गाजीपुर।“उत्तर प्रदेश दिवस-2026” के शुभ अवसर पर बालिकाओ की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रागण में किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि सुभाष चन्द सरोज जिला विकास अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया, एवं समापन व पुरस्कार वितरण चन्दशेखर प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया। अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथियो को बुके देकर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका फाइनल मैच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर बनाम महेशपुर के मध्य खेला गया, जिसमें महेशपुर 15-10 से विजयी रही। प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में अंजनी वर्मा कबड्डी प्रशिक्षिका, आकाश सिंह, हीरा लाल, राजेश यादव, अजय गुप्ता, सवरु यादव, छोटेलाल, विनय पाल, सावित्री देवी, रिशु यादव रहें । इस अवसर पर प्रेमचन्द यादव, विनोद कुमार जायसवाल, राधेश्याम सिंह यादव, विजय, बृजेश कुमार, योगेन्द्र सिंह एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।
गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारत रत्न,जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्पूरी ठाकुर को देश का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। उनका संघर्ष, उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि यदि आदमी के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र को बचाना जरूरी है क्योंकि लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई का महान योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि वह सरलता और सादगी के पर्याय थे। उनका नाम उन समाजवादी नेताओं की कतार में आता है, जिन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन में आचरण के ऊंचे मानदंड स्थापित किए। उन्होंने आजीवन समाज में व्याप्त आर्थिक एवं सामाजिक विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। कर्पूरी ठाकुर का जीवन ताउम्र संघर्षों से भरा था। वह लालू यादव के राजनीतिक गुरु थे और लोकराज की स्थापना के हिमायती थे। पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में व्याप्त असमानता, गैरबराबरी को कर्पूरी ठाकुर जी के रास्ते पर ही चलकर समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक देश में गैरबराबरी रहेगी तब तक समाजवाद प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजवाद के रास्ते ही देश में खुशहाली लायी जा सकती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि सरकार देश का सारा धन चंद पूंजीपतियों के तिजोरी में बंद करने का कुचक्र रच रही है।इस सरकार की गलत नीतियों से देश में अमीर और गरीब के बीच की खानी चौड़ी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि फांसीवाद की जड़ें लगातार गहरी होती जा रही है, हमें कर्पूरी जी के रास्ते पर चलकर उनकी जड़ों को कमजोर करना होगा। इस मौके पर डॉ नन्हकू यादव,रामधीरज शास्त्री,सुनील यादव,विजय शंकर चौरसिया,रविंद्र प्रताप यादव प्रधान, रामजन्म चौहान,निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, शिवशंकर राम, बिन्दु बाला बिंद,विभा पाल, जयराम भारती, त्रिभुवन यादव, राजेन्द्र बनवासी, पप्पू यादव, संतोष यादव,तिलक प्रधान रामाशीष यादव,मंझले अंसारी,आदि मौजूद रहे। इस विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
गाजीपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति तथा मेरा युवा भारत गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम वक्ताओं ने नेताजी के जीवन और संघर्षों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी भारत मां के सच्चे सपूत थे तथा भारत की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे । सुभाष चंद्र बोस ने जय हिंद के नारे के अलावा युवाओं से आवाहन किया था कि आप मुझे खूनन दो मैं तुझे आजादी दूँगा। यह नारा आज भी अमिट है। कार्यक्रम में उपस्थित राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के माध्यम से नेताजी सभागार के जीणोद्धार के लिए पांच लाख का अनुदान देने की घोषणा करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान क्रांतिकारी के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत थे । नेताजी के बारे में जितना भी कहा जाए वह कम है ।उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर के उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है । समिति के सदस्य डॉ एम सी लाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के संधर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है ।उनके संघर्षों से सीख लेते हुए युवाओं को देशभक्ति से ओत प्रोत होने की आवश्यकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि देकर उनके प्रति निष्ठा का परिचय देते हुए संबंधों को समरस्ता प्रदान किया था । आए हुए लोगो का आभार व्यक्त करते हुए मेरा युवा भारत के पूर्व ए पी एस सुभाष चंद्र प्रजापति ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी के जन्मदिन पर आए हुए सभी लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पारसनाथ सिंह, ओम नारायण प्रधान, हनुमान जी, रमाकांत, डॉ ब्यास मुनी राय, विजय कुमार राय, बाबूलाल मानव, पारस नाथ यादव, यमुना बैरागी, कवि विमल, अखिलेश सिंह यादव, डॉ अवधेश सहित तमाम बुद्धिजीवी लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युधिष्ठिर तिवारी एवं संचालन दिनेश चंद शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर युवा मंडल के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। मेरा युवा भारत कार्यालय गाजीपुर के कार्यालय पर भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर महाराज पर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गाजीपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रायगंज में शुक्रवार को सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, प्रबंधक विजय कुमार राय, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय और प्रबंध समिति के सभी गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। सरस्वती पूजन के बाद नवीन छात्रों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। इस दौरान सभी नए विद्यार्थियों की जिह्वा पर शहद से ‘ॐ’ लिखकर उनका पूजन किया गया, जिसके साथ उनके विद्यारंभ की शुरुआत हुई। हवन, पूजन और आरती के साथ सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का समापन हुआ। अंत में सभी छात्रों को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अभिभावक, छात्र-छात्राएं, आचार्य बंधु, आचार्या बहनें और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बहरियाबाद (गाजीपुर)। सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज व महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को रंगारंग नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। छात्र-छात्राओ द्वारा स्वागत गीत, नृत्य, प्रहसन, एकांकी, लोकगीत, कौव्वाली आदि कार्यक्रम बडे ही मनोरंजक व भावपूर्ण मुद्रा मे प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के टापर तथा प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा नेता सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। जिन्हें अपना आदर्श मानने वाले व स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले संस्थापक डा. ब्रजनाथ सहाय एक शिक्षाविद् व मनीषी थे। आगे छात्रों से कहा शिक्षा ही वह हथियार है। जिससे जीवन के हर सपने को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए समय, साधन और लगन को साधकर आगे बढ़ना होगा। प्रबंधक अजय सहाय ने कहा कि 20 जनवरी सन् 1948 को विद्यालय की स्थापना तत्कालीन जिला परिषद के चेयरमैन लक्ष्मी शंकर पाण्डेय द्वारा किया गया। स्वतंत्रता संग्राम मे अहम भूमिका निभाने वाले संस्थापक ब्रजनाथ सहाय ने विद्यालय का नाम नेता सुभाष चंद्र बोस से प्रभावित होकर रखा। इसीलिए विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह 20 जनवरी से प्रारंभ हो 23 जनवरी को सम्पन्न होता है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती व नेता सुभाष चंद्र बोस के चित्र व संस्थापक ब्रजनाथ सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक आशीष सहाय, अशोक पाण्डेय, उपेंद्र सिंह, जितेंद्र सोनकर, राजेश सिंह ‘बब्लू’, अमरनाथ चौहान, राजू सिंह, लल्लन प्रसाद, श्याम नारायण यादव, विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन नेसार अहमद ‘फैज’ ने तथा अध्यक्षता रघुवंश सिंह ‘पप्पू’ ने किया। अंत मे प्रधानाचार्य रामप्रकाश राम ने आभार प्रकट किया।
ग़ाज़ीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत के पति डा.. अवधेश ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बिहार के कैमूर जिले में 277 लीटर शराब के साथ पकड़े गए वाहन मामले में कार्यवाही की माग की है। इस वाहन पर सांसद डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टिकर और भाजपा का झंडा लगा था।
22 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर UP 61BQ 9062) बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र के लुरपुरवा गांव के पास पकड़ी गई। वाहन से 277 लीटर शराब बरामद हुई। डॉ. अवधेश ने अपनी तहरीर में कहा है कि उनकी पत्नी डॉ. संगीता बलवंत उत्तर प्रदेश से वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना से उनका या उनकी पत्नी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन मालिक ने स्टिकर का उपयोग करके उनकी पत्नी के नाम का दुरुपयोग किया है और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है, जिससे उनके मान-सम्मान को हानि हुई है।
राज्यसभा सांसद के पति डा. अवधेश ने वाहन मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन गाजीपुर में हुआ। जिनका स्वागत जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं व सदस्यों के साथ महराजगंज में माल्यार्पण कर जोरदार तरीके स्वागत किया गया।उसके बाद जिला पंचायत सभागार में डॉ.प्रवीण भाई तोगड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुओं के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर संघर्ष आज से नही कई वर्षों करता आया हूँ और आगे भी करता रहूंगा,भारत माता के वीर सपूतों आज हम कहना चाहते हैं,की हम किसी सरकार के विरोध मे नही किसी पद के लालच में नही बल्कि हिन्दु समाज के सम्मान सुरक्षा और अस्तित्व की बात करने आया हूँ, इतिहास गवाह है,जब-जब हिंदुओं पर अन्याय हुआ है तो कुछ लोग डर कर चुप हो गए और कुछ लोग समझौते में झुक गए लेकिन कुछ शूरवीर ऐसे हुए जो सीना तानकर खड़े हो गए, आज अगर कोई हिंदुओं की आवाज को कोई निर्भीक होकर उठाता है तो वह अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल है, *हिन्दुओं की आवाज़ -अन्याय के विरुद्ध निर्भीक संघर्ष आज से नहीं कई वर्षों से करता आया हूँ और आज भी क़र रहा हूँ ,आगे भी करते रहेंगें,कोई प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री,सरकार हो या सत्ता सत्य सत्य और हिंदु हित के सामने किसी से नही डरते यह लड़ाई सत्ता से नहीं अन्याय से है, हम सरकार के दुश्मन नही नहीं है लेकिन अगर किसी भी राज्य में किसी भी शासन में हिंदुओं के साथ गलत हुआ तो चुप रहना हमारा धर्म नही है,यह हिंदु समाज की ढाल है, यह संस्कृति और स्वाभिमान के प्रहरी है, लेकिन आज क्या हो रहा है हिंदु कार्यकर्ता पर झूठे केश, हिंदु संगठन को बदनाम करने की साजिश और जो राष्ट्र के लिए खड़ा है उसी को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
