राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की टीम द्वारा किया गया राजकीय कार्यालय का भ्रमण
ग़ाज़ीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन को लेकर के जनपद के राजकीय कार्यालय में गुरुवार को जनसंपर्क व भ्रमण किया गया।कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के बीच राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिषद का अधिवेशन 29 सितंबर 2023 को 2 वर्ष पूर्ण होने वाला है, व परिषद की नियमावली है,कि 2 वर्ष उपरांत अधिवेशन होना चाहिए।जिसके सापेक्ष या कार्यालय का भ्रमण कर किया जा रहा है।अक्टूबर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन संपन्न करने का निर्णय लिया गया है।उसी के उपरांत आज भ्रमण किया जा रहा है।भ्रमण टीम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में आलोक राय, सुभाष सिंह, विवेक सिंह,शम्मी, अमित कुमार, विजय सिंह, राजेश सिंह, अभय सिंह, दिनेश यादव, पी0जी0 कॉलेज, वन विभाग, परिवहन विभाग, वाणिज्य कर, कोषागार, जिला पंचायत,आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर कांग्रेस कमेटी भी अब अधिवक्ताओं के ऊपर हुई लाठी चार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं के साथ
गाजीपुर।अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गाज़ीपुर एवं विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ को समर्थन दिया गया । प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा कांग्रेस के लीगल सेल एवं कांग्रेस पार्टी की तरफ से अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घोर भर्त्सना करते हुए , उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़े रहना है। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार अंग्रेजों से भी खराब व्यवहार देश के जनता से कर रही है, और अब तो न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एडवोकेट बंधु भी उससे अछूते नहीं रह गए हैं । हम राज्यपाल जी से निवेदन करते हैं कि एडवोकेट बंधु के उपर हुए लाठी चार्ज की घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को तुरंत बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज की जाए और आगे भविष्य में इस प्रकार की कोई ग़लती न हो इसकी भी गारंटी हो । इसमें प्रमुख रूप से सिविल बार गाजीपुर को समर्थन देने वाले में विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे एडवोकेट, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह , आदिल अख्तर, शबीहूल हसन , रहीम खान, ज्ञान प्रकाश सिंह ,एडवोकेट हामिद अली, एडवोकेट शंभू कुशवाहा , विभूति राम , संजय सिंह , झुना शर्मा ,राबिया खातून, आलोक यादव, राजेश उपाध्याय ,महबूब निशा , सुमन चौबे ,रंभा राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।
आयुष्मान भवः कार्यक्रम के शुभारंभ पर वितरित हुआ आभा कार्ड
गाजीपुर।भारत सरकार के द्वारा आमजन के स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुए आए दिन नई-नई योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे जन समुदाय में लोगों की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती जाए। इसी के तहत बुधवार को आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया गया। वही इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर देखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कुमार राय के साथ ग्राम प्रधान राजापुर अश्वनी राय, अहिरौली ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल बीपीएम संजीव कुमार सहित अन्य स्टॉफ भी मौजूद रहे। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय के द्वारा आभा कार्ड ग्राम प्रधान अश्विनी राय को दिया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि आभा कार्ड एक ऐसी योजना है। जिससे मरीज के पूर्व में हुए इलाज का पूरा डाटा ऑनलाइन मौजूद रहता है। जिसके चलते उन्हें डॉक्टर के द्वारा पूर्व में लिखी हुई ओपीडी स्लिप आदि लेकर नहीं चलना होता है। सिर्फ उन्हें अपना आभा कार्ड का नंबर बताना होता है और एक क्लिक में ही मरीज की पूरी हिस्ट्री डॉक्टर के सामने होती है।
उन्होंने बताया कि यह आभा कार्ड समुदाय में सभी व्यक्ति का बनाया जाना है। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर कार्य जोरों शोर पर चल रहा है। आने वाले समय में सभी को इस कार्ड से आच्छादित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे आमजन खुद ऑनलाइन भी अपने आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से बना सकता है।
आभा कार्ड का निर्माण अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षित और कुशल डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड बनाने का पहला चरण है। और यह आपको अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उपचार और डिस्चार्ज तक कागज रहित तरीके से रखता है। आपकी सहमति के बाद आपके स्वास्थ्य संबंधी डाटा तक पहुंच प्रदान की जाती है। आवश्यक होने पर आप सहमति को खत्म भी कर सकते हैं। यह मजबूत सुरक्षा साथ निर्मित है और आपकी सहमति के बिना कोई जानकारी अन्य साझा नहीं कर सकता है।
गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक बुधवार को रायफल क्लब सभागार सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
इस बैठक मे समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर, की मासिक लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली मे प्रगति लाने का निर्देश दिया। वहीं न्यायिक तहसीलदार सदर एवं जखनियों के द्वारा बैठक में अनुपस्थित होने पर स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी तालाब, खेल मैदान, चारागाह, एवं ग्राम सभा की भूमि को प्राथमिकता के तौर पर चिन्हित करते हुए उसपर भू-माफियाओं केे द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होने आई जी आर एस की समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण निश्चित समयान्तराल मे किया जाए अन्यथा निस्तारण न होने के कारण डिफाल्टर होने पर सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदार होगे ।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें। ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अरूण कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर।सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आधुनिक मीराबाई के नाम से दुनिया में विख्यात मशहूर कवियत्री महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सुहवल इंटर कालेज परिसर स्थित रामायन राय स्मृति सभागार में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने नवोदित लेखिका एवं कवियत्री अनुश्री को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया ।तदुपरान्त गोष्ठी मे शामिल सभी कवियों और वक्ताओं को रेवतीपुर ब्लाक के अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव और महासभा के कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर एवं अंगम् वस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया । विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने महादेवी वर्मा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें हिंदी साहित्य की महान कवयित्री बताया और कहा कि समाज के पुरखों के इतिहास को जिंदा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पुरखों को याद नहीं करता उसकी पहचान स्वत: समाप्त हो जाती है। किसी भी समाज की पहचान उसके पुरखों और महापुरुषों के इतिहास से होती है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर समाज के सभी लोगो को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और इस अवसर को महापर्व के रूप में मनाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि समाज के सभी महापुरुषों की तस्वीर अपने अपने घरों में लगायें और उनका इतिहास आने वाली पीढ़ियों को अवश्य बतावें । इस गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता डीएवी इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने महादेवी जो को नमन करते हुए कहा कि महादेवी ने स्वतन्त्रता के पहले का भारत भी देखा और उसके बाद का भी। वे उन कवियों में से एक हैं जिन्होंने व्यापक समाज में काम करते हुए भारत के भीतर विद्यमान हाहाकार, रुदन को देखा, परखा और करुण होकर अन्धकार को दूर करने वाली दृष्टि देने की कोशिश की। अपने काव्य में उपस्थित विरह वेदना और भावनात्मक गहनता के चलते ही उन्हें आधुनिक युग की मीरा कहा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें हिन्दी साहित्य के सभी महत्त्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त है। भारत के साहित्य आकाश में महादेवी वर्मा का नाम ध्रुव तारे की भाँति प्रकाशमान है। गत शताब्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय महिला साहित्यकार के रूप में वे जीवन भर पूजनीय बनी रहीं और पूज्यनीय बनी रहेंगी। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विचार गोष्ठी के उपरांत काव्य गोष्ठी में अपनी रचनाओं के माध्यम से कवियों ने देश में लगातार बढ़ रही धार्मिक कट्टरता, बदलती इंसानी फितरत,और समाज की कुरीतियों और कुप्रथाओं तथा राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों के लगातार गिरती नैतिकता पर तंज और व्यंग्य कहते हुए कवियों ने महादेवी वर्मा जी को नमन किया। हास्यकवि विनय राय “बबुरंग” की कविता ” कमात केहूं सनकत केहूं बा आ गइल जमाना अइसन घर केहूं क पइठत केहूं बा” को श्रोताओं ने खूब पसन्द किया। कवि विजय कुमार मधुरेश ने “सियासत के दौर में दुल्हन को कहीं लूट न लें, डोली को सियासी कहारों से बचायें रखना” के माध्यम से वर्तमान सियासी दौर पर तंज कसा।कवि दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत गीत”एक गीत लिख रहा हूं,एक दर्द लिख रहा हूं ” ने भी श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कवि हरिशंकर पांडे ने “ऐ गाजीपुर के लोगों तुमको, जितना धिक्कारा जाये कम है “गीत के माध्यम से गाजीपुर के लोगों के सियासी समझ पर सवाल उठाया। कवि हेमन्त निर्भीक ने आज वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए “तिरंगे में लिपट कर देख तेरा लाल आया है,नालायक कहती थी जिसको ,वतन के काम आया है” भी खूब सराही गयी। हिंदी की महिमा का बखान करते हुए नवोदित कवयित्री अनुश्री “श्री” द्वारा प्रस्तुत ” हिंदी तुम बिन है नहीं मेरा कुछ अस्तित्व, तेरी महिमा ने गढ़ा, रोम- रोम व्यक्तित्व!” भी श्रोताओं द्वारा काफी पसंद की गयी। नवगीतकार आशुतोष श्रीवास्तव ने ” क्या फ़र्क तिलक है कि श्राद्ध, मंडप है कि श्मशानघाट, एक अच्छी सी फोटो खिंचवा खूब वायरल करवाता हूं ” ने भी वर्तमान दौर के समाजसेवियों पर व्यंग्य कसा
इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव,परमानन्द श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,राजेश कुमार श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर,स्वामी अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,मोहन लाल श्रीवास्तव,गौरव कुमार श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव,गीतांजलि श्रीवास्तव,दीपक कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव,अमित कुमार श्रीवास्तव,किरन कुमार श्रीवास्तव,मनोज कुमार श्रीवास्तव,प्रिंश कुमार श्रीवास्तव,सोनी श्रीवास्तव,सजल श्रीवास्तव ,आदि उपस्थित थे । इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया । कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।
गाजीपुर।सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बृहद गोवंश आश्रय स्थल परजीपाह कासिमाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल के परिसर में गोबर एवं कीचड़ की गंदगी, पानी की नाद काफी गंदगी पाई गई। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संचालक को साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया तथा. मेन गेट को तत्काल ठीक करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी कासिमाबाद को निर्देश दिया गया। जिससे संरक्षित गोवंश बाहर न निकल पाए। सोलर पम्प व बिजली की समस्या के समाधान हेतु खण्ड विकास अधिकारी कासिमाबाद को निर्देश दिया गया।उन्होने भूसा, पशुआहार का सत्यापन एवं गोशाला का नियमित विडियों कॉल के माध्यम से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, कासिमाबाद एवं पशु चिकित्साधिकारी कासिमाबाद द्वारा सत्यापन किया जाय। कम्पोस्ट पीट का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कर उसको संचालित कर गोबर को कम्पोस्ट पीट में ही डाला गया। उन्होने. संचालक को निर्देश दिया कि संरक्षित गोवंशो हरा चारा उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए जिससे गोवंशो का स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्होने चारा मशीन कक्ष में लगे कीचड़ की सफाई कराने का निर्देश देते हुए ग्राम पंचायत सचिव द्वारा गो-आश्रय स्थल का नियमित सत्यापन नहीं करने पर वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया है कि जब तक साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था संचालक द्वारा पूर्ण नही की जाती है तो भरण-पोषण की धनराशि हस्तान्तरित न की जाए।
घोसी विधानसभा उप चुनाव में INDIA गठबंधन की जीत तय, गदगद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खिलाया लड्डू
गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश की मऊ जनपद की घोसी विधानसभा उपचुनाव के शुक्रवार को हुई मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत सुनिश्चित होते देख कांग्रेस खेमे में खुशी छा गई।स्थानीय कचहरी परिसर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे I.N.D.I.A. गठबंधन की जीत बताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर घोसी की जनता ने I.N.D.I.A. गठबंधन के समर्थित सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को भारी वोटो से जीताने का काम किया है, वहां की जनता ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लडा है, जिसके लिए वहां की जनता बधाई की पात्र है, अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया था और भारतीय जनता पार्टी के घमंडिया गठबंधन के खिलाफ इंडिया गठबंधन की यह जीत आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ कर देगी। इस चुनाव ने 2024 लोकसभा चुनाव की भी दिशा और दशा तय कर दी है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ,बटुक नारायण मिश्र, चंद्रिका सिंह, मंसूर ज़ैदी ,दिव्यांशु पांडे ,सुधांशु त्रिवेदी, शबीहूल हसन ,हामिद अली एडवोकेट,राम नगीना पांडे, डॉक्टर सुमेर कुशवाहा, आलोक यादव ,लाल मोहम्मद, राशिद भाई ,रईस अहमद ,रतन तिवारी ,राजेंद्र कुशवाहा एडवोकेट, राजेश उपाध्याय, झुन्नाशर्मा ओजस साहू ,अंकित यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
ऐतिहासिक भारत जोड़ो पदयात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा
गाजीपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के एक वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को गाजीपुर मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला अध्यक्ष सुनील राम के अगुवाई में गांधी पार्क आमघाट से शहर के विभिन्न मार्गों से पदयात्रा ” नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” एवं जुड़ेगा भारत जीतेगी इंडिया का नारा लगाते हुए स्थानीय सरजू पांडे पार्क तक पदयात्रा की गई, इसके बाद “भारत जोड़ो सम्मेलन, संगोष्ठी” भी की गई। इसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर हमें यात्रा के उद्देश्यों का संकल्प लेते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है, कांग्रेस की नीति है कि देश नफरत से नहीं प्यार से चलेगा, देश की वर्तमान मोदी सरकार के देश कि विभाजनकरी राजनीति ने जिस तरह से देश में लोगो के बीच अविश्वास पैदा किया है ,उसके खिलाफ हमने विश्वास और प्यार का नारा बुलंद किया है। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश को एक सूत्र में पिरोना है । इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्ष गांठ पर हमें यात्रा के उद्देश्यों को ध्यान रखते हुए उस पर अमल भी करना चाहिए, इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है, जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। इस उद्देश्य को हमें ध्यान में रखते हुए कार्य करना है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मारकंडे सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ,बटुक नारायण मिश्र, अजय सिंह ,पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव ,अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र जी, ज्ञान प्रकाश मुन्ना, महबूब निशा ,सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिन्द एवं चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडे,दिव्यांशु पांडे, सुधांशु त्रिवेदी, शैलेंद्र सिंह,आलोक यादव ,शंभू कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार, शबीहूल हसन ,रईस अहमद, आदिल अख्तर ,वीरेंद्र कुमार राय, सीताराम राय ,जितेंद्र बिन्द ,सुमेर सिंह कुशवाहा ,विभूति राम ,शशि भूषण राय, सती राम सिंह,सुदामा यादव, राजेंद्र यादव ,वीरेंद्र राय ,शशि भूषण राय, जनार्दन राम,नसीम अख्तर ,राकेश राय , मिलइंद्र सिंह ,माधव कृष्ण ,हामिद अली एडवोकेट, गुड्डू कुमार, कृष्णा तिवारी,डॉ संगीता राजभर, रंभा राजभर, नईम प्रधान,कमलेश्वर प्रसाद, अजय माइकल, गायत्री प्रजापति, इरफान अहमद खान,राजेश उपाध्याय, अछैवर बिन्द ,ज्ञानचंद राम, साजिद खान, राम जी मिश्रा, आशुतोष सिंह राणा, राकेश तिवारी ,साजिद हुसैन, इंदल कुमार, जफरुल्लाह अंसारी, अब्दुल हमीद, धनंजय कुमार सिंह ,विक्की, अकरम खान ,बिट्टू यादव ,ज्ञानचंद राम ,विशाल कुमार, जावेद , कुंदन खरवार, सोनू गयासुद्दीन अहमद, महानंद अकेला आदि लोग उपस्थित रहे ।
माउंट लिट्रा जी स्कूल में घूम-धाम से मनाया गया “शिक्षक दिवस”
