All posts by UP Fast News

इस नंबर पर करें शिकायत…

गाजीपुर।16 मार्च से विद्युत विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल के दृष्टिगत जनपद मे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (जिला इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर) कलेक्ट्रेट गाजीपुर मे स्थित कन्ट्रोल रूम को क्रियाशील कर दिया गया है।जिसका दूरभाष नं0- 0548- 2224041 है। इसके साथ ही बिजली की समस्याओं का समाधान करने के लिए टोल फ्री 1912 एवं बिजली विभाग कंट्रोल रूम नं 9453047253 पर फाल्ट संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बताया है कि शान्ति व्यवस्था व जनपद मे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु अधिकारियो/कर्मचारियों की तैनाति शिफ्टवार की गयी है। जिसमे सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक गजाधर सिंह, चकबन्दी अधिकारी,मो0नं0 9935794803 के साथ सहयोगी कर्मचारी अरविन्द कुमार प्रबन्ध लिपिक अभिलेख कक्ष(माल), मो0नं0-8433300998 एवं अनिल कुमार कुशवाहा, प्रति लिपिक सम्बद्ध वाद लिपिक कलेक्ट्रेट गाजीपुर मो0नं0- 9415357189 है। दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक शिवनाथ पाण्डेय, चकबन्दी अधिकारी गाजीपुर मो0नं0- 9140262579, के साथ सहयोगी कर्मचारी प्रशान्त कुमार गुप्ता, एसीआरए कलेक्ट्रेट गाजीपुर मो0नं0- 9598053543,एवं शिवचन्द सिंह यादव, एसीआरए कलेक्ट्रेट गाजीपुर मो0नं0- 7565915946 है एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मो0नं0- 8299654714 के साथ सहयोगी कर्मचारी अनिल कुमार श्रीवास्तव वाद लिपिक कलेक्ट्रेट गाजीपुर मो0नं0- 9451602022 एवं तारिक प्रबन्ध लिपिक अभिलेख कक्ष(माल) मो0नं0- 9889795173 की तैनाती अग्रिम आदेश तक की गई है।
उन्होने निर्देश दिया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी/कर्मचारी अपने तैनाती अवधि मे समय से उपस्थित होकर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा नियंत्रण कक्ष में रक्षित पंजिका मे प्राप्त शिकायतो/सूचनाओ को अंकित करते हुए उसका निराकरण संबंधित से कराएंगे।

कर्मचारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

गाजीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पूर्व से घोषित होली मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उनके द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि होली मिलन समारोह में हम कर्मचारी और अधिकारी एक मंच पर इस पर्व को मनाते हैं,आगे भी इस तरह का समारोह होना चाहिए, उनके आयोजक मंडल के प्रति अभार व्यक्त किया गया।विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और विकलांग कल्याण अधिकारी द्वारा हम कर्मचारी अधिकारी कभी कभार ऐसा मौका आता है कि हम एक साथ सब इस कार्यक्रम को मनाते इनके द्वारा परिषद के पदाधिकारियों के अभार व्यक्त किया।अपर मुख्य अधिकारी पंचायत जिला और वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक द्वारा कवियों को सम्मानित किया गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के पूरे टीम द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों और कवि रेशमी शाक्या, बादशाह राही, मधुरेश यादव,दिनेश चंद्र शर्मा, राजेश शर्मा,सहित कवियों को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया।होली मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
होली मिलन समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,जय प्रकाश सिंह,मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, अरुण श्रीवास्तव, अमित कुमार,बृजेश राय एस0पी0गिरी, इम्तियाज, विजय श्रीवास्तव, मान्धाता सिंह, रोशन लाल दिनेश यादव,जय प्रकाश बिंद, विनोद चौधरी, संतोषी राय, पूनम गोस्वामी, बिपिन सिंह धर्मवीर सिंह, नागेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,दिवाकर सिंह मानवेन्द्र सिंह, दिग्विजय, अभिजीत, योगेंद्र पटेल,विनय उपाध्याय, अभय सिंह, देवेन्द्र मौर्या, डी0एस0राय प्रवीण सिंह, अनिल कुमार, अनिल गोस्वामी,रमेश चंद्र, बुद्धि लाल, हरेन्द्र विक्रम, श्रुति,गिरिजा कुशवाहा, श्रीकांत यादव, अश्वनी कुमार सिंह,दिवाकर सिंह काकन, धर्मेंद्र,संजय,बिंद सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन राकेश पांडेय व आलोक राय ने किया।

