व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस
गाजीपुर। व्यापार मंडल कैंप कार्यालय रौजा पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अबू फखर खान ने ध्वजारोहण किया। जिसमें V-बाजार के सभी कर्मचारी, पूर्वांचल लाइब्रेरी के सारे छात्र, DSI कंप्यूटर संस्था के समस्त छात्र, L1- कोचिंग के छात्र ध्वजारोहण के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्री प्रकाश केसरी, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केसरी, नगर अध्यक्ष सुप्रोतिम बागची, गौरव राय व गौरव सिंह (अधिवक्ता), मुरारी सिंह, प्रदीप कुमार विजय सिंह, नसरुद्दीन, इनामुल, अबू कदर खान इरफान, अजहर खान, शमीम, बाबू भाई, हम्जा खान आदि लोग ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री प्रकाश केसरी ने किया।
शाह फैज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं की हुई विदाई
गाजीपुर। शुक्रवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में 75वाँ गणतंत्र दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की व राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके पश्चात् राष्ट्रगान हुआ व झंडा गीत गाया गया। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट करके झंडे को सलामी दी। विद्यालय के छात्र पुष्कर उपाध्याय ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इसका संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया।
आज विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया था जिसमें कक्षा 1 एवं कक्षा 9 के छात्र छात्राओं ने बहुत ही मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया। इस विदाई समारोह में विभिन्न वर्गों में रूद्र कुमार, अलोक कुमार एवं सौम्या यादव को 100 प्रतिशत उपस्थिति, अनुराग सिंह गौतम को ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ एवं आयुषी श्रीवास्तव को मिस फेयरवेल तथा अविनाश कुमार यादव को मिस्टर फेयरवेल का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के निदेशक ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आप अपनी स्कूली शिक्षा समाप्त कर रहे हैं व हर कोई किसी न किसी व्यवसाय को चुनेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से अध्यापन कार्य को सर्व श्रेष्ठ मानता हूँ क्योंकि यह एक बहुत ही नेक व्यवसाय है। मैं आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और आप जिस भी क्षेत्र में जाएँ वहा विद्यालय, जिले व माता पिता का नाम रोशन करें। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के मैनेजमेंट ने सहायक कर्मियों को उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किया। हमारा विद्यालय हर क्रिया कलाप में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है।
इसी क्रम में 25 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता रैली में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा 24 एवं 25 जनवरी को जिला स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमे हमारे विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा प्रिया वर्मा, श्रेया राय, जागृति सिंह, मान्या एवं तान्या सैनी ने प्रतिभाग लिया व जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों की साज सज्जा आमना ओबैद एवं उमेश ने किया तथा प्रबंधन विद्यालय की को_ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उपप्रधानाचार्य डॉ. प्रीती उपाध्याय, को-ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी, प्राइमरी इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा, वरिष्ठ अध्यापक राजेश सिंह एवं समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।
डबल इंजन सरकार पाने के लिए कमल के निशान को चुनें: एमएलसी चंचल
गाज़ीपुर। 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को पार्टी चिन्ह (कमल) और केंद्रीय कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए देश भर मे ( दीवार लेखन ) अभियान शुरू किया है। जिस क्रम मे एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने शुक्रवार को नगर पंचायत सैदपुर स्थित वार्ड न. 3 में अभियान के तहत दीवार पर कमल का निशान बनाया और नारे लिखे। उन्होंने कहा कि “दीवार लेखन अभियान के माध्यम से आमजन से अपील करने के क्रम मे राज्य और केंद्र में डबल इंजन सरकार पाने के लिए आगामी चुनावों में हमारे कमल के निशान को चुनें।” एमएलसी ने कहा कि यह अभियान केंद्र में भाजपा सरकार की सफलता और लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। “यह अभियान पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। जो मतदाता हमारी पार्टी को चुनेंगे उन्हें एक मजबूत और स्थिर सरकार मिलेगी। उन्होंने एक दीवार पर कमल का फूल बनाया और लोगों से इस प्रतीक में विश्वास रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गारंटी को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाण्डेय, आँशु दुबे, अखिलेश कुशवाहा, अनूप जायसवाल उर्फ़ अनुराग, आकाश पाण्डेय, अर्जुन चौधरी, महताब खान, राजेश गुप्ता, अरविन्द सोनकर, नमन वर्मा सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस पार्टी ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के बाद निकली न्याय यात्रा