ग़ाज़ीपुर।गुरु शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा है जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास में दर्ज है। गुरु शिष्य परंपरा की इस संस्कृति को और भी पवित्र बनाए रखने के लिए पूरे भारतवर्ष में भारतीय संस्कृति के संवाहक तथा शिक्षाविद उत्कृष्ट वक्ता, महान दार्शनिक, अहंकार एवं दंभ से दूर कुशल व्यक्तित्व के धनी द्वितीय किंतु अद्वितीय राष्ट्रपति और आस्थावान हिंदू विचारक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु और शिष्य के इस रिश्ते को और भी प्रगाढ़ करने के लिए अपनी उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति के साथ लगातार छात्रों के चौमुखी विकास के लिए तत्पर शहर में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में भी शिक्षक दिवस घूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान के लिए अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भी छात्रों के प्रोत्साहन हेतु म्युजिकल चेयर रेस जैसे अनेक मनोरंजक खेल खेला गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार एवं प्रशस्तिपत्र चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पूरे कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बच्चों को सधन्यवाद व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र अब्बास एवं छात्रा प्रशंसा के द्वारा किया गया।
गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर “कजरी महोत्सव “ अंतर्गत राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन रामदूत इंटरनेशनल स्कूल मिश्रवलिया में किया गया । प्रतियोगिता में जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में कक्षा एल केजी से 4 तक के नन्हे मुन्हे छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की।राधा कृष्ण का वेश धारण कर प्रतियोगियों ने उपस्थित जन को आश्चर्यचकित कर दिया ।इस प्रतियोगिता में जनपद भर से 327 जोड़ो ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि ने राधा कृष्ण के रूप मे उपस्थित प्रतियोगियों की आरती कर सभी प्रतियोगियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वेलफेयर क्लब जिले की एकमात्र ऐसी संस्था है जो नौनिहालों से लेकर हर उम्र के छात्र छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। राधा कृष्ण प्रतियोगिता में जनपद भर के दूर क्षेत्रों आए हुए प्रतियोगी बच्चो ने यह साबित कर दिया की क्लब का प्रयास पूरी तरह से सफल है। उन्होंने क्लब के कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए वेलफेयर क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना किया। निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में मंजू विश्वकर्मा,बबिता पांडेय एवं सुषमा यादव उपस्थित रही। निर्णायक मंडल के अनुसार प्रथम स्थान पर अव्या सिंह श्लोक यादव सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद, परी राय अहम यादव अवध इंटरनेशनल स्कूल फिरोजपुर, सृष्टी कृषभ सन्त कबीर पब्लिक स्कूल तुलसीसागर, सना जुबैदा सर्वोदय पब्लिक स्कूल आदर्श बाजार, परी वर्मा अभिनव यादव एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मिरनपुर, अर्पिता यादव आर्यन कुशवाहा अग्रसेन पब्लिक स्कूल अंधऊ का चयन किया गया। जबकि द्वितीय स्थान के लिए आर्या प्रांजल मेरी सिटी स्कूल फुल्लनपुर, श्रीजा श्रीवास्तव वेदिका चंद्रावली शिक्षा निकेतन, निधि अंशिका गौरी शंकर पब्लिक स्कूल, आस्था खुशी श्री राम पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर, अंशिका यादव समर्थ बाजपेयी डिवाइन हार्ट पब्लिक स्कूल अगस्ता, खुशी अनन्या एस एन इंटरनेशनल स्कूल महाराजगंज रहे। इसी प्रकार तीसरे स्थान के लिए अनिका श्रेया मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भावरकोल, आराध्या सत्यम सनराइज पब्लिक स्कूल जंगीपुर, अदविका गोल्डी रजत स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन, रिद्धि कश्यप श्रेयांश पासवान का चयन किया गया। अतिथियों का स्वागत जनपद गवर्नर पवन पाण्डेय एवम अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रिंकू यादव ने किया। जबकि महिला प्रकोष्ठ सचिव शहाना जहां ने विद्यालय के प्रबन्धक सुरेन्द्र यादव एवं अतिथियों का स्वागत किया। जबकि निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत क्लब के पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर आदित्य कुशवाहा, शिवम त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता,राम कुमार विश्वकर्मा , राहुल प्रताप मिश्रा,अजय यादव आदि उपस्थित रहे।क्लब आडिटर डा0 जितेन्द्र कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।