गाजीपुर। श्रीराम जन्मभुमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान के तहत नगर क्षेत्र में 13 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा निकाला जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दीनदयाल ने बताया कि काशी प्रान्त के निर्देश पर नगर क्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन 13 जनवरी को किया जा रहा है जिसमें लगभग 40 हजार रामभक्त एकत्रित होकर उर्दू बाजार से यात्रा निकालेगा। जो चीतनाथ, स्टीमरघाट, टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विशेषरगंज, सकलेनाबाद होते हुए श्रीराम लीला लंका मैदान में समापन होगा। भव्य श्रीराम शोभा यात्रा में माताए बहनो सहित हजारो रामभक्तो की यात्रा में नगर के संभ्रान्त नागरिको द्वारा चाय स्टाल व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा। जिसमें जनपद के सभी जनप्रतिनिधी व आमजन शामिल रहेगे।
गाजीपुर के इतिहास पर पुस्तक लिखना सराहनीय कार्य: नदीम अधमी
अंग्रेजी में उबैदुर्रहमान सिद्दीकी की गाज़ीपुर के इतिहास पर पुस्तक पर चर्चा
गाजीपुर। ख्यातिलब्ध इतिहासकार एवं लेखक उबैदिर्रहमान सिद्दीकी की अंग्रेजी में गाजीपुर के इतिहास, साहित्य, एवम अठारह सौ सत्तावन से लेकर 1942 के आंदोलन पर पुस्तक पर एक चर्चा अब्दुल समद सोसाइटी मुहल्लह मच्छरहट्टा में आयोजित की गई. उसमे इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह हो, उसपर विस्तार से विद्वानों ने प्रकाश डाला। शाह फैज़ पब्लिक कॉलेज के डायरेक्टर डाक्टर नदीम अधमी ने कहा कि निश्चित उबैदुर्रहमान साहब की यह एक हजार पृष्टो पर आधारित जनपद गाजीपुर के इतिहास पर पुस्तक सराहनीय कार्य है। इस पुस्तक के लोकार्पण कैसे किया जाए, उसपर आज एक चर्चा रखी गई है, शीघ्र इसका एक भव्य आयोजन किया जाएगा। संजय कुमार ने कहा कि उबैदुर्रहमान सिद्दीकी साहब की जनपद पर यह पहली पुस्तक है जिसमे जनपद के राजनैतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक इतिहास के अलावा अप्रकाशित अभिलेख अठारह सौ सत्तावन से लेकर 1942 तक के स्वंतत्रता आंदोलन से संबंधित अभिलेखों को प्रकाशित किया गया है तथा इसके लिए एक बड़े सेमिनार कराए जाने हेतु यह मीटिंग की गई है जिसे शीघ्र से शीघ्र आयोजित की जाएगी। एम ए एच इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल खालिद आमीर ने कहा कि इस पुस्तक में जिस तरह से उबैद साहब ने देश विदेश के संग्रहालयों , पुस्तकालयों से गाजीपुर जनपद से संबंधित प्राचीन काल से लेकर जनपद के स्वतंत्रता आंदोलन तक के समय को समेटा है, निःसंदेह एक बहुत अहम काम किया है, इसके लिए हम सभी मिलकर एक आयोजन करेंगे जिसमे जनपद एवं देश की प्रसिद्ध संस्थानों के विद्वानों को बुलाया जाएगा। किडजी स्कूल के मैनेजर अहमर जमाल ने कहा कि यह कार्य सराहनीय योग्य है जो उबैदुर्रहमान साहब ने सर अंजाम दिया है, जिसके लिए यह कार्यक्रम रखा गया कि किस तरह से एक अच्छा आयोजन हो, विस्तार से चर्चा की गई है। इस बैठक में संजीव कुमार संजू, डाक्टर उरुज इस्लाम, प्रमोद कुमार राय, मुहम्मद रेहान, मुहम्मद अदनान, मुहम्मद अयान भी इस चर्चा में शामिल थे।
श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे भवानी नंदन यति, मिला निमंत्रण पत्र
गाजीपुर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हथियाराम मठ के महंत श्री श्री 1008 भवानी नंदन यति को अयोध्या में होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के 100 सेवा प्रमुख दिनेश चंद पांडे, जिला मंत्री बिपीन श्रीवास्तव डब्बू और जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह ने हथियाराम मठ जाकर भवानी नंदन यति को अयोध्या धाम से आए निमंत्रण पत्र को समर्पित किया। सभी ने आग्रह किया कि वह इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कष्ट करें। जिसके बाद महंत जी ने सभी का स्वागत किया तथा अंग वस्त्रम देकर सभी पदाधिकारियो को सम्मानित करते हुए असश्वासन दिया कि वह अवश्य इस महान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्राण प्रतिष्ठा अभियान के संयोजक संतोष यादव उपस्थित रहे।
यूपी में बढ़ते अपराध और सरकार द्वारा साजिश कर अपने विरोधियों पर कार्यवाही की जांच कर कार्यवाही के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा पत्रक
गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सूबे की भाजपा सरकार के खिलाफ संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर गांधीवादी तरीके से एक पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया। जिसमें जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज यूपी में अपराध चरम पर है,अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध को रोक पाने में पूरी तरह से असफल और लाचार हैं, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, फर्जी पुलिसिया कार्यवाही और अपराध रोकने में असफल सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर डीएम गाजीपुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को पत्रक भेजी है। वहीं पूर्व विधायक पशुपति राय ने बताया कि वर्ष 2023 के एनसीआरबी रिपोर्ट आंकड़ों के अनुसार महिलाओं पर अपराध में यूपी पहले स्थान पर है और इसी रिपोर्ट के अनुसार देश में होने वाले अपराधों में 15% अपराध सिर्फ उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जी की लोकसभा काशी में आईआईटी छात्र के साथ अश्लील और घिनौनी करतूत करने वाले भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता निकले, अंत तक उन्हें बचाने का प्रयास हुआ लेकिन सच को बहुत देर तक नहीं छुपाया जा सकता। सुनील राम ने कहा कि हमारी मांग है कि यूपी में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए वाराणसी की बेटियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी इस घटना के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे और प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अजय राय ने कहाँ पर उनके ऊपर जो फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है उनके ऊपर से उसे मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए क्योंकि उनका कथन बिल्कुल सही था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह,महबूब निशा ,डॉ सुमेर कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता,सतीश उपाध्याय, हामिद अली , सदानंद गुप्ता, आलोक यादव, रईस अहमद, ओमप्रकाश पांडे ,सदानंद गुप्ता, विद्याधर पांडे, रतन तिवारी,ओमप्रकाश पासवान, सूरज खरवार, आशुतोष सिन्हा, राजेश सिन्हा, लखन श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, विपिन बिहारी वर्मा, संतोष कुमार पांडे, रामप्रसाद मोहम्मद कादिर आदि लोग उपस्थित है।
पूजित अक्षत के साथ घर घर वितरीत किया गया श्री राम मंदिर का फोटो
गाजीपुर। श्रीराम मन्दिर अयोध्या धाम से आये हुए पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाने के अभियान में श्री राम भक्तों की टोली सुनील सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रौजा क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों में घर घर जय श्री राम उदघोष के साथ पूजित अक्षत तथा भगवान श्री राम की नवनिर्मित मंदिर की फोटो वितरित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा कि सैकड़ों वर्षों बाद 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने नये घर में विराजमान हो रहे है। यह शुभ अवसर जन आंदोलन, संघर्ष और बलिदान के बाद संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आज के इस अभियान में अभिनव सिंह, सुधा सिंह, अविनाश सिंह, मयंक जायसवाल, नितीश दुबे, रीता सिंह, पिंकी राय, पम्मी सिंह, अंजनी सिंह, प्रिंस सिंह एवं तमाम माताएं बहने उपस्थित रही।
गाजीपुर। एकमुश्त समाधान योजना को देखते हुए टाउन एसडीओ सुधीर कुमार ने बुधवार को बीकापुर चौराहा से लेकर अंधऊ रोड तक चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे कुल 12 उपभोक्ताओं का बकाया पर लाइन पोल से खोली गई। वही लगभग 32 लोगो का बकाया ओटीएस के तहत जमा कराया गया। टाउन एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि 16 जनवरी तक ओटीएस की अंतिम तिथि है। जिसमे जितने भी बकायेदार उपभोक्ता है वे लोग नजदीकी उपखंड कार्यालय में जाकर अपना अपना पंजीकरण ओटीएस के तहत करवा ले, नही तो ओटीएस बित जाने के बाद सीधे विद्युत बकाया पर एफआईआर दर्ज कराकर राजस्व विभाग द्वारा बिल वसूल की जाएगी। वही विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़े जाने पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य महाप्रबंधक के खिलाफ दो दिवसीय भूख हड़ताल पर कर्मचारी
गाजीपुर। 10 जानवरी से 11 जनवरी 2024 तक बीएसएनल एम्पलाइज यूनियन ने सभी जिलों में गाजीपुर के जिला सचिव के नियम विरुद्ध स्थानांतरण के मामले को लेकर दो दिवसीय भूख हड़ताल किया है। जिले के बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक एवं अधिकारियों का भ्रष्टाचार छुपाने के लिए नाना तरह की साजिश एवम षडयंत्र करके लखनऊ परिमंडल बीएसएनएल के अधिकारियों ने नियम विरुद्ध राकेश कुमार मौर्य जिला सचिव का ट्रांसफर गाजीपुर से कानपुर कर दिया है । जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य ने गाजीपुर बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर लगभग डेढ़ दो वर्षों से वाराणसी एवं परिमंडल लखनऊ के उच्च अधिकारियों को अवगत कराते रहे हैं। बता दें कि जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य ने जब भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयोग को 17 मार्च 2023 एवं 17 अप्रैल 2023 को पत्र लिखा जिससे अधिकारी वर्ग नाराज हो गए और जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य के ऊपर दबाव बनाने लगे की बैठकर समझौता कर लो नहीं तो परेशान हो जाओगे। परंतु जब राकेश कुमार मौर्य जिला सचिव ने समझौता करने से मना कर दिया तब परिमंडल कार्यालय लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक राजीव जोहरी ने साजिश एवं षड्यंत्र के तहत 26 अक्तूबर 2023 को राकेश कुमार मौर्य जिला सचिव का स्थानांतरण नियम विरुद्ध आनन फानन में करके 31 अक्तूबर 2023 को सेवानिवृत हो गए। नियम विरुद्ध स्थानांतरण के खिलाफ प्रथम मान्यता प्राप्त बीएसएनल इंप्लाइज यूनियन के परिमंडल सचिव ने कई बार धरना प्रदर्शन एवं सत्याग्रह लखनऊ परिमंडल कार्यालय में किया। परंतु परिमंडल लखनऊ के अधिकारियों ने नहीं माना। तब जाकर आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला सचिव भूख हड़ताल पर हैं। जो कल तक चलेगी। मांगे पूरी न होने पर परिमंडल कार्यालय लखनऊ में 16 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2024 तक भूख हड़ताल की जाएगी। अगर तब भी मांग पूरी नहीं हुई (स्थानांतरण निरस्त) नहीं हुआ तो पूरे भारत में बीएसएनल एम्पलाइज यूनियन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करेंगी। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाएगी।
विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था:एमएलसी चंचल
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पंचायत कार्यालय सैदपुर के प्रांगण मे मंगलवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सैदपुर सुशीला सोनकर, संचालन भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम उपरांत सैदपुर नगर पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के यहाँ अयोध्या से आए पूजीत अक्षत वितरण कार्यक्रम मे भी एमएलसी चंचल ने सहभाग किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस (डाकबंगला) सैदपुर मे आम जन की समस्याओ जैसे जमीन विवाद, पानी, बिजली सरकारी योजनाओं संबंधित शिकायत को संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर एमएलसी द्वारा निस्तारण कराया गया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अगर समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रही है तो वह सरकार विफल है।
आज उनके विचारों के प्रति संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हम योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह पहली ऐसी सरकार है जो आम जनमानस के घर-घर पहुंचकर सरकार के प्रति फीडबैक लेने का कार्य कर रही है। हम ऐसी सरकार के जनप्रतिनिधि हैं जो जमीन पर काम करते हैं। अन्य की सरकारों ने जनता को केवल मूर्ख बनाने का कार्य किया था। विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था। उनके द्वारा जमीन से लेकर आसमान और पाताल तक भ्रष्टाचार करने का कार्य किया था। आज वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत में संपूर्ण विकास कार्यों के साथ-साथ भारत का डंका पूरे विश्व में बजाने का कार्य किया है। लेकिन आज केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर हमारी वर्तमान की डबल इंजन की सरकार लाभ दिला रहे हैं। चौपाल में उपस्थित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित अधिकारियों को एमएलसी चंचल ने निर्देशित किया कि जब तक एक-एक व्यक्तियों का कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक चौपाल में ही रुके रहे।
एमएलसी चंचल ने कहा कि भारत को संपूर्ण विकास की दिशा में ये संकल्प यात्रा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हैँ। जिसके लिए हम सभी लोग लगातार मेहनत कर रहे हैँ। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने वहाँ उपस्थित पात्र महिलाओ को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, स्वनिधि योजना के तहत पात्रों को (स्ट्रीट वेंडर) विश्वकर्मा योजना के लाभ दिलाया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को आवास की चाबी वितरित किया गया, तथा बाल विकास पुस्टाहार के तहत अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर पुष्पेंद्र पटेल, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर, कार्यक्रम संयोजक संतोष चौहान, वरिष्ठ नेता शैलू सिंह, आँशु दुबे, अविनाश बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, हिमांशु सिंह, समस्त सभासद गण नगर पंचायत सैदपुर, कार्यक्रम से समन्धित सभी विभागीय अधिकारी गण, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक,अमित नागवंशी, अनूप जायसवाल, शिव दयाल सिंह, हरीशरण वर्मा, दयानन्द जायसवाल, पवन सिंह, विनोद प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की मासिक बैठक विधान सभाध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।इस बैठक में विधानसभा मे चल रही बूथवार कमेटी की समीक्षा ,मतदाता सूची में बढ़े हुए नामों पर चर्चा की गई । इसके साथ- साथ नगर कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया।
सदर विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। जनता लगातार बढ़ती मंहगाई,बेराजगारी,भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के चलते बेहाल है। सरकार गरीबों की समस्याओं को लेकर उलदासीन है। उसे गरीबों की कोई चिंता नही है वह केवल पूंजीपति मित्रों के हित सरक्षित करने में व्यस्त है। यह सरकार झूठ,फरेब की पर्याय बन कर रह गयी है। विधानसभाध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि देश की मौजूदा हालात चिंताजनक है।उन्होंने सभी से जनहित में संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा देश को तानाशाह भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता संघर्ष है। इस बैठक में बृजदेव खरवार, आमिर अली, बलिराम यादव, समीर सिंह, पंकज यादव, रविन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बिंद, देवेंद्र यादव टिंकू, संतोष यादव, शिशु यादव, उपाध्यक्ष रामदरश वनवासी, सुभाष यादव, अभिनव सिंह, प्रभुनाथ राम, सचिव नीतीश खरवार, सूरज खरवार, अमन जायसवाल, त्रिवेणी चौहान, सेक्टर प्रभारी अशोक यादव, राधेश्याम यादव, राजाराम, रामाशीष यादव, सिंघासन यादव, हवलदार यादव, जितेंद्र भारती, तेज नारायण यादव, शशि यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रवि यादव, नगर महासचिव बॉबी चौधरी, परवेज अहमद, शहनवाज खान, मो.शिब्लू, लाल बहादुर यादव, आदित्य यादव, बचनू यादव, अनवर अंसारी, अनिल यादव, गोपाल जी गुप्ता, अवधेश यादव, राजेश रावत, महिला सभा की अध्यक्ष विभा पाल, रीना यादव, अनिता यादव, अतुल यादव, विक्की यादव, मो.नवाब, मोहन रावत, मो. इलियास, छन्नू यादव, मो.शादाब आलम, मो.जावेद, राजदीप रावत, नूर नवाज़, शेखू अंसारी, विपिन कुशवाहा, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रमेश यादव ने किया।
ग़ाज़ीपुर।शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मार्ग से सड़क दुर्घटना में मृत बलिया के जिलाध्यक्ष रहे राजमंगल यादव के त्रयोदशाह कार्यक्रम शामिल होने जा रहे लखनऊ से बलिया जाते वक्त जनपद में हैदरगंज मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,विधायक डा.विरेन्द्र यादव,विधायक जै किशन साहू के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी मे तन-मन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सब के लिए चुनौती है जो देश में लोकतंत्र के भविष्य को तय करेगा। उन्होंने कहा देश संकट में हैं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश की सत्ता को तानाशाह सरकार से मुक्त कराना जरूरी।स्वागत के दौरान महेन्द्र चौहान,रविन्द्र प्रताप यादव,हरेन्द्र विश्वकर्मा,जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव,जहूराबाद विधान सभा के अध्यक्ष जै हिंद यादव,अवधेश यादव के साथ साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत के क्रम में पखनपुरा में मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।