All posts by UP Fast News

महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा,सौंपा पत्रक

भाजपा के महंगाई बम के खिलाफ कोंग्रेस ने चढ़ाई आस्तीन, राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक डीएम को सौंपा

होली के ऐन पहले रसोई गैस में वृद्धि पर नागरिकों संग जिला काँग्रेस कमेटी ने खोला मोर्चा

गाजीपुर।गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोला हैं।सड़क पर जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, और वहां पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट को होली के ऐन पहले महंगाई एवं अप्रत्याशित रूप से रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ पत्रक दिया। सख्त विरोध जताते हुए इसे वापस कर महंगाई पर लगाम लगाने की बात कही है। डीएम के प्रतिनिधि जॉइंट मजिस्ट्रेट ने यह आश्वासन दिया कि ये पत्रक महामहिम राष्ट्रपति जी के यहां नियमानुसार पहुंचा दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मोदी सरकार ने आम लोगों के ऊपर त्योहारों से ठीक पहले जो महंगाई बम फोड़ा है वो बहुत ही चिंतनीय है। मोदी सरकार द्वारा इस बढ़े गैस के दाम को तत्काल प्रभाव से वापस लेना होगा अन्यथा,कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क के साथ सदन में भी उठाएगी। सुनील राम ने समर्थकों संग मोदी सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए कहा कि गैस का दाम वापस लो और महंगाई पर रोक लगाओ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने केंद्र और प्रदेश की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है महंगाई लगातार बढ़ रही है और इस पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है।

वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है, भारत की आम जनता महंगाई से जूझ रही है तो हमारी केंद्र सरकार ने होली के शुभ अवसर पर तोहफे के रूप में गैस के सिलेंडर के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि कर 50 रुपए बढ़ा दिया। बेलगाम होती इस महंगाई पर मोदी जी की सरकार रोक नहीं लगा पा रही है, जिसका हम कांग्रेस जन विरोध करते हैं और जब तक भाजपा सरकार रसोई गैस के दामों को कम नहीं करेगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। सरकार हम दो और हमारे दो के रास्ते पर चल रही है। यह केवल भारत के जनता का पैसा इनके दोस्त उद्योगपति अडानी जी को किसी न किसी बहाने देने का कार्य कर रही है, कभी एलआईसी से तो कभी एसबीआई में जमा जनता की गाढ़ी कमाई लुटा रही है। इस प्रदर्शन और पत्रक देने के दौरान प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉ. मार्कंडेय सिंह, प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह “मुन्ना”, सुमन चौबे, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, हामिद अली, मनीष राय , शबीहूल हसन,रईस अहमद, आदिल अख्तर, रतन तिवारी, विजय शंकर पांडे, आलोक यादव, राकेश राय, रूद्रेश निगम ,माधव कृष्ण, अच्छेलाल भारती, मोहम्मद राशिद, शशांक उपाध्याय ,विजय शंकर पांडे, सुशील कुमार सिंह, शशि भूषण, शंभू सिंह, सुदामा, छोटू राम, रामा शंकर उपाध्याय, दिलीप देवेंद्र कुमार सिंह ,अब्दुल हमीद अहमद, अंकुर आदि के साथ आम लोग भी उपस्थित रहे।

नकल करते हुए पकड़ी गई छात्रा

नकल करते हुए पकड़ी गई छात्रा

गाजीपुर। पी.जी. कॉलेज में चल रही पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के क्रम में 24 फरवरी शुक्रवार को सुबह की पाली में स्नातक विधि, बी.बी.ए, बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई। पी. जी. कालेज के आंतरिक उड़का दल द्वारा परीक्षा के दौरान स्नातक विधि की एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ कर अनुचित साधन प्रयोग के प्राविधान के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। सुबह की पाली में स्नातक विधि में पंजीकृत 306 में 252, बीबीए में पंजीकृत 58 में 57, बीसीए में पंजीकृत 261 में 215 स्नातकोत्तर हिंदी में 92 में 84, संस्कृत में सभी 18, अंग्रेजी में 66 में 61 परीक्षार्थी सहित कुल 801 पंजीकृत, 687 उपस्थित एवं कुल 114 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह सांय की पाली में कुल 262 पंजीकृत, 248 उपस्थित एवं 14 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों में स्नातक विधि पंचम सेमेस्टर में 120 में 115 , बी.बी.ए. पंचम सेमेस्टर में सभी 30 स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर गणित में 57 में 51, वनस्पति विज्ञान में 26 में 24 एवं रसायन विज्ञान 29 में 28 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षाओं की सुचिता एवं पारदर्शिता को लेकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ०राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए परीक्षा विभाग, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संपर्क में है। सूचिता एवं पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय परिसर के गेट से घुसते समय छात्र-छात्राओं को किसी भी तरीके के किसी अनुचित साधन का प्रयोग न करने की हिदायत दी जा रही है। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के क्रम में आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है। आंतरिक उड़का दल के सदस्य के रूप में डॉ दिनेश कुमार सिंह, प्रोफेसर एस एन सिंह, प्रोफेसर अरुण कुमार यादव,आर पी सिंह, प्रोफेसर रविशंकर सिंह, डॉक्टर बद्रीनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

