासुदेव पांडेय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शान्ति दी गई।
इस अवसर पर कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनिता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय, विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, रवि प्रकाश, जयप्रकाश गुप्ता, शशि सोनकर, दयाशंकर पांडेय, लालसा भारद्वाज, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राकेश यादव, गर्वजीत सिंह, रमेश सिंह पप्पू, हरेन्द्र यादव,पूनम मौर्य, संतोष जायसवाल, सोमारु चौहान, अनिल यादव, सोनम शर्मा, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे सहित मंडल अध्यक्ष विधानसभा संयोजक आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

ग्रामीणों की अवर अभियंता ने सुनी समस्या,किया निस्तारण

ग्रामीणों की अवर अभियंता ने सुनी समस्या किया मौके पर निस्तारण

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अंतर्गत उपकेंद्र मरदह के अवर अभियंता एसके ओझा ने ग्राम सभा गोविंदपुर किरत (झारकोल) की समस्या को देखते हुए रविवार को ग्रामीणों से बात किया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा गोविंदपुर ( झारकोल ) की शहीद फीडर की पिछले 6 साल से विद्युतीकरण नही है, जिसके कारण उस क्षेत्र के ग्रामीणों को सही से बिजली नही मिल पाती है। इस मामले को लेकर एसके ओझा ने तत्काल उस फीडर के अंतर्गत उस स्थान का सर्वे किया। सर्वे के उपरांत प्राक्कलन बनाकर डिवीजन में भेजकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम सभा गोविंदपुर कीरत कुटिया के पास न्यूट्रल का तार की समस्या को लेकर प्रक्लान बनाकर भेजा गया और पास करवाकर न्यूट्रल का तार लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर दिया। एसके ओझा ने गोविंदपुर किरत कुटिया के पास न्यूट्रल का तार लगाकर सप्लाई नियमित करवा दिया। कहा कि गोविंदपुर किरत झारकोल का एस्टीमेट पास होने के उपरांत वहां भी कार्य जल्द ही करा दिया जाएगा। वर्तमान समय में सभी उपभोक्ता की सप्लाई चल रही है।

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,दिया सख्त निर्देश

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिया सख्त निर्देश

गाजीपुर। रविवार को दो सत्रों में होने वाली परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने लूर्दस कान्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने लूर्दस कॉवेन्ट बालिका इण्टर कालेज का स्थलीय निरीक्षण कर परीक्षा की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी कैमरा तथा कक्षोें को देखा। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापको को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एंव ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चत करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। कोई भी प्रतिकुल परिस्थितियो पर तत्काल पुलिस बल का सहयोग लिया जाय।

पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत:कृष्णबिहारी राय

पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत: कृष्णबिहारी राय

गाजीपुर।एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनता पार्टी के महामनीषी पं दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिश्र बाजार स्थित आदमकद प्रतिमा पर रविवार को माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर मनाई। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व और विचार देश के कमजोर व असहाय लोगों के समृद्धि का स्रोत तथा विकसित भारत के निर्माण में सहायक हैं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर की जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय की सोच समाज के अंतिम व्यक्ति के समृद्धि, सम्मान के साथ मुख्य धारा से जुड़ने व मजबूत होने से देश के मजबुती का मानक है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पुर्ण कर रही है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का सपना पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारों में निहित है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के सम्मान में नारे भी लगाए। तथा इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की साफ सफाई भी किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुनील गुप्ता, निर्गुण दास केशरी, अमरनाथ दूबे, संतोष जायसवाल, रासबिहारी राय, राजन प्रजापति, अभिनव सिंह छोटू, सोमेश राय, हेमंत त्रिपाठी, समरेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दुष्यन्त अग्रहरि, प्रीति गुप्ता, संदीप राय, विशाल चौरसिया,नन्दू कुशवाहा, रामानुज राय, गर्वजीत सिंह, विजय कुमार राय, शनि चौरसिया, विवेकानंद राय, कुंवर बहादुर सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, हिमांशु यादव, धर्मेन्द्र कुशवाहा,आनन्द गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

गाजीपुर पत्रकार भवन के प्रथम तल का सांसद अफजाल अंसारी ने किया लोकार्पण

आज की पत्रकारिता साहस भरा काम, पत्रकार भवन के प्रथम तल लोकार्पण पर बोले सांसद अफजाल अंसारी

गाजीपुर पत्रकार भवन के प्रथम तल का सांसद अफजाल अंसारी ने फीता काट कर किया लोकार्पण

