All posts by UP Fast News

अंबिका दूबे के नेतृत्व में चलाया गया सघन हस्ताक्षर अभियान

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं केंद्रीय कर्मचारी संगठन के संयुक्त मंच द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली एवं संविदा कार्मिकों के नियमित कर्मचारी का दर्जा दिलाने के लिए मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन की सफलता के लिए रेलवे स्टेशन, आयकर कार्यालय, मुख्य डाक घर,ओपियम फैक्ट्री सहित विभिन्न केंद्रीय एवं प्रांतीय कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष व संरक्षक अंबिका दूबे के नेतृत्व में जाकर सघन हस्ताक्षर कर अभियान चलाया। कर्मचारी नेताओं ने 21 फरवरी को रेलवे परिसर में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की । इस अभियान में रेलवे यूनियन के अध्यक्ष रामायण सिंह यादव,विरेंद्र यादव, जय प्रकाश, इं सुरेंद्र प्रताप,सुभाष सिंह,बैजनाथ तिवारी,धर्मेंद्र यादव, इं ओम प्रकाश गुप्ता, इं रोहित कुमार, इं हरीश चंद्र चौरसिया, इं नवीन कुमार, प्रमोद मिश्रा, प्रवीण राय, पंकज कुमार तथा बृजेश यादव सहित परिषद के पदाधिकारियों की पूरी टीम उपस्थित रही।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब गाजीपुर के तत्वाधान में गत 4 दिसंबर को जनपद के तीन केंद्रों पर हुए बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने घोषित किया। जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में सृजन पार्थ तथा आयुष कुमार सिंह सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल संयुक्त रुप से प्रथम, शिवम बरनवाल बाबा टेनी मौर्य इंटर कॉलेज तथा तेजस्वी यादव एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा मोहम्मद उमर अंसारी आइडियल पब्लिक स्कूल मोहम्मदाबाद तृतीय पुरस्कार के लिए चुने गए जबकि शिव्या शाह द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल, अनुष्का प्रजापति जीवी पब्लिक स्कूल मैनपुर, श्रेयांश तिवारी ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल, सृष्टि यादव रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार ज्येष्ट वर्ग में देव कुमार शर्मा सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल तथा राशि पांडे जीसी पब्लिक स्कूल प्रथम, प्रतिभा बिंद लुदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय, नेहा मिश्रा ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल तृतीय, तथा विकास कुमार गौतम चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर, शिवम राजभर रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज, अंकिता वर्मा लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
वरिष्ठ वर्ग में आराधना प्रजापति लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज तथा राधेश्याम यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल संयुक्त रुप से प्रथम, सुजीत यादव सनफ्लॉवर कान्वेंट स्कूल नंदगंज द्वितीय, आंचल राय एवरग्रीन पब्लिक स्कूल तृतीय तथा रवि कुमार स्वधर्म इंटर कॉलेज कटयां, प्रियांशु प्रजापति गंगा प्रसाद राम प्रसाद यादव इंटर कॉलेज रूहीपुर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। क्लब सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कारो का वितरण 26वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा जब की सांत्वना पुरस्कारों का वितरण विद्यालय के माध्यम से किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब कि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू यादव, आय व्यय निरीक्षक डा 0 जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, पवन कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, अजय कुमार, प्रमोद बिंद, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, रामनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने सौंपा पत्रक,की मांग

गाज़ीपुर।गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर का प्रतिनिधिमंडल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर से मिला। सफाई कर्मचारियों के अतिशीघ्र वेतन भुगतान, महिलाओं, दिव्यांगो,पति पत्नी व गंभीर रूप से बीमार सफाई कर्मचारी साथियों के दूरस्थ स्थानांतरण आदि समस्यायों के निराकरण हेतु मुख्य विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आस्वस्थ कराया गया कि संघ के पत्र में उल्लेखित मांग विन्दुओ व समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशन लाल, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य उपास्थित रहे।

यूबीआई से जुड़कर बढ़ाए अपना व्यवसाय:संजय

यूबीआई से जुड़कर अपना व्यवसाय को बढ़ाएं:प्रबंधक संजय कुमार

पंचायत भवन रसूलपुर बेलवा में वित्तीय साक्षरता एवं कृषक कैम्प का आयोजन

गाजीपुर। सदर विकास खंड के पंचायत भवन रसूलपुर बेलवा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चक अब्दुल सत्तार के द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं कृषको में सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया।कैंप में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि आप लोग यूनियन बैंक से जुड़कर अपने व्यवसाय को बढ़ाएं तथा बैंक से कृषि लोन लेकर अपनी खेती तथा पशुपालन अच्छे ढंग से करें और समय पर कर जमा करें, जिससे आपको अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आपके किसी भी सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है और आगे भी रहेगा। कैंप में क्षेत्रीय कार्यालय से आलोक श्रीवास्तव एवं मनोज कुमार भी बैंक की वित्तीय साक्षरता के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ,गुल्लू सिंह यादव, भोला मास्टर ,हरीनाथ मास्टर ,रामजीत सिंह यादव ,गोपाल कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, इंतजार अहमद, रामशरन, ओंकार शशि यादव, पूर्व प्रधान फेकू सिंह यादव आदि लोग उपस्थित थे।