गाजीपुर। आजादी के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर पर झंडारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फसाहत बाबू, प्रदेश सचिव और गाजीपुर प्रभारी ने जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के साथ संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। उसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सामाजिक न्याय यात्रा की तर्ज पर सभी कांग्रेस जनों ने मिलकर हाथ में तिरंगा लेकर रजदेपुर से विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद से लंका मैदान तक न्याय यात्रा निकाला। इस अवसर पर फसाहत हुसैन ने 26 जनवरी की बधाई देते हुए कहा कि आज देश में संविधान खतरे में है, आज राहुल गांधी देश में मजहबी राजनीति को रोकने और सामाजिक न्याय के लिए यात्रा निकाल रहे हैं, हमलोगों को एकजुट होकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना होगा। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज देश गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और भाजपा सरकार जाति मजहब, मंदिर मस्जिद की नीति पर देश को बांटने का काम कर रही है, जो गलत है। भाजपा की सरकार देश की भ्रष्टतम सरकार है, हमें राहुल जी की सामाजिक न्याय यात्रा का समर्थन कर गाजीपुर के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर यात्रा निकालकर जनता को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का काम करना है। संदीप विश्वकर्मा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश का युवा बेरोजगार है, सरकारी नौकरियां गायब है और भाजपा अमृतकाल मना रही है। हमलोग राहुल जी की सामाजिक न्याय यात्रा की तर्ज पर गाजीपुर में भी यात्रा निकाल कर जनता को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र पीसीसी सदस्य डॉक्टर मारकंडेय सिंह, डॉक्टर जनक कुशवाहा ,अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, आशुतोष गुप्ता, हामिद अली ,महबूब निशा, राम नगीना पांडे, डॉ संगीता राजभर, कुसुम तिवारी, सीमा विश्वकर्मा, सुमन चौबे, उषा चतुर्वेदी ,सदानंद गुप्ता, रतन तिवारी, अनुराग पांडे, आलोक यादव, लाल मोहम्मद ,शमीउल्लाह खां, शंभू कुशवाहा, शबीबूल हसन, आदिल अख्तर, सतीश उपाध्याय ,ज्ञान प्रकाश सिंह, राजेश गुप्ता, रईस अहमद ,सुशील सिंह, विनोद सिंह, विद्याधर, विजय शंकर पांडे ,इस्लाम मास्टर, रूद्रेश निगम, राजेश विश्वकर्मा, सूरज खरवार, संजय गौतम ,शाहनवाज, रिंकू भाई ,अब्दुल्ला भाई, रंभा राजभर ,संजय खरवार ,शेषनाथ दुबे, संजय सिंह ,आशीष यादव ,विक्की यादव, विकास यादव, सतीश गुप्ता, मोहिद्दीन भाई, प्रदीप शर्मा, आदि लोग कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ” गणतंत्र दिवस का पर्व”
गाजीपुर। ब्रिटिश जंजीरों की जकड़ से भारत को मुक्त कराने में स्वयं को न्यौछावर करने वाले वीरों की याद दिलाता हुआ यह पर्व गणतंत्र दिवस हमें आज भी उमंग जोश एवं एकता की भावना से भर देता है। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में गणतंत्र भारत की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झंडारोहण करके किया।
तत् पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौर में विद्यालय के कक्षा नौवीं की छात्रा शिवांगी व दसवीं की छात्रा दिव्यांका ने अपने वक्तव्य के माध्यम से शहीदों के चन्द कथनों, स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए उनके प्रयासो एवं गणतंत्र दिवस से जुडे. मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों उनके कर्तव्यों एवं गणतंत्र दिवस की महत्ता के प्रति अपने विचार उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए। साथ ही साथ उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ देते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना भी की। तत्-पश्चात छात्रों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रशंसा के द्वारा किया गया।
ईवीएम हटाओ के लगे नारे, दिया राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन
गाजीपुर। गुरूवार को EVM हटाओं संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जनपद के अधिवक्ताओं ने EVM हटाओं VVPAT हटाओ -बैलेट पेपर लाओं- भारत बचाओं -संविधान बचाओं- लोकतंत्र बचाओं नारे के साथ सिविल एवं कलेक्ट्रेट परिसर मे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को सौंपा। इस जुलूस का नेतृत्व कर रहे सिविल बार के वरिष्ठ अधिवक्ता आत्मा यादव ने भाजपा की नीति और नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा जनता के मतों का कपटपूर्ण अपहरण कर रही है। उसे जनता के फैसले पर विश्वास नही हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव हो। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि EVM पर जब तक रोक नहीं लगती तब तक पूरे देश के अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजेश कुशवाहा एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, ताहिर सिद्दीकी, राम अवधेश राम, रमेश यादव, शिव प्रसाद सिंह यादव, धर्म चंद्र यादव, अब्दुल गफ्फार, राजेन्द्र विक्रम सिंह, एके शर्मा, संदीप वर्मा, पवन कुमार यादव, बालचंद यादव आदि शामिल थे।
