All posts by UP Fast News

माउंट लिट्रा स्कूल में करियर फेस्ट का हुआ आयोजन

माउंट लिट्रा स्कूल में करिअर फेस्ट का हुआ आयोजन

गाजीपुर। शनिवार को माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के लिए एक रोमांचक और यादगार दिन था। जब विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों का समूह “ लिटरा गंतव्य 2023” के अनुसार करियर मेला में इकट्ठा हुआ। जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार राय, रीजनल सेक्रेटरी शिक्षा विभाग यूपी सरकार, विशिष्ट अतिथि ज़ी लर्न लिमिटेड की क्लस्टर और स्कूल निदेशक, डॉ. निर्मला नीतू का स्वागत किया।

यह कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन समारोह से शुरू हुआ। जिसके बाद स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। डॉ. विनोद कुमार राय ने संस्कृति और भारतीय मूल्यों को ध्यान में रखने और बच्चों के प्राकृतिक प्रतिभा को खोजने और उसके अनुसार करियर चुनने पर ध्यान केंद्रित करने की बात की। डॉ. निर्मला नीतू ने लिटेरा गंतव्य और जी स्कूल की शिक्षा-विधि के बारे में बात की।

यह घटना विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों को एक साथ लाने के उद्देश्य के साथ की गई थी। इसमें गाजीपुर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों को 21वीं सदी के करियर के संबंध में नवीनतम विकास, चुनौतियां और भविष्य के अद्यतनों का प्रशिक्षण दिया गया। इस घटना में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रमुख अतिथि और पैनेलिस्ट ने अपने ज्ञान, विशेषज्ञता और विचार प्रस्तुत किये।

निदेशक ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आज हमारे साथ भाग लेने वाले विभिन्न प्रतिभाशाली विश्वविद्यालय एवं संगठन मौजूद रहे और उनसे विभिन्न आकर्षक और जानकारीपूर्ण चर्चा हुई।
स्कूल में अलग-अलग क्षेत्रों में करियर संभावनाओं के विभिन्न पहलुओं का वर्णन करते हुए बातचीत, प्रस्तावनाएं और पैनल चर्चाएं हुईं। इस कार्यक्रम में आए लोग, उनके विचार और अनुभव का आदान प्रदान करने और एक-दूसरे से सीखने का एक मंच प्रदान किया।

सचिव पहुंचे वृद्धा आश्रम,जाना वृद्धजनों का हाल दिया,दिए निर्देश

सचिव पहुंचे वृद्धा आश्रम, जाना वृद्धजनों का हाल दिया, दिया निर्देश

गाजीपुर। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर छावनी लाईन में वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार ने वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की पूर्णतयाः जानकारी ली। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन एवं कपडे़ तथा समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया। कहा कि प्रबंधक चौबीस घण्टे आश्रम में ही रहकर वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का सेवा दे रही है तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए कर्मचारी कार्यरत है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए सी0सी0टी0वी कैमरा एवं विश्राम के लिए पंखा, कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था पाई गयी। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि के भोजन के बारे बताया गया। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में उनके लिए शामं को भजन संगीत, टेलीविजन की भी व्यवस्था है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वे गांव-गांव के ग्राम प्रधान/सरपंच से जनसर्म्पक भी करती है कि अगर कोई वृद्ध बेसहारा हो, कोई देख-रेख न करने वाला हो तो वे सूचित कर इस नेक व पुण्य कार्य के भागीदर बन सकते है।

प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री संग सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री संग सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गाजीपुर। विकास खण्ड भावरकोल के परिसर में  विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत शनिवार को लोक संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री डॉ0 दया शंकर मिश्र ‘‘दयालु‘‘ एवं सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह ‘‘मस्त‘‘ ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के माध्यम से जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनके साथ संवाद और जिन्हें योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाया है, उनका रजिस्ट्रेशन करके, उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस यात्रा मे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय, हर घर गरीब परिवार को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन, हर घर में एल0ई0डी बल्ब के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ-साथ सस्ती बिजली उपलब्ध कराने, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल योजना, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं आदि अनेक कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा गया है।

मंत्री दया शंकर दयालु ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के कार्यक्रम चल रहे है। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाकर सभी शोषित, गरीब तथा वंचित जन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर, उनके जीवन में परिवर्तन लाने तथा वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया की एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित करना है। बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि भारत में विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सारी योजनाओ को गॉव-गॉव मे पहुचाना तथा 2047 तक देश को विकसीत बनाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है, जिससे कि लोगो को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल सके। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी- अपनी विभागीय योजनाओ के बारे मे उपस्थित लोगो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीेण, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद  ब्लाक प्रमुख श्रद्धा राय, ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश राय, आनन्द राय मुन्ना, विरेन्द्र राय, विजय शंकर राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अविनाश सिंह, मयंक जायसवाल, नीतीश दूबे, आलोक शर्मा, कृष्णानंद राय, सतीश राय एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सशांक शेखर राय ने किया।

पूरी गारंटी के साथ पीएम रखते है अपनी बात:विजय मिश्रा

पूरी गारंटी के साथ पीएम रखते है अपनी बात:- पूर्व मंत्री विजय मिश्रा

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को सदर विकास खण्ड के अगस्त सलामतपुर ग्रामसभा पहुंची। यहां उपस्थित ग्रामवासियों का केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये पहली सरकार होगी जो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार के प्रतिनिधियों को गांव में भेज रही है। जहां लोग जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ भी उठा सकते है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तरफ ग्रामवासियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए श्री मिश्र ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी को करीब से देखा है और वह गरीबों को मजबूत करने के लिए अपनी सरकार की योजनाओं को मूल आधार बनाये है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री अपनी हर बात पूरी गारंटी के साथ रखते है और उस पर काम भी करते है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्त, जिला महामंत्री सुरेश बिंद, मंडल महामंत्री मुरली कुशवाहा, ग्राम प्रधान संगीता देवी, पूर्व प्रधान पप्पू कुशवाहा, गुड्डू प्रधान प्रतिनिधि सेमराचकफ़ैज़, संजय चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और डीएम ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और डीएम ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज व कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर के वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। आप सभी इन योजनाओं का लाभ लें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचितों को योजना में शामिल करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम हो रहा है। आप अपने गांव में विभिन्न योजनाओं से जुड़ने का कार्य करें।
सरिता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रत्येक कृषक को रू 6000 प्रति वर्ष प्रदान किया जा रहा है, जिससे किसानों को खेती कार्य में बड़ी राहत मिल रही है। वहीं कृषकों को पेंशन देने के लिए किसान मान धन योजना चलाई जा रही है। सरकार कृषकों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत तत्परता से कार्य कर रही है। आप को सभी योजनाओं से जुड़ना चाहिए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि एवं कृषि से जुड़े अन्य योजनाओं के प्रत्येक वंचितों को जोड़ना प्राथमिकता है। इस कार्य हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने दूर दूर से आये कृषकों को धन्यवाद भी दिया। इस कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि से जुड़े अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। कृषि विभाग से जनपद में गेहूं, सरसों व धान की अधिक उत्पादन के लिए क्रमशः कोदई पाल कुशुम्ही कला, तेज प्रताप सिंह पोखरा, महेंद्रनाथ राम मदनपुर को प्रथम पुरस्कार दिया गया। दुग्ध संघ की तरफ से कमलेश यादव रेवतीपुर को सर्वाधिक दूध उत्पादन, रमेश यादव बडसरा को गाय की देसी नस्ल पशुपालक, शिवराज सिंह लहना को हरा चारा व मति कल्पलता नोसारा को स्वस्थ पशुपालक के रूप में प्रथम पुरस्कार दिया गया। पशुपालन विभाग की तरफ से अंकित पांडे कट्ट्या लहँग, ब्रह्मदेव सिंह यादव खिजिरपुर, अजय सिंह कट्ट्या लहँग व सुशांत कुमार पांडे को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी तरह से उद्यान विभाग द्वारा सुरेंद्रनाथ राय पलिया को केला उत्पादन, सुनील सिंह कुशवाहा छावनी लाइन को सेव उत्पादन, विजयानंद राय कनुवान को संरक्षित खेती व नौलाखी देवी रामगढ़ को गोभी की खेती के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, एफ पी ओ, उर्वरक विक्रेता व अन्य प्रतिष्ठानों के स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा नई तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराई गई व विभिन्न स्टालों के माध्यम से प्रदर्शन कर किसानों को नई तकनीकी से अवगत कराया गया। इसी के साथ श्री अन्न आधारित व्यंजन प्रतियोगिता अंतर्गत श्री अन्न से बने व्यंजनों का प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में व्यवसायिक प्रतिष्ठान व हाउस होल्ड प्रतिष्ठान दोनों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में व्यवसायिक प्रतिष्ठान की तरफ से श्री स्वीट गाजीपुर को प्रथम पुरस्कार, ग्रैंड पैलेस को द्वितीय व माहेश्वरी स्वीट को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी तरह हाउस होल्ड व्यवसाय में विमला देवी एफ पी ओ महर्षि कण्व करंडा को प्रथम पुरस्कार, अंजू चतुर्वेदी लहुरी काशी वुमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी चौबेपुर गाजीपुर को द्वितीय पुरस्कार व सीमा कुशवाहा आई सी डी एस को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी किसानों को पी एम किसान सम्बन्धी विस्तृत जानकारी देते हुए सधन्यवाद कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई।

मंत्री दयालु पहुंचे शहीद अखिलेश राय के घर,दिया आश्वासन

मंत्री दयालु पहुंचे शहीद अखिलेश राय के घर, दिया आश्वासन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘‘दयालु‘‘ ने शनिवार को तहसील मोहम्मदाबाद स्थित ग्राम शेरपुर में छत्तीसगढ़ के कांकेर नक्सली हमले में शहीद अखिलेश राय के घर पहुँचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने परिवारजनों से सवेंदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में आप लोगो के साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने जिले का एक मार्ग शहीद अखिलेश राय के नाम भी किए जाने का आश्वासन दिया।

अपर पुलिस महानिदेशक ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन,दिए निर्देश

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी राम कुमार द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में जीर्णोद्धार किए गए चुनाव कार्यालय व जनपद नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारीयों से उनके थाना क्षेत्र की स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति और क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जनपद की सीमा बिहार बॉर्डर से सटे होने के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे अवैध शराब की तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी आदि की रोकथाम के लिए संबंधित अफसरों और थाना प्रभारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने समस्त थाना प्रभारीयों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एवं पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति अच्छा रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडो को किसी भी तरह से बक्सा नहीं जाए। अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, पुलिस अधिकारी ग्रामीण बलवंत, सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थें।

परीक्षण में पाए गए 144 संदिग्ध रोगी

शुरू हुआ कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 144 संदिग्ध रोगी मिले

गाजीपुर।पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक संचालित होना है। इसके क्रम में गुरुवार को कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुरुआत कर दिया गया। जिसके लिए पूरे जनपद में 3052 टीम में घर-घर पहुंचकर 33144 घरों का भ्रमण किया। जिसमें 187276 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया जिसमें 144 संदिग्ध रोगी पाए गए।

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान की तरह कुष्ठ रोग खोजी अभियान घर-घर चलाई जाने का निर्देश शासन के द्वारा दिया गया है। जिसके क्रम में 3052 टीम के माध्यम से 187276 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 144 संदिग्ध रोगी पाए गए। जिनका अब विभाग के द्वारा निशुल्क इलाज किया जाएगा।

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ट्रेस, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की प्रक्रिया अपनाते हुए रोगी की शीघ्र पहचान, जांच और इलाज किया जाता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति की करेक्टिव सर्जरी निशुल्क की जाती है और मरीज को श्रम ह्रास के बदले में 8 हजार रुपए दिए जाते हैं ।

कुष्ठ एक संक्रामक रोग है। यह ‘माइकोबैक्टीरियम लेप्रे’ नामक जीवाणु के कारण होता है, जो एक एसिड-फास्ट रॉड के आकार का बेसिलस है। यह त्वचा के अल्सर, तंत्रिका क्षति और मांसपेशियों को कमजोर करता है। कुष्ठ रोग में त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। धब्बे संवेदना रहित होते हैं और रोग की शुरुआत बहुत धीमी गति व शांति से होती है। यह तंत्रिकाओं, त्वचा और आंखों को प्रभावित करता है। सभी संक्रामक रोगों में कुष्ठ रोग अत्यधिक घातक है, क्योंकि इस रोग में स्थाई शारीरिक दिव्यांगता हो सकती है एवं इस रूप में विशेष रुप से रोग में दिखने वाली दिव्यांगता ही मरीज के साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव के लिए जिम्मेदार है।

यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह गंभीर विकृति और दिव्यांगता का कारण बन सकता है। कुष्ठ रोगियों के पैरों के तलवों में छाले, मांसपेशियों की कमजोरी और वजन में कमी सामान्य सी बात है।

कुष्ठ रोग का शीघ्र पता चल जाए तो इसका उपचार मल्टी ड्रग थेरेपी (एम.डी.टी.) द्वारा संभव है। एमडीटी के उपचार के बाद इस रोग की पुनरावृत्ति दुर्लभ होती है | कुष्ठ रोग के लक्षण दिखने पर अपने क्षेत्र की आशा या एएनएम से संपर्क करें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एमडीटी निःशुल्क उपलब्ध है।

कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल:सुनील

गाजीपुर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा नमो एप्प प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को जिला कार्यालय पर अध्यक्ष मनोज बिंद की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि तकनीकी माध्यम से शीर्ष नेतृत्व हर कार्यकर्ता के कार्य और उसके क्षमता से पूर्ण रूप से अवगत है तथा मनोयोग से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी ने सदैव सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आफिसियल एप्प “नमो एप्प” के माध्यम हम प्रधानमंत्री कार्यालय और शीर्ष संगठन से सीधे जुड़े हुए हैं।


जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनोज बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकासशील से विकसित भारत कि ओर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री की सोच संकल्प और सपनों से जन जन जागृत हो यह संगठन पदाधिकारियों का नैतिक दायित्व भी है।
आई टी संयोजक आलोक शर्मा ने तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर नमो एप्प को मोबाइल में स्थापित करने और कार्य करने की विधि को समझाया।
प्रशिक्षण कार्यशाला को जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अरविंद प्रजापति ने भी संबोधित किया।


जिलाध्यक्ष मनोज बिंद ने अंग वस्त्र तथा माल्यार्पण से तथा श्रवण कुमार गुप्ता और रविन्द्र यादव ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का स्वागत अभिनन्दन किया।
बैठक में शिवशंकर कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संदीप गुप्ता,वीरेंद्र चौहान, दीपक सिंह, मनीष वर्मा, रंजू शर्मा, विनोद गुप्ता,कमला गीरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संतोष कुशवाहा ने किया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक संपन्न

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक समपन्न

ग़ाज़ीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को विकास भवन में हुई।जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। पुरानी पेंशन की बहाली नहीं कर रही है सरकार,इतना ही नहीं केंद्र सरकार भत्तों को जारी करने का आदेश दे दिया है,योगी सरकार ने भी कहा है,लेकिन अभी तक उसका क्रियानवयन नहीं होने से कर्मचारियों गुस्सा बढ़ता जा रहा है।उन्होंने बताया कि राजस्थान, पंजाब, झारखंड समेत कई राज्यों में इसको लागू कर दिया गया।लेकिन यू0पी0सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।जनपद स्तर पर कुछ विभागाध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है,जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाना, व नियम विरुद्ध कार्यालयों मे संबद्धता करना संगठन के पदाधिकारियों व उच्च अधिकारियों से वार्ता का अनुपालन नहीं किया जाना,अगर जनपद कुछ ऐसे अधिकारी कर्मचारी विरोधी नीति बंद नहीं करते हैं,तो ऐसे में परिषद का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर उन मांगों को निस्तारण कराया जायेगा।उन्होंने कहा कि निस्तारण नहीं किया गया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा।इसके अलावा राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान भत्तों की मांग,पं.दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना एवं वेतन विसंगतियों का निस्तारण की मांग रखी जाएगी।परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि परिषद हमेशा अपने मांगों को लेकर के मुखर रहा है,और समय आ गया है,अब इस आंदोलन को जनमानस तक पहुंचाने के लिए आवश्यकता पड़ी तो रोड पर संघर्ष किया जाएगा।
जिला मंत्री ओंकारनाथ पांडे द्वारा बैठक में बताया गया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रांतीय नेतृत्व द्वारा तिथि निर्धारित होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन कराया जाएगा।
सिंचाई संघ चंद्रिका यादव द्वारा कर्मचारियों से सावधान होने की अपील किया।उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर से लेकर के जनपद स्तर पर कुछ सेवानिवृत कर्मचारी नेता तथा कथित व स्वयंभू बनकर संगठन चलाया जा रहा है और कर्मचारियों का शोषण करवाया जाता है,जिसके लिए जनपद का कोई भी कर्मचारी क्षमा नहीं करेगा ।हमें सरकार सहित इन स्वयंभू नेताओं से भी सावधान रहना है,लगभग छह वर्षों से संगठन केवल कागजों में दौड़ रहा है। विभागों में अधिकारी संगठन की कोई मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं,मांगों को सरकार से लेकर ही रहेंगे।चाहे उसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। उन्होंने आह्वान किया कि किसी अधिकारी से डरने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी अपनी हठ धर्मिता को छोड़ कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करें।मिश्रीलाल कनौजिया सिचाई संघ द्धारा बैठक को अशवस्त किया की परिषद के हर आंदोलन बढ़ चढ़कर भाग लिया जाएगा और जनपद के कर्मचारियों से अपील किया और आवाहन किया सब लोग एक होकर संगठन को मजबूत किया जाए।
बैठक के लास्ट मे सर्वसम्मत से जिला पंचायत राज अधिकारी के कर्मचारी विरोधी नीति को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
उक्त बैठक में अरविंद सिंह, ओंकारनाथ पांडेय,जयप्रकाश,चंदन राम,राकेश पांडे गिरजा शंकर कुशवाहा,रोशन लाल,मिश्रीलाल कनौजिया, रामनिवास,मनोज,आनंद प्रकाश, सत्येंद्र कुमार,अरुण कुमार श्रीवास्तव,अशोक कुमार,अमित कुमार,राजेश कुमार,हनुमान यादव, साधू सिंह,विपिन सिंह, प्रवीण सिंह,राजेश श्रीवास्तव, बृजेश यादव,देवेंद्र मोर्य, जितेंद्र सिंह,रामाशीष शर्मा,धर्मराज सिंह, चंद्रिका यादव,लोग उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन आलोक राय ने किया।