All posts by UP Fast News

मनोज सिन्हा ने महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान को किया याद, बताया वेद शास्त्र का महत्व

मनोज सिन्हा ने महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान को किया याद, बताया वेद शास्त्र का महत्व

गाजीपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती पर आयोजित विशाल वैदिक महोत्सव कार्यक्रम का आज रविवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर के उद्बोधन से इस 5 दिवसीय विशाल वैदिक महोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह में विशाल जनसमूह और मुख्य अतिथि के समक्ष पंडित नेम प्रकाश आर्य धनुर्वेदाचार्य लखनऊ ने अपने धनुष विद्या, शब्दभेदी बाण का प्रदर्शन किया इससे सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। आज इस वैदिक महोत्सव के अन्तिम दिन 200 कुण्डी यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। गाजीपुर के इतिहास से पहली बार ऐसा हुआ। आर्य समाज गाज़ीपुर का उद्देश्य विशाल वैदिक महोत्सव के माध्यम से लोग वेद की तरफ लौटे। महर्षि दयानंद रचित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश को पढ़े शिक्षित हो सनातन धर्म को लोग जाने और महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान पाखंड कुरीतियों को दूर करने के लिए महिलाओं को जागृत करने के लिए समाज में जो अंधविश्वास फैला है उसे दूर करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन चरित्र को पढ़े।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने वेद पर प्रकाश डालते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती के समाज सुधार एवं देश के विकास में जो उनका योगदान था उसको उन्होंने रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को शिक्षित होना होगा और समाज में जब सूरत शिक्षित होंगे, सनातन धर्म के लोग जानेंगे, वेद को पड़ेंगे, फिर से हमारे धर्म की रक्षा होगी, देश आगे बढ़ेगा, लोगों में राष्ट्र हित की भावना पनपेगी। इन्हीं शब्दों के साथ इस आयोजन के प्रति आर्य समाज परिवार के सभी सदस्यों को कृतज्ञता ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि दयानन्द सरस्वती जी के सपनों को पुरा करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।इस देश में बहुत दिनों तक गरीबी हटाओ के नारे सुने गए थे लेकिन विगत पांच छः वर्षों मे गरीबी मिटाने का तेज गति से प्रयास किया गया है। उन्होंने कहां की प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है वह सिर्फ सरकार के भरोसे देश विकसित नहीं बन सकता इसके लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए और उन्होंने इसके लिए गाजीपुर के लोगों का आवाह्नन भी किया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधान दिलीप आर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, आदित्य प्रकाश, रिंकू केसरी, रवीश जी, संतोष आर्या, गोविंद जी आर्य, मोहन प्रसाद, संजय वर्मा एवं पाणिनी कन्या महाविद्यालय के ब्रम्हचारी कन्याओं ने अपना भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष कुमार वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापित दिलीप आर्य ने किया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, शशिकांत शर्मा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय आदि उपस्थित थे।

मो.शाहिद ने फीता काटकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

ग़ाज़ीपुर।दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया मिनी स्टेडियम मे कमसारोबार फुटबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का पहला लीग मैच मिर्चा बनाम महेंन के बीच खेला गया। महेंन ने मिर्चा टीम को चार-दो से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश फुटबॉल संघ अपर सचिव मोहम्मद शाहिद ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कर ग्राउंड में खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए हौसला अफजाई की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ फुटबॉल मैच खेलने के लिए प्रेरित किया। वशिष्ठ अतिथि सेवराई एसडीएम संजय यादव, पूर्व आईपीएस वजीर अंसारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि बाबर खान, अशोक कुमार अंशु, बहुवरा प्रधान इरफान खान, मिर्चा भोलू प्रधान, चित्रकोनी समसुलहोदा प्रधान, देवईथा गयासुद्दीन प्रधान,जबुरना सरफराज प्रधान के अलावा अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