हार जीत में एक व्यक्ति के वोट की भी भागीदारी हो सकती है: डीएम
गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारंभ पीजी कालेज ग्राउंड में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं आगन्तुको को मतदान के प्रति शपथ दिलायी एंव स्वीप मस्कट का अनावरण किया। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिये गये संदेश को एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया। मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्राओ द्वारा आकर्षक रंगोली, मेहदी व पेन्टिग, स्लोगन बनाया गया था। जिलाधिकारी ने उसका अवलोकन किया।छात्राओं की निबन्ध प्रतियोगिता भी कराई गयी।
जिलाधिकारी एवं अधिकारियो ने बनाये गये शेल्फी प्वाइन्ट पर फोटो खिचवाकर मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विषय-वस्तु (थीम) वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगें हम, की आवाज से मतदाताओ को जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नये मतदाताओ को पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए वोटर आईडी कार्ड दिया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त सिटी इण्टर कालेज से विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
रैली शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए पीजी कालेज मैदान पर पहुची।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके युवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर या बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराते हुए लोकतंत्र का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी एवं शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा आपका वोट है, अपने वोट का उपयोग अवश्य करें, वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे, । उन्होंने कहा हार जीत में एक व्यक्ति के वोट की भी भागीदारी हो सकती है ,आपके वोट पर ही किसी की हार जीत निश्चित हो इसलिए वोट अवश्य डालें और वोट डालने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।
अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि हमारा देश एक लोक तांत्रिक गणराज्य है और लोकतंत्र में जनता की ताकत उसकी मतो से आकी जाती है। मतो से देश का भविष्य सुनिश्चत होता है। मतदाता लोकतंत्र की मुख्य रीढ़ होता है । भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतात्रिक देश है । हमें अगर वोट डालकर अपने मनचाहे नेता को चुनने का मौका मिलता है, जिससे हम विकास करा सकते हैं तथा अपने देश को विकसित कर सकते हैं एवं अपने देश को सशक्त बना सकते हैं तो अपनी इच्छा और विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। आपका वोट आपकी ताकत है । क्षणिक लालच में आकर अपने मताधिकार का दुरुपयोग ना करें आपके वोट से एक अच्छी सरकार चुनी जाती है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगज जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो की 100 मीटर ट्राई साईकिल रेस एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा 100 एंव 200 मीटर की बालक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनो की 100 मीटर ट्राई साईकिल रेस मे चंदन प्रथम स्थान, रामचन्दर द्वितीय एंव अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर बालक दौड़ में प्रेम कुमार प्रथम स्थान, साजिद अली द्वितीय, सत्यानन्द कुमार तृतीय एवं 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में भोला यादव प्रथम, अफजल द्वितीय एवं शिवम पटेल तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अरून्धती सिंह व टीम सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल द्वितीय स्थान प्रिया वर्मा व टीम शाहफैज पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान राधा व टीम राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग। निबंन्ध प्रतियोगिता में प्रथम सौम्या सेठ सेन्ट मैरी कान्वेट, द्वितीय अर्पणा सिंह चौहान पी जी कालेज तृतीय अदिती व उत्कर्ष यादव सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल, मेहदी प्रतियोगिता में प्रथम अभिसारिता द्वितीय अंजली यावद व प्रीति तृतीय स्थान आसिया खातून व शीतल कुशवाहा, स्लोगन प्रतियोगिता मे आकृति यावद, द्वितीय प्रतीक्षा सिंह व विभा पाठक तृतीय अनुष्का यादव। पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम वैष्णवी मौया द्वितीय आकांक्षा शर्मा तृतीय अदिती कुशवाहा पर रही।