गाजीपुर आएंगे शिवपाल यादव

गाज़ीपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का 15 फरवरी को जनपद में आगमन हो रहा है । वह करीब 1 बजकर 30 मिनट पर लंका मैदान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एसपी पाण्डेय की बेटी की विवाह में सम्मिलित होंगे। उसी वक्त वह लंका मैदान में पत्रकार वार्ता भी करेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा एक दिवसीय ओपीडी

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा एक दिवसीय ओपीडी

ग़ाज़ीपुर।मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर एक दिवसीय ओपीडी किए जाने का शासनादेश आया है। जिसको लेकर विभाग की तरफ से माइक्रो प्लान बना लिया गया है। इस क्रम में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर ओपीडी कार्यक्रम को लेकर सीएचओ, एएनएम, एचवी, आशा एवं आशा संगिनी के साथ ओपीडी सफल बनाने हेतु क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया । आयोजित ओपीडी मानसिक स्वास्थ्य के डॉ नवीन कुमार सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा किया जाएगा।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि शासन के मंशा के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य देखरेख के अंतर्गत ओपीडी एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बैठक में आए हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले मंदबुद्धि बालकों को अधिक से अधिक मानसिक सेवाओं का लाभ दिया जाय इसी को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु बैठक किया गया। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों को अधिक से अधिक ओपीडी तक पहुंचाने को लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने बताया कि ओपीडी में सर दर्द ,माइग्रेन काम में मन न लगना, मन उदास, अकेलापन, आत्महत्या का विचार आना ,अकेले में बुदबुदाना , बेवजह अकेले में बात करना, नींद का ना आना या बार-बार नींद खुल जाना, बुढ़ापे में यादाश्त की कमी, मंदबुद्धि बच्चों में चिड़चिड़ापन, पढ़ाई में मन ना लगना, बार-बार हाथ पैर धोना, हिस्टीरिया, शराब गाजा तंबाकू के साथ ही सेक्स में रुचि ना होना, शीघ्रपतन ,दांत की समस्या सहित कई तरह के रोगों से ग्रसित लोगों का इस ओपीडी में उपचार व परामर्श दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मरदह 8 फरवरी, मोहम्मदाबाद 15 फरवरी, रेवतीपुर 22 मार्च ,भदौरा 1 मार्च, जमानिया 15 मार्च ,करंडा 22 मार्च ,मनिहारी 5 अप्रैल ,बिरनो 12 अप्रैल और कासिमाबाद में 26 अप्रैल को मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में संजीव कुमार ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, फार्मासिस्ट इमरान, बीसीपीएम मनीष कुमार के साथ सीएचओ ,एएनएम,आशा व आशा संगिनी व अन्य लोग मौजूद रहे।