प्रथम तल के निर्माण कार्य में बीएसपी सांसद ने विकास निधि से दिया है 11 लाख रुपया

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्मित प्रथम तल का रविवार  को गाजीपुर लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी ने शिलापट्ट से परदा हटाकर और फीता काट कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद अफजाल अंसारी का गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के भवन पर पत्रकारों ने स्वागत किया। रविवार को दिन में लगभग 12 बजे, बीएसपी सांसद अफज़ाल अंसारी ने पत्रकार भवन के नवनिर्मित भवन का आधिकारिक रूप से लोकार्पण किया। बता दें कि गाजीपुर पत्रकार भवन, जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों की काफी पुरानी रजिस्टर्ड संस्था है, जिसका भवन कचहरी जिला मुख्यालय पर स्थित है, जिसका ग्राउंड फ्लोर पहले से ही तीन जन प्रतिनिधियों की विकास निधि से बन कर तैयार हो चुका था, और ऊपर का प्रथम तल गाजीपुर के सांसद निधि से बनकर पिछले दिनों तैयार हुआ है। इस भवन के प्रथम तल का निर्माण 11 लाख रुपए की लागत से हुआ है, जिसका आज औपचारिक रूप से सांसद अफजाल अंसारी ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर अफजाल अंसारी ने अपने संबोधन में पत्रकारों से कहा कि इस भवन की जिला मुख्यालय पर पत्रकार साथियों के लिए आवश्यकता थी, और आप लोगों ने मुझे जब यहां बुलाया था तो मैंने इसकी उपयोगिता को समझ कर आप के लिए अपनी सांसद निधि से इसका प्रस्ताव दिया, जिसकी मुझे खुशी है। उन्होंने कहा कि विकास निधि जनपद की मूलभूत आवश्यकताओं पर खर्च होती है और इसकी आवश्यकता थी।

उन्होंने पत्रकारों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप लोग यहां से अपने समाचार संकलन, लेखन और प्रेस कांफ्रेंस के साथ अपनी संस्था से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य और सुविधापूर्ण ढंग से कर सकेंगे। कहा कि अभी हमारी साढ़े सात करोड़ विकास निधि शासन से आनी बाकी है, लेकिन जिला से ऑडिट रिपोर्ट नहीं जा सकी । उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों से कहा कि फिर मौका मिला तो आप पत्रकार साथियों के लिए ऊपर ठहरने के लिए कमरे की भी व्यवस्था कराऊंगा, जिससे दूर दराज या बाहर से कोई पत्रकार आ जाए तो उसे परेशानी न हो। इस अवसर पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, अनिल उपाध्याय, अभिषेक सिंह, देवब्रत विश्वकर्मा, इंद्रासन यादव, विनय सिंह, पवन श्रीवास्तव, सूर्यवीर सिंह, दुर्गविजय सिंह, रविकांत पांडे, आशुतोष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, संजय सिंह, मनीष मिश्रा, शिव प्रताप तिवारी उर्फ भोलू, रतन कुमार उर्फ विक्की, संजीव पत्रकार साथी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत तिवारी व अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने किया।

कुलपति ने पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के माखन कटोरी पौध का किया रोपण

कुलपति ने पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के माखन कटोरी पौध का किया रोपण

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर स्थित शिव वाटिका में रविवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय की कुलपति प्रोफे० (डॉ०) वन्दना सिंह ने वृक्षारोपण किया। कुलपति ने पौराणिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले पौधे माखन कटोरी (फाइकस कृष्णि) का रोपित किया। कुलपति की ओर से वृक्षारोपण के दौरान कालेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह और प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के साथ अन्य शिक्षक और कर्मचारियों की भी मौजूदगी रही। उन्होंने शिव वाटिका स्थित विभिन्न प्रकार के वृक्ष, तालाब आदि का गहन निरीक्षण करने के पश्चात शिव कुटी में कुछ देर विश्राम किया। उन्होंने शिव वाटिका के कुशल रखरखाव को लेकर महाविद्यालय परिवार की सराहना किया। शिव वाटिका स्थित शिव मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्होंने भजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।


कुलपति ने कृषि संकाय की ओर से संचालित डेयरी फार्म, पोल्ट्री फार्म, जिम्नेजीयम हाल और खेलकूद मैदान का भी निरीक्षण किया। इस बाबत महाविद्यालय परिवार की ओर से रखे कुछ मांगों पर उन्होंने सहमति जताई।
कुलपति सिंह ने प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय की मौजूदगी में शिक्षकों के साथ आयोजित संवाद बैठक में शिक्षकों के साथ कई अकादमिक विषयों पर चर्चा किया। इस बीच शिक्षकों की ओर से आए कई सुझाव पर कुलपति ने सहमति जाहिर किया। उक्त बैठक में प्राचार्य के साथ चीफ प्रॉक्टर प्रो० एस० डी० सिंह परिहार, आईंक्यूएससी के समन्वयक प्रो० एस०एन० सिंह, पीएचडी कोर्स वर्क के सह- समन्वयक प्रो० अरुण कुमार यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ० रामदुलारे, संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० संजय सुमन, अमरजीत सिंह, प्रदीप रंजन, स्टेनोग्राफर संजय कुमार श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पुस्तकालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह के साथ ही अन्य कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे। इसके साथ कि कुलपति ने बीए की छात्रा अंजली मौर्या को भी सम्मानित किया।

अंजली मौर्या गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कर्तव्य मार्ग के परेड में प्लाटून कमांडर के तौर पर हिस्सा लिया। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और अंजली अनेक छात्र-छात्राओं के लिए एक रोल मॉडल है। अकादमी गतिविधियों के साथ ही एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भी छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सपना सिंह ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सपना सिंह ने किया सम्मानित

गाजीपुर। पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों तथा संकुल स्तरीय संघों के महिलाओं पदाधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय शक्ति संवाद तथा चाय पर चर्चा कार्यक्रम का एक दिवसीय आयोजन जिला पंचायत हाल में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से ज्यादा महिलाओं को सपना सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

महिलाओं के समग्र विकास और सम्मान के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकारों ने जो काम विगत वर्षों में किया है वह नारी शक्ति के लिए अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है। सपना सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ नारा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का महिलाओं के समृद्धी का मूल मंत्र है। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान स्वयं सहायता समूह से संपर्क स्थापित कर विकसित भारत के संकल्प को जोड़ना हैं। शक्ति वंदन अभियान के तहत सातों विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं का सम्मान तथा सम्पर्क किया जाएगा। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एल ई डी टीवी के माध्यम से समुह के बहनों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे।


इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, माया सिंह, किरन सिंह एवं सभी सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

सीईओ ने जिले में बनी सड़को का किया निरीक्षण,दिया जांच का आदेश

सीईओ ने जिले में बनी सड़को का किया निरीक्षण, दिया जांच का आदेश

यूपीआरआरडीए की सीईओ दिव्या मित्तल ने पीएमजीएसवाई की सड़कों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरणबद्ध और समयबद्ध लक्ष्य की प्राप्ति, उच्च गुणवत्ता की ग्रामीण सड़कों को बनाये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाये, भविष्य में एफ०डी०आर० तकनीक को प्राथमिकता देते हुये नये मार्गों का निर्माण प्रस्तावित किया जाये और एफडीआर तकनीक को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए कान्ट्रेक्टर्स के साथ मीटिंग करते हुये अच्छा संवाद बनाए रखा जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता व मानकों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। इसके लिए जरूरी है कि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। डिप्टी सीएम के दिये गये निर्देशों पर उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिव्या मित्तल ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य अभियन्ता, यूपीआरआरडीए, पी०एम०यू०-प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट, पी०आई०यू० के अभियन्ता एवं कॉन्ट्रैक्टर के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत जनपद मऊ में निर्मित 02 मार्ग, पैकेज सं० यूपी-515178, मार्ग-एमआरएल-98 करहा से जहांगंग, पैकेज सं० यूपी-5193, मार्ग-एमआरएल-65 भोजी से कठरी मार्ग एवं जनपद गाजीपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित 1 मार्ग पैकेज सं० यूपी-29135, मार्ग-टी15-रायपुर से जाही का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जनपद मऊ में निर्मित उक्त मार्गों का निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। जनपद गाजीपुर के मार्ग पैकेज सं० यूपी-29135, मार्ग-टी15-रायपुर से जाही सम्पर्क मार्ग को कॉन्ट्रैक्टर मेसर्स सी०एल० गुप्ता एण्ड एम०ई० टैक्नो सॉल्यूशन्स (जे०वी०) द्वारा समय से पूर्ण नहीं किया गया तथा प्रथम दृष्टया एफ०डी०आर० बेस की सतह पर अत्यधिक अन्डुलेशन पाये गये और कार्य संतोषजनक प्रतीत नहीं हो रहा है। जिसको देखते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा भौतिक, वित्तीय एवं अभिलेखीय जांच कराये जाने के निर्देश दिये गये।