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विधान सभा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आर ओ 375-गाजीपुर प्रखर उत्तम उपजिलाधिकारी सदर एवं 376-जंगीपुर चन्द्रशेखर यादव अपर उपजिलाधिकारी एंव बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने रिया गुप्ता, दिशा यादव, प्रीति यादव, अर्शी खातून, पुरूषोत्तम चौहान, अंजनी कुमारी, प्रगती , नेहा बानो, अभिषेक कुमार गौड़, व प्रतीक राय को 18 वर्ष पूर्ण कर प्रथम बार मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए वोटर आई डी कार्ड दिया गया तथा जनपद के 80 वर्ष के उपर के मतदाताओ को अंगवत्रम व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र ने किया। कार्यक्रम के अन्त मे जिलाधिकारी ने जनपद में प्रचार के लिए ईवीएम प्रदर्शन प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, अपर उपजिलाधिकारी चन्द्र शेखर यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक कौष्तुभ सिंह, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, मतदाता जागरूकता हेतु अन्तर्राट्रीय खिलाड़ी अरविन्द सिंह आईकान के रूप में उपस्थित समाज सेवी सविता सिंह एवं तहसीलदार सदर, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर विनय सिंह, एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
नमो नव मतदाता सम्मेलन को पीएम ने किया वर्चुअल संबोधित
गाजीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मतदाता दिवस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व में जिले की सभी विधान सभाओं के 14 स्थानों पर नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्चुवल सम्बोधित किया। सम्बोधन के दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि आजादी के लडाई में युवाओं की भूमिका 1947 मे महत्वपूर्ण थी। देश के नौजवानों को 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं और नव मतदाताओं पर देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सम्बोधन से उत्साहित नव मतदाताओं ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री के सम्बोधन का स्वागत किया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के व्याख्यान हाल में गुरूवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव मतदाताओं से कहा कि देश की समृद्धि और विकास को आगे बढ़ाने के लिए नव मतदाता युवाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
यह मतदाता राजनीति से परे देश के समृद्धी और सम्मान को ध्यान में रखकर मतदान करता है। विशिष्ट अतिथि पुर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि पहली बार मताधिकार के लिए तैयार युवाओं को देश के विकास की गति के निरंतरता हेतु आगामी चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका का निर्वाह करना है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा आनन्द मिश्र ने कहा कि देश में सकारात्मक परिवर्तन विगत दस वर्षों में हुआ है और इसका पुरा श्रेय युवाओं को है। कार्यक्रम को भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रासबिहारी राय, विश्वप्रकाश अकेला ने भी सम्बोधित किया। संचालन अंकुर श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजन नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा दुष्यंत अग्रहरि ने किया । मनोज सिंह, हर्षित सिंह,शुभम विश्वकर्मा, हर्षित सिंह, शशांक राय, अजय कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
गरीबों को उनका हक दिला रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी: अशोक वाजपेई
मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत के निर्माण और गरीबों को उनका हक दिलाने की गारंटी बन चुकी है
गाजीपुर। जखनियां ब्लॉक के ग्राम ऐमाबंशी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राज्य सभा सांसद अशोक वाजपेयी ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी वाली गाड़ी घुम रही है। और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत के निर्माण और गरीबों को उनका हक दिलाने की गारंटी बन चुकी है। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में पुर्व मंत्री विजय मिश्र, लोकसभा प्रभारी लालगंज मुराहु राजभर, अशोक पांडेय, ग्राम प्रधान निधि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्मेंट का वार्षिक अधिवेशन चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को प्रांतीय महामंत्री गोवर्धन सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार के दिन नलकूप खंड कार्यालय सिंचाई विभाग में निर्वाचन कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार यादव, मंत्री संतोष कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परवेज अहमद, उपाध्यक्ष सदानंद शर्मा, संगठन मंत्री महेंद्र यादव व कोषाध्यक्ष इरशाद अहमद निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृतार्थ सिंह व संचालन संतोष तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेंद्र कुमार सहित सदस्य मौजूद रहे।