फोन रिसीव न करने पर डीएम नाराज,रोका वेतन

फोन रिसीव न करने पर डीएम नाराज,रोका वेतन

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ । बैठक में जिलाधिकारी ने नहरो की सील्ट सफाई मे लापरवाही करने तथा फोन रीसिव न करने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देवकली पम्प नहर के ए0ई0 प्रथम एवं द्वितीय का वेतन रोकते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया।
बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।बैठक मे जिलाधिकारी ने नहरो की सील्ट सफाई न होने तथा फोन रीसिव न करने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देवकली पम्प नहर के सहायक अभियंता प्रथम एवं द्वितीय का वेतन रोकते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया । उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा उपभोक्ताओ के ओवर चार्जिग बिल की शिकायत पर सम्बन्धित के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा। समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अपने-अपने विकास खण्ड पर विद्युत आपूर्ति का रजिस्ट बनाकर कितने घण्टे विद्युत सप्लाई मिल रही है कि जानकारी देगे। उन्होने समस्त अधिकारियेां को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति होने तक प्राप्त बजट के सापेक्ष लक्ष्यो को पूरा करे । उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सालयो पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही की बात कही। निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी,सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल एंव इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध मे सोमवार को बैठक राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे डीएम आर्यका अखौरी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रेषित प्रश्नपत्रों को प्राप्त करने, उन्हे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षित स्थान पर सीसीटीवी के निगरानी मे रखना,प्रश्नपत्रो को परीक्षा केन्द्रो पर डबल लाक वाले स्टील/लोहे की आलमारी मे रखा जाएगा। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्र पर पहुचने पर डबल लाक की आलमारी मे जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति मे परीक्षा केन्द्रो पर रखवाया जाए, डबल लाक वाली आलमारी मे पेपर सील से बंद किया जाए।
जिलाधिकारी ने नामित किए गए समस्त सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/फ्लाईग स्क्वायर्ड टीम/समस्त केन्द्र व्यावस्थापक को 16 फरवरी से दो पॉलियों में होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि जनपद मे 253 परीक्षा केन्द्र बनाई गई है, जिसमे 10 जोन, 11 सचल दल एवं 35 सेक्टरो मे विभक्त किया गया है तथा सभी परीक्षा केन्द्रो पर 01-01 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है जो अपनी पूरी निष्ठा एवं तन्मयता के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराने मे अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होने कहा कि मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र का उत्तरदायी होता है कही से चूॅक होने पर सारी जिम्मेदारी उसी की होती है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है । परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक दोनो पॉलियों में पूरा प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिया जाए। परीक्षा केन्द्रो पर नकल कितने तरीको की होती है,इस पर पैनी नजर रखी जाये, विद्यालय परिसर में एक से अधिक रास्ते होने पर उन्हे तत्काल सील करने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति, किसी भी दशा में उपस्थित न रहें। परीक्षा केन्द्रो पर लाईट,जनरेटर, सीसीटीवी,डीजल,इण्टरनेट कार्ड, की उपलब्धता पूर्व में निरीक्षण कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समस्त उपजिलाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की समाप्ति के बाद एक घंटे बाद तक परीक्षा केन्द्रो पर उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंन्द/मोहर होने से लेकर निर्धारित स्थान पर जमा कराने तक पूरी चौकसी बरतेगे। फ्लाईंग स्क्वायर्ड टीम परीक्षा के प्रारम्भ से समाप्ति तक के समय तक चक्रमरण करती रहेगी। उन्होने किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस बल तथा बनाये गये कन्ट्रोल रूम को सूचित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंन्त राव,जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट केन्द्र व्यावस्थापक के अतिरिक्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के पश्चात उन्होने राजकीय सिटी इण्टर कालेज का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होने हाई स्कूल एवं इण्टर की परीक्षाओ में प्रयोग होने वाली सामग्री ,प्रश्नपुस्तिका, मॉनिटरिंग सेल, स्ट्रांगरूम मे लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को चेक कर आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने किया कलेक्टर घाट का निरीक्षण

डीएम ने किया कलेक्टर घाट का निरीक्षण

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को कलेक्टर घाट के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर घाट का निरीक्षण किया। जनपद स्थित कलेक्टर घाट का पर्यटन विकास/सौन्दर्यीकरण, सांस्कृतिक गतिविधियों को कराए जाने के लिए घाट का निरीक्षण किया गया। घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच, गंगा आरती प्लेटफार्म तथा चेन्जिंग रूम व शौचालय का निर्माण कराया जाना है। पर्यटन निदेशालय को प्रेषित किया जाना है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि कलेक्टर घाट के नाले पर कचरो की रोकथाम के लिए जाली लगाने तथा घाट पर साफ सफाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा, पर्यटन सूचना अधिकारी दिव्या तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लालचन्द सरोज, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार तथा कार्यदायी संस्था उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 इकाई-3 के अभियन्ता जे0पी0 सिंह उपस्थित रहे।

कम वसूली पर डीएम नाराज

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव राजस्व वसूली और मासिक स्टाफ बैठक रायफल क्लब सभागार में शुक्रवार की देर शाम सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
बैठक मे समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर, परिवहन, खनन, विद्युत, मण्डी, परिवहन निगम की वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली मे प्रगति लाने का निर्देश दिया। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि खनन/एण्टी भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके उपर वैधानिक कार्यवाही कीे जाय। उन्होने खनन अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी में बाढ स्थिति कम हुई है, ऐसे में खनन माफिया सक्रिय होगे इस पर पैनी नजर रखते हुए किसी भी दशा में अवैध खनन न होने दिया जाये। आबकारी अधिकारी अवैध एंव नकली शराब बिक्री पर नजर बनाये रखे तथा किसी भी दशा में अवैध शराब की तस्करी/ बिक्री न होने दिया जाए। उन्होने कहा कि यदि जनपद में कही किसी भी व्यक्ति की मृत्यु जहरीली शराब के कारण होती है तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका/नगर पंचायतो मे अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु 15 फरवरी 2023 को अभियान चलाकर नगर पालिका/नगर पंचायतो मे अवैध अतिक्रमण को खाली करवाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार सभी तहसीलेा के ग्राम पंचायतो मे सरकारी भूमि/तालाब/चारागाह/खेल मैदान एवं अन्य सरकारी जमीनां पर कव्जा हटाने हेतु दिनांक 16 से 17 फरवरी निर्धारित किया गया है। इस हेतु सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज , विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थें।