इनामिया बदमाश गिरफ्तार,तमंचा बरामद

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को काजीमंडी शिवमंडप के पास से गैगेंस्टर का आरोपी व दस हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया है।उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है।
एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सूचना मिली कि पशु तस्कर गैंगस्टर का आरोपी व दस हजार का ईनामियां खुदाईपुरा निवासी एकराम कुरैशी ऊर्फ मुन्ना काजीमंडी शिवमण्डप के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में
रजागंज चौकी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद, लोटन इमली चौकी प्रभारी शिवपूजन बिन्द,कां. विकास पाण्डेय तथा कां शिवप्रसाद यादव शामिल रहे।

अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुए रक्तवीर शीर्ष दीप शर्मा

राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुए रक्तवीर शीर्ष दीप शर्मा

ग़ाज़ीपुर।बीकानेर राजस्थान में 11 व 12 मार्च को राष्ट्रहित फाउंडेशन और कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन व ग्लोबल ह्यूमिनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 रविन्द्र रंगमंच में आयोजित किया गया। जिसमें भारत देश के समस्त जिलों व 50 देशों से सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमे जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा को मुख्य अतिथि कारगिल योध्दा लांस नायक दीप चन्द्र जी द्वारा ग्लोबल ह्यूमिनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 से नवाजा गया।अवार्ड प्राप्त करने पर शीर्ष दीप ने बताया कि यह सम्मान टीम से जुड़े प्रत्येक रक्तवीर व रक्तवीरांगना का सम्मान है जो टीम के लिए समर्पित है व जिन्होंने आपातकाल और शिविर में किसी का जीवन बचाने हेतू रक्तदान किया है। बीते 26-27 फरवरी को शीर्ष दीप को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और आई.पी.एस. वी०कामाराजा ने राष्ट्रीय रक्तनायक अवार्ड से सम्मानित किया था। 6 वर्ष पूर्व 16 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2016 को शीर्ष दीप शर्मा ने नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा गाजीपुर से नई दिल्ली तक अविराम पद यात्रा कर 167 घंटे 40 मिनट की अविराम पद यात्रा का विश्व रिकार्ड भी बनाया था।
बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारगिल योद्धा लांस नायक दीपचंद जी जिन्होंने भारत पाकिस्तान कारगिल युद्ध लड़ा व कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा व मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने दोनो पैर व एक हाथ गवाए व ब्रांड एम्बेसडर डॉ.नीरज के.पवन आई.ए.एस. डिवीजन कमिश्नर बीकानेर राजस्थान व मरुधरा की शान सेना मेडल कर्नल हेमसिंह जी शेखावत के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शीर्ष दीप ने इस सम्मान के लिए आयोजक मेवा सिंह, सुचित्रा आहिरे व रूपाली सिंघल का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

डीएम ने की बैठक,लगाई फटकार

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को रायफल क्लब सभागार, में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, 50 लाख से अधिकारी लागत एवं मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उ0प्र0 पुलिस आवास निगम लिमिटेड निर्माण इकाई वाराणसी के अधि0 अभियन्ता के अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी , आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया, वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।बैठक मे जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं की सूची उपलव्ध कराने का निर्देश दिया जिनके द्वारा धनराशि आवंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ नही किया गया है या कार्य मे ढिलाई बरती जा रही है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, ए0डी0एस0टी ओ0 शैलेंद्र मिश्रा, एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।  

श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में खूब उड़े गुलाल,कवियों और शायरों का हुआ जमावड़ा

होली मिलन समारोह:श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में हास्य व्यंग्य के खूब उड़े गुलाल

हास्य व्यंग्य के प्रमुख कवियों और शायरों का देश भर से हुआ जमावड़ा

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट, गाजीपुर के तत्वाधान में इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का कार्यक्रम श्रीचित्रगुप्त भगवान की पूजा पाठ के उपरांत पूज्यपाद अघोरेश्वर कपाली बाबा के आशीर्वाद से परंपरागत तरीके से रविवार को सायंकाल मनाया गया। इस अवसर पर बाहर से आए ख्यातिलब्ध कवियों द्वारा हास्य व्यंग की कविताओं की पिचकारी से कार्यक्रम में आए सम्मानित श्रोताओं को सराबोर किया गया, होली मिलन के इस कार्यक्रम में पटना के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि शंकर कैमूरी, कुशीनगर से बादशाह प्रेमी, प्रयागराज से हास्य व्यंग के प्रसिद्ध कवि राधेश्याम भारती, अंबेडकर नगर से भालचंद तिवारी, मिर्जापुर से पूनम श्रीवास्तव, रश्मि शाक्य, संध्या तिवारी, कुमार प्रवीण, बादशाह राही आदि कवियों ने अपने हास्य व्यंग्य की खूब पिचकारी छोड़ी।

कार्यक्रम की शुरुआत पूज्यपाद अघोरेश्वर कपाली बाबा, उच्च न्यायालय, प्रयागराज के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा जी, एवम उपस्थित अन्य विशिष्ट गणमान्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संचालक हरिनारायण “हरीश जी” ने सभी का स्वागत कर कवियों को कविता पाठ के लिए आमंत्रित किया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा समाज में अपने उत्कृष्ट कार्यो से पहचान बनाने वाले कुछ विशिष्ट लोगों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी कराया गया जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ पत्रकार विनय सिंह, वीनू, सिविल बार के अध्यक्ष सुधाकर राय, महामंत्री रतन श्रीवास्तव, इनोवेटिव सोसाइटी के कर्मठ सदस्य एवं अधिवक्ता सुशील श्रीवास्तव, और किन्नर कल्याण बोर्ड की दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री काजल उपाध्याय उर्फ मधु एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर सिन्हा एवं शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नदीम अदहमी स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किए गए। संस्था की तरफ से न्यायमूर्ति और मुख्य अतिथि सिद्धार्थ वर्मा को “गाधि श्री” सम्मान एवं जिलाधिकारी श्रीमती आर्यका अखौरी को “कुलभूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम गाज़ीपुर आर्यका अखौरी ने किया, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज श्री चंद्र प्रकाश तिवारी, एसपी गाज़ीपुर ओमवीर सिंह, निवर्तमान नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, के साथ जनपद के सम्मानित अधिकारी गण व समाज के हर वर्ग व राजनीतिक दलों, पत्रकार बंधुओ के साथ आमजन व चित्रांश परिवार भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद शंकर श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद सिंहा, रवि श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, मुनेंद्र श्रीवास्तव अरविंद झुन्ना, सुनील दत्त श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अजीत नारायण लाल, नितिन आनंद, अरुण श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अरुण चुन्नू, सुशील कुमार वर्मा, गणेश, बबलू, रिंकू श्रीवास्तव, अभय आनंद , सुनील श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंच संचालन शंकर कैमूरी ने किया, सम्मान समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने किया।आभार संस्था के मंत्री अजय श्रीवास्तव ने दिया।

हरिशंकरी में मनाया गया होली मिलन समारोह,अभिनव सिन्हा बोले-होली हर्ष एवं उल्लास का है पर्व

हरिशंकरी के अति प्राचीन रामलीला चबूतरे पर पारंपरिक रूप से मनाया गया होली मिलन समारोह