मंत्री जेपीएस राठौर ने की सहकारी बैंक के विकास कार्य की प्रशंसा

गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 18वीं एवं 19वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक मुख्य अतिथि जेपीएस राठौर सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं सरोजेश सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक की अध्यक्षता में रविवार को अग्रवाल पैलेस निकट रोडवेज बस स्टैंड माल गोदाम रोड गाजीपुर पर संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न समितियां से पधारे बैंक प्रतिनिधियों/डेलीगेट्स ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, सच्चिदानंद, सुनील सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष, अच्छे लाल उपाध्यक्ष, अजीत सिंह उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता वाराणसी मंडल वाराणसी, असल कुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक गाज़ीपुर इफको के प्रबंधक तथा विभिन्न समितियों से आए सचिव, विभिन्न शाखा प्रबंधक, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, अपर जिला सहकारी अधिकारी सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रवीण सिंह पूर्व संचालक बैंक /महामंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान सामान्य निकाय की एजेंडावार रिपोर्ट मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैलाश चंद्र द्वारा रखी गई। जिसका उपस्थित सभी प्रतिनिधियों द्वारा एजेंडे वार अनुमोदन किया गया। जेपीएस राठौर मंत्री द्वारा जिला सहकारी बैंक के प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे विकास की प्रशंसा की गई । तथा सहकारी क्षेत्र में हो रहे प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। मंत्री द्वारा बताया गया कि जिला सहकारी बैंकों द्वारा किसी भी खातेदार का इस समय भुगतान करने में कोई समस्या नहीं है। बैंक अपने समस्त खातेदार को उनकी मांग के आधार पर भुगतान कर रहा है। वर्तमान समय में केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों में सभी समितियां को कंप्यूटराइज किया जा रहा है। जिससे भ्रष्टाचार कम होगा एवं कार्य में कुशलता होगी तथा समिति सदस्यों को अपना कार्य करने में सुगमता होगी। इस अवसर पर मंत्री द्वारा अध्यक्ष को बैंक को ऊंचाइयों पर ले जाने में प्रशंसा की गई।

26 दिसंबर को होगा “पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन”

जिला कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में 26 दिसंबर को गाजीपुर में होगा “पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन”

कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव

गाजीपुर। जिला कांग्रेस पार्टी के सकलेनाबाद, लंका स्थित कैंप कार्यालय में कांग्रेस पार्टी “पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ” के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी रविकांत राय पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष शंभू कुशवाहा एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक प्रेस वार्ता की।उन्होंने बताया है कि आगामी 26 दिसंबर 2023 को स्थानीय लंका मैदान में 11 बजे दिन में कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग का महा सम्मेलन शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर होना सुनिश्चित है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक, राजस्थान धीरज गुर्जर विशिष्ठ अतिथि होंगे। प्रेस कांफ्रेंस में मनोज यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और हमारे नेता राहुल गांधी जातिगत जनगणना कराए जाने की मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस देश के संसाधनों में सरकारी नौकरियों में और हर स्तर पर इसे खत्म करने के लिए भाजपा सरकार प्रयत्नशील है। धीरे- धीरे बहुसंख्यक समाज का अहित करने पर तुली हुई है। हमलोग जनगणना कराने और सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए महा सम्मेलन को गाजीपुर में आयोजित किए हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहले भी ये कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है और पिछड़ा वर्ग की बहुसंख्यक आबादी के लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस की नीतियों से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कांग्रेस द्वारा रायपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन में जो घोषणा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर हुई थी, उसी में एक मुद्दा जातिगत जनगणना भी थी। इसके साथ बहुसंख्यक आबादी को कांग्रेस की जन नीतियों से जोड़ना आदि कई मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें जनपद गाजीपुर और पास पड़ोस के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जातिगत जनगणना आज समय की मांग है। बहुसंख्यक समाज को चिन्हित कर उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक लाभ दिया जाएगा, जिसकी लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। इस अवसर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी भी अन्य सहयोगी दलों के साथ जातिगत जनगणना कराना चाहते हैं और सर्व समाज को कांग्रेस की जन नीतियों से जोड़कर उन्हें लोकतंत्र की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव,अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, शंभू कुशवाहा, डॉ संगीता राजभर, आलोक यादव,सुमन चौबे, ओमप्रकाश राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवास की चाभी

प्रभारी मंत्री ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवास की चाभी

गाजीपुर। विकास खण्ड सदर के ग्राम पंचायत डिलियां मे शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उन्हाने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके इसलिए यह लोक संवाद कार्यक्रम गॉव – गॉव में आयोजित किये जा रहें है, जिससे कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल सके।

मंत्री ने उज्जवला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन एवं अन्य प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देतु हुए बताया कि सरकार की मंशा है कि देश के प्रत्येक नागरीकों को जो योजना प्राप्त करने के योग्य है उन्हे अवश्य योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होने  योजनाओं से वंचित लोगो से जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति छुट गये है वे लगाये गये स्टाल पर सम्पर्क कर अपना रजिस्टेशन करा ले जिससे उनको योजनाओं का लाभ दिया जा सके। कार्यक्रम मे शौचालय, मत्सय, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी एवं कृषि विभाग द्वारा अनुदानित ट्रेक्टर की चाभी का भी वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओ की गोदभराई एवं अन्न प्रासन भी कराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओ का स्टाल लगाया गया था, जिसका अवलोकन मंत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एकमुश्त समाधान योजना को देखते हुए अवकाश के दिन भी खुलेंगे विद्युत विभाग के ऑफिस

एकमुश्त समाधान योजना को देखते हुए अवकाश के दिन भी खुलेंगे विद्युत विभाग के ऑफिस

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है जिसमे इस ओटीएस को देखते हुए गाजीपुर के सभी चारो खंड, उपखंड एवं कैस काउंटर प्रतिदिन की भांति खुला रहेगा। अधिशाषी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर तक एकमुश्त समाधान योजना लागू है जिसमे 31 दिसंबर तक विद्युत विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने कार्यालय में उपभोक्ताओं की समाधान के लिए अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे, जिसमे सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना का लाभ सभी विद्युत उपभोक्ताओं को दिया जा सके। वही सभी कैशियर अपना अपना कैश काउंटर अनिवार्य रूप से खोलेंग। वही विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया की जिसका भी बिल बाकी है, वैसे उपभोक्ता अपना अपना ओटीएस के तहत 31 दिसंबर से पहले नजदीकी खंडों एवम उपखंडो में जाकर पंजीयन अवश्य करा ले एवं विद्युत चोरी में लगे राजस्व निर्धारण में 50% का छूट का लाभ लेते हुवे अपना फाइन अवश्य जमा कर दे, क्योंकि यह ओटीएस 31 दिसंबर तक ही लागू रहेगा। वही अगर 31 दिसंबर तक जो भी इसका लाभ नहीं लेगा तो 1 जनवरी से गहनता पूर्वक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसमे आरसी भेजी जाएगी। बकाया पर मुकदमा पंजीकृत कराकर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ऐसे उपभोक्ताओं की होगी।

बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

गाजीपुर। रविवार को विद्युत वितरण खण्ड द्युतिय आमघाट के अन्तर्गत उपकेंद्र पीरनगर से निकलने वाली समस्त फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक बाधित रहेगी। टाउन एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि आज पीरनगर उपकेंद्र पर कंट्रोल रूम में टाली मरम्मत का कार्य होगा जिससे लगभग 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आगे उन्होंने यह भी बताया कि अगर कार्य में समय अधिक लगेगा तो भी समय के अनुसार आपूर्ति बाधित रहेगी फिलहाल प्रयास रहेगा की जल्द से जल्द कार्य करवाकर विद्युत चालू करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।

सडक दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल श्रमजीवी पत्रकार व जिलाध्यक्ष पद्माकर पाण्डेय की हालत मे तेजी से सुधार

गाजीपुर:हाईवे पर 20 दिसम्बर की सुबह हुई सडक दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद पद्माकर पाण्डेय की हालत संतोषजनक व खतरे से बाहर बतायी गयी है।

श्री पाण्डेय के पुत्र दैनिक जागरण के संवाददाता सतीष पाण्डेय ने बताया कि श्री पाण्डेय 20 दिसम्बर की सुबह मरदह की ओर से वाइक खुद चलाकर गाजीपुर जा रहे थे । बीच रास्ते मे भवरहा नहर के आगे स्थित पेट्रोल पम्प पर तेल लिये।तेल लेने के बाद जैसे ही उनकी बाईक सड़क पर आयी गाजीपुर की ओर से तेज गति से आ रही लखनऊ नं की मारूति बैगन आर ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दिया।

घटना के एक तरफ बाईक क्षतिग्रस्त हो गयी वही श्री पाण्डेय डिवाइडर पर गिर पडे स्थानीय लोगो भडसर गाव के ग्राम प्रधान ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।जहा प्राथमिक इलाज के बाद तबियत बिगड़ने के चलते परिजन उन्हे वाराणसी केअपेक्स अस्पताल मे भर्ती कराये जहा उनकी हालत काफी ठीक है ।लेकिन चिकित्सको का कहना है कि अभी उन्हे बेड पर ही रहना होगा।

जहा उनकी हालत संतोषजनक व खतरे से बाहर बतायी गयी है।घटना की जानकारी होने के बाद इलाके मे हड़कंप मच गया श्री पाण्डेय के तमाम रिश्तेदार शुभचितको का जमावड़ा मरदह कस्बा स्थित आवास पर लग रहा है।

श्री पाण्डेय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष भी है घटना के बाद सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान ओमबीर सिह ने स्थानीय विरनो पुलिस को श्री पाण्डेय व परिजनो का हर संभव सहयोग करने का भी निर्देश दिया।

राष्ट्रीय किसान दिवस पर ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड ने लगाई अन्नदाता प्रदर्शनी

राष्ट्रीय किसान दिवस पर ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड ने लगाई अन्नदाता प्रदर्शनी

गाजीपुर। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह व मेला कार्यक्रम में ई अन्नदाता द्वारा अन्नदाता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड द्वारा किसानों के हित, कल्याण व विकास कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी जनपद के दूर दराज से आये किसानों को दी गई। प्रदर्शनी में बैनर, हैंडबिल और स्लाइड के माध्यम से किसानों के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम ई अन्नदाता सम्मानित पहचान अभियान, ई अन्नदाता जैविक, प्राकृतिक व श्रीअन्न (मिलेट्स) संवर्धन अभियान, अन्नदाता आश्रित बेरोजगारी उन्नमुलन अभियान, ई अन्नदाता गरीबी उन्नमूलन अभियान, ई अन्नदाता गौरवान्वित अनुभूति अभियान 2047, उद्यम भारत अभियान, ई अन्नदाता मंडी अभियान, ई अन्नदाता कैंटीन, घर का अधिकार, उद्यमिनी अभियान सहित अन्य सभी अभियानों को जानकारी ई अन्नदाता के कर्मचारियों द्वारा किसानों को दी गई। कार्यक्रम में दूर दूर से आये किसानों ने इन अभियानों की खूब सराहना की। इन किसानों में बहुत सी महिला किसान, स्वयं सहायता समूह और एफपीओ भी आएँ थे, जिन्होंने ई अन्नदाता के अभियानों और कार्यक्रमों को बखूबी जाना समझा और कृषक हित में चल रही सभी योजनाओं को किसानों के लिए बहुत लाभदायी और आवश्यक बताया साथ ही अधिक से अधिक किसानों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया। ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड की निदेशक पूजा राय ने बताया कि ई अन्नदाता विगत पांच वर्षों से किसानों व उनके परिवारजनों के कल्याण और विकास के लिए पूरे राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है। ई अन्नदाता अपने कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से किसानों के हितार्थ कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि इन अभियानों के द्वारा हमारा प्रयास है कि हम आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक किसानों को स्वयं के किसान होने पर गौरव की अनुभूति हो सके। प्रदर्शनी कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी में आए सभी किसानों, महिला किसानों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और सभी प्रतिभागियों को ई अन्नदाता के अभियानों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। ई अन्नदाता टीम द्वारा लगाया गया सेल्फी प्वाइंट “मैं हूं अन्नदाता” सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से प्रिया राय, आरती सिंह, इशरत जहां, नेहा यादव, आंचल श्रीवास्तव, कविता मौर्या, जय पांडेय, सुमित कुमार, क्षितिज कुमार आदि सहयोगी रहें।

चौधरी चरण सिंह के नाम से पूर्वांचल में खोला जाए कृषि विश्वविद्यालय: विधायक

चौधरी चरण सिंह के नाम से पुर्वांचल में खोला जाय कृषि विश्वविद्यालय: विधायक

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। उनकी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई।
इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे। वह किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों की समस्यायों के प्रति मोदी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। यह सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार जुल्म और ज्यादती कर रही है। इनके जुल्म और ज्यादती के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। कहा कि जुल्म,अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करना हम समाजवादियों का धर्म रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है। अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने चौधरी साहब को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे। वह किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते थे। वह कहा करते थे कि असली भारत गांव में रहता है ।देश की तरक्की का रास्ता गांव के खेत खलिहानों से होकर गुजरता है । राष्ट्र तभी सम्पन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो। उन्होंने पुर्वांचल में चौधरी चरण सिंह के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग किया। इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,राम औतार विश्वकर्मा, सीमा यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव,अमित ठाकुर अभिषेक कुशवाहा,दिनेश यादव, उपेन्द्र यादव,विजय शंकर यादव, निजामुद्दीन खां, विभा पाल, रीना यादव, कंचन रावत,बैजू यादव , हरिवंश यादव, कैलाश यादव, मुन्ना यादव, रामाशीष यादव, दया शंकर यादव एडवोकेट, गुड्डू यादव,मनीराम, अखिलेश यादव,गरीब यादव संजय यादव आदि उपस्थित थे। विचार गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।