जिले की तीन बेटियां गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 26 वें दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें पीजी कालेज की तीन छात्राओं को चांसलर गोल्ड मेडल से नवाजा गया। महाविद्यालय की विद्यार्थी बीपीई पाठ्यक्रम की आकृति राय पुत्री मनोज कुमार राय, एमए इतिहास के छात्रा रही नेहा यादव पुत्री राजनाथ सिंह यादव तथा एमएससी. गणित की मोनिका शर्मा पुत्री सत्य प्रकाश शर्मा को उनके उत्कृष्ट अकादमी प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल मिला।
पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि चांसलर मॉडल से सम्मानित सभी छात्राओं को जल्दी ही महाविद्यालय स्तर पर भी पूर्व सचिव/प्रबंधक जन्म शताब्दी समारोह वर्ष पर सम्मानित किया जाएगा। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं का महाविद्यालय के अन्य छात्रों के साथ औपचारिक संवाद कार्यक्रम के जरिए ,अन्य छात्र-छात्राओं को भी अकादमिक रूप से बेहतर परफॉर्म करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य कार्यक्रमों का आयोजन आने वाले दिनों में होगा। तीनों छात्राओं के गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सभी शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर किया है।

नितिन गडकरी के आगमन को लेकर बनाई गई रणनीति

रेवतीपुर (गाजीपुर)। ब्लाक के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रतिनिधियों के साथ मंडल प्रभारी की बैठक हुई । इसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। बैठक में चितबड़ागांव मे 27 फरवरी को होने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे शिलान्यास कार्यक्रम में केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की रणनीति बनायी गयीं। संयोजक पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने वाला यह पहला ग्रीन फिल्ड है,जिससे पूरा बलिया लोक सभा क्षेत्र आच्छादित है। इसमें मुहम्मदाबाद और जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगो की उपस्थिति होनी चाहिए। रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बन जाने के बाद क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों को लाभ होगा। बैठक में ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश राय, भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ,पीयूष राय, प्रमोद राय, मनोज राय, विपूलेन्द्र प्रताप सिंह रहे।कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने किया।

लीलो लाइन का निर्माण कार्य पूरा

गाजीपुर। सारनाथ-साहूपूरी लाइन के 220 केवी उपकेंद्र भदौरा पर लीलो लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उक्त लाइन चंदौली एवं गाजीपुर के ग्राम कुंडाखुर्द, पड़ाव, मवायीकला, रुपेठा, बलिहारपुर, खोर, पियरी, गोपालपुर, शेकथा, नाथपुर, दगेशरी, रामपुर, सकलडीहा, भुपौली, धानापुर, जमानिया, दिलदारनगर, भदौरा आदि गांवों से होकर गुजर रही है। 24 फरवरी को दिन में 12 बजे या उसके बाद उक्त लाइन में बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने है। उन्होंने उक्त संबंधित गांवों के लोगों से अपील किया है कि सुरक्षा की दृष्टि से लाइन से कृपया दूरी बनाए रखे।

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला जुलूस

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला जुलूस

गाजीपुर।प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रव्यापी चरण बद्ध आंदोलन के क्रम में रेलवे एवम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सहयोगी कर्मचारी शिक्षक संघों के साथ रेलवे प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय ध्वज एवम संगठनों के बैनर तले विशाल जुलूस निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष एवम परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे ने कहा कि यदि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं किया तो 2024 में इसका गंभीर परिणाम सरकार को भुगतना होगा,कर्मचारी एवम उनके परिजन सरकार के विरुद्ध मतदान करेंगे।रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रामायण सिंह यादव एवम मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो रेलवे का चक्का जाम भी किया जा सकता है।परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि हमे नई और तुम्हे पुरानी ,नही चलेगी यह मनमानी,धरना सभा में कर्मचारी अपनी मांगों से संबंधित स्लोगन लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ईश्वर यादव,आलोक चौबे,वीरेंद्र कुमार ,ओम प्रकाश यादव,अरुण सिंह, अभय कुमार,नर नारायण दूबे,सुनीता यादव,संजय दुबे,हंसराज कुशवाहा,पूर्णिमा,कुरेशा खातून,अरुण सिंह,सुनील सिंह,सुबास सिंह बृजेश यादव,प्रमोद मिश्रा,प्रवीण कुशवाहा,सुरेश यादव,राजेश भारती,वीरेंद्र यादव,मनोज यादव,बेबी,राजेश यादव,सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।इस सभा की अध्यक्षता रामायण सिंह यादव व संचालन जयप्रकाश ने किया।

परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश

परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने हाईस्कूल की प्रथम पाली मे खाकी बाबा सिद्धार्थ इण्टर कालेज युसूफपुर, श्री रामसरन नगदू इण्टर कालेज मरदानपुर गुरैनी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने केन्द्र व्यस्थापको एंव कक्ष निरीक्षको को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया।उन्होने कहा कि कही से नकल की सूचना होने पर आप स्वयं जिम्मेदार होगे।जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी,यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा,उन्होंने  संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाए।

एनएचएम कर्मियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एनएचएम कर्मियों ने सौंपा


गाजीपुर।एनएचएम संघ प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा। एनएचएम के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया की विगत दिनों मुख्यमंत्री की कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर संविदा कर्मियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने की संतुति प्रदान की है। परंतु स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम के संविदा कर्मियों को उक्त से वंचित रखा गया है। जो की पक्षपात पूर्ण रवैया है,पूर्व में भी शासन द्वारा 5 सूत्रीय मांगो पर केवल आस्वासन ही मिला है,कोई भी कार्यवाही नही की गई है।

उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह एवं अनिल कुमार शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत एनएचएम कर्मी अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। बताया की कोविड काल में अपनी सेवा देकर एनएचएम कर्मियों ने राजकीय कार्यों का संपादन किया है। संगठन मंत्री अरुण कुमार सिंह एवं रवि चौरसिया ने बताया की इस पर विचार नहीं किया गया तो संघ प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के निर्देशन में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन हेतु बाध्य होगा। उक्त निर्णय को पक्षपात पूर्ण और एनएचएम कर्मियों के साथ अन्याय बताया।

ज्ञापन सौंपने में मोहम्मद अजहर खान ,मिथिलेश कुमार प्रजापति, राधेश्याम यादव ,सोमारू कुमार, अशोक कुमार, प्रतिभा विश्वकर्मा ,अरशद जमाल, दुर्गा प्रसाद कनौजिया , नित्यानंद पांडे मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,सौंपा पत्रक,की यह मांग

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,सौंपा पत्रक,की यह मांग

प्रांतीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अजय राय को झूठे मुकदमे में फसाए जाने पर कॉंग्रेस ने चढ़ाई आस्तीन

डीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ भेजा पत्रक

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक पत्रक दिया।जिसमें पूर्व मंत्री और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय को राजनीतिक विद्वेष के चलते झूठे मुकदमे में फंसाए जाने और उस झूठे केस को हटाए जाने की बात लोकतांत्रिक तरीके से कही गई। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन स्थल पर आकर ज्ञापन लिया।महामहिम राज्यपाल को भेजने की बात कही। इस मौके जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी जी के विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी गई, जिस पर दिए गए बयान के उपरांत हमारे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर शासन प्रशासन के दबाव में एयरपोर्ट निदेशक द्वारा एक झूठी तहरीर देकर हमारे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर फर्जी मुकदमे में रिपोर्ट लिखवाई गई है। जो पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष भावना में की गई कार्रवाई है, हम लोग इस पत्र के माध्यम से राज्यपाल महोदय से विनम्र निवेदन किए हैं कि अजय राय पूर्व मंत्री के ऊपर हुए राजनीतिक विद्वेष की भावना से फर्जी मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा है कि प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर हुई कार्रवाई अलोकतांत्रिक है,न्याय विरुद्ध है इस झूठे मुकदमे को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए,अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुछ काम नहीं कर पा रही है तो कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं को खीज में निशाना बना रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुमार, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह,दिव्यांशु पांडे , हिमांशु श्रीवास्तव,मनीष राय, संदीप विश्वकर्मा, शशि भूषण राय, हामिद अली एडवोकेट, रईस अहमद ,सुधांशु तिवारी, राकेश राय ,अखिलेश राय, माधव कृष्ण,राजेश गुप्ता ,ब्रजेश राम, रतन तिवारी, जफर उल्लाह अंसारी, विजय शंकर पांडे, संजय कुमार गुप्ता, गुड्डू खान, जफर अहमद, मोहम्मद कादिर, मिंटू खान, राघवेंद्र चतुर्वेदी ,मोहम्मद साकिब, आलोक यादव, जय विजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सम्बद्ध पीजी कालेज की तीन छात्राओं ने अपने-अपने विषय में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है। 23 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान छात्राओं को प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। बीपीई पाठ्यक्रम की आकृति राय पुत्री मनोज राय, एमए इतिहास की छात्र रही नेहा यादव पुत्री राजनाथ सिंह यादव तथा एमएससी गणित की मोनिका शर्मा पुत्री सत्य प्रकाश शर्मा को गोल्ड मेडल देने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से चयनित किया गया है। इस दौरान स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे. डा. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके महाविद्यालय की तीन बेटियों को सर्वोच्च अंक पाने के लिए गोल्ड मेडल दिए जाने के लिए चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही इन छात्राओं के गोल्ड मेडल के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने भी अपार हर्ष जाहिर किया है।