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में शनिवार को शाम अतिप्राचीन हरिशंकरी चबूतरे पर होली मिलन समारोह परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र व प्रतिनिधि भाजपा नेता अभिनव सिन्हा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पालिका, गाज़ीपुर की निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री मप्रकाश जी रहे। देश के जाने-माने कवियों और शायरो ने अपनी कविताओं और गजलों से वाहवाही लूटी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि होली हर्ष और उल्लास का पर्व है, होली के रंगों में सब रंग जाते हैं, जिसके बाद कोई भेद भाव नहीं रहता है। उन्होंने आगे कहा कि 11 मार्च 2023 का दिन गाजीपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गाजीपुर के लाल व पूर्व सांसद, वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रयास से गाजीपुर जनपद की बहूप्रतीक्षित मांग, गंगा नदी के ऊपर रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण करते आज ही गाजीपुर सिटी से ताड़ीघाट तक डीजल रेल इंजन का सफल ट्रायल आज पूर्ण हो गया। यह संपूर्ण पूर्वांचल और गाजीपुर के लिए होली का अनुपम उपहार है। इसके लिए मैं गाजीपुर के जनता की तरफ से श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए हरिशंकरी स्थित श्री राम दरबार “सिंहासन” का पूजन भी किया। निर्वतमान नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का संचार करें, इसकी शुभेक्षा है।
इससे पूर्व शायर व कवि धड़कन जौनपुरी ने बेगम से बुढ़ापे मे बहोत नाक मे दम है,
इक हाथ मे कट्टा लिए इक हाथ मे बम है,
इस उम्र मे कहती हैं हनीमून पे चलिए
कैसे उन्हें समझाऊं यहाँ काम ख़तम है।
सुनाकर वाहवाही लूटी। वही हसरत जौनपुरी ने अपने शेर
अज़मातों का निशान है कि नहीं
इसकी दुनिया में शान है कि नहीं
खून कहता हैं ये शहीदों का
मेरा भारत महान है कि नहीं
सुनाकर भारत माता के जय के नारों को भीड़ में बुलंद किया। हास्य के कवि बादशाह प्रेमी देवरिया ने – मुसीबत में खुद को फंसाने से पहले न छींको कभी मुंह बाने से पहले
हसीनों की गलियों में जावो मियां पर चिलावो नहीं लात खाने से पहले और हंटर गाजीपुरी ने
बेधड़क बे ख़ौफ़ हर महफ़िल में घुस जाता हूँ मैं देख कर बीवी को लेकिन बिल में घुस जाता हूँ मैं उसके लब की चाशनी बेताब कर देती है जब झट से उठ कर फट से चीनी मिल में घुस जाता हूँ मैं
ने शायरी सुनाकर लोगों को खूब हंसाया और तालियां बंटोरी। इससे पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा ने मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि सरिता अग्रवाल को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन न०पा०प० विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, गुलाम कादिर राइनी, सुनील गुप्ता, सुरेश बिंद, मुन्ना राय, संतोष जायसवाल, सरदार दर्शन सिंह, विनय कुमार सिंह, रोहित कुमार अग्रवाल, ओमनारायण सैनी, अशोक अग्रवाल, लक्ष्मी प्रसाद, लव त्रिवेदी, राम नारायण पांडेय, गोपाल जी पांडेय, सरदार चरणजीत सिंह, सुधीर अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, प्रह्लाद पांडेय, जयसूर्या भट्ट, अखिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, भाजपा सोशल मीडिया विभाग के संयोजक कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, हर्षजीत सिंह, शनि चौरसिया, विशाल चौरसिया, सुजीत सिंह, अजय कुशवाहा, सूर्यप्रकाश यादव, प्रमोद गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूबीआई के पूर्व प्रबंधक वरुण अग्रवाल तथा संचालन ओमप्रकाश तिवारी ने किया।

पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़,दो बदमाश को लगी गोली

घायल बदमाशों समेत 4 पशु तस्कर गिरफ्तार

पिकअप में लदे 8 गोवंश बरामद

बदमाशों से 4 तमंचे,कई कारतूस,बाइक बरामद

गाजीपुर। पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 पशु तस्कर घायल हुए हैं।पुलिस और पशु तस्करों के बीच ये मुठभेड़ दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागत इंटर कालेज के पास हुई।पुलिस ने घायल बदमाशों समेत 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।इस दौरान पुलिस ने मौके से पिकअप में लदे 8 गोवंश बरामद किये है।जबकि बदमाशों से 4 तमंचे,कई कारतूस,एक बाइक बरामद हुई है।बताया जा रहा है कि दुल्लहपुर क्षेत्र में पुलिस की टीमें चेकिंग में जुटी हुई थी,कि इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम फर फायर झोक दिया।पिकअप में सवार दो बदमाश और बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।पुलिस ने मौके से घायल बदमाशों समेत 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए बदमाश पिकअप में गोवंशों को लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

सपना सिंह ने टीबी मरीजों में वितरित किया अबीर रंग गुलाल और ड्राई फ्रूट

सपना सिंह ने टीबी मरीजों में वितरित किया अबीर रंग गुलाल और ड्राई फ्रूट

गाजीपुर।साल 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के क्रम में टीबी रोगियों को गोद लिए जाने का अभियान चलाया गया था। जिस के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा 21 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। जिन्हें उनके द्वारा प्रतिमाह पोषण पोटली दिया जाता है। जिस के क्रम में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने आवास पर गोद लिए हुए सभी मरीजों को पोषण पोटली के साथ ही रंग अबीर गुलाल और ड्राई फ्रूट का वितरण कर उनके साथ होली की खुशियां मनाई।

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा 21 टीबी मरीजों को अपने आवास खजूरिया विकास भवन पर पोषण सहायता वितरित किया।यह पोषण सहायता अध्यक्ष के द्वारा प्रतिमाह दिया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि जब तक टीबी मरीजों का इलाज चलता रहेगा तबतक उनके द्वारा पोषण सहायता दिया जाता रहेगा। गोद लिए गए टीबी मरीजों में से 21 टीबी मरीज इलाज एवं पोषण पोटली के सहयोग से पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। जिस में अधिकांश बच्चे हैं।इस माह होली पर्व के उपलक्ष्य में होली से पूर्व जो टीबी मरीज मेरे द्वारा गोद लिए गए हैं उन के साथ अपनत्व की खुशियां बांटी गई। इस बार की पोषण पोटली कुछ हटकर स्पेशल है ।जिसमे पोषण पोटली के साथ साथ गोद लिए सभी मरीजों को ड्राई फ्रूट्स, रंग,गूलाल,अबीर एवं मिठाइयां के साथ होली की खुशियां बांटी गई।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी पंकज सिंह चंचल, संजीव सिंह उर्फ बाबी, मोहित श्रीवास्तव, तथा क्षयरोग विभाग के डाo एम के सिंह,डी पी सी अनुराग कुमार पाण्डेय ,डी पी पी एम सी सुनील कुमार वर्मा, एस टी एस, श्वेताभ गौतम,एस टी एस, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा,एस टी एल एस इत्यादि लोग उपस्थित थे।

विकास भवन में खेली गई होली,दी बधाई

गाज़ीपुर।सोमवार को विकास भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा गुलाल की होली खेली गई।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूरी टीम के साथ विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। बेसिक के लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार द्वारा सभी कर्मचारी पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। साथ मे नरेंद्र विश्वकर्मा विकलांग अधिकारी,अंशुल मौर्या जिला पंचायत राजधिकारी द्वारा भी गुलाल कर्मचारियों को लगाया गया।
इस अवसर पर रोशन लाल,आमित कुमार, जयप्रकाश बिंद, अजमत, रामधनी, रितेश, कुंदन, झब्बू, अमरनाथ राजेश यादव विनोद,शिवकांत, जितेंद्र सिंह सुरेश, केदार सोनकर, रमेश यादव, संजय, गोविंद,आदि मौजूद रहे।