All posts by UP Fast News

डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

गाजीपुर ।जिलाधिकारी/जिला निवार्चन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं मतदाता सूची सेे आधार नम्बर जोड़ने के संबंध में विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की गई। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं पुनरीक्षण से पूर्व की जाने वाली कार्यवाहियों व मतदाता सूची को आधार से जोड़ने के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाओं के आधार पर कराने पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के अनुसार मतदेय स्थलों का निर्धारण करने के पश्चात मतदये स्थलों की एक नई सूची तैयार की जाएगी। उन्होने कहा कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन, मतदेय स्थल भवन तथा उससे सम्बद्ध किये जाने वाले निर्वाचन नामावली के सुसंगत भाग के शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन के उपरान्त किया जाय। अर्थात भवन के सत्यापन के साथ ही यह भी देखा जाय कि उक्त मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं का निवास उस स्थान के आस पास भौतिक रूप से हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजनैतिक दल के पदाधिकारी यदि कही मतदेय स्थलों का सम्भाजन अथवा किन्ही कारण से बदलने आदि से सम्बन्धित कोई भी सुझाव व आपत्ति हो तो उसे आगामी 12 अगस्त 2023 तक अपनी आपत्ति व सुझाव लिखित रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं।


अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजीपुर संसदीय/विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले निर्वाचन क्षेत्रो के कुल 1616 मतदान केन्द्र एवं 2924 मतदेय स्थल हैं। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि बी0एल0ओ0 के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे  किया जा रहा हैं। मतदाता सूची को आधार से जोड़ने में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें व मांगने पर आधार नम्बर व उसकी छायाप्रति सम्बन्धित कर्मचारी को उपलब्ध करा दे ताकि शत प्रतिशत त्रुटिरहित मतदात सूची तैयार कराया जा सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी,सुभाष राम (सिपाही) जिला सचिव बसपा, राजेश कुमार यादव जिला सचिव स0पा0, राजन प्रजापति जिला कार्यालय मंत्री भाजपा, निजामुद्दीन खॉ जिला उपाध्यक्ष स0प0, रविकान्त सदस्य अखिल भारतीय राष्ट्रीय कमेटी, कमलेश्वर प्रसाद सचिव जि0का0कमेटी कांगेस, ओमप्रकाश  महासचिव भाजपा एवं प्रवीण सिंह महा सचिव भाजपा  निर्वाचन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

संयम और सहिष्णुता की साधना करने के लिए प्रेरित करने वाला अनुष्ठान है चातुर्मास:महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन

गाजीपुर। अध्यात्म जगत में तीर्थस्थल के रूप में स्थापित 750 वर्ष प्राचीन सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज इन दिनों अपना चातुर्मास महानुष्ठान संपादित कर रहे हैं। पंडित विनोद उपाध्याय के आचार्यत्व में वैदिक विद्वान ब्राह्मणों के समूह द्वारा किए जा रहे शिवोपासना से समूचे अंचल का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पुण्य लाभ की कामना के साथ जनपद ही नहीं देश के कोने कोने से शिष्य श्रद्धालु यहां पहुंचकर भाद्रपद पूर्णिमा तक चलने वाले इस महानुष्ठान का हिस्सा बनने के साथ ही बुढ़िया माता का दर्शन पूजन कर रहे हैं।
चातुर्मास की व्याख्या करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति महाराज ने बताया कि चातुर्मास, सनातन वैदिक धर्म में आहार, विहार और विचार के परिष्करण का समय है। चातुर्मास संयम और सहिष्णुता की साधना करने के लिए प्रेरित करने वाला समय है। इसका धार्मिक महत्व ही नहीं, वरन इस दौरान तप, शास्त्राध्ययन एवं सत्संग आदि करने का तो विशेष महत्व है। इसके सभी नियम सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक दृष्टि से भी बड़े उपयोगी हैं। चातुर्मास धर्म, परम्परा, संस्कृति और स्वास्थ्य को एक सूत्र में पिरोने वाला समय माना जाता है। चातुर्मास संयम को साधने का संदेश देता है। बढ़ती असंवेदनशीलता के समय में संयम की यह साधना और भी आवश्यक हो जाती है। संयमित आचरण से हम न केवल मन को वश में करना सीखते हैं, बल्कि हमें धैर्य और समझ भरा व्यवहार करना भी आता है। उन्होंने बताया कि चातुर्मास ऐसा अवसर है, जिसमें हम खुद अपने ही नहीं औरों के अस्तित्व को भी स्वीकार कर उसे सम्मान देने के भाव को जीते हैं। चातुर्मास हमें मन के वेग को संयम की रस्सी से बांधने की प्रेरणा देता है। कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल और जागरूकता के लिए भी चातुर्मास का बड़ा महत्व है। चातुर्मास धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आरोग्य विज्ञान व सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को यदि हम केवल तीन शब्दों में कहना या बताना चाहें तो इसका मतलब अर्पण, तर्पण और समर्पण है। इन तीनों में ही त्याग की भावना समाहित है। यह त्याग समाज के लिए कर्तव्यरूप है, उपकाररूप नहीं। हम किसी पर उपकार नहीं करते, बल्कि यह हमारा कर्तव्यरूप है। हमारे द्वारा किया गया यह त्याग ही अर्पण कहलाता है। पितरों के लिए, माता पिता के लिए किया गया त्याग तर्पण कहलाता है। भगवान के लिए किया गया त्याग समर्पण कहलाता है। हमारा कर्तव्य है कि जिस समाज में हम रह रहे हैं, उस समाज के लिए कुछ करें। कर्तव्य वह कर्म है जिसको करने से पुण्य नहीं मिलता, लेकिन ना करने से पाप जरूर लगता है। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित मृणमयी बुढ़िया माई के पुण्य प्रताप से यहां की माटी चंदन से भी पवित्र है। इस पवित्र भूमि पर किए गए धार्मिक अनुष्ठान से मन को शांति मिलती है।
गौरतलब है कि सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज द्वारा सिद्धपीठ की गद्दी पर आसीन होने के बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर महादेव, त्रयम्बकेश्वर महादेव, घृष्णेश्वर महादेव, भीमाशंकर महादेव, ओम्कारेश्वर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, बाबा विश्वनाथ, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन महादेव, केदारनाथ महादेव, बाबा वैद्यनाथ देवधर, परली वैद्यनाथ व नेपाल स्थित पशुपतिनाथ के प्रांगण के साथ ही देश के कोने-कोने में स्थित देवाधिदेव भूत भावन भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्थानों पर लगातार चातुर्मास महायज्ञ संपादित किए हैं। फिलहाल विगत वर्षों से चातुर्मास महायज्ञ का संपादन सिद्धपीठ हथियाराम मठ से ही किया जा रहा है। इस वर्ष भी धार्मिक रीति नीति अनुसार लगातार दो माह तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान नागपंचमी, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी सहित सभी विशेष पर्व और त्योहार पर विशेष पूजन अर्चन किया जायेगा।

मंत्री ने किया गाज़ीपुर का दौरा, बोलें-सीएम ने अनाथ बच्चों का चिंता करने का किया है काम

गाजीपुर ।डा0 देवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष(राज्यमंत्री स्तर) उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का बुधवार को जनपद में भ्रमण, निरीक्षण एंव जनपदीय अधिकारियों संग बैठक सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया।


राज्यमंत्री ने पूर्वान्ह 10ः30 बजे से जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गाधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोषण पूनर्वास केंद्र, जिला जेल एवं आगनवाड़ी केन्दो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डोे, आकस्मिक वार्ड, पर्ची काउण्टर, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल मे भर्ती मरीजो एवं उनके परिवारजनो से मुलाकात कर उन्हे अस्पताल द्वारा दी जा रही चिकित्सकीय एवं अन्य सुविधाओ के बावत जानकारी ली। तत्पश्चात मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय गंगा विशुनपुर पहुचे। जहां विद्यालय के शौचालय मे साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान का निर्देश दिया। इसके पश्चात माडल आगंनवाड़ी केन्द्र गंगा विशुनपुर मे छोटे बच्चो को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम मे भाग लिया। इसके पश्चात मंत्री जी उच्च प्राथमिक विद्यालय परसादपुर छावनी लाईन का निरीक्षण कर वहां पर उपस्थित बच्चो से उनकी शिक्षा की गुणवत्ता परखी । तत्पश्चात मंत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगाविशुनपुर पहुचकर बच्चो से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजनान्तर्गत प्रोबेशन विभाग के माध्यम से मंत्री जी ने छात्राओ को खेल-कूद किट वितरण कर बच्चो के साथ मध्यान्न भोजन भी किया। जिला जेल एंव बाल सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान उन्होने बन्द कैदियों से वार्ताकर उनकी समस्याओ को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।


तत्पश्चात राज्यमंत्री ने रायफल क्लब सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की टास्क फोर्स के नामित अधिकारी, पुलिस अधीक्षक (क्राईम), पुलिस अधीक्षक यातायात, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण ईकाई, ए एच टी यू, अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, चाईल्ड लाईन, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र एव अन्य अधिकारियों संग मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पीकू वार्ड संरक्षण व बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा के दौरान उन्होने कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मी बाई योजना, मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना, पीकू वार्ड व बाल संरक्षण से जूड़ी योजनाओ का लाभ देने का निर्देश दिया। बैठक से पूर्व मंत्री जी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड- के अन्तर्गत 11 बच्चो को लैपटाप वितरण किया। लैपटाप पाकर बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे।


राज्यमंत्री ने कहा कि  मुख्यमंत्री ने महिलाओ और बच्चो के प्रति बहुत ही संवेदनशील है, उनकी संवेदनशीलता इस बात से सिद्ध होती है कि जब कोरोना महामारी फैली हुई थी, बच्चे अनाथ हो रहे थे, उन अनाथ बच्चो की चिंता करने का काम मुख्यमंत्री जी ने किया है तथा उन्हे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से उन अनाथ बच्चो को चार हजार प्रतिमाह देने का काम सरकार कर रही है। वर्ष 2020 के बाद जिन बच्चो के माँ या पिता मे से कोई एक की मृत्यु होने की दशा में बच्चो को ढाई हजार प्रतिमाह मुख्यमंत्री बाल सम्मान योजना के माध्यम  दिया जा रहा है। बैठक के दौरान उन्होने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, बाल भिक्षावृत्ति, नशामुक्ती  पर अभियान चलाकर रोकथाम करने, विद्यालयो के 100 मीटर के परिधि के अन्दर पान, बीड़ी, गुटका, सिगरेट की दुकानो पर रोक लगाने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी एवं समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

   

DM ने वेतन रोकने का दिया निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को विकास खण्ड मनिहारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का अभाव पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यालय को साफ रखने का निर्देश दिया।

डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालय को बराबर चेक किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए की वे सभी सामुदायिक शौचालय चालू अवस्था में है अथवा नही इस कार्य के लिए खण्ड प्रेरक को लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए ताथ साथ ही साथ उन्हे रोजगार योग्य प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे स्वंय कुछ कर सकें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत कराए गए कार्यो की जॉच कराते हुए कर्मचारियों को यह निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित कर लें कि मनरेगा से सम्बन्धित कोई भी गलत भुगतान कदापि न हो, गलत भुगतान होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी।

निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी रामनिवास चौहान, टी0ए0,दिलिप कुमार कुशवाहा, बी0एम0एम0/एम0आई0एस0, आदित्य कुमार, बी0एम0एम0/एम0आई0एस0 के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

मौके पर मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार मौर्य, खण्ड विकास अधिकरी मनिहारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

दुर्गेश श्रीवास्तव ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम!

अगर कार्यवाही नहीं हुई तो होगा सत्याग्रह:दुर्गेश श्रीवास्तव

गाज़ीपुर।सोमवार को विकास भवन मे सुंदरीकरण के नाम पर विकास भवन के हरे पेड़ कटवा दिया गया।जिसके पश्चात राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार जिला वन अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता के क्रम में जिला वन अधिकारी द्वारा टालमटोल जवाब दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी को इन सब मामलों में जिम्मेदार बताया गया।जिस के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री संतोष कुमार वैश्य द्वारा परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष,शिक्षक नेता विजय शंकर राय को वार्ता के दौरान बताया गया।छोटे-छोटे पेड़ों की छटाई का निर्देश दिया गया था,किंतु अगर मोटा पेड़ काटा गया है, और इसमें जो भी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी होगा,उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।श्री श्रीवास्तव द्वारा मौके पर भौतिक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को मौके पर दिखाया गया कि नीम का पेड़,कदम का पेड़, सागवान का पेड़ व चिकवन का पेड़ सहित लगभग दर्जनों पेड़ हरा काटा हुआ दिखाई दिया,जिसके उपरांत मौके मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया गया, कि जितना भी पेड़ कटा हुआ है, वह सब लकड़ियां विकास भवन के प्रांगण में तत्काल होनी चाहिए,उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जो भी दोषी होगा। वह बख्शा नहीं जाएगा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा भी 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया,कि अगर इस पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो बाध्य होकर के 1 अगस्त 2023 से आपके कार्यालय के समक्ष सत्याग्रह जैसा आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी ।
वर्तमान जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र बोस जिला वन अधिकारी, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, विजय शंकर राय, मांधाता सिंह, अनुज अकेला, अतुल कुमार तिवारी, अतुल सिंह, गोपाल खरवार, अभय सिंह, अमित कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा सभासद का निधन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी तथा पूर्व सभासद कुंवर बहादुर सिंह काकू के छोटे भाई नगर पालिका, गाजीपुर के रायगंज वार्ड के वर्तमान भाजपा सभासद अभय सिंह “साबू”का रविवार को सुबह अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अभय सिंह कि पत्नी पिंकी सिंह के अलावा दो बच्चे धनंजय 4 वर्ष और आशुतोष 2 वर्ष हैं। अभय सिंह की अंत्येष्टि आज रविवार को अपराह्न 3 बजे श्मशान घाट पर होगी।
विनम्र एवं कर्मठ समाजसेवी अभय सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अभय सिंह भाजपा के कर्मठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ता थे इनके निधन से भाजपा को अपुर्णीय क्षति हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, रासबिहारी राय, अच्छेलाल गुप्ता,मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, योगेश सिंह, अभिनव सिंह,अनुज अकेला, सुधाकर सिंह कुशवाहा, श्रीप्रकाश केसरी,सुनील गुप्ता, सहित आदि अन्य ने दुःख व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

डीएम ने अतिक्रमण मुक्त कराने का दिया निर्देश

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 107 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 477 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 34 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।


इसी क्रम में तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 84 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 67 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 63 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में  55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।


जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर उपजिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदार सेवराई, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सपाइयों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में नवमनोनीत समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र विश्वकर्मा और उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत एवं मनोनयन पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सूरज राम बागी और जिला अध्यक्ष हरेन्द्र विश्वकर्मा जी और उनके नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, और उन्हें बधाई दी।
इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने
कहा कि हमें उम्मीद है कि पार्टी ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ नवमनोनीत पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पार्टी के भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे । उन्होंने भाजपा को सामाजिक न्याय का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के हक और अधिकार पर डाका डाल रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से तत्काल जातीय जनगणना कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि जातीय जनगणना होगी। तभी सभी को उनके संख्या के हिसाब से हक और अधिकार मिल सकेगा लेकिन भाजपा सरकार वंचितों और शोषितों को उनका हक नहीं देना चाहती है इसलिए भाजपा जातीय जनगणना कराने से भाग रही है।उन्होने होने वाले लोकसभा के चुनाव को पार्टी के लिए चुनौती बताते हुए कहा कि हमारी लड़ाई साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी सोच के लोगों से है जो नफरत और घृणा की सियासत कर रहे हैं । विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने पिछड़े समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि पिछड़ा समाज भाजपा द्वारा दिए जा रहे प्रलोभन और उसके बहकावे में न आवें। पिछड़े समाज को अपने हक और अधिकार के लिए सचेत होना होगा । उन्होंने भाजपा को झूठ का पर्याय बताते हुए कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है । उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सरकार बनाने का मौका मिला है हमने जनता के बुनियादी सवालों को हल करने का काम किया है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठ परोसने के अलावा प्रदेश में और कोई कार्य नहीं किया । उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन की बयार चल रही है । सत्ता परिवर्तन तय है । उन्होंने कहा कि हमें अपने नेता के संदेश को लेकर जनता के बीच जाने की जरूरत है।
विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कामों को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि कोरी लफ्फाजी से नहीं बेदखल होगी भाजपा सरकार। भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए बूथ को मजबूत करने की और वोट बढ़ाने की जरूरत है।इसके साथ साथ जनता के हक और अधिकार और उसको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और तानाशाही नीतियों से देश की जनता ऊब चुकी है। जनता बदलाव के मूड में है।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, अवधेश यादव, पूजा गौतम, राजेश यादव, मो.जुम्मन, कमलेश यादव,अवधेश कुशवाहा,इन्द्रजीत कुशवाहा, कामेश्वर चौहान,विभा पाल, सिंकदर कन्नौजिया,महेंद्र बिन्द,अनिल यादव, विजय शंकर यादव,सैफ अली,अजीत मौर्या,गुड्डू प्रजापति, आजाद राय,सर्वेश पाल,रामकृत राजभर, मुरारी बिंद,प्रशान्त चौधरी,एहसान अहमद,जैनुल बशर, बजरंगी चौहान,झारखन्डेय कुशवाहा,विजय यादव, गोकुल निषाद, आदि उपस्थित थे।इस स्वागत समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया ।

किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा:दुर्गेश

किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा :दुर्गेश

ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को लैब टेक्नीशियन का बैठक मलेरिया विभाग कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव भी सम्मिलित हुए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत हुए।बैठक में कर्मचारियों के कार्यस्थल पर हो रहे समस्याओं को लेकर के परिषद को अवगत कराया गया, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने लैब टेक्नीशियन के पदाधिकारी वह सदस्यों से को विश्वास दिलाया की किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा, और किसी भी कर्मचारी का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा, उनकी जो भी मांग है उसे सक्षम अधिकारी के साथ बैठक कर निस्तारित कराया जाएगा,बैठक के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल से मुलाकात किया।कर्मचारियों के साथ हो रही समस्या को अवगत कराया गया,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.देश दीपक पाल द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को अस्वस्थ किया गया, कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा,उनकी जो भी समस्या है समय रहते निस्तारित किया जाएगा।इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी मंत्री आलोक राय,अभय सिंह, अमित कुमार, चंदन कुमार,बुद्धि लाल, चंद्रशेखर यादव,अमरनाथ मौर्या, स्वामीनाथ, रामप्रवेश यादव, नरेंद्र यादव, राजेश राय, प्रभात मौर्य,पवन गौतम,भुवाल प्रजापति, बृजेश सिंह उपस्थित रहे।

राजेंद्र अस्थाना को दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट गाजीपुर के आजीवन सदस्य एवं विद्युत विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी राजेंद्र अस्थाना के आकस्मिक दुखद निधन पर संस्था की ओर से संस्था कार्यालय पर रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया।उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. अस्थाना जी अपनी सेवा के दौरान जहां निष्ठा कर्मठता के साथ आम जनता की सेवा करते रहे , वही वह सादा जीवन उच्च विचार के संकल्प का भी आजीवन पालन भी किया ।अपने समाज के उत्थान के लिए हमेशा चिंतित रहते थे और अंतिम क्षण तक उसके लिए चलते रहे तथा कभी किसी पद एवं प्रतिष्ठा की कामना नही किए, उनके निधन से कायस्थ समाज ही नही सम्पूर्ण जनपद शोकाकुल है ईश्वर उनके परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीरज श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा ,संदीप सभासद, सत्येंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट , अजीत नारायण लाल, नितिन आनंद,संदीप श्रीवास्तव मोनू,मुनीद्र श्रीवास्तव , रवि श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, अनिल श्रीवास्तव स्वामी जी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, पंकज दुबे, आदि लोग उपस्थित रहे। जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। संचालन संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया ।