All posts by UP Fast News

6 वर्षीय मासूम बच्ची से रेप,पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी!


6 वर्षीया मासूम बच्ची से रेप,पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी।

गाजीपुर में 6 वर्षीया एक मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है।बच्ची के साथ पड़ोसी नाबालिग लड़के ने ही दुष्कर्म किया।मामला नन्दगंज थाना क्षेत्र का है।शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।जबकि जिला महिला अस्पताल में पीड़िता के इलाज में लापरवाही नजर आयी।जिला महिला अस्पताल में रेप पीड़ित बच्ची को भर्त्ती करने में घण्टो तक हीलाहवाली की गई।लोगों के प्रदर्शन के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्त्ती किया गया।इस मामले को लेकर मौके पर मौजूद सीएमओ ने भर्ती में देरी को लेकर किनारा करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही का दावा किया है।उन्होंने कहाकि महिला अस्पताल गाजीपुर मेडिकल कालेज के तहत है और उसके नियंत्रण,प्रशासन और प्रबंधन पर उनका कोई जोर नही है।बावजूद इसके सूचना पर वो पहुंचे है,और लापरवाह डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची आने घर के बाहर खेल रही थी।इसी दौरान पड़ोसी नाबालिग आरोपी उसे एक खंडहर में ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया।जब लहूलुहान हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,और बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले गये।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्टाफ ने घण्टो बच्ची को भर्ती ही नही किया।जिसके बाद ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे।हंगामा की सूचना पर सीएमओ और मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है,और पुलिस मामले की कार्यवाही में जुटी हुई है।लेकिन इस घटना में महिला अस्पताल के रवैये को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की प्रथम बैठक

गाजीपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की प्रथम बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। गर्मजोशी से एक दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ लग्न से काम करने की सीख देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आप सभी वह शक्ति और ताकत है जिसके दम पर हमें जिले की सभी विधानसभाओं मे कमल परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि आप शक्ति सम्पन्न युवाओं व संगठन मर्मज्ञ वरिष्ठ जनों का सामंजस्य संगठन कार्यो का इतिहास सृजित करेगा।
बैठक मे मनोनयन से उत्साहित हैं नव नियुक्त पदाधिकारीयों ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सरोज मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, सुधाकर कुशवाहा,सुमित तिवारी,किरन सिंह, हंसराज राजभर, सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन एवं टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम का एमएलसी विशाल सिंह चचल ने किया शुभारंभ,170 प्रधान हुए सम्मानित

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष ‘‘पूर्ण होने के अवसर पर आडिटोरियम सभागार मे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन एवं टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा परिषद सदस्य विशाल सिंह चचल, एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस मौके पर अतिथियों ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया। इस मौके पर एमएलसी चंचल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत बनाने का जो सपना पीएम मोदी ने देखा है वह साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होने ग्राम प्रधानों से अपील किया कि आप सभी अपने ग्राम पंचायत टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास करें। अतिथियों ने इसके बाद एक सौ सत्तर टीबी मुक्त हुए ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र एवं गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया ।जिसमें आठ गोल्ड, पचास सिल्वर एवं 112 कांस्य गांधीजी की प्रतिमा शामिल थी। रसूलपुर टी शेखपुर की प्रधान कल्पना यादव को सिल्वर गांधी जी की प्रतिमा से सम्मानित किया गया। इसके बाद निक्षय मित्रों निशांत सिंह तथा राहूल उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। एमएलसी चंचल एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने विभाग में कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में शिविर मे विभिन्न शासकीय योजनाओ को मुख्य रूप से सीएम युवा उद्यमी योजना, ओडीओपी, पीएम स्वनिधि, एमवाईएसवाई, पीएम सूर्यघर एवं बैंको द्वारा संचालित विभिन्न एमएसएमई, रीटेल, एवं एग्रिकल्चर योजना के तहत 01.03.2026 से 25.03.2026 तक स्वीकृत लगभग 200 करोड़ के ऋण का वितरण किया गया। लाभार्थियो को मुख्य अतिथि के द्वारा स्वीकृति पत्र एवं चेक की प्रति प्रदान की गयी।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए सरकार की 09 वर्षाे मे कराए गए विकास कार्याे की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करते हुए यह नव वर्ष प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रतीक बन रहे हैं।
टीबी मुक्त कार्यक्रम में डीटीओ डा.रविरंजन, डा.मिथिलेश कुमार सिंह, मणिद्रनाथ, राघवेंद्र शेखर सिह, मुहम्मदाबद की काउंसलर नीरा,संजय यादव,सुनील कुमार वर्मा,बैकटेश्वर शर्मा, डीएमओ डा. मनोज सिंह,विवेक सिंह आदि कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दो टीबी चौंपियन को भी सम्मानित किए गए। प्रशिक्षण देकर टीबी चौंपियन बनाने वाले शशिशेखर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप सीएमओ डा. मनोज सिंह ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. मिथिलेश कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, पार्टी के कार्यकता के साथ, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख पश्चिम संजय कुमार सिन्हा और क्षेत्र प्रमुख पूर्व मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार एवं सभी बैंक समन्वयक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं लभार्थी उपस्थित रहे।

विधायक जमानिया ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक

गाजीपुर।जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक प्रकाश सिंह विधायक जमानियां की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जैकिशन साहू, विधायक सैदपुर प्रतिनिधि, विधायक जमानियां प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख बाराचॅवर, भॉवरकोल, जखनिया, सदर, मरदह के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे।
सर्व प्रथम बैठक मे अध्यक्ष एवं विधायकगण, ब्लाक प्रमुखगणो का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान करने के पश्चात अध्यक्ष ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारी से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात बैठक की समीक्षा प्रारम्भ हुई। बैठक मे अध्यक्ष ने कहा कि जनपद मे दिशा की बैठक के बाद जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक एक महत्तपूर्ण बैठक है ,यह बैठक जनपद मे प्रथम बार आयोजित हो रहा है। उन्होने कहा कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि उत्तरदायी होते है, सभी जनप्रतिनिधि जो नामित सदस्य है वो कही न कही योग्यता रखते है तथा जनता के माध्यम से चुन का आते है, सभी का कर्तव्य है की वो जनपद को विकास के पथ पर ले जाए क्योकि, लोकतांत्रिक व्यवस्था मे विकास जिम्मेदारो का पथ है ओर सभी जनप्रतिनिधि इसके जिम्मेदार है। उन्होने उपस्थित अधिकारियो से कहा जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियो का भी प्रस्ताव लिया जाए एंव शासन मे जो पत्राचार होते उसकी सूचना दी जाए। इसके अतिरिक्त जनपद मे स्वास्थ्य,शिक्षा, विद्युत सिचाई,किसानो के लिए खाद वितरण, आदि पर विशेष ध्यान देते हुए इन विभागो से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाए, ताकि लोगो को समस्याओ का सामना न करना पड़े, उन्होने कहा कि विद्युत बिल एंव चेकिंग के नाम किसी को बिना वजह परेशान न किया जाए।अध्यक्ष ने मनरेगा को समीक्षा के दौरान  बताया गया कि जनपद मे 67 लाख मानव दिवस के सापेक्ष माह फरवरी तक 66 लाख का लक्ष्य पूरा हो गया है तब अध्यक्ष ने लक्ष्य को और बढाने का निर्देश दिया ताकि पात्रो को अधिक लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री आवास योजना मे विधवा महिलाओ,  विकलांग को चयनित कर योजना का लाभ दिया जाए। उन्होने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे अधूरे सड़को को पूर्ण कराने को कहा तथा यह भी कहा कि यदि कही विवाद है तो उसकी समीक्षा कर निस्तारण किया जाए। उन्होने कहा कि जनपद मे 16 ब्लाक है लेकिन किसान कल्याण केन्द्र केवल 09 ही बने है, किसानो की समस्याओ को देखते हुए प्रत्येक ब्लाक मे किसान कल्याण केन्द्र हेतु प्रस्ताव भेजा जाए। इसके साथ ही उन्होने लघु सिचाई, जल निगम, पशुपालन, सिचाई देवकली पम्प नहर, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग से संबंधित छात्रवृत्ति योजना मे उत्पन्न समस्याओ के निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी। बैठक मे उपस्थित विधायकगणो, ब्लाक प्रमुखगणो एवं सदस्यगणो मे अपने-अपने क्षेत्रो से संबंधित समस्याओ को अवगत कराया गया।
जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की  बैठक मे  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्तयोदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि प्रौद्योगिक प्रबंधन योजना(एटीएमए), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(पीए किसान), ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम), कृषि अवसंरचना निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा नमूना, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गांवो की आबादी का सर्वेक्षण ओर मानचित्रण(स्वामित्व), राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)फेज-2, लघु सिचाई विभाग में संचालित कार्यो की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, बाढ़ एवं सिचाई परियोजना से संबंधित प्रगति, लघु डाल नहर खण्ड की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, जल निगम(नगरीय), बकरी/भेड़ पालन योजना, पशुओं का टीकारण, कृत्रिम गर्भाधान का विवरण, मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना/मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना की प्रगति, कुक्कुट विकास अन्तर्गत स्थापित कामर्शियल लेयर फार्म एवं ब्रायलर पैरेन्ट फर्म तथा निजी क्षेत्र में स्थापित कामर्शियल लेयर फर्म एवं ब्रायलर पैरेन्ट फार्म के 05 प्रगतिशील बडे़ कुक्कुट उद्यमियों की सूची, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, पशुपालन विभाग उ0प्र0 के0सी0सी0(पशुपालन घटक) प्रगति सूचना, दुग्ध विभाग की प्रगति रिर्पोट, आधार सिडिंग एवं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान वितरण की प्रगति, रिक्त दुकानों का विवरण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत जारी घरेलू गैस कनेक्शनों का विवरण कम्पनीवार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना/ ओडी ओपी मार्जिन मनी/विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं ओडी ओपी प्रशिक्षण एवं टूल किट, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना/सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की प्रगति रिपोर्ट, उ0प्र0 एवं नवीकणीय उर्जा विकास अभिकरण यूपी नेडा की प्रगति, सहकारिता विभाग की प्रगति, वृद्धापेशन योजना की प्रगति, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना, अत्याचारों से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के आर्थिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के निर्धन परिवार के पुत्रियों की शादी योजना, छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति, दिव्यांग पेशन की प्रगति, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से संबंधित प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड-19) एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, शादी अनुदान योजना, ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना, राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजना, गन्ना विकास की योजना में अनुदान संख्या-83 में (अनुसूचित जाति) की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, गन्ना विकास की योजना में अनुदान संख्या-23 में ( सामान्य) की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, गन्ना विकास की योजना में अनुदान संख्या-23 में (सामान्य) की वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्यक्रमवार प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष भौतिक लक्ष्य एवं पूर्ति, गन्ना विकास की योजना में अनुदान संख्या-83 में (अनुसूचित जाति) की वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्यक्रमवार प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष भौतिक लक्ष्य एवं पूर्ति, 88-ई-श्रम पोर्टल एवं 89 राष्ट्रीय कैरियर सेवा(एनसीएस), एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना/प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की विस्तापूर्वक समीक्षा की गयी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि बैठक के दौरान जो भी समस्याए /शिकायते प्राप्त है उसका मानक के अनुरूप निस्तारण किया जाएगा। बैठक मे मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, डी सी मनरेगा विजय यादव, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

“स्व.पब्बर राम ” की मनाई गई 20 वीं पुण्यतिथि

गाज़ीपुर।सोमवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सदर “स्व.पब्बर राम ” की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ”बचानी देवी पब्बर राम स्मारक ट्रस्ट” रौजा ओवरब्रिज के पास भव्य तरीके से मनाया गया।

इस अवसर पर समाज के विशिष्ट लोगों द्वारा स्व. पब्बर राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से राजेन्द्र यादव ( पूर्व विधायक),अच्छेलाल गुप्ता , जिला कोषाध्यक्ष भाजपा विनोद अग्रवाल ( चेयरमैन) नगरपालिका,राजेश गुप्ता (ज़िलाध्यक्ष) मद्धेशिया समाज
राजेश गुप्ता उर्फ राजू प्रधान शशिकांत शर्मा, मीडिया प्रभारी भाजपा,रामशंकर फौजी, जनार्दन राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
विनोद गुप्ता, ग्राम प्रधान भड़सर राम गुप्ता,लोकतंत्र सेनानी
अरुण गुप्ता, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारा समाज पार्टी आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक जै किशन साहू और ओमप्रकाश राय ज़िलाध्यक्ष भाजपा रहें।

मुख्य वक्ता के रूप में अच्छेलाल गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजपा रहें।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र गुप्ता (पूर्व प्रमुख),आभार प्रकट राजेश गुप्ता ( ज़िलाध्यक्ष) मद्धेशिया समाज और संचालन विद्युत प्रकाश ने किया।

जिला सैनिक बन्धु की हुई बैठक,कैप्टन प्रशांत चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर।जिला सैनिक बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिला सैनिक बन्धु बैठक का प्रारंभ आई सी-89357 एफ कैप्टन प्रशान्त कुमार चौरसिया जो 22 मार्च 2026 को भैरव बटालियन में शहीद हुए हैं,उन्हें 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात् विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ० प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजीपुर के संबोधन से प्रारंभ हुआ। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठकों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरान्त पाया गया कि जनवरी महीने तक कुल 77 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें 64 आवेदन पत्रों का निस्तारण की आख्या प्राप्त हो चुकी है। 6 प्रकरण शस्त्र एवं 7 प्रकरण दूसरे विभाग का निस्तारण लंबित है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन प्रकरणों की आख्या प्राप्त नहीं हुई है, उन सारे प्रकरणों को आईजीआरएस पोर्टल पर संबंधित विभाग के नाम से प्रकरण दर्ज करा दिया जाए। बैठक में 11 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा दिया गया। जिसके निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में 55 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित थे। बैठक के अन्त में सेवानिवृत्त आ० कैप्टन बब्बन राम निवासी साधोपुर के द्वारा 5वे खेलो मास्टर/राष्ट्रीय खेल 2026 जो कि चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक आयोजित किया गया। उसमें 300 मीटर बाधा दौड़ एवं 4×100 रिले दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर उन्हें मेडल एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया। बैठक का समापन जिला सैनिक बन्धु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अपने संबोधन से किया।

सपना सिंह और सरिता अग्रवाल ने किया वृहद रोजगार मेला का फीता काटकर शुभारंभ

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अधीन सेवायोजन कार्यालय द्वारा 24 मार्च को वृहद रोजगार मेला का आयोजन ऑडिटोरियम परिसर विकास भवन के पास में किया गया। मेला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य है कि जनपद का प्रत्येक युवा अपने कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सके। ‘मिशन रोजगार’ के माध्यम से न केवल सरकारी एवं निजी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बल्कि युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं, अपनी प्रतिभा को पहचानें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी करें। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन सराहनीय है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। अंत में, उन्होने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामना दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस पहल से विगत नौ वर्षो में रोजगार के नये अवसर प्रदान हुए है। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया जो कि सराहनीय है। उन्होने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मेला में कुल 60 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम-गाजीपुर, उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैक वाराणसी, एस आई एस सिक्योरिटी गार्ड, क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर, अशोक लेलैण्ड लि0, एम आर एफ टायर्स,  स्नाइडर इलेक्ट्रिक, लाउन्ड्री मेट, हिन्डाल्को रेनूकोट, क्वैश कापर्स, खेतिहर आर्गेनिक, इन्नोवसोस सर्विसेज प्रा0लि0, डी0एम0सी0 प्रा0लि0, महादेव हनुमत विजय, विजन इण्डिया प्रा0लि0, गीगा कार्पसोल, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, पी0एन0बी0 मेट लाईफ, आदि कम्पनियों/नियोजकों द्वारा संविदा बस चालक, सुरक्षा गार्ड, आपरेशन एसिस्ट, मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स आफिसर, सुरक्षा सुपरवाईजर, टेक्निशियन, ई0वी0 तीन पहिया चालक, नैप्स ट्रेनी आदि पदों पर चयन किया गया। मेला में लगभग 5000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 1614 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। कार्यक्रम  के अन्त में जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानन्द ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

जनपद न्यायाधीश द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र में आए हुए वादकारियों के बीच हुआ सुलह-समझौता

गाजीपुर।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक निस्तारण कराए जाने हेतु धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण किया गया।
जनपद न्यायाधीश द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र में आए हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। 02 जोड़ों को साथ-साथ रहने के लिए भेजा। मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना गया। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत आम जन मानस मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है। जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा संबंधी विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर व अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहें।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

गाजीपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जखनियां द्वितीय मंडल में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। दूसरे दिन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक अनुशासन और प्रभावी संचार कौशल से लैस करना है, ताकि वे जनता के बीच अधिक कुशलता से काम कर सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन, विशेष रूप से अंत्योदय की अवधारणा, भाजपा का मार्गदर्शक सिद्धांत बना हुआ है और पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े रहने और सरकार की विकास पहलों को सक्रिय रूप से उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
दूसरे दिन के तीसरे सत्र में कार्तिक गुप्ता ने सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसका उपयोग शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा है। साथ ही उन्होंने इसके दुरुपयोग से बचने और तकनीक के सही इस्तेमाल पर भी जोर दिया। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दूसरे दिन का सत्र प्रारंभ हुआ। मंडल के कार्यकर्ताओं ने वक्ताओं को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट किया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, राजेश सोनकर, सुधाकर कुशवाहा और प्रवीण सिंह का भी अभिनंदन मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, अनिल पांडेय, रुद्रप्रताप सिंह, मंजीत गुप्ता, नारायण गुप्ता, रामप्रकाश चौहान, अमित पटेल, चंदन राजभर, राजेश तिवारी, गोलू मौर्य, रीना सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

डीएम ने किया तहसील सैदपुर के विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील सैदपुर के विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, न्यायिक तहसीलदार न्यायालय, खतौनी कम्प्यूटर कक्ष, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख रखाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।साफ- सफाई के निर्देश दिए गए। संग्रह कार्यालय और रिकार्ड रुम के निरीक्षण के दौरान लम्बित पत्रावलियों, आनलाइन आरसी, स्टाम्प रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल खारिज, खसरा, खतौनी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया और जानकारी ली गयी।आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर, नायब तहसीलदार संबंधित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।