आज आपके जनपद में हिंदु रक्षा निधी औऱ कार्यकर्ता संवाद के लिए आये हैं, जिसमें बंसी बाजार झुन्नू लाल चौराहे, और मेदनीपुर होना है अपने संगठन व मेरे अतिप्रिय दुर्गेश श्रीवास्तव के यंहा भोजन और विश्रराम है, कार्यक्रम मेंराष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद, सूर्य प्रताप, रजनी ठकराल जी सुधाकर कुशवाहा, उमेश चंद पांडेय, संतोष राय, सोनू सिंह, ज्ञान शील आलोक राय सर्वेश सिंह धर्मेंद्र सिंह, नागेश सिंह, वैभव सिंह रवि प्रकाश,सूर्यभान पांडेय जी, संजय कुमार, दुर्गेश चैबे,पप्पू गुप्ता बालेन्द्र, अरुण श्रीवास्तव, श्रेयांस पांडेय अर्जून यादव विनोद पांडेय विपिन सिंह,अभिनव जायसवाल,विशाल सिंह,विवेक सिंह, मांधाता सिंह सिंघासन यादव, राजकुमार तिवारीलोग मौजूद रहे।अध्यक्षता दुर्गेश श्रीवास्तव व संचालन बबलू श्रीवास्तव ने किया।
गाजीपुर। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत सकरताली मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शीत ऋतु मे असहाय गरीबो के लिए चलाए जा रहे कंबल वितरण कार्यक्रम योजना मे बुधवार को स्थानीय लेखपाल दुष्यंत सिंह की उपस्थिति में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, गोपाल राय व मुरली कुशवाहा के हाथों विधवा, दिव्यांग एवं वृद्ध लगभग 50 जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया ।इस संख्या के बाद वंचित महिलाओं को साल वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि देश व प्रदेश मे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनता के हर मुश्किलों मे साथ साथ खड़ी है। इस अवसर पर अजीत कुमार प्रजापति, चंदन विश्वकर्मा,संतोष प्रजापति, आनन्द पासवान,पवन शर्मा,दीलिप विश्वकर्मा आदि ने सहयोग किया।
गाजीपुर।जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता एवं सांसद बलिया सनातन पाण्डेय, विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जै किशन शाहू, विधायक जखनियां बेदीराम, विधायक जंगीपुर डा. विरेन्द्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रतिनिधि विधायक जहूराबाद, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, ब्लाक प्रमुखो, नामित सदस्य/प्रधानगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक मे सांसद द्वय द्वारा सदन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। बैठक मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बैठक का एजेण्डा बिन्दू विस्तारपूर्वक समिति के सम्मुख पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुत किया । अध्यक्षता करते सांसद अफजाल अंसारी ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचाने एवं केन्द्र/प्रदेश सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही विकास कार्यो को समयबद्धता के साथ जनप्रतिनिधियों को कराए जाने वाले कार्याे के संबंध मे अवगत कराते हुए संबंधित कार्याे को पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सांसद द्वय द्वारा जनपद में किसी भी गरीब परिवार का आपदा से नुकसान होता है तो उस स्थिति में उन्हे मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए।
बैठक के दौरान विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो के जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता एवं संचालन, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत पेयजल की उपलब्धता एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत आदि अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। सांसद द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गई समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने एवं की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद जी ने समस्त विभागों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची एवं उनकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जो भी छोटी बड़ी योजनाए संचालित हो रही उनकी होने वाले बैठको मे जनप्रतिनिधियो को अवश्य सम्मिलित किया जाए। बैठक मे महात्मा गॉधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री फसल बींमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेन्सी योजना, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केन्द्र योजना, किसान काल सेन्टर, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना-पीडीएमसी, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गॉवों की आबादी का सर्वेक्षण और मानचित्रण, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान,ग्राम पंचायत विकास योजना , आवास और शहरी मामलों में स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, पशुपालन और डेयरी विभाग, महिला एवं बाल विकास योजना के अतंर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, मिशन सक्षम आंगनबाडी एवं पोषण 2.0, महिलाओं की सुरक्षा हेतु वन स्टाप सेन्टर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अन्तर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत , प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पेयजल एवं स्चच्छता, भूमि एवं संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग, सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, दिब्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, संख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, जल परिवहन विभाग, इलेक्ट्रानिंक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, दूरसंचार विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, अल्पसंख्यक कल्याण, युवा मामले और खेल मामले, कपड़ा से संबंधित योजना, मत्स्य विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, संस्कृति विभाग, वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग एवं आंतरित व्यापार संवर्धन विभाग, उपभोक्ता मामले, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग आदि के संबंध में कराए गए कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को रखा गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उक्त समस्याओं के संबंध में संबधित विभागीय अधिकारियों को ससमय को निस्तारण करने एवं जनप्रतिनिधिओं को इसकी पृथक से सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रदेश/शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्याे को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जो भी निर्देश दिए गए है उन सभी निर्देशों का पालन जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अधिकारियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान एसपी सिटी राकेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
गाजीपुर.।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में कृषको के साथ किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा प्रत्येक विकास खण्ड के प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में प्राप्त शिकायतोें पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। जिस पर उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या विस्तारपूर्वक बताया। बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान पर चर्चा करना तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे कृषक एवं लाभ से वंचित न हो और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। किसान दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उन्नत बीज, जैविक खेती एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने सिंचाई, खाद-बीज की उपलब्धता, फसल रोग, समर्थन मूल्य तथा विपणन से जुड़ी समस्याएँ रखीं। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कृषको के बारे में कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। किसान दिवस जैसे कार्यक्रम किसानों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच सके। उप कृषि निदेशक विजय कुमार द्वारा विभागीय योजनाओ के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में मुख्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु समस्त कृषकों से अनुरोध किया गया। जनपद में फसलों का ई-खसरा पड़ताल चल रहा है। (डिजिटल क्राप सर्वे) खरीफ, रखी एवं जायद में सर्वेयर के द्वारा किया जा रहा है। यंत्रीकरण योजनान्तर्गत (मैकेनाइजेशन एवं इन-सीटू योजनान्तर्गत) तीन ई-लाटरी हो चुकी है। अभी भी कृषक भाई यदि बुकिंग नहीं कराए है तो आज अंतिम दिवस है, इसको तत्काल बुक कराए ले। सोलर पम्य बुकिंग (कुसुम योजना) का अन्तिम वर्ष था। अगले वित्त वर्ष में नये मानक के तहत बुकिंग प्रारम्भ होगी। प्राकृतिक खेती एवं आत्मा योजनान्तर्गत प्रशिक्षण के बारे में बताया गया। जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर द्वारा जायद बीज बुकिंग (उरद, मूंग, सहफसली गला के साथ) एवं मक्का बीज (हाइब्रीड) की व्यवसाय यथाशीघ्र किया जाएगा।जिला उद्यान अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जायद में 50हे० का शाक भाजी हेतु एवं बागवानी फसलों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। खाद्य प्रसंस्करण हमें 1400 यूनिट का लक्ष्य के सापेक्ष 35 प्रतिशत पूर्ति हो चुका है। एक एकड़ में पाली हाऊस की भी योजना है। जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान है। ड्रीप सिचाई में 90 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध है। कृषको ने बैठक के दौरान टिसू कल्चर बांस व महोगनी के पौधे उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया तथा ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में जानकारी ली। कृषक द्वारा बताया गया कि बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी अधिशासी अभियन्ता नहीं आता है जिसमें जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसान दिवस से संबंधित समस्त अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेगे। अधि0अभि नलकूप के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागो को निर्देशित किया कि किसान दिवस की बैठक में अधिकारी ही प्रतिभाग करेगे। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पशु टीकाकरण एवं पुश पालन विभाग द्वारा अन्य योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सिचाई विभाग, नलकूप विभाग, सिचाई की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सिचाई के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, नहरो में टेल तक पानी पहुचाया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कार्यक्रम के अंत में किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा फसल विविधीकरण पर ध्यान देने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि निदेशक कृषक में बाबू लाल मानव, विनोद राय, छागुर राय, विपिन कुमार राय, रूद्ध प्रताप सिंह, लालजी यादव, राम कुमार राय एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।