All posts by UP Fast News

डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश


गाजीपुर।हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शहर के ददरी घाट एवं महाहर धाम जाने वाले रास्तो का स्थलीय निरीक्षण एवं मंन्दिर में पूजा-अर्चन किया। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम जाकर पूजा-अर्चन किया जाता है। इस उद्देश्य से जिलाधिकारी ने महाहर धाम के विभिन्न मार्गाे एवं स्थलो का निरीक्षण कर श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु अधिकारियों का निर्देश दिया। उन्होने अधिकारियों से रास्तो में साफ-सफाई, बैरिकेटिग की व्यवस्था, शहर में भारी वाहनो के लिए रूट डायवर्जन, सीसीटीवी की उपलब्धता, एवं सुरक्षा व्यवस्थाओ की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रोटरी क्लब का संयुक्त पदग्रहण सम्पन्न, सैय्यद जीशान बने रोटरी अध्यक्ष, विनीता सिंह बनी सचिव और इनरव्हील अध्यक्ष…

रोटरी क्लब का संयुक्त पदग्रहण सम्पन्न, सैय्यद जीशान बने रोटरी अध्यक्ष, विनीता सिंह बनी सचिव और इनरव्हील अध्यक्ष…

गाज़ीपुर।रविवार को होटल नन्द रेजीडेंसी में विश्वस्तरीय सामाजिक संस्था के मंडल 3120 के रोटरी क्लब, गाजीपुर तथा इनरव्हील का संयुक्त पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर रो० सैयद जीशान जिया ने रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष पद, रो० विनीता सिंह ने रोटरी क्लब गाजीपुर के सचिव एवम इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष पद का और राजश्री सिंह ने इनरव्हील क्लब के सचिव पद की शपथ लिया। इस अवसर पर रोटरी परम्परा का निर्वहन करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष रोटरी रो० संतोष केशरी का रोटरी कालर सार्जेंट एट आर्म ओम नारायण सैनी ने नवनियुक्त अध्यक्ष सैयद जीशान जिया को पहनाया, और मुख्य अतिथि में इस अवसर पर पदाधिकारियों को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भी दिया। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब में कोषाध्यक्ष पद पर रो० राजेश प्रसाद तथा निदेशक पदों पर रो० संजीव कुमार सिंह, रो० डॉ० उमेश चन्द्र राय, रो० विनय कुमार सिंह, रो० अजय सर्राफ, रो० श्रवण कुमार सिंह, रो० असित सेठ, रो० डॉ०राजेश कुमार सिंह तथा रो० संतोष कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया। इनरव्हील के सचिव पद पर राजश्री सिंह ने पद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का ससम्मान स्वागत किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी ने रोटरी क्लब तथा इनरव्हील क्लब के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि एक तरफ जहाँ सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में रोटरी क्लब अग्रणी भूमिका में कार्यरत है वहीँ दूसरी ओर इनरव्हील क्लब महिला सशक्तिकरण तथा बालिकाओं के उद्धार के लिए सतत प्रयत्नशील है। दोनों ही संस्थाएं अपने-अपने कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रही है, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतिकूल परिस्थितियों में वक्त आने पर संस्था प्रशासन का सहयोग भी करेगी। तदुपरांत रोटरी क्लब गाजीपुर के निवर्तमान सचिव राजेश कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में किये गए कार्यों से अवगत कराया तथा निवर्तमान अध्यक्ष रो० सतोष कुमार केशरी ने उत्कृष्ट कार्य करनेवाले रोटेरियन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इसके अतिरिक्त इनरव्हील क्लब गाजीपुर की निवर्तमान अध्यक्षा रूबी संजर ने वर्ष 2022-23 में किये गए कार्यों का उल्लेख किया।


रोटरी क्लब गाजीपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष रो० सैयद जीशान जिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाले समय में उनका प्रयास रहेगा की रोटरी क्लब गाजीपुर को उच्च पायदान पर पहुँचाया जाये। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब गाजीपुर की नवनियुक्त सचिव तथा इनरव्हील अध्यक्षा रो० विनीता सिंह ने कहा कि दोनों ही पदों के मर्यादा को बनाये रखने के लिए वचनबद्ध है। उनका पूरा प्रयास होगा कि समाज में महिला सशक्तिकरण तथा आर्थिक रूप से कमज़ोर बालिकाओं के शिक्षा पर उनका बल होगा, उनकी संस्था महिलाओं व बालिकाओं को रोजगारपरक शिक्षण तथा प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से आग्रह किया स्थान के अभाव में कभी-कभी सामाजिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है अतः निश्चित स्थान उपलब्ध कराने का निवेदन किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रो० विनय कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रो० असित सेठ ने किया। कार्यक्रम का संचालन रो० डॉ० उमेश चन्द्र राय ने किया।

मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गाज़ीपुर।रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में बवेड़ी स्थित सांई ग्रेस प्ले स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


इस समारोह में सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सुहानी सहाय और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शुभ्रा श्रीवास्तव को महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव और महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।


इस समारोह को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने सम्मानित हुए मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इनकी सफलता से कायस्थ समाज गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज समाज के बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने की जरूरत है। उन्हें एकेडमिक शिक्षा देने के अलावा संस्कारित करने और व्यवहारिक ज्ञान देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों में प्रतिभा का अभाव नहीं है जरूरत है उन्हें सही रास्ता दिखाने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की । उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारा भविष्य है इनकी सफलता में ही हमारी सफलता भी निहित है।


जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा हमेशा समाज के गरीब बच्चों, छात्रों और बेटियों की मदद और सम्मान में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि महासभा हमेशा वक्त आने पर अपने समाज के शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, साहित्यकारों, कवियों और मेधावी छात्रों का सम्मान करता रहा है। उन्होंने इस अवसर पर समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुरीतियों और कुप्रथाओं के खिलाफ भी संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने शादी के अवसर पर फिजूल खर्ची रोकने का भी आह्वान किया और कहा दिखावा करने की जरूरत नहीं, जितनी बड़ी चादर हो उतना ही पांव फैलावें। उन्होंने समाज के लोगों से अपने घरों में समाज के महापुरुषों की तस्वीर लगाने और अपने बच्चों को उनका इतिहास बताने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा समाज के लोगों से राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि विकास की कुंजी सत्ता के हाथो में हैं। बिना सत्ता की भागीदारी के समाज का विकास संभव नहीं।


इस समारोह में मुख्य रूप से जे पी एल श्रीवासतव,, शशिकला श्रीवास्तव, स्मृति श्रीवास्तव,केशव श्रीवास्तव,चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, अरुण सहाय,अमरनाथ श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव,विपुल सिन्हा,आचल श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव, सुशांत श्रीवास्तव , आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री आशुतोष श्रीवास्तव ने किया।

पूरे देश के रैंकिंग में आठवें स्थान पर गाज़ीपुर

गाजीपुर। 30 मई से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे भाजपा महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई।


मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्षों तथा सम्पर्क प्रमुखों से जनसंपर्क अभियान का क्रमवार जानकारी लेते हुए कहा कि गाजीपुर भाजपा का कार्यकर्ता जिस त्याग और समर्पण से कार्य करता है वह उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि अभियान के सभी कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लग्न, परिश्रम और निष्ठा से जिस सफलता से पुरे जनपद में सम्पन्न हो रहे है। उसके लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रशंसा के हकदार हैं।और आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी एवं जिम्मेदार लोग अपने- अपने शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर प्रवास कर अधिक से अधिक मिस्ड कॉल प्रधानमंत्री के समर्थन में सरल एप्प पर अपलोड करें।
जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने सम्पूर्ण अभियान में निहित सम्पन्न कार्यक्रमों का ब्यौरा रखते हुए कहा कि लोकसभा गाजीपुर इस अभियान में पूरे देश के रैंकिंग में आठवें स्थान पर है । यह उपलब्धि जिले के लिए तथा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सम्पर्क अभियान में लगे कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत नौ वर्षों के कार्यों को समर्थन के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराने का आह्वान किया।


लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया।


बैठक की शुरुआत भाजपा महामनिषियों पं दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर वंदेमातरम गायन से हुआ।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, वृजेंद्र राय, शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, सुनिल सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा,रमेश सिंह पप्पू, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, अवधेश राय, बृजनंदन सिंह,मनोज गुप्ता, रामराज बनवासी,बी के त्रिवेदी,डा मुराहू राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र,सोमारु चौहान, राजेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, मनोज सिंह, सुरेश बिंद,अभय प्रताप सिंह,हरेंद्र यादव, अखिलेश राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, अनिल पांडेय, नितिश दूबे, रघुवंश सिंह पप्पू, सुरेश बिंद, रासबिहारी राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बेहद जरूरी:एमएलसी

अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

गाजीपुर।अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी ” के तत्वावधान में स्थानीय लंका मैदान में रविवार को वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम एमएलसी विशाल सिंह चंचल और उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल और उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर के साथ कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामलीला मैदान लंका में वृक्षारोपण का कार्य किया। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने रामलीला कमेटी द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के शुरुआत किए जाने की सराहना करते हुए सभी से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने घर या पास-पड़ोस में छायादार और फलदार वृक्ष जरूर लगाएं, क्योंकि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बेहद ज़रूरी हैं, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वृक्षारोपण की कई योजनाएं भी चल रही हैं उसके अंतर्गत भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वृक्षारोपण करें और पर्यावरण को संरक्षित करें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर ने कमेटी के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की। जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की और पवित्र मास सावन में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की भी अपील की।

इस अवसर मंत्री के कमेटी ओमप्रकाश तिवारी “बच्चा तिवारी” ने कहा कि कमेटी द्वारा हर वर्ष किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के क्रम में इस वर्ष भी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें आज 30 पौधे लगाए गए, जिसमें नीम, सागवान, मौसरी (वज्रदंती) एवम आम के पौधे लगाए गए है, इन सभी पौधों के आयुर्वेदिक गुण भी हैं। पूरे माह कमेटी द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे।

इस अवसर पर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, गोपाल पांडेय, उपमंत्री लव त्रिवेदी, लक्ष्मी नारायण, वीरेश राम वर्मा, वरुण अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, राजेंद्र विक्रम सिंह, चरण जीत सिंह, रामजी पांडेय, नरसिंह पांडेय, प्रह्लाद पांडेय, अजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, अमीर अली, एनुल हक, संतोष जायसवाल, श्रीप्रकाश केशरी, उमेश श्रीवास्तव, अरविंद अग्रवाल के साथ कमेटी के सदस्य व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन मंत्री बच्चा तिवारी ने किया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत दूसरे दिन सीएम को भेजे गए 462 पोस्टकार्ड :शम्मी सिंह

सीवर के कार्य में देरी वह भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत दूसरे दिन तक सीएम को भेजे गए 462 पोस्टकार्ड:शम्मी

गाज़ीपुर।रविवार को पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत शहर के सिंचाई विभाग चौराहा बंधवा तथा बड़ी बात चुंगी तक लोगों से जन संपर्क करके सीवर में व्याप्त खामियों को पोस्ट कार्ड के माध्यम से सीएम कार्यालय को भेजने का काम किया गया । पत्र लिखते वक्त लोगों ने गाजीपुर में सीवर के चलते बदहाल जनजीवन के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया । लोगों ने कहा कि पिछले 4 वर्ष में एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जिस दिन हमें जाम से छुटकारा मिला हो, पूरा शहर खुदाई करके छोड देने के कारण के जाम की समस्या झेल रहा है।स्कूल की बसे 2 घंटे देरी से बच्चों को घर पहुंचा पा रही है । लोगों ने कार्यदाई संस्था पर गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि 3 मीटर गड्ढा खोदने के बाद वही वही मिट्टी फिर से दोबारा उस गड्ढे में डाल दी जा रही है जबकि मिट्टी की जगह बालू का प्रयोग होना चाहिए जिसके चलते सड़क बनने के बाद भी धस जा रही है। मौजूद लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ जी से मांग करते हुए आग्रह किया कि जल्द गाजीपुर में सीवर के कार्य को कराया जाए तथा एक उच्च स्तरीय कमेटी प्रदेश स्तर पर सीवर में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार की जांच करें । लोगों ने कहा कि तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए की जो सड़कें सीवर की खुदाई के चलते ध्वस्त हो चुकी हैं कम से कम उसको गिट्टी डालकर बराबर किया जाए जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो।
पोस्टकार्ड भेजो अभियान का नेतृत्व कर रहे शहर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि हम 5000 पोस्टकार्ड अगले 10 दिनों के अंदर सीएम को भेजेंगे जिससे वह भी गाजीपुर की सीवर के चलते बदहाल स्थिति से अवगत हो सके । उन्होंने जल्द से जल्द कार्यदाई संस्था पर जांच बैठाने की मांग की। मौके पर अनिल सिंह ,मनोज सिंह ,अंजलि,छात्र नेता दीपक उपाध्याय ,सूरज तथा अन्य कॉलोनीवासी अभियान में मौजूद रहे।

सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव जी का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में केक काटकर मनाया गया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई दी। उनके स्वस्थ और दीर्घायु होंने की कामना किया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने 2024लोकसभा के चुनाव में पार्टी को जीताकर भाजपा की नफरत की राजनीति और उसकी कुनीतियो से जनता को मुक्ति दिलाने के साथ साथ समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, संविधान और लोकतंत्र तथा सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जी जैसे नेता की जरूरत है। जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि आज जब देश मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के चलते त्राहि त्राहि कर रहा है ऐसे दौर में देश और प्रदेश की जनता बड़ी बेसब्री और उम्मीद भरी नजरों से अखिलेश जी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । अखिलेश ने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा के साथ साथ निशुल्क दवाई,पढ़ाई और सिंचाई और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण , महिलाओं को समाजवादी पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना 1090महिला हेल्प लाइन, विधवा पेंशन में आय सीमा वृद्धि, कन्या विद्याधन योजना, कन्या विवाह अनुदान योजना महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण योजना, 108एवं102 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा योजना लागू कर जन आंकाक्षाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। उन्होने यह कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव गांधी,डॉ लोहिया, डॉ भीमराव अम्बेडकर और नेता जी मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर जनता के बुनियादी सवालों को हल करने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हुई हार से सबक लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने जिला कार्यकारिणी के नवमनोनीत पदाधिकारियों, सदस्यों और विधानसभा तथा ब्लाक अध्यक्षों को मनोनयन पत्र दिया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत भी किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पूर्व विधान परिषद सदस्य काशी नाथ यादव,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, योगेन्द्र राय,बृजदेव खरवार,मन्नू सिंह,मुन्नन यादव ,आशा यादव,आमिर अली, मुन्नीलाल राजभर, रविन्द्र प्रताप यादव,रामवचन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव,अशोक कुमार बिंद, तहसीन अहमद,जै हिंद यादव, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, गोवर्धन यादव, कमलेश यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव,हरेन्द्र विश्वकर्मा ,दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह,रामवचन यादव, नन्हें,विभा पाल, कंचन रावत, आत्मा यादव,रीना यादव, पूजा गौतम, कन्हैया सिंह यादव,राजकिशोर यादव, शिववच्चन यादव, रणजीत यादव, रमेश यादव, रामज्ञान यादव, सदानंद कन्नौजिया,विवेक मौर्या,असलम खां, आजाद राय, निसार अहमद, ओमप्रकाश यादव, मारकन्डेय यादव आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ से सपरिवार मिले समाजसेवी आनंद सिंह और पुत्र आदित्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सपरिवार मिले समाजसेवी आनंद सिंह और पुत्र आदित्य

गाज़ीपुर।लखनऊ 5 काली दास मार्ग, मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार की शाम को भाजपा नेता और समाज सेवी आनन्द कुमार सिंह सपरिवार मिलकर महाराज जी से आशीर्वाद लिए। महाराज जी ने युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह के नेक और सराहनीय कार्यों और उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने गाजीपुर जनपद के बारे में भाजपा नेता आनंद सिंह और आदित्य से काफी जानकारी लिए और भाजपा सरकार द्वारा जनपद में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली। नेता आनन्द सिंह को आगामी लोकसभा के लिए ग़ाज़ीपुर सीट पर दिन -रात चल कर लोगों की हर प्रकार से मदद करने का निर्देश दिया। युवा नेता व समाजसेवी आदित्य सिंह को जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का निवारण, असहाय लोगों की मदद करने का निर्देश दिया। आनन्द कुमार सिंह ने सपरिवार मिल कर आग्रह करते हुए अपने घर आनंद भवन पर आने का निमंत्रण भी मुख्यमंत्री जी को दिया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए महाराज जी ने भी आश्वासन दिया कि गाजीपुर जल्द आऊंगा तो आनंद भवन भी जरूर आऊंगा। आनंद सिंह ने बताया कि महाराज जी से मुलाकात के बाद हमारा पूरा परिवार अभिभूत है, उनके द्वारा दिए गए आशीर्वाद हम सबके लिए बहुत ही अनमोल रत्न के रूप में हैं। उनके द्वारा मिली उर्जा हम सबके लिए एक बहुत बड़ी ताकत है हम सदैव लोगों के बीच में मदद करते आए हैं सदैव करते रहेगे।

जिला जज संग डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार-7, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रुप से बुधवार को जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

डीएम ने घाटों को लेकर जनता से की अपील!


गाजीपुर।मिशन लाइफ के अर्न्तगत जिला गंगा समिति के सौजन्य से चीतनाथ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रभागीय निदेशक गाज़ीपुर द्वारा समस्त अतिथियों स्वागत  किया गया। गंगा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक ,स्कूल के छात्राओं द्वारा गंगा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।तत्पश्चात काशी बटुक नाथ दरबार बृहद मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती की गई। स्थानीय लोगों द्वारा बढ़-चढ़ के प्रतिभाग किया गया। आरती के तत्पश्चात उपस्थित लोगो को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा घाटों के स्वच्छ बनाए रखने हेतु जनता से अपील की गई।घाटों पर समितियां बनाकर लगातार प्रतिदिन या साप्ताहिक गंगा आरती कराएं हेतु लोगों से यह आग्रह किया कि आरती वाराणसी के घाटों जैसे होनी चाहिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शहर, अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहें।